न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हनीमून के लिहाज से जन्नत हैं थाईलैंड, इन रोमांटिक प्लेस पर बिताए पार्टनर संग समय

आज हम आपको थाईलैंड के उन खूबसूरत शहरों के बारे में बता रहे हैं जो हनीमून के लिहाज से जन्नत माने जाते हैं और आप अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 04 Dec 2023 11:30:39

हनीमून के लिहाज से जन्नत हैं थाईलैंड, इन रोमांटिक प्लेस पर बिताए पार्टनर संग समय

देश में शादियों का सीजन शुरू हो चुका है। शादी के बाद कपल अपने हनीमून पर जाते हैं और उसके लिए प्लानिंग शादी से पहले ही कर लेते हैं। हनीमून कपल ऐसी जगहों की तलाश में रहते हैं जो अपने रोमांटिक मिजाज के लिए जानी जाती हैं। इसके लिहाज से थाईलैंड पूरी दुनिया में मशहूर हैं। थाईलैंड ऐसी रोमांटिक जगह हैं जहां आप शादी के कई साल बाद भी हनीमून एन्जॉय कर सकते हैं। आज हम आपको थाईलैंड के उन खूबसूरत शहरों के बारे में बता रहे हैं जो हनीमून के लिहाज से जन्नत माने जाते हैं और आप अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...

thailand honeymoon destinations,best places for honeymoon in thailand,romantic spots in thailand for couples,top honeymoon destinations in thailand,idyllic locations for honeymoon in thailand,perfect thai getaways for honeymooners,ultimate honeymoon spots in thailand,dreamy places to visit on a thailand honeymoon,exotic thai locales for a romantic getaway

बैंकॉक

आपको बैंकॉक के इन पर्यटन स्थलों की यात्रा अवश्य करनी चाहिए, चाहे आप अपने हनीमून पर हों, अकेले यात्रा कर रहे हों या अपने परिवार के साथ। बैंकॉक थाईलैंड की राजधानी और सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। अगर आप सोचते हैं कि बैंकॉक केवल अपनी आकर्षक नाइटलाइफ और थाई मसाज के लिए ही जाना जाता है, तो अपनी सोच बदलें। बैंकॉक में हर प्रकार के यात्रियों के लिए बहुत कुछ मौजूद है। थाईलैंड की राजधानी साउथ ईस्ट एशिया के प्रसिद्ध पर्यटन शहरों में से एक है।

thailand honeymoon destinations,best places for honeymoon in thailand,romantic spots in thailand for couples,top honeymoon destinations in thailand,idyllic locations for honeymoon in thailand,perfect thai getaways for honeymooners,ultimate honeymoon spots in thailand,dreamy places to visit on a thailand honeymoon,exotic thai locales for a romantic getaway

फुकेत

फुकेत थाईलैंड का सबसे रोमांटिक हनीमून स्पॉट है। यहां आप समुद्री तटों पर अपने पार्टनर के साथ हसीन पल बिता सकते हैं। खासतौर पर कपल्स को हनीमून के लिए ये जगह काफी पसंद आती है। क्रिस्टल जैसे साफ और चमकते पानी के सुंदर समुद्री तटों पर दूर तक फैले नजर आते ताड़ के पेड़, मन को मोह लेने वाले प्राकृतिक नजारे यहां की खूबी हैं। कहिए कि यहां की हवा में ही रोमांस घुला है। खास बात है कि फुकेत में रहना पॉकेट पर भारी नहीं पड़ता। यहां आप आराम से 2 से 3 दिन बिता सकते हैं। यहां आप अपने साथी के साथ स्पा का मजा ले सकते हैं। फुकेत के नजदीक स्थित 4 आइलैंड की ट्रिप पर जा सकते हैं। स्कूबा डाइविंग का लुत्फ उठा सकते हैं। कई तरह के शो का यहां आयोजन किया जाता है, उनका मजा ले सकते हैं।

thailand honeymoon destinations,best places for honeymoon in thailand,romantic spots in thailand for couples,top honeymoon destinations in thailand,idyllic locations for honeymoon in thailand,perfect thai getaways for honeymooners,ultimate honeymoon spots in thailand,dreamy places to visit on a thailand honeymoon,exotic thai locales for a romantic getaway

क्राबी

शादी के बाद हनीमून पर जाने का प्लान कर रहे हैं तो थाईलैंड का शहर क्राबी सबसे बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है। प्रकृति के गोद में बसे क्राबी में आप पार्टनर के साथ यादगार पल बिता सकते हैं। क्राबी 130 निर्जन और शांत द्वीपों का एक समूह है, जहां प्रकृति का प्रेम बरसता है। क्राबी मनोहर परिदृश्य, प्राकृतिक गुफाएं, प्रवाल भित्तियां और अछूते समुद्र तट, न्यू मैरिड कपल को ऐसा अहसास कराते हैं, मानों वह जन्नत की सैर पर निकल आए हैं। या ईश्वर ने उन्हें उपहार में स्वर्ग दे दिया हो। अगर आप दुनिया की उन चुनिंदा जगहों की सैर करना चाहते हैं, जहां ढलता हुआ सूरज सबसे हसीन लगता है तो क्राबी उनमें से एक है। समुद्री तट पर कैंडल लाइट डिनर का लुत्फ लेना, नाव में सवार होकर द्वीपों की यात्रा करना आपको रोमांस से भर देगा।

thailand honeymoon destinations,best places for honeymoon in thailand,romantic spots in thailand for couples,top honeymoon destinations in thailand,idyllic locations for honeymoon in thailand,perfect thai getaways for honeymooners,ultimate honeymoon spots in thailand,dreamy places to visit on a thailand honeymoon,exotic thai locales for a romantic getaway

चियांग माई

प्राकृतिक सौंदर्य के लिए लोकप्रिय चियांग माई आदिवासी गांवों की सांस्कृतिक के लिए भी काफी जाना जाता है। यहां की सुंदरता और खूबसूरत वादियों को अच्छे से देखने के लिए आपको सिर्फ 2-3 दिन ही काफी हैं। चियांग माई एक ऐसा शहर है, जिसने न केवल प्राकृतिक सुंदरता को संजो रखा है बल्कि अपने आदिवासी गांवों की सांस्कृतिक धरोहर को भी जिंदा रखे हुए है। हनीमून पर निकले कपल के लिए थाईलैंड में घूमने के लिए सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है चियांग माई। यहां की सुंदरता और खूबसूरत वादियों के बीच आप 2 से 3 दिन आराम से बिता सकते हैं। अपने पार्टनर के साथ आप दोई इंटन नैशनल पार्क और वियांग कुम काम जाना न भूलें।

thailand honeymoon destinations,best places for honeymoon in thailand,romantic spots in thailand for couples,top honeymoon destinations in thailand,idyllic locations for honeymoon in thailand,perfect thai getaways for honeymooners,ultimate honeymoon spots in thailand,dreamy places to visit on a thailand honeymoon,exotic thai locales for a romantic getaway

पटाया

थाईलैंड का पटाया अपने शानदार बीचेस स्पॉट के लिए काफी फेमस है। यहां के रिजॉर्ट, होटल, शॉपिंग माल्स, कैब्रे, डांस बार 24 घंटे आपके स्वागत को तैयार रहते हैं। इसके अलावा यहां कई लाजवाब टूरिस्ट स्पॉट भी हैं। पटाया कभी सोता नहीं। रात-भर चकाचौंध रहती है। नीले समंदर की उठती लहरों के बीच हरियाली के मदमस्त नजारों की सौगात देता है यह शहर। पटाया नीले समुद्र की उठती लहरों के बीच हरियाली के मदमस्त नजारों की सौगात देता है, जिससे सैलानी यहां खिंचे चले आते हैं। पटाया में अद्वितीय समुद्री तट, द्वीप और पार्क हैं। यहां का प्रसिद्ध द्वीप कोह लर्न द्वीप है, जिसे बोलचाल में कोरल द्वीप कहते हैं।

thailand honeymoon destinations,best places for honeymoon in thailand,romantic spots in thailand for couples,top honeymoon destinations in thailand,idyllic locations for honeymoon in thailand,perfect thai getaways for honeymooners,ultimate honeymoon spots in thailand,dreamy places to visit on a thailand honeymoon,exotic thai locales for a romantic getaway

हुआ हिन

अगर आप हनीमून पर बजट के अनुसार कम खर्च करना चाहते हैं तो हुआ हिन शहर आपके लिए बेस्ट जगह हो सकती है। कई समुद्र तटों, रिसॉर्ट्स के साथ हनीमून पर निकले जोड़ों के लिए थाईलैंड का हुआ हिन कम बजट में हर तरह का लुत्फ उठाने के अवसर देता है। हुआ हिन समुद्र द्वारा बिछाए गए लोकप्रिय गोल्फ रिसॉर्ट्स का घर है। यहां खाओ सैम रूई यॉट नेशनल पार्क, सैंडस्टोन गुफाएं देखने लायक हैं। यहां का राष्ट्रीय उद्यान घूम सकते हैं। आप आराम से 2 से 3 दिन तक इस शहर को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

thailand honeymoon destinations,best places for honeymoon in thailand,romantic spots in thailand for couples,top honeymoon destinations in thailand,idyllic locations for honeymoon in thailand,perfect thai getaways for honeymooners,ultimate honeymoon spots in thailand,dreamy places to visit on a thailand honeymoon,exotic thai locales for a romantic getaway

फी-फी आइलैंड

फुकेट और वेस्ट स्ट्रेट जैसे खुशनुमा इलाकों के नजदीक ही फी-फी आइलैंड है। थाईलैंड घूमने आने वाले पर्यटक इस जगह का दीदार करने जरूर जाते हैं। यहां स्पीडबोट्स के जरिए पहुंचाया जाता है। यहां पर लगभग 3000 लोग रहते हैं। पर्यटक गतिविधि के मद्देनजर यहां पर लॉज, रेस्त्रां, दुकानें और एटीएम जैसी सुविधाएं फैली हुई हैं। ये पूरे दिन ट्रैवलर्स की हलचल से भरा रहता है रात में सिर्फ कुछ देखभाल करने वाले ही

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव

किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार

केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी

Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत

झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला

दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार

'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन

'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म

सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'

'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी

सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत

7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत

बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका