न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अपनी भव्यता के लिए प्रसिद्द हैं राजधानी दिल्ली के ये 6 माता मंदिर, आप भी पहुंचे दर्शन करने

हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है जो कि उत्सव के रूप में मनाया जाता हैं। माता दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा नवरात्रि के मौके पर की जाती है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 23 Mar 2023 4:24:38

अपनी भव्यता के लिए प्रसिद्द हैं राजधानी दिल्ली के ये 6 माता मंदिर, आप भी पहुंचे दर्शन करने

हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है जो कि उत्सव के रूप में मनाया जाता हैं। माता दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा नवरात्रि के मौके पर की जाती है। इस दौरान मंदिरों का माहौल देखने लायक होता हैं। सभी भक्तगण मातारानी के दर्शन करने मंदिरों में जाते हैं और उनकी अलौकिक छवि को देखकर मन को सुकून देते हैं। माता शक्ति सभी हिंदू भगवानों के लिए ऊर्जा का स्रोत है और उनके दर्शन मात्र से सभी को आनंद की अनुभूति होती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए राजधानी दिल्ली के कुछ प्रसिद्द मातारानी के मंदिरों की जानकारी लेकर आए हैं जो अपनी भव्यता और चमत्कार के लिए जाने जाते हैं। अगर आप दिल्ली के रहने वाले हैं तो इस नवरात्रि में राजधानी के इन प्रसिद्ध दुर्गा माता मंदिर में दर्शन और पूजा अर्चना के लिए भी जा सकते हैं। आइये जानते हैं इन मंदिरों के बारे में...

delhi,delhi mata rani temples,navratri 2023,mata rani temples in delhi,delhi news

झंडेवालान मंदिर

दिल्ली का यह प्राचीन मंदिर झंडेवालान रोड पर स्थित है, जहां विशेष रूप से नवरात्रि के दौरान सैकड़ों भक्त आते हैं। यह मंदिर दिल्ली के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है, जो माँ आदि शक्ति को समर्पित है। मंदिर को यह नाम 'झंडेवालान' शाहजहां के शासनकाल के दौरान यहां झंडे चढाने के कारण दिया गया था। नवरात्रि के अवसर पर, दिल्ली के इस मंदिर में विशेष पूजा भी की जाती है, यहां श्रद्धालु काफी संख्या में देखने को मिलते हैं। यह दिल्ली में नवरात्रि उत्सव देखने के लिए सबसे अच्छे मंदिरों में से एक है।

delhi,delhi mata rani temples,navratri 2023,mata rani temples in delhi,delhi news

कालकाजी मंदिर

कालकाजी मंदिर में आपको आम दिनों में ही काफी भीड़ मिलेगी। हालांकि नवरात्रि के दौरान यहां पर कई भक्त पहुंचते हैं। ये मंदिर मां दुर्गा के काली अवतार को समर्पित है। कहा जाता है कि ये मंदिर कई सालों पुराना है और महाभारत के समय पांडल यहां पर पूजा किया करते थे। लोगों का मानना है कि अगर आप कुछ मांगना चाहते हैं तो देवी के दर्शन करने के लिए इस मंदिर में जरूर जाएं।

delhi,delhi mata rani temples,navratri 2023,mata rani temples in delhi,delhi news

गुफा वाला मंदिर

राजधानी के सबसे पुराने मंदिरों में शामिल गुफा वाला मंदिर पूरी तरह से माता वैष्णो देवी को समर्पित है। इस मंदिर में एक लंबी सी गुफा है। अर्धकुंवारी की तरह की इस गुफा से होकर लोग मंदिर में माता के दर्शन करने जाते हैं। लंबी गुफा के अलावा छोटी गुफाएं भी हैं, जहां माता कात्यायनी, चिंतपूर्णी और माता ज्वाला जी का मंदिर है। यह मंदिर प्रीत विहार में बना है।

delhi,delhi mata rani temples,navratri 2023,mata rani temples in delhi,delhi news

छतरपुर मंदिर

छतरपुर मंदिर दिल्ली में स्थित माता रानी के प्रसिद्ध मंदिरों में एक है जोकि दिल्ली के दक्षिण-पश्चिमी इलाके में स्थित है। इसमें देवी कात्यायनी की पूजा होती है। देवी कात्यायनी मां दुर्गा के नौ रूपों में छठवीं रूप हैं। इस मंदिर में प्रतिदिन हजारों की संख्या में भक्त दर्शन के लिए आते हैं। लेकिन नवरात्रि के मौके पर यहां भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है।

delhi,delhi mata rani temples,navratri 2023,mata rani temples in delhi,delhi news

योगमाया मंदिर

दिल्ली का योगमाया मंदिर एक और लोकप्रिय मंदिर है जहां भक्त नवरात्रि के दौरान आते हैं। यह भगवान कृष्ण की बहन देवी योगमाया को समर्पित है, महरौली के इस मंदिर को महाभारत काल के पांच जीवित मंदिरों में से एक माना जाता है। नौ दिवसीय उत्सव 'नवरात्रि' के समय इस मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त आते हैं। योगमाया मंदिर दिल्ली के उन मंदिरों में से एक है जिसे नवरात्रि के दौरान खूब अच्छे से सजाया जाता है।

delhi,delhi mata rani temples,navratri 2023,mata rani temples in delhi,delhi news

श्री शीतला माता मंदिर

शीतला माता का मंदिर भी दिल्ली का प्रसिद्ध मंदिर है, जोकि शीतला माता रोड पर स्थित है। नवरात्रि के मौके पर इस मंदिर में बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ देखने को मिलती है। कहा जाता है कि यह मंदिर करीब 400 साल पुराना है। मान्यता है इस मंदिर में माता के दर्शन करने से चेचक, खसरा और नेत्र संबंधी रोग दूर हो जाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर