न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

खेत-खलिहान के अलावा वादियों के लिए भी प्रसिद्ध हैं बिहार, जानें यहां के प्रसिद्द हिल स्टेशन

बिहार को अपनी अपनी नज़र से देखने वाले कभी इसे एक टूरिस्ट स्पॉट के रूप में नहीं देख पाए। जबकि खेत-खलिहान के अलावा बिहार वादियों के लिए भी जाना जाता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बिहार के प्रसिद्द हिल स्टेशन के बारे में बताने जा रहे हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 03 Mar 2023 11:47:17

खेत-खलिहान के अलावा वादियों के लिए भी प्रसिद्ध हैं बिहार, जानें यहां के प्रसिद्द हिल स्टेशन

भारत के विभिन्न राज्यों में से एक हैं बिहार जिसे अधिकारियों की भूमि कहा जाता हैं क्योंकि देश के कई IAS, IPS बिहार की धरती से ही निकले हैं। प्राचीन काल में बिहार को सत्ता, विद्या और संस्कृति की धुरी माना जाता था। बिहार मठों और हिंदू, बौद्ध, जैन, मुस्लिम और सिख तीर्थों की भूमि है। अगर आप यहां घूमने जाते हैं, तो आपको खेत-खलिहान और प्राकृतिक खूबसूरती देखने को मिलेगी। बिहार को अपनी अपनी नज़र से देखने वाले कभी इसे एक टूरिस्ट स्पॉट के रूप में नहीं देख पाए। जबकि खेत-खलिहान के अलावा बिहार वादियों के लिए भी जाना जाता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बिहार के प्रसिद्द हिल स्टेशन के बारे में बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

hill stations in bihar,bihar travel,bihar tourism,tourist places in bihar

रामशिला हिल

रामशिला पहाड़ी बिहार के टॉप हिल स्टेशनों में से एक है। यह गया के विष्णुपद मंदिरों से मात्र 5 किमी की दूरी पर स्थित है। ट्रेकिंग के बाद यहां पर आसानी से पहुंचा जा सकता है। आसपास के लोग यहां पर हर वीकेंड को मस्ती करने के लिए पहुंचते हैं। रामायण काल में भी इस स्थान का जिक्र देखने को मिलता है। मान्यता है कि यहां पर भगवान राम ने इसी जगह पर अपने पिता दशरथ का पिंड किया था। जिस कारण यहां पर कई श्रद्धालू पिंडदान भी करने आते हैं। अक्टूबर से फरवरी के बीच का समय रामशिला पहाड़ी घूमने के लिए बेस्ट है।

hill stations in bihar,bihar travel,bihar tourism,tourist places in bihar

ब्रह्मजुनी हिल

ब्रह्मजुनी हिल ऐतिहासिक मंदिरों से घिरी पहाड़ी जगह है, ब्रह्मजुनी हिल आपको हरे-भरे घास के मैदानों और विष्णुपद मंदिर के खूबसूरत नजारों को पेश करने में कोई कमी नहीं छोड़ता। बिहार के गया जिले में स्थित ब्रह्मजुनी पहाड़ी विष्णुपद मंदिर से 1 किमी दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। यहां की ब्रह्मजुनी पहाड़ियों पर आप कुछ ऐतिहासिक गुफाओं को देख सकते हैं, जहां पत्थर की दीवारों पर उकेरी गई आकर्षक नक्काशियां वाकई में देखने लायक हैं। ऐसा कहा जाता है कि ये वो जगह है, जहां बुद्ध ने 1000 पुजारियों को अपने अग्नि उदेश दिए थे। कहा जाता है कि विष्णुपद मंदिर भगवान विष्णु के पैरों के निशान पर बनाया गया है जो इसे बिहार में एक शीर्ष पर्यटन स्थल बनाता है।

hill stations in bihar,bihar travel,bihar tourism,tourist places in bihar

प्राग्बोधि हिल स्टेशन

किरियामा गाँव के बहुत पास, गया में स्थित है प्राग्बोधि हिल स्टेशन। प्राग्बोधि हिल स्टेशन को धुंगेश्वर भी कहा जाता है। इस जगह को ज्ञान की प्राप्ति का दूसरा नाम भी मानते हैं। कहा जाता है कि भगवान बुद्ध ने जब तक ज्ञान नहीं पाया था, उसके कुछ समय पहले वो स्वयं यहाँ ठहरे थे। यहीं की एक गुफ़ा में उन्होंने सत्य की साधना की थी। यहाँ की सर्वाधिक प्रसिद्ध जगहों में एक तिब्बती भिक्षुओं द्वारा चलाया जाने वाला मंदिर है, जहाँ पर ध्यान साधना के लिए आपको आना चाहिए। इसके साथ ही पहाड़ी की चोटी पर पहुँचने के साथ ही आप ढेर सारे स्तूप भी देखते हैं, जहाँ पर भगवान बुद्ध की प्रतिकृति देखने मिलती है।

hill stations in bihar,bihar travel,bihar tourism,tourist places in bihar

प्रेतशाली हिल

प्रेतशाली हिल गया से 11 किमी और रामशिला पहाड़ी से लगभग 10 किलोमीटर दूर स्थित है। इस खूबसूरत पहाड़ी के नीचे ब्रह्मा कुंड झील है, जहां तीर्थयात्री स्नान करते हैं और पिंड दान करते हैं, एक अनुष्ठान पूर्वजों और माता-पिता की दिवंगत आत्माओं को पूरा करने के लिए किया जाता था। इस पहाड़ी की चोटी पर एक मंदिर है अहिल्या बाई मंदिर, जिसे अपने वास्तु और सुन्दरता के कारण लोगों से बहुत सम्मान मिलता है। यहाँ पर पहुँचने के बाद थकान के बाद जो सुकून मिलता है, उसका आँकलन आप शायद ही कर पाएंगे।

hill stations in bihar,bihar travel,bihar tourism,tourist places in bihar

गुरपा हिल

गया के गुरपा नाम गांव के पास बसे गुरपा चोटी को स्थानीय लोग कुक्कुटपदगिरि के नाम से पुकारते हैं। गुरपा चोटी को एक पवित्र पर्वत शिखर माना जाता है। सुकून पाने के लिए यह जगह बेस्ट है। गुरपा चोटी खूबसूरत हिंदू मंदिरों और बौद्ध अवशेषों से घिरा हुआ है। साथ ही इस स्थान का अपना ऐतिहासिक महत्व है। इस जगह को लेकर एक रोचक कहानी है, जो आपको जाननी चाहिए। भगवान बुद्ध के उत्तराधिकारी महा कश्यप अपने जीवन के समापन की ओर थे, उस समय वे इस पहाड़ी को चढ़ने का प्रयत्न कर रहे थे। इन्हीं में किसी चट्टान के बीच उनका पाँव फँस गया, लेकिन फिर चट्टानों ने स्वयं ख़ुद को अलग कर उनको रास्ता दिया। वे ऊपर पहुँचे और ध्यान किया। उनके ध्यान में रहते हुए चट्टान उनके चारों ओर सिमट गईं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका