Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

यादगार बनाना चाहते हैं अपना हनीमून? तो पार्टनर संग इन खूबसूरत जगहों पर बिताएं क्वालिटी टाइम

सर्दियों का मौसम शादी के लिए कई लोगों की पहली पसंद है। अगर आप भी इस वेडिंग सीजन में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं, तो निश्चित ही आप हनीमून के लिए कोई खूबसूरत जगह ढूंढ रहे होंगे।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Mon, 11 Nov 2024 10:53:28

यादगार बनाना चाहते हैं अपना हनीमून? तो पार्टनर संग इन खूबसूरत जगहों पर बिताएं क्वालिटी टाइम

देवउठनी ग्यारस के बाद से ही पूरे देश में शादियों का सीजन शुरू हो जाता है। सर्दियों का मौसम शादी के लिए कई लोगों की पहली पसंद है। अगर आप भी इस वेडिंग सीजन में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं, तो निश्चित ही आप हनीमून के लिए कोई खूबसूरत जगह ढूंढ रहे होंगे। इस लेख में हम आपको भारत के उन अद्भुत हनीमून डेस्टिनेशनों के बारे में बताएंगे, जो सर्दियों में नवविवाहित जोड़ों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं हैं।
unforgettable honeymoon destinations,best honeymoon places in india,romantic honeymoon destinations,top places for honeymoon in winter,quality time honeymoon locations,honeymoon spots in india for newlyweds,best places for a memorable honeymoon,romantic getaways in india for couples,winter honeymoon destinations in india,scenic honeymoon destinations for couples # जम्मू-कश्मीर

जम्मू-कश्मीर, जिसे धरती का स्वर्ग कहा जाता है, हनीमून के लिए कपल्स की पहली पसंद है। सर्दियों में यहां की बर्फबारी और प्राकृतिक सुंदरता देखने लायक होती है। कश्मीर की वादियां बर्फ की चादर में लिपटी होती हैं, जो हर किसी का मन मोह लेती हैं। रोमांच प्रेमी कपल्स यहां स्कीइंग और स्नो बोर्डिंग जैसी एक्टिविटीज का भी आनंद ले सकते हैं। यहां आप अपने पार्टनर के साथ एक अनोखा और खूबसूरत अनुभव जी सकते हैं।
unforgettable honeymoon destinations,best honeymoon places in india,romantic honeymoon destinations,top places for honeymoon in winter,quality time honeymoon locations,honeymoon spots in india for newlyweds,best places for a memorable honeymoon,romantic getaways in india for couples,winter honeymoon destinations in india,scenic honeymoon destinations for couples # औली, उत्तराखंड

उत्तराखंड का औली अपनी अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। औली में आप अपने जीवनसाथी के साथ बर्फीली पहाड़ियों में एक जादुई समय बिता सकते हैं। यहां के जोशीमठ, पांडुकेश्वर और गोपेश्वर की पहाड़ियों से आप सुंदर सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा ले सकते हैं। साथ ही यहां के गढ़वाली स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेना न भूलें। औली का शांत और सुरम्य वातावरण आपके हनीमून को अविस्मरणीय बना देगा। unforgettable honeymoon destinations,best honeymoon places in india,romantic honeymoon destinations,top places for honeymoon in winter,quality time honeymoon locations,honeymoon spots in india for newlyweds,best places for a memorable honeymoon,romantic getaways in india for couples,winter honeymoon destinations in india,scenic honeymoon destinations for couples # अंडमान-निकोबार द्वीप समूह

अंडमान-निकोबार अपनी शांति और सुंदरता के लिए विश्व प्रसिद्ध है। यहां का नीला साफ पानी, सफेद रेत और हरियाली का सौंदर्य एक अद्वितीय हनीमून अनुभव प्रदान करता है। यह जगह रोमांटिक पल बिताने के लिए एकदम सही है। अगर आप और आपके पार्टनर रोमांच पसंद करते हैं, तो यहां स्कूबा डाइविंग, स्नॉर्कलिंग और सेलिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। अंडमान-निकोबार में बिताए गए ये पल आपके जीवन की सबसे खूबसूरत यादों में से एक बन सकते हैं। unforgettable honeymoon destinations,best honeymoon places in india,romantic honeymoon destinations,top places for honeymoon in winter,quality time honeymoon locations,honeymoon spots in india for newlyweds,best places for a memorable honeymoon,romantic getaways in india for couples,winter honeymoon destinations in india,scenic honeymoon destinations for couples # मुन्नार, केरल

केरल का मुन्नार अपने चाय के बागानों, हरे-भरे पहाड़ों और सुरम्य वादियों के लिए मशहूर है। यह हनीमून कपल्स के बीच काफी लोकप्रिय डेस्टिनेशन है। आप यहां अपने साथी के साथ इन बागानों में सैर कर सकते हैं और साथ में सुरम्य घाटियों का नजारा देख सकते हैं। यहां की ठंडी हवाएं और प्रकृति का सौंदर्य आपके हनीमून को और भी खास बना देंगे। अगर आप ट्रैकिंग के शौकीन हैं, तो मुन्नार की खूबसूरत घाटियों में ट्रैकिंग का भी आनंद ले सकते हैं। unforgettable honeymoon destinations,best honeymoon places in india,romantic honeymoon destinations,top places for honeymoon in winter,quality time honeymoon locations,honeymoon spots in india for newlyweds,best places for a memorable honeymoon,romantic getaways in india for couples,winter honeymoon destinations in india,scenic honeymoon destinations for couples # ऊटी, तमिलनाडु

