न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन कठिन धार्मिक यात्राओं के लिए जाना जाता हैं भारत, जीवन में जरूर जाएं यहां

यहां हम आपको भारत की कुछ ऐसी ही सबसे मुश्किल धार्मिक यात्राओं के बारे में बताने जा रहे हैं जो कठिन होने के बावजूद हर साल लाखों की संख्या में यहां यात्री पहुंचते हैं। तो चलिए जानते हैं भारत की सबसे मुश्किल धार्मिक यात्राओं के बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Mon, 05 Dec 2022 4:54:53

इन कठिन धार्मिक यात्राओं के लिए जाना जाता हैं भारत, जीवन में जरूर जाएं यहां

भारत एक विशाल देश हैं जिसे अपने आध्यात्म के लिए जाना जाता हैं। देश में कई धार्मिक स्थल हैं जिनकी यात्रा करने देशवासी ही नहीं, बल्कि विदेशी लोग भी पहुंचते हैं। भारत में धार्मिक यात्रा का काफी महत्व हैं लेकिन कई धार्मिक यात्राएं इतनी कठिन होती हैं कि भक्तों के लिए यहां जाना मुश्किल हो जाता हैं और कुछ खास परिस्थितियों में तो लोगों को यहां जाने की इजाजत भी नहीं मिलती। लेकिन भक्तों की आस्था के सामने ये कठिन सफर भी आसान हो जाते हैं। यहां हम आपको भारत की कुछ ऐसी ही सबसे मुश्किल धार्मिक यात्राओं के बारे में बताने जा रहे हैं जो कठिन होने के बावजूद हर साल लाखों की संख्या में यहां यात्री पहुंचते हैं। तो चलिए जानते हैं भारत की सबसे मुश्किल धार्मिक यात्राओं के बारे में...

india is known for these difficult religious journeys,must visit here in life,holiday,travel,tourism

अमरनाथ

अमरनाथ भी बेहद दुर्गम तीर्थस्थलों में से एक है और यह श्रीनगर शहर के उत्तर-पूर्व में 135 किलोमीटर दूर यह तीर्थस्थल समुद्रतल से 13600 फुट की ऊंचाई पर स्थित है। यहां तापमान अक्सर शून्य से चला जाता है और बारिश, भूस्खलन कभी भी हो सकते हैं। सुरक्षा की दृष्टि से बेहद संवेदनशील और संदिग्ध मानी जाने वाली यात्रा के लिए पहले रजिस्ट्रशेन कराना होता है। बीमार और कमजोर यात्री अक्सर इस यात्रा से लौटा दिए जाते हैं।

india is known for these difficult religious journeys,must visit here in life,holiday,travel,tourism

पंच केदार

पंच केदार उत्तराखंड के गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र में लगभग 170 किलोमीटर की दूरी पर स्थित पांच मंदिरों का एक समूह है। इसके लिए आपको जंगली घने जंगलों से गुजरना पड़ता है और 12000 फीट तक की ऊंचाई वाले खड़े पहाड़ों पर चढ़ना पड़ता है। अगर आपके पास गाइड नहीं है तो खो जाना भी बहुत आसान है, जो इसे बहुत चुनौतीपूर्ण बना सकता है।

india is known for these difficult religious journeys,must visit here in life,holiday,travel,tourism

कैलाश मानसरोवर

कैलाश मानसरोवर की यात्रा में 28 दिन लगते हैं और यहां सीधे पहुंचने का कोई सड़क या रेलमार्ग नहीं है। इस यात्रा को अधिकतर पैदल ही पूरा करना होता है। इसके अलावा अस्थमा, दिल की बिमारी और ब्लड प्रेशर मरीजों को इस कैलाश मानसरोसवर यात्रा की अनुमति नहीं मिलती है। इस यात्रा के लिए व्यक्ति की उम्र 18 साल से ज्यादा और 70 साल से कम होनी चाहिए।

india is known for these difficult religious journeys,must visit here in life,holiday,travel,tourism

शिखर जी

झारखंड राज्य के गिरीडीह ज़िले में छोटा नागपुर पठार पर स्थित विश्व का सबसे महत्वपूर्ण जैन तीर्थ स्थल शिखर जी है। इस जगह के बारे में कहा जाता है कि जैन धर्म के 24 में से 20 तीर्थंकरों ने इसी जगह पर मोक्ष की प्राप्ति की थी। 1,350 मीटर (4,430 फ़ुट) ऊँचा यह पहाड़ झारखंड का सबसे ऊंचा स्थान भी है। 20 तीर्थंकरों की मोक्ष प्राप्ति की जगह होने के कारण इस जगह को ‘तीर्थों का राजा’ के नाम से भी जाना जाता है। यहाँ हर साल लाखों जैन धर्मावलंबी और अन्य पर्यटक वंदना करने आते हैं।

india is known for these difficult religious journeys,must visit here in life,holiday,travel,tourism

वैष्णोदेवी

वैष्णो देवी जम्मू-कश्मीर के कटरा जिले में स्थित हिंदुओं का प्रमुख तीर्थ स्थल है। यह मंदिर 5,200 फ़ीट की ऊंचाई और कटरा से लगभग 12 किलोमीटर (7.45 मील) की दूरी पर मौजूद है। माता के मंदिर में जाने की यात्रा बेहद दुर्गम है। कटरा से 14 किमी की खड़ी चढ़ाई पर मां वैष्णोदवी की गुफा है। हालांकि अब हेलीकॉप्टर से भी आप यहां पहुंच सकते हैं।

india is known for these difficult religious journeys,must visit here in life,holiday,travel,tourism

श्रीखंड महादेव

ये भारत में सबसे कठिन ट्रेक में से एक माना जाता है। श्रीखंड महादेव उन लोगों के लिए एक एडवेंचर हैं जो अपनी लिमिट को पुश करना पसंद करते हैं। जंगली जानवरों से भरे घने जंगलों में घूमने से लेकर खड़े पहाड़ों पर चढ़ने से लेकर लगभग 14000 फीट की ऊंचाई तक, 6 फीट बर्फ से ढके विशाल ग्लेशियरों के माध्यम से चलना थोड़ा मुश्किल होता है। संसाधनों की कमी वाले हिमालय की बंजर भूमि में खुद का हौसला बांधे रखना थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

india is known for these difficult religious journeys,must visit here in life,holiday,travel,tourism

बद्रीनाथ

उत्तराखंड में स्थित बद्रीनाथ धाम भगवान विष्णु को समर्पित है। यह भारत के चार धामों में से एक है। यह एक प्राचीन मंदिर है जिसका निर्माण 7वीं और 9वीं सदी में होने के प्रमाण मिलते हैं। इस मंदिर के बारे में विष्णु पुराण, महाभारत तथा स्कन्द पुराण जैसे कई प्राचीन ग्रन्थों में उल्लेख किया गया है। समुद्रतल से बद्रीनाथ मंदिर की ऊँचाई 3,133 मीटर है, जिस वजह से यहां की यात्रा दुर्गम मानी जाती है। फिर भी यहां हर साल लाखों श्रद्धालु भगवान के दर्शन के लिए आते हैं। इस मंदिर के बारे में मान्यता है कि नौवीं शताब्दी में आदि शंकराचार्य छह महीनों के लिए बद्रीनाथ और फिर शेष वर्ष केदारनाथ में रहते थे।

india is known for these difficult religious journeys,must visit here in life,holiday,travel,tourism

हेमकुंड साहिब

हेमकुंड साहिब उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित एक गुरुद्वारा है। ये गढ़वाल क्षेत्र के 7 प्रसिद्ध हिमालयी चोटियों से ढके लगभग 16000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है, नंदा देवी उनमें से एक है। कई तीर्थयात्री ग्लेशियर के माध्यम से अपना रास्ता बनाते हैं लेकिन ये काफी मुश्किल होता है। अधिकतर लोगों को ऑक्सीजन की कमी का सामना करना पड़ता है। यहां जाना चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर