न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अगर आपके पास है भारत का ड्राइविंग लाइसेंस तो इन 7 देशों में नहीं बनवाना पड़ता इंटरनेशनल DL

वाहन चलाने के दौरान सड़क नियमों का पालन करना जरूरी होता हैं जो कि आपका कर्तव्य भी हैं। इसके लिए सबसे जरूरी होता है ड्राइविंग लाइसेंस जो आपको गाड़ी चलाने की अनुमति देता हैं। जब भी कभी आप भारत से बाहर दूसरे देश में जाते हैं तो आपको इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस या परमिट की जरूरत पड़ती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 06 Feb 2022 11:56:56

अगर आपके पास है भारत का ड्राइविंग लाइसेंस तो इन 7 देशों में नहीं बनवाना पड़ता इंटरनेशनल DL

वाहन चलाने के दौरान सड़क नियमों का पालन करना जरूरी होता हैं जो कि आपका कर्तव्य भी हैं। इसके लिए सबसे जरूरी होता है ड्राइविंग लाइसेंस जो आपको गाड़ी चलाने की अनुमति देता हैं। जब भी कभी आप भारत से बाहर दूसरे देश में जाते हैं तो आपको इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस या परमिट की जरूरत पड़ती हैं। लेकिन हर देश के अपने कानून होते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे देश के बारे में बताने जा रहे हैं जो भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस के साथ ही आपको गाड़ी चलाने की अनुमति देते हैं और आपका नया परमिट लेने की जरूरत नहीं पड़ती हैं। तो आइये जानते हैं इन देशों के बारे में...

indian driving license,driving license

ऑस्ट्रेलिया - Australia

ऑस्ट्रेलिया में ड्राइविंग बिल्कुल भारत की तरह है। आप साउथ वेल्स, क्वींसलैंड, तटीय ऑस्ट्रेलिया और ऑस्ट्रेलिया के राजधानी क्षेत्र में सड़कों पर अपने भारतीय लाइसेंस का इस्तेमाल करके ड्राइव कर सकते हैं। हालाँकि, आप केवल अपने भारतीय लाइसेंस के साथ ही वाहन चला सकते हैं। नार्थ ऑस्ट्रेलिया भी आपको केवल तीन महीने के लिए भारतीय डीएल के साथ ड्राइव करने की अनुमति देता है। लाइसेंस अंग्रेजी में होना चाहिए।

indian driving license,driving license

संयुक्त राज्य अमरीका - United States of America

अमेरिका प्राकृतिक और मानव निर्मित चमत्कारों, ऐतिहासिक स्थलों और मनोरंजन स्थलों से घिरा हुआ है जो हर साल कई विदेशियों को बेहद आकर्षित करते हैं। अमेरिका के सभी राज्यों में घूमने का का सबसे अच्छा तरीका सड़क मार्ग है। आप यहां अपने भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस पर एक साल के लिए गाड़ी चला सकते हैं। केवल शर्त यह है कि आपका लाइसेंस अंग्रेजी में होना चाहिए। एक साल के बाद आपके पास यू.एस. का ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।

indian driving license,driving license

स्वीडन - Sweden

अगर आप यूरोप में नॉर्दर्न लाइट्स की खूबसूरत झलक देखना चाहते हैं , तो स्वीडन एक परफेक्ट जगह है। स्वीडन में भी आप भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस के साथ गाड़ी चला सकते हैं। लेकिन आपका ड्राइविंग लाइसेंस अंग्रेजी, स्वीडिश, जर्मन, फ्रेंच या नॉर्वेजियन में होना चाहिए। यहां आप एक साल तक के लिए भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस के साथ कार चला सकते हैं।

indian driving license,driving license

न्यूजीलैंड - New Zealand

अपनी चकाचौंध रोशनी के साथ न्यूजीलैंड भी बेहद ही खूबसूरत जगह है। यहां आप बिना किसी रुकावट के, भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस के साथ एक साल तक के लिए गाड़ी चला सकते हैं। लेकिन यहां कार चलाने के लिए आपकी उम्र कम से कम इक्कीस साल होनी चाहिए।

indian driving license,driving license

सिंगापुर - Singapore

सिंगापुर अपनी गगनचुंबी इमारतों और एक से एक शॉपिंग ब्रांड्स के लिए जाना जाता है। सिंगापुर ने पर्यटकों को देश भर में यात्रा करने के लिए अपने अंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग लाइसेंस से एक साल तक गाड़ी चलाने की अनुमति दी हुई है। भारतीय एक साल के लिए भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस के साथ भी गाड़ी चला सकते हैं। हालांकि, आपको कभी-कभी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी द्वारा जारी किए गए अंतर्राष्ट्रीय ड्राइविंग परमिट की आवश्यकता पड़ सकती है।

यूनाइटेड किंगडम - United Kingdom

यूनाइटेड किंगडम हर तरफ से पर्यटन स्थलों से घिरा हुआ है। आप यूनाइटेड किंगडम की सड़कों पर एक वर्ष के लिए अपने भारतीय पासपोर्ट के साथ ड्राइव कर सकते हैं, जिसमें इंग्लैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स जैसे तीन देश शामिल हैं। हालांकि, भारतीय लाइसेंस से आप केवल छोटी मोटर और मोटरसाइकिलों को चला सकते हैं।

जर्मनी - Germany

महल से लेकर गगनचुंबी इमारतों तक, जर्मनी के पास वो सब कुछ है, जहां हर पर्यटक का जाने का सपना होता है। जर्मनी में, आप भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस पर छह महीने के लिए गाड़ी चला सकते हैं, लेकिन अपनी सुविधा के लिए अपने ड्राइविंग लाइसेंस की एक जर्मन या अंग्रेजी फोटोकॉपी जरूर रखें और इस बारे में आपको स्थानीय अधिकारियों से भी बात करनी पड़ेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!