न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गेटवे ऑफ इंडिया से पहले का है होटल ताज, जानें इससे जुड़ी ये रोचक बातें

इस होटल के बारे में कई रोचक बातें हैं जिनके बारे में आप शायद ही जानते होंगे। मुंबई स्थित ताज होटल बनने की कहानी बहुत दिलचस्प और रोचक है। तो आइये जानते हैं इसके बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Thu, 29 Dec 2022 1:04:33

गेटवे ऑफ इंडिया से पहले का है होटल ताज, जानें इससे जुड़ी ये रोचक बातें

इस विशाल भारत देश में आपको एक से बढ़कर इमारतें देखने को मिलती हैं जिनकी सुंदरता और विशेषताएं दुनियाभर में अपना लोहा बनवा चुकी हैं। आज इस कड़ी में हम बात करने जा रहे हैं भारत के सबसे प्रसिद्द 5 स्टार होटल ताज की जिसे 26/11 अटैक के लिए भी याद किया जाता हैं। यह देश की पहली ट्रेडमार्क बिल्डिंग भी है। टाटा ग्रुप की इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (IHCL) का सबसे बड़ा ब्रांड ‘ताज’ ही है। आप भी जब कभी मुंबई गए होंगे तो आपने इस होटल का दीदार बाहर से तो जरूर किया होगा। मुंबई जाने पर लोग इसके बाहर खड़े होकर फोटो जरूर खिंचवाते हैं। इस होटल के बारे में कई रोचक बातें हैं जिनके बारे में आप शायद ही जानते होंगे। मुंबई स्थित ताज होटल बनने की कहानी बहुत दिलचस्प और रोचक है। तो आइये जानते हैं इसके बारे में...

hotel taj is before the gateway of india know these interesting things related to it,holiday,travel,tourism,interesting facts about hotel taj

ताजमहल के नाम पर रखा था नाम

16 दिसंबर, 1903 में 17 मेहमानों के लिए खुला 'ताज महल पैलेस' टाटा ग्रुप के फ़ाउंडर, जमशेदजी टाटा का सपना था। जमशेदजी टाटा ने आधुनिक भारत के लिए कई सपने देखे थे। उनमें से 'ताजमहल पैलेस' इकलौता ऐसा सपना है, जो उनके जीवनकाल में पूरा हो पाया। होटल का नाम 'ताजमहल' के नाम पर रखा गया है, जो आगरा शहर में स्थित है। होटल दो अलग-अलग इमारतों से बना है: ताजमहल पैलेस और टावर। ताज महल पैलेस 20वीं शताब्दी की शुरुआत में बनाया गया था। जबकि टावर 1973 में खोला गया। होटल ताजमहल पैलेस की शुरुआत भारतीय आर्किटेक्ट सीताराम खांडेराव वैद्य और डीएन मिर्जा की थी। इन्हीं के डिजाइन पर होटल का निर्माण हुआ। हालांकि, सीताराम की मृत्यु के बाद अंग्रेज आर्किटेक्ट डब्ल्यू ए चैंबर्स ने इसे पूरा करवाया।

hotel taj is before the gateway of india know these interesting things related to it,holiday,travel,tourism,interesting facts about hotel taj

क्यों बना होटल ताज

सबसे पहले जानना जरूरी है कि आखिर होटल ताज का निर्माण हुआ क्यों। बताया जाता है कि एक बार जेआरडी टाटा ब्रिटेन घूमने गए थे। वहां के वाटसन होटल में भारतीय होने के चलते उन्हें रुकने नहीं दिया। इस होटल में केवल गोरे लोगों की एंट्री थी। बस तभी उन्होंने ठान लिया कि एक ऐसे होटल का निर्माण करेंगे, जिसे भारतीय ही नहीं, बल्कि दुनियाभर के लोग देखते रह जाएंगे। लेकिन इतिहासकार शारदा द्विवेदी अपनी किताब में बताती हैं-1896 के वक्त बंबई में प्लेग फैला था, लोग बंबई आने से झिझकते थे। ऐसे समय बंबई के प्रति अपना प्रेम दर्शाने के लिए जमशेदजी ने होटल ताज बनवाया था।

hotel taj is before the gateway of india know these interesting things related to it,holiday,travel,tourism,interesting facts about hotel taj

गेटवे ऑफ इंडिया से पहले का है ताजमहल होटल

गेटवे ऑफ इंडिया भले ही भारत की प्रमुख और प्राचीन स्मारक है, लेकिन जानकर आश्चर्य होगा कि होटल ताजमहल पैलेस का निर्माण इससे पहले ही हो गया था। जबकि गेटवे ऑफ इंडिया का निर्माण 1924 में हुआ था।

hotel taj is before the gateway of india know these interesting things related to it,holiday,travel,tourism,interesting facts about hotel taj

पहला ऐसा होटल जिसमें बिजली थी

मुंबई में 'गेटवे ऑफ़ इंडिया' के सामने खड़ा 'ताज होटल' ऐसी ही एक विशाल इमारत है। 16 दिसंबर 1903 को होटल खुला। मुंबई (तब बंबई) का यह पहला होटल था, जिसमें बिजली थी। देश का पहला ऐसा होटल था जिसे बार (हार्बर बार) और दिन भर चलने वाले रेस्त्रां का लाइसेंस मिला था। 1972 में देश की पहली 24 घंटे खुली रहने वाली कॉफी शॉप यहीं थी। ताज महल पैलेस में ही देश का पहला ऐसा रेस्त्रां है, जहां सबसे पहले AC रेस्त्रां बनाया गया था। ताज देश का पहला होटल था, जिसमें इंटरनेशनल स्तर का डिस्कोथेक था। जर्मन एलीवेटर्स लगाए गए थे। तुर्किश बाथ टब और अमेरिकन कंपनी के पंखे लगाए गए थे।

hotel taj is before the gateway of india know these interesting things related to it,holiday,travel,tourism,interesting facts about hotel taj

13 रूपए था होटल रूम का किराया

शायद आप नहीं जानते होंगे, लेकिन जिस होटल को आप महंगा मानते हैं, कभी उस होटल के सिंगल रूम का किराया 10 रुपए और पंखे व अटेच्ड बाथरूम वाले बाथरूम का किराया 13 रूपए हुआ करता था। आज उसी होटल में एक दिन ठहरने के लिए यात्री को कम से कम 25 हजार रुपए चुकाने पड़ते हैं।

hotel taj is before the gateway of india know these interesting things related to it,holiday,travel,tourism,interesting facts about hotel taj

फ्रेंच शेफ चलाते थे किचन, बटलर्स थे अंग्रेज

ताज देश का पहला ऐसा होटल था, जिसमें अंग्रेज बटलर्स हायर किए गए थे। शुरुआती चार दशकों तक होटल का किचन फ्रेंच शेफ ही चलाते थे। आतंकी हमले के बाद बराक ओबामा इस होटल में रुकने वाले पहले विदेशी राष्ट्राध्यक्ष थे।

hotel taj is before the gateway of india know these interesting things related to it,holiday,travel,tourism,interesting facts about hotel taj

अस्पताल में बदल गया था होटल

कहते हैं प्रथम विश्व युद्ध के दौरान भारत का सबसे लग्जरी होटल अस्पताल में तब्दील हो गया था। बता दें कि विश्व युद्ध 1914 -1918 तक चला था। घायलों के इलाज के लिए करीबन 600 बेड यहां लगवाए गए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर