न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

समुद्र का शानदार नजारा देते हैं भारत के ये खूबसूरत किले, वीकेंड पर बना सकते हैं घूमने का प्लान

इन किलों पर भ्रमण करते समय समुद्र की शांति को महसूस किया जा सकता हैं। यहां की खूबसूरती को देखने के लिए देसी ही नहीं बल्कि विदेशी पर्यटक भी आते हैं। तो आइये जानते हैं इन किलों के बारे में...

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 21 Nov 2023 3:31:57

समुद्र का शानदार नजारा देते हैं भारत के ये खूबसूरत किले, वीकेंड पर बना सकते हैं घूमने का प्लान

वीकेंड आते ही लोगों का मन होता हैं कि दैनिक दिनचर्या के काम से दूर ऐसी जगह समय बिताया जाए जो उस समय को यादगार बना दें। भारत में ऐसे नजारों की कमी नहीं हैं जहां आप अपना वीकेंड बिता सकते हैं लेकिन इसके लिए बेहतरीन विकल्प हैं देश के कुछ शानदार ऐतिहासिक किले। आज इस कड़ी में हम आपके लिए देश के कुछ ऐसे किलों की जानकारी लेकर आए हैं जहां समुद्र का शानदार और मनमोहक नजारा देखने को मिलता हैं। इन किलों पर भ्रमण करते समय समुद्र की शांति को महसूस किया जा सकता हैं। यहां की खूबसूरती को देखने के लिए देसी ही नहीं बल्कि विदेशी पर्यटक भी आते हैं। तो आइये जानते हैं इन किलों के बारे में...

top forts to visit in india,must-see historical forts in india,iconic indian forts to explore,india famous heritage forts,best historical forts to tour in india,unmissable forts of india,heritage sites: india remarkable forts,india ancient forts worth visiting,spectacular indian forts to explore,historical landmarks: indian forts

सुवर्णदुर्ग किला, महाराष्ट्र

सुवर्णदुर्ग किला, जिसे स्वर्ण किला भी कहा जाता है, प्राचीन मराठा साम्राज्य के लिए एक बहुत बड़ा गौरव था। यह मराठों के कई समुद्री किलों में से एक है जिसे उन्होंने अपने क्षेत्रों को समुद्री आक्रमणकारियों से बचाने के लिए बनवाया था। हरनाई के छोटे से द्वीप पर कोंकण समुद्र तट के किनारे स्थित, सुवर्णदुर्ग सागर किला भी एक जहाज निर्माण द्वीप था। ध्यान न रख पाने की वजह से अब यह पूरी तरह से पेड़ों और पौधों से घिरा हुआ है, लेकिन यह अरब सागर का शानदार दृश्य प्रस्तुत करता है।

top forts to visit in india,must-see historical forts in india,iconic indian forts to explore,india famous heritage forts,best historical forts to tour in india,unmissable forts of india,heritage sites: india remarkable forts,india ancient forts worth visiting,spectacular indian forts to explore,historical landmarks: indian forts

बेकल किला, केरल

दक्षिण भारत में समुद्री किलों को बहुत कम देखा जा सकता है और उन किलों में लोगों की नजरों से छिपा खूबसूरत बेकल किला भी आता है। किले से हिंद महासागर की खूबसूरती मंत्रमुग्ध कर देने वाली होती है। इस समुद्री किले की चोटी पर खड़े होकर आप केरल के हर एक कोने को देख सकते हैं। अगर आप केरल जा रहे हैं, तो बेकल किला आपकी सूची में सबसे ऊपर होना चाहिए।

top forts to visit in india,must-see historical forts in india,iconic indian forts to explore,india famous heritage forts,best historical forts to tour in india,unmissable forts of india,heritage sites: india remarkable forts,india ancient forts worth visiting,spectacular indian forts to explore,historical landmarks: indian forts

दीव किला, दीव

दमन और दीव का दीव, भारत के सबसे आकर्षक तटीय क्षेत्रों में से एक है। यह भारत में विदेशी यात्रियों के लिए सबसे अधिक देखे जाने वाले पर्यटक आकर्षणों में से एक है। दीव शुरू में एक पुर्तगाली क्षेत्र था, जिसकी पुर्तगाली शैली और वास्तुकला को आप अभी भी देख सकते हैं। यही झलक दीव किले में भी देखी जा सकती है। प्रशांत महासागर के तट पर बना दीव किला आपको किले की कई सौ खिड़कियों में से एक से खूबसूरत समुद्र का नजारा पेश करता है।

top forts to visit in india,must-see historical forts in india,iconic indian forts to explore,india famous heritage forts,best historical forts to tour in india,unmissable forts of india,heritage sites: india remarkable forts,india ancient forts worth visiting,spectacular indian forts to explore,historical landmarks: indian forts

अगुआड़ा किला, गोवा

बॉलीवुड की मेगा-ब्लॉकबस्टर फिल्म दिल चाहता है में प्रदर्शित होने के बाद प्रसिद्ध हुए अगुआड़ा किले को कौन नहीं जानता? इस किले और इसके साथ लगे लाइटहाउस से सिंक्वेरिम बीच और अरब सागर दिखाई देते हैं। दक्षिण गोवा के कैंडोलिम समुद्र तट पर बना शानदार अगुआड़ा किला पुर्तगाली वास्तुकला और डिजाइन का एक बेहतरीन उदाहरण पेश करता है। अगर आप गोवा घूमने जा रहे हैं, तो इस किले को भी जरूर देखें।

top forts to visit in india,must-see historical forts in india,iconic indian forts to explore,india famous heritage forts,best historical forts to tour in india,unmissable forts of india,heritage sites: india remarkable forts,india ancient forts worth visiting,spectacular indian forts to explore,historical landmarks: indian forts

विजयदुर्ग किला, महाराष्ट्र

विजय दुर्ग किला भारत के सबसे पुराने समुद्री किलों में से एक है। यह महाराष्ट्र के गिरये तट पर स्थित है। अरब सागर से घिरा, विजयदुर्ग किला बेहद ही खूबसूरत लगता है। इसकी ऊँची पत्थर की दीवारें अब सभी प्रकार की वनस्पतियों से घिरी हुई हैं। किला अब एक आकर्षक पर्यटन स्थल बन गया है, क्योंकि यह जो दृश्य प्रस्तुत करता है, उसकी खुबसुरती की तुलना किसी से नहीं है।

top forts to visit in india,must-see historical forts in india,iconic indian forts to explore,india famous heritage forts,best historical forts to tour in india,unmissable forts of india,heritage sites: india remarkable forts,india ancient forts worth visiting,spectacular indian forts to explore,historical landmarks: indian forts

मुरुद जंजीरा, महाराष्ट्र

यह एक अंडाकार आकार का द्वीप है जो महाराष्ट्र के तटीय गांव मुरुद में स्थित है। अरब सागर को देखते हुए, मुरुद जंजीरा किले का एक विशाल लेकिन आकर्षक इतिहास है। अगर आप महाराष्ट्र घूमने आए हैं तो इस समुद्री किले को भी जरूर देखने जाए।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास

किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार

SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती

Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत

झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला

रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे

‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी

तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये

आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर

'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी

सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत

नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज

बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका