Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

लेना चाहते हैं जंगल के सफर का मजा, एडवेंचर से भरपूर हैं देश की ये 10 जगहें

घूमने-फिरने की सभी की अपनी अलग पसंद होती हैं और उसी के अनुरूप ही लोग घूमने के लिए जगह का चुनाव करते हैं। कई लोगों को घूमने के लिए ऐसी जगह पसंद आती हैं जो एडवेंचर से भरपूर हो और वहां घूमना रोमांचकारी याद बने। इसके लिए कई लोग जंगल के सफर पर जाना पसंद करते हैं

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 05 Aug 2022 6:27:51

लेना चाहते हैं जंगल के सफर का मजा, एडवेंचर से भरपूर हैं देश की ये 10 जगहें

घूमने-फिरने की सभी की अपनी अलग पसंद होती हैं और उसी के अनुरूप ही लोग घूमने के लिए जगह का चुनाव करते हैं। कई लोगों को घूमने के लिए ऐसी जगह पसंद आती हैं जो एडवेंचर से भरपूर हो और वहां घूमना रोमांचकारी याद बने। इसके लिए कई लोग जंगल के सफर पर जाना पसंद करते हैं जहां ट्रेकिंग कर वे अपने ट्रिप को यादगार बनाते हैं। एडवेंचर के शौकीन लोगों को हाइकिंग और ट्रैकिंग का लुत्फ उठाने का मौका भी इन जंगलों में ही मिलता है। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां जाकर आप प्रकृति के हरे-भरे माहौल में अपनी सफर को जी पाएंगे। आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में जहां आप प्रकृति को करीब से महसूस कर पाएंगे।
jungle,jungle adventure,jungle safari कुंजखड़क ट्रैक, उत्तराखंड

अगर आप को दुर्गम और कठिन जगहों पर जाना अच्छा लगता है तो आप उत्तराखंड के कुंजखड़क जरूर जाएँ। यहां कुंजखड़क के हरे-भरे जंगल आप का मन मोह लेंगे तथा इन जंगलों में देवदार के बड़े-बड़े पेड़ भी आपको बेहद आकर्षक लगेंगे। कुंज खड़क पर राप्ती नदी दिखेगी, जो कि भारत और नेपाल की सीमा को बांटती है। इस जंगल में ट्रैकिंग के लिए अक्टूबर से अप्रैल तक का महीना बेस्ट कहा जाता है और उत्तराखंड के कुंजखड़क की शुरुआत हिमालय की तलहटी में कोरबात के पास स्थित है। jungle,jungle adventure,jungle safari तल्ली घाटी, अरुणाचल प्रदेश

जीरो वैली से करीब 32 किमी दूर स्थित तल्ली घाटी एक बेहद ही खूबसूरत जगहों में से एक है। इसे साल 1995 में स्थापित किया गया था। यहां विभिन्न वनस्पतियों और जीवों की एक विशाल विविधता देखने को मिलती है। यह वैली अरुणाचल प्रदेश खूबसूरत जगहों में से एक है। यहांं आप जंगली जीवन को करीब से देख पाएंगे। jungle,jungle adventure,jungle safari पाली वॉटरफॉल ट्रैक, गोवा

गोवा को खूबसूरत बीच के लिए जाना जाता है लेकिन यहां पर घने जंगल भी पाए जाते हैं। यहां का पाली वाटरफॉल बेहद प्रसिद्ध है। यहां पर घने जंगल भी पाए जाते हैं और इन्हीं जंगलों में ट्रेकिंग का मजा लिया जाता है। हालांकि पाली वॉटरफॉल ट्रैक पर बहुत सारे जंगली और खतरनाक जानवर के साथ-साथ जहरीले सांप भी पाए जाते हैं जिनमें कोबरा भी शामिल है। ऐसे में इस जंगल में ट्रेकिंग करना काफी चुनौतीपूर्ण रहता है, लेकिन अगर आप ट्रेकिंग के माहिर हैं तो आप इस वाटर फॉल पर जरूर जाएं। jungle,jungle adventure,jungle safari बिंसार जीरो पॉइंट ट्रैक, उत्तराखंड

उत्तराखंड में बसे इस जंगल में जाने के लिए आपको बिंसार वन्य जीव अभ्यारण से होकर जाना पड़ेगा। हालांकि यह अपेक्षाकृत काफी आसान ट्रैकिंग माना जाता है, लेकिन यहां ट्रैकिंग का बेहद आनंद आप अवश्य ही उठा सकते हैं। बिहार के जंगलों में कई सारे जानवर भी आपको देखने को मिलेंगे, जिनमें लंगूर बंदर आदि शामिल हैं। यहां जाने के लिए अक्टूबर से नवंबर और फरवरी मार्च के बीच अच्छा समय माना जाता है, क्योंकि ऐसे समय में यहां बारिश नहीं होती है और बर्फ भी नहीं पड़ी होती। jungle,jungle adventure,jungle safari सीताबनी ट्रैक, उत्तराखंड

उत्तराखंड के जिम कोर्बेट में सीताबनी ट्रैक भी बिगीनर ट्रैकर्स और ट्रैवलर्स के लिए बहुत खास माना जाता है। इस ट्रैक की शुरुआत सीताबनी मंदिर से होती है। और ये भोला मंदिर पर जाकर खत्म होता है। सीताबनी मंदिर से भोला मंदिर घने जंगलों में 8 से 9 किमी की दूरी पर स्थित है। भोला मंदिर तक के रास्ते में पड़ने वाले घने जंगलों में जंगली जानवर जैसे हाथी, शेर और भालू रहते हैं। अक्टूबर से अप्रैल तक का समय यहाँ आने के लिए बेहतर रहता है। इस समय बारिश नहीं होती और मौसम भी सुहावना रहता है। jungle,jungle adventure,jungle safari मुदुमलई, तमिलनाडु

तमिलनाडु के मुदुमलई में स्थित यह नेशनल पार्क काफी फेमस है और यहां ट्रेकिंग के लिए देशभर से लोग आते हैं। यहां पर यात्रियों की सुविधा के लिए कई सारे होटल तक खुले हुए हैं और यहां आस-पास के बसे गांव में भी लोग रहने की सुविधा उपलब्ध कराते हैं। यहां आने के लिए बेस्ट समय नवंबर से फरवरी का होता है। jungle,jungle adventure,jungle safari नेत्रावली वन्यजीव अभ्यारण्य, गोवा

नेत्रावली वन्यजीव अभ्यारण भारत के गोवा राज्य में स्थित हैं। गोवा का प्रसिद्ध झरना नेत्रावली भी इसी अभ्यारण के अंतर्गत आता है। इसके चारो तरफ कई अभ्यारण (डांडेली अंशी टाइगर रिजर्व, भगवान महावीर अभ्यारण्य, कोटिगाओ वन्यजीव अभ्यारण्य, मोल्लेम नेशनल पार्क, मेडी वन्यजीव अभ्यारण्य और भीमगढ़ वन्यजीव अभ्यारण्य) फैले हुए हैं, जहां ट्रेकिंग की जा सकती है। यहां एक बारहामासी झरना हैं, जोकि यहां के जीव-जंतुओं के जीवन-यापन के लिए एक आदर्श स्थान हैं। यहां आप ट्रेक कर सकते हैं और यहां प्राकृतिक हरियाली को करीब से निहार सकते हैं। jungle,jungle adventure,jungle safari अगुम्बे रिजर्व फॉरेस्ट, कर्नाटक

अगम्बे रेनफॉरेस्ट रिसर्च स्टेशन दक्षिण भारत के मध्य पश्चिमी घाट में स्थित एक क्षेत्र आधारित संरक्षण और अनुसंधान संगठन है। इसमें सोमेश्वर, मूकाम्बिका, भद्रा, और शरवती वन्यजीव अभयारण्य, कुद्रेमुख राष्ट्रीय उद्यान, और कुंदनपुर, शंकरनारायण, होसानगरा, श्रिंगेरी और थिरथहल्ली के आसपास के जंगल भी शामिल है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता आपको इसकी ओर आकर्षित करेगी। jungle,jungle adventure,jungle safari कान्हा नेशनल पार्क, मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के कान्हा नेशनल पार्क में स्तनपाई जीवों की 22 से भी ज्यादा प्रजातियां मौजूद हैं। यहां पर आप शेर, स्लोथ बीयर, माउस डीयर आदि देख सकते हैं। यहाँ की सबसे खास बात है सिओनी के जंगल का ट्रैक। ये नेशनल पार्क ट्रैकर्स और वाइल्डलाइफ पसंद करने वाले लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है। इसे भारत के शीर्ष जंगल ट्रैकिंग डेस्टिनेशन में शामिल किया गया है। इस ट्रैक पर जाने का सबसे सही समय अक्टूबर के मध्य से जून के अंत तक है। मॉनसून के मौसम में कान्हा नेशनल पार्क बंद रहता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

अमेरिका ने भारत पर 25% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव दिया, ट्रेड डील होने पर 17% तक घट सकती है दर
अमेरिका ने भारत पर 25% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव दिया, ट्रेड डील होने पर 17% तक घट सकती है दर
अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैन्य कमांडरों की बैठक, LAC पर तनाव कम करने पर हुई चर्चा
अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैन्य कमांडरों की बैठक, LAC पर तनाव कम करने पर हुई चर्चा
EPFO खाताधारकों के लिए बड़ी खबर, अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा; दिसंबर के अंत तक शुरू हो सकती है सुविधा
EPFO खाताधारकों के लिए बड़ी खबर, अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा; दिसंबर के अंत तक शुरू हो सकती है सुविधा
केंद्र सरकार ने 11,000 करोड़ रुपये की योजना को दी मंजूरी, देश में बनेंगे आधुनिक निर्माण और इंफ्रास्ट्रक्चर उपकरण
केंद्र सरकार ने 11,000 करोड़ रुपये की योजना को दी मंजूरी, देश में बनेंगे आधुनिक निर्माण और इंफ्रास्ट्रक्चर उपकरण
पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता की देशभर में जांच करेगा FSSAI, 1-2 महीने में आएंगे नतीजे
पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता की देशभर में जांच करेगा FSSAI, 1-2 महीने में आएंगे नतीजे
भारत और सिंगापुर मिलकर मजबूत करेंगे विमान मरम्मत क्षेत्र, MRO सेक्टर में सहयोग को मंजूरी
भारत और सिंगापुर मिलकर मजबूत करेंगे विमान मरम्मत क्षेत्र, MRO सेक्टर में सहयोग को मंजूरी
डाक विभाग को आधुनिक बनाने के लिए 2,632 करोड़ रुपये मंजूर, पोस्ट ऑफिस सेवाओं में होगा सुधार
डाक विभाग को आधुनिक बनाने के लिए 2,632 करोड़ रुपये मंजूर, पोस्ट ऑफिस सेवाओं में होगा सुधार
संसद का विशेष सत्र दिसंबर के पहले पखवाड़े में संभव, मंत्रियों को विदेश यात्रा टालने की सलाह
संसद का विशेष सत्र दिसंबर के पहले पखवाड़े में संभव, मंत्रियों को विदेश यात्रा टालने की सलाह
मणिरत्नम की 'Inji Vellam' का पहला गाना 'Aachi Aachi' रिलीज, साई पल्लवी के नए लुक ने खींचा ध्यान
मणिरत्नम की 'Inji Vellam' का पहला गाना 'Aachi Aachi' रिलीज, साई पल्लवी के नए लुक ने खींचा ध्यान
विश्व शतरंज चैंपियनशिप: गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरा मुकाबला भी ड्रॉ, स्कोर 1-1
विश्व शतरंज चैंपियनशिप: गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरा मुकाबला भी ड्रॉ, स्कोर 1-1
मूलांक 1 से 9 तक का रहस्य: जानें किस अंक का स्वामी कौन-सा ग्रह माना जाता है
मूलांक 1 से 9 तक का रहस्य: जानें किस अंक का स्वामी कौन-सा ग्रह माना जाता है
मेटाबॉलिज्म क्या है और शरीर में कैसे काम करता है? वजन बढ़ने से लेकर ऊर्जा तक जानें पूरी बात
मेटाबॉलिज्म क्या है और शरीर में कैसे काम करता है? वजन बढ़ने से लेकर ऊर्जा तक जानें पूरी बात
कुंडली में कौन-सा भाव बताता है धन और विवाह का योग? समझें सभी 12 भावों का अर्थ
कुंडली में कौन-सा भाव बताता है धन और विवाह का योग? समझें सभी 12 भावों का अर्थ
बढ़ती उम्र में मांसपेशियां कमजोर क्यों होने लगती हैं? जानें सरकोपेनिया के लक्षण और बचाव के तरीके
बढ़ती उम्र में मांसपेशियां कमजोर क्यों होने लगती हैं? जानें सरकोपेनिया के लक्षण और बचाव के तरीके
astrology