Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अपनी वास्तुकला के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं ये भारतीय स्मारक, देखते ही बनती हैं खूबसूरती

भारत एक विशाल देश हैं जहां के हर कोने-कोने में आपको संस्कृति और कला देखने को मिल जाएगी। मुग़ल काल से लेकर प्राचीन काल के साक्ष्य यहां मिले हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 31 May 2024 5:47:16

अपनी वास्तुकला के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं ये भारतीय स्मारक, देखते ही बनती हैं खूबसूरती

भारत एक विशाल देश हैं जहां के हर कोने-कोने में आपको संस्कृति और कला देखने को मिल जाएगी। मुग़ल काल से लेकर प्राचीन काल के साक्ष्य यहां मिले हैं। भारत का शुमार विश्व के उन देशों में है जो अपने अनूठे वास्तु के चलते हर साल देश दुनिया के लाखों पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है। यदि आप भारत में स्थित अलग-अलग स्मारकों पर गौर करें तो एक बात जो और सामने आती है वो यह है इन इमारतों की शैली, जिनमें अलग-अलग सभ्यताओं और संस्कृतियों की झलक देखने को मिलती है। ऐसे में भारत में कई ऐसी ऐतिहासिक धरोहर देखने को मिलती हैं जो अपनी वास्तुकला के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं। आज इस कड़ी में हम आपको देश के कुछ ऐसे ही स्मारकों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी खूबसूरती देखते ही बनती हैं। आइये जानते हैं इन स्मारकों के बारे में...
indian monuments tourism,famous indian landmarks,must-visit indian monuments,india travel destinations,top tourist spots in india,historical monuments in india,india tourism attractions,iconic indian landmarks,heritage sites in india,landmarks to visit in india,cultural treasures of india,architectural wonders in india,tourist places in india,india sightseeing attractions,explore indian monuments हवा महल

राजस्थान का नाम सुनते ही लोगो के मन में हवा महल की तस्वीर बन जाती है। हवा महल राजस्थान की पहचान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह गुलाबी शहर का सबसे लोकप्रिय पर्यटक स्थल है इसका अर्थ है 'हवाओं का महल'। इसका निर्माण 1799 में महाराजा सवाई प्रताप सिंह ने बनवाया था। इसमें 950 से भी ज्यादा खिड़कियां है। यह महल लाल और गुलाबी बलुआ पत्थर से बना हुआ है और यह महल मधुमखियों के छत्ते की तरह से बनाया गया है। indian monuments tourism,famous indian landmarks,must-visit indian monuments,india travel destinations,top tourist spots in india,historical monuments in india,india tourism attractions,iconic indian landmarks,heritage sites in india,landmarks to visit in india,cultural treasures of india,architectural wonders in india,tourist places in india,india sightseeing attractions,explore indian monuments ताजमहल

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में स्थित ताजमहल दुनिया के सात आश्चर्यों की सूची में पहले स्थान पर है। इसका निर्माण मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज महल की याद में करवाया था। यहीं मुमताज महल का मकबरा भी है। ताजमहल भारतीय, पर्सियन और इस्लामिक वास्तुशिल्पीय शैली के मिश्रण का उत्कृष्ट उदाहरण है। इसका निर्माण कार्य 1632 में शुरु हुआ था। 21 साल तक इसमें हजारों शिल्पकार, कारीगर और संगतराशों ने काम किया और 1653 में ताजमहल बनकर तैयार हुआ। यहां स्थित मुमताज महल का मकबरा ताजमहल का मुख्य आकर्षण है। सफेद संगमरमर से बना यह मकबरा वर्गाकार नींव पर आधारित है। यह मेहराबरूपी गुंबद के नीचे है और यहां एक वक्राकार गेट के जरिए पहुंचा जा सकता है। indian monuments tourism,famous indian landmarks,must-visit indian monuments,india travel destinations,top tourist spots in india,historical monuments in india,india tourism attractions,iconic indian landmarks,heritage sites in india,landmarks to visit in india,cultural treasures of india,architectural wonders in india,tourist places in india,india sightseeing attractions,explore indian monuments गेटवे ऑफ इंडिया

गेटवे ऑफ इंडिया मुबंई में ताज होटल के सामने स्थित एक द्वार है। हिंदू और मुस्लिम वास्तुकला को ध्यान में रखते हुए गेटवे ऑफ इंडिया की आधारशिला मुंबई के राज्यपाल द्वारा 31 मार्च 1913 को रखी थी। दरअसल, इस स्मारक को किंग जॉर्ज पंचम और क्वीन मैरी के आगमन के लिए बनवाया गया था। 1924 में यह बनकर पूरा हुआ था। गेटवे ऑफ इंडिया 4 दिसंबर 1924 को वायसराय द्वारा खोला गया। indian monuments tourism,famous indian landmarks,must-visit indian monuments,india travel destinations,top tourist spots in india,historical monuments in india,india tourism attractions,iconic indian landmarks,heritage sites in india,landmarks to visit in india,cultural treasures of india,architectural wonders in india,tourist places in india,india sightseeing attractions,explore indian monuments लाल किला

इस किले को 17वीं सदी के मध्य के दौरान स्थापित किया गया था। किले का निर्माण उस्ताद अहमद द्वारा किया गया था, इस किले का निर्माण 1639 में शुरू हुआ जो 1648 तक जारी रहा। हालांकि, किले का अतिरिक्त काम 19 वीं सदी के मध्य में शुरू किया गया। यह विशाल किला लाल पत्थर से बनाया गया है जो दुनिया के भव्य महलों में से एक है। यह किला 2.41 किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है, और दो किलों का मुख्य द्वार लाहौर गेट और दिल्ली गेट है। लाहौर गेट चट्टा चौक के पास है जो शाही परिवारों के लिए बनवाया गया था। indian monuments tourism,famous indian landmarks,must-visit indian monuments,india travel destinations,top tourist spots in india,historical monuments in india,india tourism attractions,iconic indian landmarks,heritage sites in india,landmarks to visit in india,cultural treasures of india,architectural wonders in india,tourist places in india,india sightseeing attractions,explore indian monuments मैसूर महल

इस महल में पर्यटकों की बहुत भीड़ होती है। शाम के समय इस महल में लाइट जलाई जाती है जिससे इसकी खूबसूरती और बढ़ जाती है। इस महल को अंबा पैलेस के नाम से भी जाना जाता है। महल के साथ-साथ यहां 44.2 मीटर ऊंचा एक पांचमंज़िल का टावर भी है, जिसके गुंबद को सोने से बनाया गया है। इसका निर्माण 14वीं सदी में वाडियार राजाओं ने करवाया था। यह वाडियार महाराजाओं का निवास स्थान हुआ करता था। मैसूर पैलेस दविड़, पूर्वी और रोमन कला का अद्भुत संगम है। indian monuments tourism,famous indian landmarks,must-visit indian monuments,india travel destinations,top tourist spots in india,historical monuments in india,india tourism attractions,iconic indian landmarks,heritage sites in india,landmarks to visit in india,cultural treasures of india,architectural wonders in india,tourist places in india,india sightseeing attractions,explore indian monuments विक्टोरिया मेमोरियल

कोलकाता के सबसे मशहूर दर्शनीय स्थल में से एक है विक्टोरिया मेमोरियल, जो यूरोपीय वास्तुकला और मुगल रूपों का एक अनूठा मिश्रण है। विक्टोरिया मेमोरियल भारत में अंग्रेजी राज को दी गई एक श्रद्धांजलि है, यह भारत के सबसे शानदार स्मारकों में से एक है। 64 एकड़ में फैली हुई यह सफेद संगमरमर से बनी गुंबददार संरचना है। इसे आम जनता के लिए 1921 में खोला गया था, इसमें शाही परिवार की कुछ तस्वीरें भी हैं। इन बेशकीमती प्रदर्शन के अलावा पर्यटक विक्टोरिया मेमोरियल की ख़ूबसूरत संरचना को देखने यहां आते हैं। indian monuments tourism,famous indian landmarks,must-visit indian monuments,india travel destinations,top tourist spots in india,historical monuments in india,india tourism attractions,iconic indian landmarks,heritage sites in india,landmarks to visit in india,cultural treasures of india,architectural wonders in india,tourist places in india,india sightseeing attractions,explore indian monuments साँची स्तूप

साँची स्तूप एक प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है जो भोपाल शहर से लगभग 46 किमी दूर मध्यप्रदेश के साँची गाँव में स्थित है। यहाँ तीन स्तूप हैं और ये देश के सर्वाधिक संरक्षित स्तूपों में से एक हैं। पहले साँची स्तूप का निर्माण तीसरी शताब्दी में हुआ था। इसकी उंचाई लगभग 16.4 मीटर है और इसका व्यास 36.5 मीटर है। दूसरे स्तूप का निर्माण दूसरी शताब्दी में हुआ था और यह एक कृत्रिम मंच के ऊपर एक पहाड़ी की सीमा पर स्थित है। तीसरा साँची स्तूप पहले साँची स्तूप के पास स्थित है और इसमें अर्धवृत्ताकार गुंबद के ऊपर एक मुकुट है जिसे एक बहुत पवित्र स्थान माना जाता है। साँची के सभी तीन स्तूप वर्ल्ड हेरिटेज साईट के रूप में माने जाते हैं और वर्तमान में यूनेस्को के अंतर्गत आते हैं। indian monuments tourism,famous indian landmarks,must-visit indian monuments,india travel destinations,top tourist spots in india,historical monuments in india,india tourism attractions,iconic indian landmarks,heritage sites in india,landmarks to visit in india,cultural treasures of india,architectural wonders in india,tourist places in india,india sightseeing attractions,explore indian monuments स्वर्ण मंदिर

