न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम से हटाई राहा की तस्वीरें, फैंस हैरान, मीका ने उदित नारायण पर कसा तंज

एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। फैंस राहा की एक झलक पाने के लिए बेकरार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 01 Mar 2025 8:08:35

2 News : आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम से हटाई राहा की तस्वीरें, फैंस हैरान, मीका ने उदित नारायण पर कसा तंज

एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। फैंस राहा की एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं। वह अपनी क्यूटनेस से सबका दिल जीत लेती हैं। राहा अक्सर अपने माता-पिता के साथ नजर आती हैं। पैपराजी राहा की एक्टिविटीज को कैमरे में कैद करना पसंद करते हैं। इस बीच आलिया ने बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने अपने इस्टाग्राम से राहा की सभी फोटो हटा दी है। आलिया ने जो तस्वीरें डिलीट की हैं उनमें राहा का चेहरा नजर आ रहा था। अब राहा की सिर्फ वही फोटो बची हैं जिसमें उसका चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है।

आलिया के इस एक्शन से उनके चाहने वाले काफी हैरान हैं और समझ नहीं पा रहे कि ऐसा क्यों किया गया। फिलहाल आलिया ने इस बारे में कोई पोस्ट शेयर नहीं की है। माना जा रहा है कि आलिया और रणबीर ने ये फैसला जनवरी में एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले को देखते हुए लिया है। कपल नहीं चाहता कि राहा पर कोई आंच आए। हाल ही में पैपराजी के एक वीडियो में आलिया मीडिया के पास जाती हुई दिखाई दे रही हैं और उनसे कैमरे बंद करने के लिए कह रही हैं क्योंकि वह उनसे बात करना चाहती हैं।

यह पता नहीं चल पाया है कि उन्होंने उनसे किस बारे में बात की। प्रशंसक अनुमान लगा रहे हैं कि उन्होंने शायद उनसे राहा की तस्वीरें क्लिक न करने के लिए कहा होगा। बता दें कि रणबीर और आलिया ने अप्रैल 2022 में शादी की थी। उसी साल नवंबर में कपल ने राहा का वेलकम किया था। साल 2023 में क्रिसमस के मौके पर कपल ने राहा की पहली झलक लोगों को दिखाई थी। लोग उसका चेहरा देख कभी उसके दिवंगत पड़दादा राज कपूर को याद कर रहे थे, तो कोई उसकी तुलना बुआ करिश्मा कपूर से कर रहा था। राहा हमेशा आकर्षण का केंद्र रहती हैं।

alia bhatt,actress alia bhatt,ranbir kapoor,raha kapoor,raha photos,alia instagram,saif ali khan,mika singh,singer mika singh,udit narayan

कंट्रोवर्सी किंग का टैग मिलने पर ऐसा बोले मशहूर सिंगर मीका सिंह

जाने-माने पॉप सिंगर मीका सिंह अपनी गायिकी के साथ बेबाक बयानबाजी के लिए जाने जाते हैं। उन्हें हाल ही में ‘कंट्रोवर्सी किंग’ का टैग मिला जिस पर मीका ने रिएक्ट करते हुए दिग्गज सिंगर उदित नारायण की किसिंग कंट्रोवर्सी पर विचार शेयर किए हैं। मीका ने एक इंटरव्यू में कहा कि कंट्रोवर्सी होती ही बड़े आदमी की इसलिए मुझे 'कंट्रोवर्सी किंग' टैग बोलना या सुनना अच्छा लगता है। अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान - हर कोई उन्हें करीब से फॉलो करता है।

गायकों में सिर्फ एक मीका सिंह हैं। मीका ने उदित को अपना 'छात्र' बताया और कहा कि शायद वह उनके पिछले कामों से प्रेरित हुए होंगे। मीका ने कहा कि जुम्मा चुम्मा मेरे एक स्टूडेंट आए हैं, उनका नाम है उदित नारायण साहब। कहीं न कहीं उनके मन में मेरी पुरानी कंट्रोवर्सी ही होगी। मैं तो तब हालांकि बच्चा ही था तभी। मीका ने शाहरुख खान से अपनी प्रेरणा का जिक्र किया।

मीका ने कहा कि एक स्वैग होता है जो किसी को देखकर सीखता है। मैं शाहरुख साहब से सीखता हूं। वो स्टार है, उसके साथ-साथ बहुत बढ़िया बोला है। प्रेरणा मिलती है लोगों को। उल्लेखनीय है कि उदित की जैसे मीका भी किस विवाद में फंस चुके हैं। उनका राखी सावंत के साथ किस विवाद लंबे समय तक छाया रहा था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत