न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन स्थानों पर मिलता है बारिश के दिनों का असली आनन्द, नैसर्गिक सौन्दर्य देख नाच उठता है तन

जुलाई-अगस्त बारिश के दिन होते हैं। इन दो महीनों में पूरे भारत में बारिश दिखाई पड़ती हैं। इस मौमस में घूमने का अपना एक अलग अंदाज और आनन्द होता है।

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 23 Jun 2023 10:37:45

इन स्थानों पर मिलता है बारिश के दिनों का असली आनन्द, नैसर्गिक सौन्दर्य देख नाच उठता है तन

जुलाई-अगस्त बारिश के दिन होते हैं। इन दो महीनों में पूरे भारत में बारिश दिखाई पड़ती हैं। इस मौमस में घूमने का अपना एक अलग अंदाज और आनन्द होता है। देश भर के पर्यटन स्थलों पर बारिश के दिनों में सर्वाधिक तादाद में पर्यटक दिखाई देते हैं। यदि आप भी अपने परिवार, मित्रों या अपने नए जीवन साथी के साथ बारिश के दिनों में घूमने का प्रोग्राम बना रहे हैं तो आज हम आप लोगों को भारत के कुछ ऐसे चुनिन्दा स्थानों के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ आप बारिश के दिनों में घूमते हुए उन स्थानों का भरपूर आनन्द ले सकते हैं। इन स्थानों को बारिश के दिनों में देखते हुए आप प्रकृति की सुन्दरता को देखने के साथ-साथ प्रकृति को समझ भी पाएंगे। इन जगहों पर घूमने के बाद यक़ीनन आप एक बार नहीं बल्कि बार-बार घूमने जाना पसंद कर सकते हैं।

इन स्थानों पर मिलता है बारिश के दिनों का असली आनन्द, नैसर्गिक सौन्दर्य देख नाच उठता है तन

लोनावाला

महाराष्ट्र के पुणे जिले में स्थित लोनावाला मुंबई और पुणे के लोगो के लिए पॉपुलर वीकेंड डेस्टिनेशन और अगस्त में घूमने के लिए भारत के टॉप पर्यटक स्थल में से एक है। लोनावाला की पहाड़ियों को छूते हुए बादल और हरी भरी घाटियों के मनमोहक नजारें, अतिप्रवाहित झरने, और बांध के खूबसूरत नजारों ने इसे अगस्त में घूमने आने वाले पर्यटकों के बीच बेहद पसंदीदा बना दिया है। चाहे आप अपने मित्रों, परिजनों या फिर सिर्फ अपने जीवनसाथी के साथ लोनावाला घूमने जा रहें हो यकीन माने आप अपनी यात्रा के हर पल को बेहद एन्जॉय करेगें।

इन स्थानों पर मिलता है बारिश के दिनों का असली आनन्द, नैसर्गिक सौन्दर्य देख नाच उठता है तन

पंचगनी

महाराष्ट्र राज्य में स्थित पंचगनी भारत का एक और ऐसा पर्यटक स्थल है जिसकी यात्रा साल के किसी भी महीने में कर सकते हैं लेकिन मानसून के मौसम में यह जगह और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाती है। पंचगनी 1334 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, जब पर्यटक मानसून के मौसम में पंचगनी की यात्रा करते हैं तब पंचगनी पूरी तरह से हरी भरी दिखाई देती है, जो इसे प्रकृति प्रेमी और पर्यटकों के लिए स्वर्ग के समान बना देती है। यकीन माने आप जब भी बरसात के दिनों में यहाँ कदम रखेगें तो इसकी मनमोहक वादियों, प्राकृतिक सुन्दरता और हरियाली को देखकर अपनी सारी परेशानियाँ भूलते हुए स्वयं को इसके प्राकृतिक सौंदर्य में डुबा हुआ पाएंगे।

इन स्थानों पर मिलता है बारिश के दिनों का असली आनन्द, नैसर्गिक सौन्दर्य देख नाच उठता है तन

मालशेज

महाराष्ट्र के सबसे अच्छे हिल स्टेशनों में से एक मालशेज़ घाट एडवेंचर लवर्स और प्रकृति प्रेमियों के लिए जुलाई-अगस्त में घूमने के लिए बेहद खास जगह है जिसने अपने प्राकृतिक चमत्कार और स्थापत्य कला की बदौलत असंख्य लोगों का दिल जीत रखा है। यहाँ जो एक बार आता है वह कुछ समय बाद फिर इसे देखने के लिए उतावला नजर आता है। मालशेज विशेष रूप से गुलाबी राजहंस के लिए जाना जाता है जो अगस्त और सितंबर के दौरान यहाँ से पलायन करते हैं। इनके अलावा कई झरने और शानदार बांधों से लेकर पहाड़ी किलों और महाराष्ट्र के कुछ सबसे प्रसिद्ध पुराने मंदिरों तक यहाँ देखने के लिए बहुत कुछ मौजूद है जो इसे परिवार के साथ घूमने के लिए भी भारत की सबसे अच्छी जगहों में से एक बनाता है।

इन स्थानों पर मिलता है बारिश के दिनों का असली आनन्द, नैसर्गिक सौन्दर्य देख नाच उठता है तन

वायनाड

अगस्त में घूमने के लिए इंडिया के बेस्ट प्लेसेस में शामिल वायनाड केरल के सबसे खूबसूरत हिल्स स्टेशन में से एक है, जो अपनी मनमोहनीय प्राकृतिक सुन्दरता, चाय के बागान, वर्षावन और अन्य कई गतिविधियों के लिए आकर्षण का केंद्र है। वैसे तो पर्यटक साल भर वायनाड घूमने जाते हैं लेकिन यदि कोई इसे इसके सबसे खूबसूरत रूप में देखना चाहता है तो उसे एक बार बारिश के महीनों में यहाँ घूमने जरूर आना चाहिए। वायनाड में यात्रा करने के लिए कई स्थान हैं जोकि पर्यटकों को अपनी ओर सहज ही आकर्षित करते हैं। वायनाड की यात्रा में पर्यटक शांत और सुखद मौसम का अनुभव करने के अलावा ट्रेकिंग जैसी एडवेंचर एक्टिविटीज का आनंद भी ले सकते हैं।

इन स्थानों पर मिलता है बारिश के दिनों का असली आनन्द, नैसर्गिक सौन्दर्य देख नाच उठता है तन

उदयपुर

राजस्थान देश का सबसे कम वर्षा वाला राज्य होने के कारण उदयपुर को बारिश के दिनों में घूमने के लिए काफी पसंद किया जाता है। गर्मियों के ठीक बाद बारिश से उदयपुर का मौसम काफी सुखद और आरामदायक हो जाता है। उदयपुर घूमने के लिए सबसे अच्छा समय बारिश के दौरान होता है। सिटी ऑफ़ लेक के नाम से मशहुर उदयपुर को भारत की सबसे रोमांटिक जगहों में से एक माना जाता है जो बारिश के महीनों में और अधिक बढ़ जाती है। सुंदर महलों और शानदार झीलों से सुसज्जित इस लोकप्रिय पर्यटन स्थल में हनीमून कपल्स और पर्यटकों के घूमने के लिए बहुत कुछ है जिसे शब्दों में बयां करना संभव नहीं है इसीलिए आपको एक बार मानसून के महीनों में यहाँ जरूर आना चाहिए।

इन स्थानों पर मिलता है बारिश के दिनों का असली आनन्द, नैसर्गिक सौन्दर्य देख नाच उठता है तन

माउंट आबू

माउंट आबू राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन जो अपने शांत वातावरण और हरे-भरे माहौल की वजह से इसे अगस्त में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक बनाता है। माउंट आबू पर्यटन स्थल अरावली रेंज में एक उच्च पथरीले पठार पर स्थित है जो जंगल से घिरा हुआ है। जंगल से घिरा होने की वजह से बारिश के महीने में पूरी जगह हरी भरी हरियाली से भर जाती है जो माउंट आबू के आकर्षण में चार चाँद लगाने का कार्य करती है।

साथ ही इस जगह की शांत जलवायु और नीचे के मैदानों के दृश्य पर्यटकों को काफी उत्साहित करते हैं। माउंट आबू की नक्की झील नौका विहार के लिए बहुत फेमस जगह मानी जाती है जहाँ आप अपने परिवार, अपनी पत्नी के साथ रोमांटिक टाइम स्पेंड कर सकते हैं। नक्की झील के साथ-साथ भी यहाँ कई प्रसिद्ध पर्यटक स्थल मौजूद हैं जिन्हें आप देखने का मोह नहीं छोड़ पाएंगे।

इन स्थानों पर मिलता है बारिश के दिनों का असली आनन्द, नैसर्गिक सौन्दर्य देख नाच उठता है तन

चेरापूंजी

चेरापूंजी मेघालय का एक दर्शनीय शहर है जो अपनी अद्वितीय जलवायु, घाटियों और झरनों के लिए काफी प्रसिद्ध है। यह पूरे भारत में एक मात्र ऐसी जगह है जहां पर साल भर वर्षा होती है इसीलिए इसे अगस्त में घूमने के लिए भारत की सबसे अच्छी जगहें में से एक के रूप में जाना जाता है। चेरापूंजी देश भर में न केवल अपनी वर्षा के लिए जाना जाता है बल्कि अपने प्राकृतिक दृश्यों के लिए भी काफी लोक्रप्रिय है। अगर आपको बारिश का मौसम पसंद है या आप किसी प्राकृतिक जगह की यात्रा करना चाहते हैं तो आपको एक बार चेरापूंजी का दौरा अवश्य करना चाहिए। मेघालय में चेरापूंजी को सोहरा के नाम से भी जाना जाता है। यह अपने आकर्षक स्थलों के लिए भी प्रसिद्ध है जिसमें डबल डेकर लिविंग रूट ब्रिज, नोहकलिकाई जलप्रपात, मवसमाई गुफा आदि के लिए जाना जाता है।

इन स्थानों पर मिलता है बारिश के दिनों का असली आनन्द, नैसर्गिक सौन्दर्य देख नाच उठता है तन

मावलिननांग

मावलिननांग मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स में शिलांग से लगभग 90 किमी दूर स्थित एक छोटा सा गाँव है जिसे ‘गॉड्स ओन गार्डन’ के रूप में भी जाना जाता है। अगस्त में घूमने के लिए भारत के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल के रूप में मावलिननांग को पसंद किये जाने की मुख्य वजह इसकी स्वच्छता और प्राकृतिक सुन्दरता है। मावलिननांग यहाँ आने वाले पर्यटकों को हरी भरी घाटियों, नदियों का क्रिस्टल साफ पानी, पेड़ों से लटके फूलों के ऑर्किड, झरने, जीवित रूट पुल और बेहद साफ सड़कों के साथ मनोरम प्राकृतिक सुंदरता प्रदान करता है जो पर्यटकों के लिए इस छोटे से गाँव को देखने लायक जगह बनाता है। मावलिननांग गाँव जंगली स्वर्ग है जहाँ प्रकृति के मनमोहक और अविश्वश्नीय नजारों को देखा जा सकता है इसीलिए अपनी इस बार की यात्रा में मावलिननांग घूमने जरूर जाएँ।

इन स्थानों पर मिलता है बारिश के दिनों का असली आनन्द, नैसर्गिक सौन्दर्य देख नाच उठता है तन

कन्याकुमारी

तमिलनाडु के सबसे दक्षिणी सिरे पर स्थित, कन्याकुमारी एक खूबसूरत तटीय शहर है जो अपने उष्णकटिबंधीय आकर्षण से यात्रियों को प्रभावित करने में कभी विफल नहीं होता है। यह हिन्द महासागर, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर का संगम स्थल है, जिसकी मनोरम छटा पर्यटकों को यहां खींच लाती है। दूर-दूर तक फैले समुद्र के विशाल लहरों के बीच कन्याकुमारी का नजारा बेहद आकर्षक लगता है। समुद्र बीच पर फैली रंग बिरंगी रेतें इसकी सुंदरता में चार चाँद लगाते हुए लुभावनी बना देती हैं। जब भी आप अगस्त के महीने में अपने परिवार या मित्रों के साथ यहाँ घूमने आयेगें तो कन्याकुमारी के खूबसूरत समुद्र तटों पर अपना समय व्यतीत कर सकते हैं, फोटोग्राफी कर सकते हैं और कन्याकुमारी के अन्य कई प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों की यात्रा कर सकते हैं।

इन स्थानों पर मिलता है बारिश के दिनों का असली आनन्द, नैसर्गिक सौन्दर्य देख नाच उठता है तन

कुमारकोम

कुमारकोम वेम्बनाड झील से निर्मित कई छोटे-छोटे द्वीप समूह से मिलकर बना केरल का एक खूबसूरत पर्यटक स्थल है, जो अपने धान के खेतों, बैकवाटर, स्वादिष्ट स्थानीय व्यंजन, पारंपरिक केटुवल्लुम्स और रोमांटिक रिसॉर्ट्स के लिए जाना जाता है। इन्ही आकर्षणों के बलबूते कुमारकोम मानसून में घूमने के लिए भारत की सबसे अच्छी जगहों में से एक के रूप में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुआ है। कुमारकोम केरल का एक ऐसा पर्यटक स्थल है जो शानदार प्राकृतिक सुन्दरता से लबरेज बैकवाटर्स के अद्भुद दृश्य प्रदान करता है।

देखा जाये तो अगस्त में घूमने के लिए कुमारकोम ऐसी जगह है जहाँ आप अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने से लेकर तीर्थ स्थल की यात्रा तक, अपने लाइफ पार्टनर के साथ रोमांटिक हनीमून पर जाने से लेकर, फ्रेंड्स के साथ थ्रिलर एक्टिविटीज करने तक वह सभी एक्टिविटीज कर सकते है जो पारिवारिक छुटि्टयों, हनीमून या फिर मित्रों के साथ के लिए जरूरी होती हैं।

इन स्थानों पर मिलता है बारिश के दिनों का असली आनन्द, नैसर्गिक सौन्दर्य देख नाच उठता है तन

डलहौजी

अगस्त में घूमने के लिए भारत की सबसे अच्छी जगहों में से एक के रूप में प्रसिद्ध डलहौजी हिमाचल प्रदेश का एक छोटा सा शहर है, जो अपने प्राकृतिक परिदृश्यों, घाटियों, फूलों, घास के मैदान और तेज प्रवाह वाली नदियों की वजह से पर्यटकों के लिए स्वर्ग के सामान है। डलहौजी भारत के सबसे ठंडे स्थानों में से एक है जिसकी वजह से यह हिल स्टेशन गर्मियों के समय अंग्रेजों के पसंदीदा स्थानों में से एक था। लेकिन गर्मियों के साथ-साथ मानसून के महीने में भी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब होता है जिसकी मुख्य वजह इसका सुखद माहौल, हरी-भरी हरियाली, मनमोहक वादियाँ और फूलों से भरी घाटियाँ और मैदान हैं। यदि आप भी जुलाई-अगस्त में घूमने के लिए भारत के सबसे अच्छे स्थानों को ढूँढ़ रहे हैं तो डलहौजी आपके लिए बेहतरीन पर्यटन स्थल है।

इन स्थानों पर मिलता है बारिश के दिनों का असली आनन्द, नैसर्गिक सौन्दर्य देख नाच उठता है तन

पहलगाम

जम्मू-कश्मीर में मौजूद पहलगाम एक बेहतरीन पर्यटक स्थल है। कहा जाता है कि यहां जो भी सैलानी अगस्त के महीने में घूमने के लिए आता है वो इस जगह की खूबसूरती देखकर हैरान रह जाता है। केसर के खेत और हरे-भरे बागान देखकर सैलानी ख़ुशी से झूम उठता है। यहाँ की खूबसूरती पर्यटकों के दिलों पर न सिर्फ गहरा असर छोड़ती है, अपितु नैसर्गिक सौंदर्य को देखकर उनका तन नाचने लगता है। वर्षा की हल्की-हल्की फुहारों में घूमते हुए पर्यटक अचानक से नाचने लगते हैं। यहां आप बैसारन हिल्स, तुलियन झील और बीटा घाटी आदि कई बेहतरीन जगहों पर घूमने के लिए भी जा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में बड़ा एक्शन, ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, 6 लोग हिरासत में
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में बड़ा एक्शन, ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, 6 लोग हिरासत में
बेटी दोषी निकले तो उसे भी उसी किले से धक्का दे दो, सिया गोयल के पिता का बड़ा बयान; मां ने रिश्ते को लेकर कही अहम बात
बेटी दोषी निकले तो उसे भी उसी किले से धक्का दे दो, सिया गोयल के पिता का बड़ा बयान; मां ने रिश्ते को लेकर कही अहम बात
झारखंड के रामगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक और पिकअप की भीषण टक्कर में 7 लोगों की मौत; एक गंभीर घायल
झारखंड के रामगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक और पिकअप की भीषण टक्कर में 7 लोगों की मौत; एक गंभीर घायल
सिया के इशारे पर चेतन ने केतन को खाई में दिया धक्का, पूछताछ में पहले एक-दूसरे पर लगाए आरोप; बाद में कबूली साजिश
सिया के इशारे पर चेतन ने केतन को खाई में दिया धक्का, पूछताछ में पहले एक-दूसरे पर लगाए आरोप; बाद में कबूली साजिश
वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप से भारी तबाही, 235 लोगों की मौत, 39 हजार से ज्यादा लापता; राहत-बचाव अभियान जारी
वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप से भारी तबाही, 235 लोगों की मौत, 39 हजार से ज्यादा लापता; राहत-बचाव अभियान जारी
यूपी पुलिस की तड़के बड़ी कार्रवाई, 50 हजार का इनामी बदमाश मेहताब मुठभेड़ में ढेर
यूपी पुलिस की तड़के बड़ी कार्रवाई, 50 हजार का इनामी बदमाश मेहताब मुठभेड़ में ढेर
त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में जोरदार धमाका, अपार्टमेंट में विस्फोट से कई लोग घायल; दीवारों में दरारें, खिड़कियां टूटीं
त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में जोरदार धमाका, अपार्टमेंट में विस्फोट से कई लोग घायल; दीवारों में दरारें, खिड़कियां टूटीं
राम मंदिर चढ़ावा मामले में FIR पर AAP का दावा, बोली- 'यह है केजरीवाल के अयोध्या दौरे का असर'
राम मंदिर चढ़ावा मामले में FIR पर AAP का दावा, बोली- 'यह है केजरीवाल के अयोध्या दौरे का असर'
Main Vaapas Aaunga Box Office Day 14: दिलजीत दोसांझ की फिल्म का जलवा बरकरार, गुरुवार को भी हुई दमदार कमाई
Main Vaapas Aaunga Box Office Day 14: दिलजीत दोसांझ की फिल्म का जलवा बरकरार, गुरुवार को भी हुई दमदार कमाई
मामूली बजट की इस मराठी फिल्म ने 6 दिनों में निकाली 61% लागत, 2026 की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी
मामूली बजट की इस मराठी फिल्म ने 6 दिनों में निकाली 61% लागत, 2026 की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी
'लॉक अप सीजन 2' में दिखेगा शिवांगी जोशी का नया अवतार, टीवी की संस्कारी बहू देंगी कंटेस्टेंट्स को कड़ी टक्कर
'लॉक अप सीजन 2' में दिखेगा शिवांगी जोशी का नया अवतार, टीवी की संस्कारी बहू देंगी कंटेस्टेंट्स को कड़ी टक्कर
महाकाल मंदिर में दान का टूटा हर रिकॉर्ड, करोड़ों रुपये के साथ सोने-चांदी का भी लगा अंबार
महाकाल मंदिर में दान का टूटा हर रिकॉर्ड, करोड़ों रुपये के साथ सोने-चांदी का भी लगा अंबार
'घिस घिस' गाने की शूटिंग के दौरान बुखार से तप रहे थे अक्षय कुमार, अक्षरा सिंह बोलीं- काम के प्रति ऐसा जुनून कम देखने को मिलता है
'घिस घिस' गाने की शूटिंग के दौरान बुखार से तप रहे थे अक्षय कुमार, अक्षरा सिंह बोलीं- काम के प्रति ऐसा जुनून कम देखने को मिलता है
घर के भीतर मिलीं तीन लाशें, क्या आर्थिक तंगी ने मां को उठाने पर मजबूर किया यह खौफनाक कदम?
घर के भीतर मिलीं तीन लाशें, क्या आर्थिक तंगी ने मां को उठाने पर मजबूर किया यह खौफनाक कदम?