स्वर्ण मंदिर सिखों का एक केंद्रीय धार्मिक स्थान है। स्वर्ण मंदिर सभी धर्मों की समानता का प्रतीक भी है। हर कोई, चाहे वह किसी भी जाति, पंथ या नस्ल का क्यों न हो, बिना किसी रोक टोक के आ सकता है। यह अमृतसर में स्थित है। यह मंदिर लगभग 500 किलो सोने से सजा हुआ है। इस मंदिर में लगभग रोज हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते है। अफगान हमलावरों ने इस मंदिर को 19 शताब्दी में पूरी तरह नष्ट कर दिया था। इसके बाद महाराजा रणजीत सिंह ने इसे दोबारा बनवाया और सोने की परत से सजाया था। इसी वजह से इसे स्वर्ण मंदिर कहा जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के सभी लंबित मामले अब चिल्ड्रन कोर्ट में होंगे ट्रांसफर
दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के सभी लंबित मामले अब चिल्ड्रन कोर्ट में होंगे ट्रांसफर
दक्षिण भारत में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, उत्तर भारत में घने कोहरे की चेतावनी; IMD ने जारी किया मौसम अपडेट
दक्षिण भारत में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, उत्तर भारत में घने कोहरे की चेतावनी; IMD ने जारी किया मौसम अपडेट
'मेरी साइकिल चुनाव लड़ेगी और जीतेगी', आजम खान के बयान से यूपी की राजनीति में नई चर्चा
'मेरी साइकिल चुनाव लड़ेगी और जीतेगी', आजम खान के बयान से यूपी की राजनीति में नई चर्चा
पंजाब में 6 साल बाद फिर साथ आए भाजपा और अकाली दल, 2027 चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक गठबंधन
पंजाब में 6 साल बाद फिर साथ आए भाजपा और अकाली दल, 2027 चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक गठबंधन
भारत का पहला निजी तौर पर निर्मित PSLV तैयार, 2027 की पहली तिमाही में लॉन्च का लक्ष्य
भारत का पहला निजी तौर पर निर्मित PSLV तैयार, 2027 की पहली तिमाही में लॉन्च का लक्ष्य
केरल ने केंद्र से मांगा शुद्ध पेट्रोल, एथेनॉल ब्लेंडिंग को लेकर बढ़ा विवाद
केरल ने केंद्र से मांगा शुद्ध पेट्रोल, एथेनॉल ब्लेंडिंग को लेकर बढ़ा विवाद
क्रिस्टीना ऐपलगेट को डॉक्टर की अपॉइंटमेंट के लिए करना पड़ रहा इंतजार, बोलीं- प्रसिद्धि से नहीं मिला फायदा
क्रिस्टीना ऐपलगेट को डॉक्टर की अपॉइंटमेंट के लिए करना पड़ रहा इंतजार, बोलीं- प्रसिद्धि से नहीं मिला फायदा
मराठी फिल्म ‘गोंधळ’ ने Oscars 2027 की पात्रता सूची में बनाई जगह, भारतीय सिनेमा के लिए अहम उपलब्धि
मराठी फिल्म ‘गोंधळ’ ने Oscars 2027 की पात्रता सूची में बनाई जगह, भारतीय सिनेमा के लिए अहम उपलब्धि
मालविका मोहनन ने शुरू की 'पॉकेट नॉवेल' की डबिंग, विजय सेतुपति के साथ 14 जनवरी को आएगी फिल्म
मालविका मोहनन ने शुरू की 'पॉकेट नॉवेल' की डबिंग, विजय सेतुपति के साथ 14 जनवरी को आएगी फिल्म
नागार्जुन की 'किंग 100' तय समय पर होगी रिलीज, मेकर्स ने जारी किया 30 दिन का काउंटडाउन पोस्टर
नागार्जुन की 'किंग 100' तय समय पर होगी रिलीज, मेकर्स ने जारी किया 30 दिन का काउंटडाउन पोस्टर
राहु-केतु का राशि परिवर्तन 2026, इन राशियों के जीवन में आ सकते हैं बड़े बदलाव
राहु-केतु का राशि परिवर्तन 2026, इन राशियों के जीवन में आ सकते हैं बड़े बदलाव
ईशा सिंह से अलग हुए अविनाश मिश्रा, बोले- रिश्ते के टूटने की जिम्मेदारी मेरी
ईशा सिंह से अलग हुए अविनाश मिश्रा, बोले- रिश्ते के टूटने की जिम्मेदारी मेरी
रोहिणी नक्षत्र में जन्मे लोगों में होती हैं ये खास खूबियां, जानें व्यक्तित्व के रहस्य
रोहिणी नक्षत्र में जन्मे लोगों में होती हैं ये खास खूबियां, जानें व्यक्तित्व के रहस्य
जीवा की 'थगप्पन' को CBFC से मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, 24 दिसंबर को होगी रिलीज
जीवा की 'थगप्पन' को CBFC से मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, 24 दिसंबर को होगी रिलीज
astrology