न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

वीकेंड पर आने वाले पर्यटकों के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है माथेरान, जानें यहां के दर्शनीय स्थल

महाराष्ट्र का बेहद आकर्षक और खूबसूरत हिल स्टेशन माथेरान मुंबई से तक़रीबन 108 किलोमीटर की दूरी पर बसा हुआ है। लोग शहर के भीड़भाड़ से दूर स्थित इस माथेरान हिल स्टेशन काफी अधिक संख्या में जाते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 27 Jun 2024 6:31:23

वीकेंड पर आने वाले पर्यटकों के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है माथेरान, जानें यहां के दर्शनीय स्थल

वीकेंड का मजा उठाने के लिए लोग घूमने जाना पसंद करते हैं और बात करें महाराष्ट्र के लोगों की तो वे खूबसूरत हिल स्टेशन माथेरान जाने की चाहत रखते हैं। महाराष्ट्र का बेहद आकर्षक और खूबसूरत हिल स्टेशन माथेरान मुंबई से तक़रीबन 108 किलोमीटर की दूरी पर बसा हुआ है। लोग शहर के भीड़भाड़ से दूर स्थित इस माथेरान हिल स्टेशन काफी अधिक संख्या में जाते हैं। यह हिल स्टेशन उन पर्यटकों के लिए बेहद लोकप्रिय है जो शानदार वातावरण और शांति के बीच एक छोटी यात्रा की तलाश में रहते है। यहां आप प्रदुषण रहित वातावरण, आकर्षक दृश्य, ठंडी हवा के झौंके, दूर तक फैली हरी-भरी घाटी, उड़ते बादल और पर्वतों का खूबसूरत नज़ारा आदि को देख मंत्रमुग्ध को उठेंगे। हम आपको माथेरान के दर्शनीय स्थलों की जानकारी देने जा रहे हैं जो घूमने के लिहाज से बेहतरीन मानी जाती हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

matheran weekend getaway,ideal weekend destination: matheran,perfect weekend escape: matheran,best weekend spot matheran,scenic beauty of matheran,matheran a nature lover paradise,adventure activities in matheran,matheran hill station: a tourist delight,explore matheran on a weekend,budget-friendly weekend trip to matheran

लुइसा पॉइंट

लुइसा पॉइंट माथेरान में सबसे ज्यादा घूमने वाले प्रसिद्ध पर्यटक स्थल में से एक है। यहां की सुंदरता और मनोरम दृश्य लोगों को अपनी और आकर्षित करने के लिए पर्याप्त होती है। लुईसा प्वाइंट माथेरान की एक ऐसी जगह है, जहां से प्राकृतिक सुंदरता का एक अद्भुत दृश्य देखने को मिलता है। लुईसा पॉइंट के आकर्षक नजारों को देखने के लिए ही यहां पर पर्यटकों की भारी मात्रा में भीड़ लगती है। एक बार जब यहाँ पहुंच जायेंगे तो इसके खूबसूरत दृश्यों और ठंडी ठंडी हवा को फील कर सकते है जो आपकी सारी थकान और परेशानीयों को भूलने पर मजबूर देगें।

matheran weekend getaway,ideal weekend destination: matheran,perfect weekend escape: matheran,best weekend spot matheran,scenic beauty of matheran,matheran a nature lover paradise,adventure activities in matheran,matheran hill station: a tourist delight,explore matheran on a weekend,budget-friendly weekend trip to matheran

चारलोटी झील

चारलोटी झील माथेरान के दर्शनीय स्थलों में से एक है। यह पिकनिक मनाने के लिए बेहद आकर्षक जगह है जहाँ प्राकृतिक सुंदरता का लुफ्त उठाया जा सकता है। कहा जाता है कि इस झील से ही माथेरान के लिए पानी सप्लाई होता है। झील के एक तरफ भगवान शिव का एक पुरातन मंदिर भी है जिसके दर्शन के लिए आप जा सकते है। इस मंदिर का एक अनूठा पहलू इसका शिव लिंग है, जो सामान्य काले लोगों के विपरीत, सिंदूर से लिप्त है और एक तरफ झुका हुआ है।

matheran weekend getaway,ideal weekend destination: matheran,perfect weekend escape: matheran,best weekend spot matheran,scenic beauty of matheran,matheran a nature lover paradise,adventure activities in matheran,matheran hill station: a tourist delight,explore matheran on a weekend,budget-friendly weekend trip to matheran

मंकी पॉइंट

इसके नाम से ही पता चलता है की यह बंदरों की आबादी के लिए फेमस है। इस गंतव्य में स्वदेशी वनस्पतियों और जीवों की प्रचुर मात्रा है और स्थानीय मौसम और वनस्पति के बारे में जानने का एक दिलचस्प तरीका है। यदि कोई हार्ट क्लिफ का सामना करते हुए पहाड़ों में चिल्लाते हैं तो यहां आवाज गूँजने की घटना का भी अनुभव कर सकते हैं। यहां पर पहाड़ों की सुंदरता, गहरी घाटियां, स्वदेशी वनस्पतियां, जीवों इत्यादि चीजों के साथ-साथ उछल कूद करते हुए बंदर भी देखने को मिलते हैं।

matheran weekend getaway,ideal weekend destination: matheran,perfect weekend escape: matheran,best weekend spot matheran,scenic beauty of matheran,matheran a nature lover paradise,adventure activities in matheran,matheran hill station: a tourist delight,explore matheran on a weekend,budget-friendly weekend trip to matheran

शिवाजी की सीढ़ी

शिवाजी सीढ़ी एक रस्सी पर चलकर जाने वाला रास्ता है, जो वन ट्री हिल और माथेरान घाटी के बीच स्थित है। हरे भरे जंगल से घिरा, यह माथेरान में सबसे लोकप्रिय ट्रेकिंग पॉइंट्स में से एक है। यह एक तरह का डाउनहिल है, जो कि सीढ़ी के आकार का एक रास्ता है। शिवाजी पीढ़ी पूरी तरह से हरे भरे जंगलों से घिरा हुआ है, इसी कारण से यह लोकप्रिय ट्रेकिंग पॉइंट्स भी है। ऐसा कहा जाता है कि मराठा सम्राट छत्रपति शिवाजी ने माथेरान में अपनी शिकार यात्रा के लिए इस मार्ग का उपयोग किया था।

matheran weekend getaway,ideal weekend destination: matheran,perfect weekend escape: matheran,best weekend spot matheran,scenic beauty of matheran,matheran a nature lover paradise,adventure activities in matheran,matheran hill station: a tourist delight,explore matheran on a weekend,budget-friendly weekend trip to matheran

पैनोरमा पॉइंट

पैनोरमा पॉइंट माथेरान का एक दर्शनीय स्थल है, जो पश्चिमी घाटों के 360-डिग्री मनोरम दृश्य और नीचे के गाँवों के साथ हरे-भरे मैदानो के खूबसूरत नजारों को प्रस्तुत करता हैं। यह स्थान माथेरान के अन्य बिंदुओं की तुलना में तुलनात्मक रूप से कम भीड़भाड़ वाला है क्योंकि इसे ट्रेक करने की आवश्यकता होती है। यदि आप आप अपने फ्रेंड्स के साथ माथेरान घूमने आने वाले है ट्रेकिंग को प्लान कर रहे हैं तो आप पैनोरमा पॉइंट के लिए ट्रेकिंग कर सकते है। यह भी एक काफी अच्छा ट्रैकिंग प्वाइंट है। इसके अलावा पैनोरमा पॉइंट सूर्यास्त और सूर्योदय के भव्य दृश्य, बादलों, घाटी, झील और चोटियों के शानदार दृश्यो को प्रस्तुत करता है, जो कि बेहद ही मनमोहक प्रतीत होते हैं।

matheran weekend getaway,ideal weekend destination: matheran,perfect weekend escape: matheran,best weekend spot matheran,scenic beauty of matheran,matheran a nature lover paradise,adventure activities in matheran,matheran hill station: a tourist delight,explore matheran on a weekend,budget-friendly weekend trip to matheran

वन ट्री हिल

वन ट्री हिल एक प्राचीन वृक्ष द्वारा चिह्नित पहाड़ी की चोटी पर एक सुनसान जगह है। यह एक कठिन ट्रेकिंग ट्रेक है, जिस पर चलने के बाद पहाड़ी की चोटी तक पहुंचना होता है। हालांकि, इसके एक तरफ गहरी घाटी है तो दूसरी तरफ पेड़ों से घिरी हुई पहाड़ियां हैं। यह माथेरान के सबसे शांत स्थानों में से एक है, इसलिए इसे शांतिपूर्ण समय बिताने के लिए आदर्श स्थान माना जाता है। पहाड़ी की चोटी तक एक सौम्य ट्रेक टेंट हिल और चौक गांव के आसपास के पर्यटन स्थलों का एक मंत्रमुग्ध कर देने वाला दृश्य प्रस्तुत करता है जिसे आप ट्रेकिंग दौरान के देख सकते है।

matheran weekend getaway,ideal weekend destination: matheran,perfect weekend escape: matheran,best weekend spot matheran,scenic beauty of matheran,matheran a nature lover paradise,adventure activities in matheran,matheran hill station: a tourist delight,explore matheran on a weekend,budget-friendly weekend trip to matheran

नेरल माथेरान टॉय ट्रेन
अगर आप माथेरान आ रहे हैं, तो हमारी सलाह है कि आपको यहां की नेरल माथेरान टॉय ट्रेन को बिल्कुल मिस नहीं करना चाहिए। इस टॉय ट्रेन की मदद से आप पश्चिमी घाटों के खूबसूरत दृश्य देख सकते हैं। नेरल माथेरान टॉय ट्रेन एक विरासत रेलवे है जो नेरल को माथेरान से 21 किलोमीटर की रेलवे लाइन से जोड़ती है। यह 1900 की शुरुआत में आदमजी पीरभॉय द्वारा निर्मित दो फीट की नैरो गेज रेलवे है जिसे मध्य रेलवे द्वारा चलाया जाता है।

matheran weekend getaway,ideal weekend destination: matheran,perfect weekend escape: matheran,best weekend spot matheran,scenic beauty of matheran,matheran a nature lover paradise,adventure activities in matheran,matheran hill station: a tourist delight,explore matheran on a weekend,budget-friendly weekend trip to matheran

अंबरनाथ मंदिर

अंबरनाथ मंदिर माथेरान का एक बहुत ही अच्छा धार्मिक स्थल है। यह माथेरान का एक ऐतिहासिक हिंदू मंदिर है, जिसका निर्माण करीबन 1060 ईस्वी में किया गया है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है और इस मंदिर का निर्माण करने में जो वास्तुकला का इस्तेमाल किया गया है, वह काफी अद्भुत और सुंदर है। मंदिर परिसर की अद्भुत वास्तुकला काफी आकर्षक है जो शिव भक्तो के साथ पर्यटकों और कला प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यदि आप माथेरान हिल स्टेशन की ट्रिप को प्लान कर रहे हैं तो अपनी यात्रा में कुछ समय निकालकर अंबरनाथ मंदिर के दर्शन के लिए जरूर जायें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार

चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट

8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला

‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल

लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत

सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत

करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’

30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त

राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल

एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें

गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके

मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?