न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

करनी हैं किसी भी प्रकार की किफायती खरीददारी, चले आइए जयपुर के इन 9 बाजार

आज इस कड़ी में हम आपके लिए जयपुर के कुछ कीफायती बाजारों की जानकरी लेकर आए हैं जहां से आप सस्ते में शॉपिंग कर सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन बाजारों के बारे में...

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 15 Dec 2023 12:09:46

करनी हैं किसी भी प्रकार की किफायती खरीददारी, चले आइए जयपुर के इन 9 बाजार

राजस्थान की राजधानी जयपुर को पर्यटन के लिहाज से बेहतरीन जगह माना जाता हैं जहां देश-विदेश से लोग पर्यटन के लिए पहुंचते हैं और यहां की खूबसूरत जगहों पर घूमने का आनंद लेते हैं। जब भी कभी घूमने की बात आती हैं तो उसमें शॉपिंग जरूर शामिल होती हैं जिसका सभी लुत्फ़ उठाना पसंद करते हैं। राजधानी जयपुर को अपनी संस्कृति, विरासत, इतिहास के लिए जाना जाता हैं जिसका नजारा यहां के बाजारों में भी दिखाई देता हैं। ज्वेलरी से लेकर घर के साज सजावट की चीजें, सभी कुछ यहां के बाजारों में मिल जाएंगी। आज इस कड़ी में हम आपके लिए जयपुर के कुछ कीफायती बाजारों की जानकरी लेकर आए हैं जहां से आप सस्ते में शॉपिंग कर सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन बाजारों के बारे में...

करनी हैं किसी भी प्रकार की किफायती खरीददारी, चले आइए जयपुर के इन 9 बाजार

चांदपोल बाजार

चांदपोल जयपुर के सबसे पारंपरिक खरीदारी स्थलों में से एक है। चांदपोल बाजार में सभी के लिए कुछ न कुछ है। बाजार में माल, एक तरह से, गुलाबी शहर की रंगीन संस्कृति में एक झलक प्रदान करता है। जब आप यहाँ खरीदारी करते हैं तो सौदेबाजी करना न भूलें। यहां पर एक खजाने वालों का रास्ता नाम की एक जगह है जहां से आप पगड़ी, कालीन, हस्तशिल्प, जूते, लकड़ी की मूर्तियां और बहुत कुछ खरीद सकते हैं। इस बाजार में संगमरमर की मूर्तियां बहुत फेमस हैं। कीमत भी बहुत हाई-फाई नहीं है और काफी सस्ती हैं। चांदपोल बाजार पुराने जयपुर के निकट स्थित है।

करनी हैं किसी भी प्रकार की किफायती खरीददारी, चले आइए जयपुर के इन 9 बाजार

जोहरी बाजार

राजस्थानी ज्वेलरी काफी पसंद किए जाते हैं। यही नहीं यहां घूमने आए विदेशी को भी यहां का पहनावा और ज्वैलरी काफी भाते हैं। कुंदन वर्क, ग या फिर इवेंट के लिए राजस्थानी लुक को कैरी करना चाहती हैं तो इसके लिए ज्वैलरी आप यहां से खरीद सकती हैं। जोहरी बाजार में आपको ज्वैलरी की कई दुकाने मिल जाएंगी। इसके अलावा कुछ साड़ी और लहंगों की भी हैं। अगर आपके पास अच्छा बजट है और ज्वेलरी में कुछ मास्टरपीस लेना चाहती हैं तो एक बार इस मार्केट को जरूर विजिट करें।

करनी हैं किसी भी प्रकार की किफायती खरीददारी, चले आइए जयपुर के इन 9 बाजार

हवा महल बाजार जयपुर

हवा महल का नाम तो आप सबने जरुर सुना होगा, राजस्थान के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है, जो जयपुर में स्थित है। अगर आप थोक मूल्यों पर उच्चतम गुणवत्ता वाले आभूषण, कपड़े और राजस्थानी स्मृति चिन्ह खरीदना चाहते हैं तो आप हवा महल बाजार का दौरा कर सकते हैं। हवामहल बाजार चमड़े के बैग के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ के बैग काफी अनूठे और विभिन्न आकारों, शैलियों बने होते हैं। साथ ही आप यहाँ की प्रसिद्ध जयपुरी रजाई भी खरीद सकते हैं, जो अपनी कारीगरी में अद्वितीय है।

करनी हैं किसी भी प्रकार की किफायती खरीददारी, चले आइए जयपुर के इन 9 बाजार

मनिहारों का रास्ता

राजस्थान की लाख की चूड़ियां महिलाओं के बीच खूब पसंद की जाती है। यहां लाख की चूड़ियां खरीदने के लिए महिलाओं की भीड़ लगी रहती हैं। जयपुर की मनिहारों का रास्ता मार्केट लाख की चूड़ियों के लिए काफी मशहूर है। यहां ना सिर्फ महिलाएं चूड़ियां खरीदती हैं बल्कि होलसेल में बेचा भी जाता है। होल सेल में यहां की लाख की चूड़ियों अलग-अलग शहरों में पार्सल होती हैं।

