न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत का अनोखा हिल स्टेशन, यहां सिर्फ भारतीयों को दी जाती है इजाज़त, विदेशियों की एंट्री बैन

उत्तराखंड के खूबसूरत पहाड़ों में स्थित एक रहस्यमयी हिल स्टेशन जहां सिर्फ भारतीयों को एंट्री मिलती है। जानिए क्यों विदेशियों पर यहां आने की है रोक और क्या है इसकी खासियत।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 11 Apr 2025 4:06:01

भारत का अनोखा हिल स्टेशन, यहां सिर्फ भारतीयों को दी जाती है इजाज़त, विदेशियों की एंट्री बैन

भारत अपनी प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक विविधता के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। यहां ऐसी कई शानदार जगहें हैं, जो अपने अनोखे आकर्षण और ऐतिहासिक महत्व के कारण देश-विदेश के पर्यटकों को अपनी ओर खींचती हैं। ऊँचे-ऊँचे पहाड़ों से लेकर शांत समुद्रतटों तक, हर कोना अपनी एक अलग पहचान रखता है। जब भी कोई पहाड़ों की सैर की बात करता है, तो सबसे पहले ज़हन में उत्तराखंड का नाम आता है। उत्तराखंड एक ऐसा राज्य है जो देवभूमि के नाम से जाना जाता है और जहां की वादियां, नदियां और मंदिर आध्यात्मिकता के साथ-साथ प्रकृति प्रेमियों को भी आकर्षित करते हैं। मसूरी, नैनीताल, औली और ऋषिकेश जैसे डेस्टिनेशन लोगों की पसंदीदा लिस्ट में हमेशा शामिल रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उत्तराखंड में एक ऐसा रहस्यमयी और बेहद सुंदर हिल स्टेशन भी है, जहां विदेशियों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित है? यह जगह न केवल अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जानी जाती है, बल्कि इसकी सांस्कृतिक और धार्मिक मान्यताएं भी इतनी मजबूत हैं कि सरकार ने यहां विदेशी पर्यटकों के आने पर रोक लगा दी है। आइए जानते हैं कौन-सा है ये हिल स्टेशन-

यहां नहीं है विदेशियों को एंट्री

हम बात कर रहे हैं उत्तराखंड के बेहद खूबसूरत और शांत हिल स्टेशन चकराता (Chakrata) की, जो राजधानी देहरादून से करीब 90 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। चारों ओर घने देवदार और बांज के जंगलों से घिरा चकराता प्रकृति प्रेमियों और ट्रैकिंग के शौकीनों के लिए एक बेहतरीन डेस्टिनेशन है। इसकी ऊंचाई और हरियाली इसे गर्मियों में ठंडी राहत पाने के लिए परफेक्ट जगह बनाती है।

हालांकि, खास बात यह है कि इस हिल स्टेशन पर केवल भारतीय नागरिक ही घूमने आ सकते हैं, क्योंकि विदेशियों को यहां एंट्री की अनुमति नहीं है। यह बात जानकर भले ही आपको हैरानी हो, लेकिन इसके पीछे एक अहम कारण है। दरअसल, चकराता एक संवेदनशील मिलिट्री एरिया है और यहां इंडियन आर्मी का कैंप मौजूद है, जिसके चलते सुरक्षा कारणों से विदेशी नागरिकों की एंट्री पर पूरी तरह से रोक लगाई गई है।

दिलचस्प बात यह है कि चकराता की स्थापना खुद अंग्रेजों ने 1866 में की थी। उस वक्त ईस्ट इंडिया कंपनी के अधिकारी गर्मियों में इस जगह पर अपनी छुट्टियां बिताने आया करते थे। बाद में, 1869 में इसे ब्रिटिश कैंट बोर्ड को सौंप दिया गया। लेकिन वर्तमान में यह क्षेत्र पूरी तरह से भारतीय सेना के नियंत्रण में है और यहीं से स्पेशल फोर्सेज का भी संचालन होता है।

अगर आप भारतीय नागरिक हैं, तो चकराता आपके लिए खुला है और यहां की शुद्ध हवा, घने जंगल, झरने और बर्फ से ढकी पहाड़ियां एक यादगार अनुभव देने का वादा करती हैं। ये जगह उन ट्रैवलर्स के लिए परफेक्ट है जो शांति, रोमांच और प्रकृति से जुड़ाव चाहते हैं — और वो भी भीड़भाड़ से दूर।

चकराता में क्या-क्या देखें?

अगर आप चकराता की सैर पर जा रहे हैं, तो यहां की कुछ बेहतरीन जगहें आपकी लिस्ट में जरूर होनी चाहिए। यह हिल स्टेशन प्राकृतिक सुंदरता, शांति और एडवेंचर का बेहतरीन मिश्रण है। चलिए जानते हैं चकराता के टॉप टूरिस्ट स्पॉट्स:

टाइगर फॉल्स (Tiger Falls)

चकराता से लगभग 20 किलोमीटर दूर स्थित टाइगर फॉल्स भारत के सबसे ऊंचे जलप्रपातों में से एक माना जाता है। 312 फीट की ऊंचाई से गिरता पानी बेहद रोमांचक दृश्य पेश करता है। यहां तक पहुंचने के लिए हल्का-सा ट्रेक करना पड़ता है, जो खुद में एक एडवेंचर है। प्राकृतिक शांति और हरियाली से घिरा यह स्पॉट पिकनिक के लिए भी परफेक्ट है।
बुधेर गुफा (Budher Caves)

चकराता से करीब 30 किलोमीटर दूर स्थित बुधेर गुफाएं रहस्य और रोमांच से भरी हैं। कहा जाता है कि इन गुफाओं को पांडवों ने अपने वनवास के समय में बनाया था। ये गुफाएं ट्रेकिंग, हाइकिंग और नेचर लवर्स के लिए बेहतरीन स्पॉट हैं। आसपास की घाटियां और जंगल इसकी सुंदरता को और बढ़ा देते हैं।

चिलमिरि नेक (Chilmiri Neck)

अगर आप पहाड़ों और वादियों का विहंगम दृश्य देखना चाहते हैं, तो चिलमिरि नेक जरूर जाएं। यह चकराता की सबसे ऊंची चोटी मानी जाती है, जहां से आपको हिमालय की बर्फीली चोटियों का शानदार नजारा देखने को मिलेगा। यहां देवदार और चीड़ के घने जंगलों के बीच सैर करना बेहद सुकूनभरा होता है। सूर्यास्त के समय यहां की खूबसूरती देखते ही बनती है।

देववन (Deoban)

चकराता के पास स्थित देववन, एक और शांत और सुरम्य स्थल है। यह जगह बर्ड वॉचिंग और ट्रेकिंग के लिए जानी जाती है। अगर आप प्रकृति से सच्चा जुड़ाव महसूस करना चाहते हैं, तो देववन की यात्रा जरूर करें।

लक्खमंडल (Lakhamandal)

चकराता से लगभग 35-40 किलोमीटर दूर, यमुना नदी के पास बसा यह गांव ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व रखता है। यहां प्राचीन शिव मंदिर स्थित है, जिसे पांडव कालीन माना जाता है। यहां की मूर्तियां और पत्थर की नक्काशी आपको अतीत में ले जाती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला