न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंबई के इन 10 मंदिरों में हर दिन लगता हैं भक्तों का जमावड़ा, देखते ही बनती हैं भव्यता और खूबसूरती

देश में जब भी कभी ऐसे शहर की बात की जाती हैं जहां की आबादी सबसे ज्यादा हैं तो वो हैं सपनों की नगरी मुंबई जहां हर दिन कई लोग अपनी रोजी-रोटी को कमाने और किस्मत को आजमाने पहुंचते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 18 Dec 2023 11:58:54

मुंबई के इन 10 मंदिरों में हर दिन लगता हैं भक्तों का जमावड़ा, देखते ही बनती हैं भव्यता और खूबसूरती

देश में जब भी कभी ऐसे शहर की बात की जाती हैं जहां की आबादी सबसे ज्यादा हैं तो वो हैं सपनों की नगरी 'मुंबई' जहां हर दिन कई लोग अपनी रोजी-रोटी को कमाने और किस्मत को आजमाने पहुंचते हैं। वहीँ कई लोग मुंबई में पर्यटन के लिए भी पहुंचते हैं जहां कई ऐसी जगहें हैं जहां पर घूमने का मजा लिया जाता हैं। जितना मुंबई चकाचौंध से भरा हैं उतनी ही यहां भगवान के प्रति आस्था देखने को मिलती हैं। जी हां, मुंबई में कई प्रसिद्द मंदिर हैं जहां हर भक्तों का जमावड़ा लगता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको मुंबई के ऐसे ही कुछ मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपनी भव्यता और खूबसूरती के लिए जाने जाते हैं। अगर आपका भी आध्यात्मिक रूझान है तो आप मुंबई में इन मंदिरों के दर्शन करने जरूर जाएं।

मुंबई के इन 10 मंदिरों में हर दिन लगता हैं भक्तों का जमावड़ा, देखते ही बनती हैं भव्यता और खूबसूरती

सिद्धिविनायक मंदिर

प्रभादेवी क्षेत्र में सिद्धिविनायक मंदिर भगवान गणेश को समर्पित एक श्रद्धेय मंदिर है। मुंबई के इस मंदिर में सबसे ज्यादा श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं। इस मंदिर का निर्माण वर्ष 1801 में लक्ष्मण विथु और देउबाई पाटिल ने करवाया था। दंपति की अपनी कोई संतान नहीं थी और इसी वजह से उन्होंने सिद्धिविनायक मंदिर बनाने का फैसला किया ताकि अन्य बांझ महिलाओं की इच्छाओं को इस मंदिर के जरिए पूरा किया जा सके। दिलचस्प बात यह है कि यहां भगवान गणेश की मूर्ति यहां स्वयं प्रकट हुई थी। यहां आने वाले हर श्रद्धालु की इच्छा पूरी होती है।

मुंबई के इन 10 मंदिरों में हर दिन लगता हैं भक्तों का जमावड़ा, देखते ही बनती हैं भव्यता और खूबसूरती

माता वैष्णोदेवी मंदिर

मुंबई के मलाड में स्थित यह मंदिर जम्मू में स्थित वैष्णोदेवी मंदिर की लगभग एक रेप्लिका है, जो देखने में बेहद खूबसूरत है। यहां पर भक्तों को मंदिर के शीर्ष तक पहुंचने के लिए एक छोटी पैदल यात्रा करनी होती है, जो वास्तव में सुखदायक है। अगर आप कभी जम्मू कश्मीर में वैष्णोदेवी मंदिर नहीं गई हैं तो यहां पर जाकर भी आपको वहीं अनुभूति होगी।

मुंबई के इन 10 मंदिरों में हर दिन लगता हैं भक्तों का जमावड़ा, देखते ही बनती हैं भव्यता और खूबसूरती

महालक्ष्मी मंदिर

मुंबई में स्थित महालक्ष्मी मंदिर शहर के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है। महालक्ष्मी पश्चिम में भूलाबाई देसाई रोड पर स्थित, यह देवी महालक्ष्मी या 'धन की देवी' को समर्पित है। मंदिर 16 वीं - 17 वीं शताब्दी के आसपास बनाया गया था और यहाँ की मुख्य पीठासीन देवी लक्ष्मी हैं, जबकि देवी काली और सरस्वती अन्य दो देवी हैं जिनकी भी यहां पूजा की जाती है। तीनों मूर्तियों को मिलाकर इस मंदिर को महालक्ष्मी, महाकाली और महासरस्वती के नाम से जाना जाता है।

मुंबई के इन 10 मंदिरों में हर दिन लगता हैं भक्तों का जमावड़ा, देखते ही बनती हैं भव्यता और खूबसूरती