दक्षिण भारत का ऊटी, जिसे ‘हिल स्टेशन की रानी’ कहा जाता है, हनीमून मनाने के लिए एक आदर्श स्थल है। यहां की मनमोहक वादियों और हरी-भरी पहाड़ियों में आप अपने जीवनसाथी के साथ सुंदर पल बिता सकते हैं। ऊटी की मशहूर टॉय ट्रेन की सवारी यहां का सबसे खास आकर्षण है। यह यात्रा न सिर्फ मनोरंजक होगी, बल्कि आपको अपने पार्टनर के साथ प्रकृति के खूबसूरत नजारों का भी आनंद लेने का मौका देगी।
unforgettable honeymoon destinations,best honeymoon places in india,romantic honeymoon destinations,top places for honeymoon in winter,quality time honeymoon locations,honeymoon spots in india for newlyweds,best places for a memorable honeymoon,romantic getaways in india for couples,winter honeymoon destinations in india,scenic honeymoon destinations for couples # कूर्ग, कर्नाटक

कर्नाटक के कूर्ग को 'भारत का स्कॉटलैंड' कहा जाता है, और यह हनीमून कपल्स के लिए एक आकर्षक डेस्टिनेशन है। यहां के हरे-भरे कॉफी बागान, पहाड़ों पर छाई हुई धुंध और शांत वातावरण में आप अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। कूर्ग में आप दुबारे एलिफेंट कैंप और इरुपु वॉटरफॉल का भी मजा ले सकते हैं। unforgettable honeymoon destinations,best honeymoon places in india,romantic honeymoon destinations,top places for honeymoon in winter,quality time honeymoon locations,honeymoon spots in india for newlyweds,best places for a memorable honeymoon,romantic getaways in india for couples,winter honeymoon destinations in india,scenic honeymoon destinations for couples # जयपुर, राजस्थान

अगर आप ऐतिहासिक और सांस्कृतिक जगहों को पसंद करते हैं, तो जयपुर आपके लिए एक बेहतरीन हनीमून डेस्टिनेशन है। यहां आप आमेर किला, हवा महल, सिटी पैलेस जैसी सुंदर जगहों का दौरा कर सकते हैं। राजस्थान का राजसी माहौल और पारंपरिक राजस्थानी खानपान आपकी हनीमून ट्रिप को और भी यादगार बना देगा। unforgettable honeymoon destinations,best honeymoon places in india,romantic honeymoon destinations,top places for honeymoon in winter,quality time honeymoon locations,honeymoon spots in india for newlyweds,best places for a memorable honeymoon,romantic getaways in india for couples,winter honeymoon destinations in india,scenic honeymoon destinations for couples # शिलॉंग, मेघालय

शिलॉंग, जिसे ‘पूर्व का स्कॉटलैंड’ भी कहा जाता है, अपने सुंदर झरनों, घने जंगलों और पहाड़ों के लिए मशहूर है। यहां के इलेफंट वॉटरफॉल और उमियम झील में आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिता सकते हैं। शिलॉंग का शांत वातावरण और सुहाना मौसम सर्दियों में इसे हनीमून के लिए और भी आकर्षक बना देता है।
unforgettable honeymoon destinations,best honeymoon places in india,romantic honeymoon destinations,top places for honeymoon in winter,quality time honeymoon locations,honeymoon spots in india for newlyweds,best places for a memorable honeymoon,romantic getaways in india for couples,winter honeymoon destinations in india,scenic honeymoon destinations for couples # डलहौजी, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल का यह खूबसूरत हिल स्टेशन अdaपने आकर्षक परिदृश्यों और बर्फीली चोटियों के लिए प्रसिद्ध है। यहां का शांत वातावरण और खूबसूरत नजारे आपके हनीमून को यादगार बना सकते हैं। सर्दियों में यहां बर्फबारी के दौरान कपल्स को स्नोफॉल का शानदार अनुभव भी मिलता है।
unforgettable honeymoon destinations,best honeymoon places in india,romantic honeymoon destinations,top places for honeymoon in winter,quality time honeymoon locations,honeymoon spots in india for newlyweds,best places for a memorable honeymoon,romantic getaways in india for couples,winter honeymoon destinations in india,scenic honeymoon destinations for couples # अलमोड़ा, उत्तराखंड

उत्तराखंड का अलमोड़ा अपने प्राकृतिक सौंदर्य, शांत वातावरण और सांस्कृतिक धरोहरों के लिए प्रसिद्ध है। यहां की हरी-भरी वादियां, हिमालय की चोटियां और पुराने मंदिर आपके हनीमून को एक अलग ही अनुभव देंगे। अलमोड़ा में आप जीरो पॉइंट, बिनसर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी जैसे पर्यटन स्थलों का लुत्फ उठा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
astrology