करनी हैं किसी भी प्रकार की किफायती खरीददारी, चले आइए जयपुर के इन 9 बाजार

कुर्ती होलसेल मार्केट

यहाँ बहुत से होलसेल एथनिक वियर कपड़ा बाजार हैं, लेकिन यह बाजार डिजाइनर कुर्तियों के लिए प्रसिद्ध है। भारत के सबसे पॉपुलर एथनिक फैशन में से एक के रूप में, जयपुर कुर्ती ने जयपुर को एक विश्व प्रसिद्ध ब्रांड बना दिया है। जयपुर कुर्ती का अपना डिज़ाइन स्टूडियो और प्रोडक्शन हाउस और विशेषज्ञ डिजाइनरों, स्क्रीन प्रिंटर, डायर, स्टिचर्स और टाई-डायर की एक टीम है। इनकी कारीगरी बेजोड़ है। जयपुर कुर्ती होलसेल मार्केट में हर उम्र की लड़कियों और महिलाओं के लिए आपको तरह-तरह की कुर्तियां, दुपट्टे, पटियाला सलवार और सलवार कमीज मिल जाएंगी। उनकी अनूठी शानदार गुणवत्ता इन्हें सबसे अलग बनाती है।

करनी हैं किसी भी प्रकार की किफायती खरीददारी, चले आइए जयपुर के इन 9 बाजार

बापू बाजार

बापू बाजार जयपुर का फैशन स्ट्रीट मार्केट है। यह बाजार अपने चमड़े के उत्पादों और मोजरी जूते (ऊंट के चमड़े से बने प्रसिद्ध राजस्थानी जूते) के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ अन्य दुकानों पर कपड़ा, हस्तशिल्प, इत्र, लहंगा, साड़ी, बलुआ पत्थर, आदि मिलता है। जयपुर का फेमस मार्केट बापू बाजार एक ऑल-इन-वन मार्केट की तरह है जिसमें कई तरह के आइटम उपलब्ध हैं। यहां आपको शॉपिंग करने के लिए सस्ते से लेकर महंगे सारे ऑप्शन मिल जायेंगे।

करनी हैं किसी भी प्रकार की किफायती खरीददारी, चले आइए जयपुर के इन 9 बाजार

जयंती मार्किट

जयपुर में सबसे सस्ते कपडे के बाजार लिस्ट में यहाँ का जयंती बाजार भी है जहा आपको हर वैराइटी के कपडे बहुत ही कम दामों में मिल जायेंगे इसके अलाबा यहाँ पर थोक और फुटकर विक्रेता राजस्थान के जयपुर में सस्ते मार्किट के अंदर मिल जायेंगे। इस बाजार में अधिकतर बिना ब्रांडेड कपडे मिलेंगे ये समझिये की ब्रांड तो यहाँ पर ना के बराबर मिलेगा लेकिन सभी प्रकार के वस्त्र बड़े आसानी से मिल जायेंगे।

करनी हैं किसी भी प्रकार की किफायती खरीददारी, चले आइए जयपुर के इन 9 बाजार

तिब्बती बाजार

यहां कुछ लजीज व्यंजनों के साथ शॉपिंग करने का मजा ही अलग है। यहां पर आप स्वादिष्ट मोमोज का स्वाद ले सकते हैं। यहां की दुकानों पर आपको अचार, जैकेट, हैंडलूम और यार्न मिलेगा जो खासतौर पर तिब्बत की स्पेशलिटी है। यहां से आप ठंड के लिए स्वेटर, शॉल, जैकेट, कोट आदि ऊनी कपड़े खरीद सकते हैं।

करनी हैं किसी भी प्रकार की किफायती खरीददारी, चले आइए जयपुर के इन 9 बाजार

मिर्जा इस्माइल रोड

मिर्ज़ा इस्माइल रोड उन लोगों के लिए एकदम सही खरीदारी स्थल है, जो एक तरह के मिट्टी के बर्तनों, लकड़ी की कलाकृतियों और पीतल की मूर्तियों को खरीदना पसंद करते हैं। ऐसे सुंदर हाथ से बने सामान को आप उपहार में भी दे सकते हैं, जो देखने में बेहद सुंदर लगते हैं। यह बाजार उन सभी के लिए बहुत सारे विकल्प प्रदान करता है जो अपने घरों को सजाने या अपने प्रियजनों को उपहार देने के लिए सामान खरीदना चाहते हैं। जयपुर का यह स्ट्रीट मार्केट अपने आभूषणों, मिट्टी के बर्तनों, पीतल के साथ-साथ लकड़ी की मूर्तियों और ब्रांडेड कपड़ों के लिए प्रसिद्ध है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
'वेलकम टू द जंगल' ने चौथे दिन भी बनाए रखी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़; दुनियाभर में कमाए 106 करोड़
'वेलकम टू द जंगल' ने चौथे दिन भी बनाए रखी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़; दुनियाभर में कमाए 106 करोड़
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर चंपत राय का पहला बयान, बोले- हेराफेरी में नहीं था कोई हाथ; नैतिक जिम्मेदारी जरूर स्वीकार
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर चंपत राय का पहला बयान, बोले- हेराफेरी में नहीं था कोई हाथ; नैतिक जिम्मेदारी जरूर स्वीकार
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, सिया के वकील को लेकर विवाद; आशुतोष श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, सिया के वकील को लेकर विवाद; आशुतोष श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
Amarnath Yatra 2026: बारिश और बर्फबारी के बीच अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं? बैग में जरूर रखें ये 15 जरूरी सामान
Amarnath Yatra 2026: बारिश और बर्फबारी के बीच अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं? बैग में जरूर रखें ये 15 जरूरी सामान