इस्कॉन मंदिर

इस्कॉन मंदिर एक दिव्य और आध्यात्मिक मंदिर है। भगवान कृष्ण को समर्पित, जिन्हें भगवान विष्णु का आठवां अवतार माना जाता है, मंदिर संगमरमर और कांच से बना हुआ है। जुहू बीच से कुछ मीटर की दूरी पर मौजूद इस्कॉन मंदिर में आपको वीकेंड के दिनों में जाना चाहिए। यहां आसपास का वातावरण बेहद शांत रहता है, साथ ही यहां के रेस्टोरेंट में वेजिटेरियन खाना मिलता है, जहां आप सस्ते दामों में इनका स्वाद चख सकते हैं।

मुंबई के इन 10 मंदिरों में हर दिन लगता हैं भक्तों का जमावड़ा, देखते ही बनती हैं भव्यता और खूबसूरती

श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर

यह मंदिर अपनी सुंदर वास्तुकला के लिए जाना जाता है और इसका निर्माण दक्षिण भारत में स्थित भगवान वेंकटेश्वर मंदिर के समान ही किया गया है। यहां सबसे अच्छी बात यह है कि इस मंदिर में आपको शोर-शराबा नहीं, बल्कि शांति मिलेगी। जिसके कारण आप बेहद आनंदपूर्वक और शांतिपूर्ण तरीके से यहां पर अपना समय बिता सकती हैं।

मुंबई के इन 10 मंदिरों में हर दिन लगता हैं भक्तों का जमावड़ा, देखते ही बनती हैं भव्यता और खूबसूरती

मुंबादेवी मंदिर

मुंबई के झवेरी बाजार में स्थित यह मुंबई के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है। यह देवी मुम्बा को समर्पित है, जिन्हें देशी सोमवंशी क्षत्रियों की संरक्षक देवी माना जाता है। देवी की मूर्ति को नोजपिन और हार जैसे आभूषणों से सजाया गया है। इस मंदिर में मंगलवार के दिन काफी हलचल देखी जाती है। यह एक शुभ दिन माना जाता है।

मुंबई के इन 10 मंदिरों में हर दिन लगता हैं भक्तों का जमावड़ा, देखते ही बनती हैं भव्यता और खूबसूरती

बाबुलनाथ मंदिर

एक गुजराती समुदाय द्वारा निर्मित, बाबुलनाथ मंदिर मुंबई के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है। भगवान शिव मंदिर के मुख्य देवता हैं और यह गिरगांव चौपाटी के पास एक छोटी सी पहाड़ी के ऊपर स्थित है। मंदिर की संरचना 1890 की है जब यह काफी ऊंचाई पर स्थित था। 1960 के दशक में बिजली गिरने से इसकी ऊंचाई कम हो गई थी।

मुंबई के इन 10 मंदिरों में हर दिन लगता हैं भक्तों का जमावड़ा, देखते ही बनती हैं भव्यता और खूबसूरती

वालकेश्वर मंदिर

बाण गंगा मंदिर के रूप में भी जाना जाने वाला वालकेश्वर मंदिर दक्षिण मुंबई में मालाबार हिल के पास स्थित है, जो शहर का सबसे ऊंचा स्थान भी है। मंदिर के पास एक छोटा तालाब है, जिसका नाम बाणगंगाटैंक है और इसलिए इसे इस नाम से भी जाना जाता है। मंदिर की कथा रामायण से संबंधित है और बाण गंगा नाम पौराणिक कथा से जुड़ी एक कहानी से लिया गया है। मंदिर में अमावस्या और पूर्णिमा के दिन बहुत भीड़ रहती है।

मुंबई के इन 10 मंदिरों में हर दिन लगता हैं भक्तों का जमावड़ा, देखते ही बनती हैं भव्यता और खूबसूरती

स्वामीनारायण मंदिर

इसका स्वामित्व और संचालन स्वामीनारायण संप्रदाय द्वारा किया जाता है, जो हिंदू धर्म का एक संप्रदाय है जो भगवान कृष्ण को अपना मुख्य देवता मानता है। मूल मंदिर 1863 में बनाया गया था जबकि वर्तमान मंदिर 1903 में फिर से बनाया गया था और तब से यह आसपास है। मंदिर में घनश्याम महाराज, हरि कृष्ण महाराज, गौलोक बिहारी और राधा की मूर्तियां हैं। जन्माष्टमी, रामनवमी के त्यौहार ऐसे समय होते हैं जब मंदिर में सबसे अधिक दर्शन होते हैं।

मुंबई के इन 10 मंदिरों में हर दिन लगता हैं भक्तों का जमावड़ा, देखते ही बनती हैं भव्यता और खूबसूरती

श्री थिरुचेम्बुर मुरुगन मंदिर

थिरुचेम्बुर मुरुगन मंदिर मुंबई के कुछ दक्षिण भारतीय मंदिरों में से एक है जो दक्षिण में प्रथाओं के सार को पुनर्स्थापित करता है। मंदिर के मुख्य देवता भगवान मुरुगन हैं और मंदिर एक छोटी सी पहाड़ी की चोटी पर स्थित है, ठीक उसी तरह जैसे मुरुगन मंदिर भारत के दक्षिणी हिस्सों में पाए जाते हैं। यहां बने भोजन को पारंपरिक रूप से केले के पत्तों में भोजन प्रसा/अन्नदानम के रूप में परोसा जाता है। मंदिर पश्चिम चेंबूर में स्थित है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

CJP आंदोलन पर अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, बोले- मांग पूरी होने तक नहीं हटेंगे पीछे
CJP आंदोलन पर अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, बोले- मांग पूरी होने तक नहीं हटेंगे पीछे
'बदले की भावना से किया गया केस', खान सर के वकील बोले- सुरक्षा कारणों से चली थी गोली
'बदले की भावना से किया गया केस', खान सर के वकील बोले- सुरक्षा कारणों से चली थी गोली
उत्तराखंड चारधाम यात्रा: केदारनाथ में उमड़ा आस्था का सैलाब, 11 लाख से अधिक पहुंचे श्रद्धालु; स्वास्थ्य कारणों से 161 यात्रियों की मौत
उत्तराखंड चारधाम यात्रा: केदारनाथ में उमड़ा आस्था का सैलाब, 11 लाख से अधिक पहुंचे श्रद्धालु; स्वास्थ्य कारणों से 161 यात्रियों की मौत
CBSE 12वीं री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका, रात 12 बजे तक खुला रहेगा पोर्टल
CBSE 12वीं री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका, रात 12 बजे तक खुला रहेगा पोर्टल
सियासी जमीन खिसकने के बीच INDIA गठबंधन की याद, दिल्ली बैठक में ममता बनर्जी को कितना मिलेगा समर्थन?
सियासी जमीन खिसकने के बीच INDIA गठबंधन की याद, दिल्ली बैठक में ममता बनर्जी को कितना मिलेगा समर्थन?
पेड्डी स्टार राम चरण की पत्नी संभालती हैं 77 हजार करोड़ का कारोबार, ग्लैमर से दूर बनाई अलग राह
पेड्डी स्टार राम चरण की पत्नी संभालती हैं 77 हजार करोड़ का कारोबार, ग्लैमर से दूर बनाई अलग राह
लग्जरी लाइफस्टाइल दिखाने वाली यूट्यूबर रचना गुर्जर के घर फिल्मी अंदाज में चोरी, नकदी और जेवर लेकर फरार हुए बदमाश
लग्जरी लाइफस्टाइल दिखाने वाली यूट्यूबर रचना गुर्जर के घर फिल्मी अंदाज में चोरी, नकदी और जेवर लेकर फरार हुए बदमाश
बॉक्स ऑफिस पर 'पेद्दी' का तूफान जारी, तीसरे दिन ही 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची फिल्म, वर्ल्डवाइड भी मचा रही धमाल
बॉक्स ऑफिस पर 'पेद्दी' का तूफान जारी, तीसरे दिन ही 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची फिल्म, वर्ल्डवाइड भी मचा रही धमाल
Samsung यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, पुराने फोन भी बनेंगे बिल्कुल नए जैसे, जल्द आ सकता है Android 17 अपडेट
Samsung यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, पुराने फोन भी बनेंगे बिल्कुल नए जैसे, जल्द आ सकता है Android 17 अपडेट
CJP प्रदर्शन पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- विदेश से युवाओं को भटकाने की कोशिशें नहीं होंगी सफल
CJP प्रदर्शन पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- विदेश से युवाओं को भटकाने की कोशिशें नहीं होंगी सफल
जाम में थमी एंबुलेंस, बिगड़ती हालत देख मरीज को गोद में अस्पताल ले गए परिजन
जाम में थमी एंबुलेंस, बिगड़ती हालत देख मरीज को गोद में अस्पताल ले गए परिजन
घर में आग लगने के पीछे अक्सर होती हैं ये वजहें, समय रहते हो जाएं सतर्क
घर में आग लगने के पीछे अक्सर होती हैं ये वजहें, समय रहते हो जाएं सतर्क
'सिर्फ खेलने नहीं, दो दशक तक राज करने आया हूं', वैभव सूर्यवंशी का बड़ा दावा; विराट कोहली से मुलाकात को बताया सपनों जैसा पल
'सिर्फ खेलने नहीं, दो दशक तक राज करने आया हूं', वैभव सूर्यवंशी का बड़ा दावा; विराट कोहली से मुलाकात को बताया सपनों जैसा पल
बैंक लॉकरों से निकले करोड़ों रुपये, कई मकान और प्लॉट भी मिले; जांच में फंसा इंजीनियर
बैंक लॉकरों से निकले करोड़ों रुपये, कई मकान और प्लॉट भी मिले; जांच में फंसा इंजीनियर