न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यहां पांडवों ने काटा था अज्ञातवास, जानें पौराणिक गाथाओं के साक्षी बने हुए ऐतिहासिक हाथी भाटा के बारे में

राजस्थान में ऐसी कई जगह है, जो राजपूताना शासन के इतिहास को उजागर करती है। एक ऐसी है जगह के बारे में हम आपको यहां बताने जा रहे है। राजस्थान में एक ऐसी जगह के बारे में हम आपको यहां बताने जा रहे है।

Posts by : Anuj | Updated on: Sat, 03 Aug 2024 3:19:46

यहां पांडवों ने काटा था अज्ञातवास, जानें पौराणिक गाथाओं के साक्षी बने हुए ऐतिहासिक हाथी भाटा के बारे में

राजस्थान में ऐसी कई जगह है, जो राजपूताना शासन के इतिहास को उजागर करती है। एक ऐसी है जगह के बारे में हम आपको यहां बताने जा रहे है। राजस्थान में एक ऐसी जगह के बारे में हम आपको यहां बताने जा रहे है। राजस्थान में एक जगह है हाथी भाटा। जो राजस्थान भारत के खूबसूरत स्मारकों में से एक है। एक ही बड़े आकार केपत्थर से बना यह पत्थर का हाथी है जो हर जगह से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। इस जगह के बारे में हो सकता है कम लोगों को पता हो, लेकिन इस जगह की महत्त्वता विस्तृत है।

hathi bhata tonk rajasthan,hathi bhata tourist attraction,elephant rock sculpture tonk,hathi bhata historical significance,famous stone elephant tonk,hathi bhata rajasthan travel guide,visit hathi bhata in tonk,unique landmarks in tonk rajasthan,cultural heritage of hathi bhata,exploring hathi bhata tonk

लोकेशन

टोंक जिला मुख्यालय से करीब 22 किलोमीटर दूर उनियारा रोड पर ककोड़ गांव के समीप गुमानपुरा में ऐतिहासिक हाथी भाटा स्थित है। दूर से ऐसा लगता है कि कोई सजीव हाथी खड़ा हो, लेकिन यह पत्थर की चट्टान को काटकर बनाया गया हाथी है। यहां पत्थर पर बनी खाना खाने की थालियां कतार में बखूबी नजर आती हैं।

प्राकृतिक बावड़ी

यहां पर प्राकृतिक बावड़ी भी है, जिसमें हमेशा पानी रहता है। माना जाता है कि यहां बैठकर पांडवों ने खाना खाया था। बहरहाल हाथी भाटा किस काल में बना, ये इतिहासकारों के बीच शोध का दिलचस्प विषय अब भी बना हुआ है, लेकिन विराट नगर में पहाड़ियों की चट्टानों में बनी कुछ आकृतियों आदि को देखकर तथा हाथी भाटा एवं वहां की कुछ मान्यताओं में समानता को देखकर कहा जा सकता है कि यह उसी समय वजूद में आया होगा, जब विराट नगर में डायनासौर जैसी पत्थर पर बनी विशाल आकृतियां आदि वजूद में आईं। चीनी यात्री हेनसांग के अनुसार यह क्षेत्र विराट प्रदेश के अंतर्गत था, जो कई दृष्टिकोण से कुछ साबित भी होता है।

hathi bhata tonk rajasthan,hathi bhata tourist attraction,elephant rock sculpture tonk,hathi bhata historical significance,famous stone elephant tonk,hathi bhata rajasthan travel guide,visit hathi bhata in tonk,unique landmarks in tonk rajasthan,cultural heritage of hathi bhata,exploring hathi bhata tonk

आदमकद हाथी की भव्य प्रतिमा

टोंक राजस्थान के शुष्क क्षेत्रों में स्थित एक छोटा सा जिला है। टोंक राज्य का प्रशासनिक मुख्यालय है। जयपुर और सवाई माधोपुर से घिरा टोंक बलुआ पत्थर के सबसे बड़े उत्पादकों में से एक है। व्यस्त शहरी जीवन से दूर, टोंक राजस्थान का एक गाँव है। राजस्थान दौरे पर आपको इस जगह पर सबसे अनोखा स्मारक देखने को मिल सकता है। चट्टान के एक ही खंड से बनाई गई यह एक हाथी की गढ़ी हुई छवि है जो अपने विशाल आकार और भव्यता में एक असली हाथी से भी आगे निकल जाती है। यह एक आदमकद हाथी का चट्टान को काटकर बनाया गया रूप है।

वनवास के दौरान पांडव यहां आए थे

हाथी के ठीक सामने 64 थालियों के साथ हवन वेदी है। इतिहासकारों के लिए यह हाथी, तलाई और वेदी किसी पहेली से कम नहीं है। मान्यता है कि वनवास के दौरान पांडव यहां आए थे। चूंकि पांचाली भगवान गणेश की पूजा के बिना अन्न ग्रहण नहीं करती थी, इसलिए पांडवों ने रातों रात एक विशालकाय पत्थर को तराश कर यह मूरत बना दी। यही नहीं, पांडवों ने इस मूरत में प्राण भी डाल दिए थे। कहा जाता है कि उस समय यह हाथी 14 कोस के क्षेत्र में घूमकर पहरा भी देता था। जब यह गांवों की बस्ती के पास से गुजरता तो इसकी पीठ पर लगी घंटियों की तेज आवाज से लोग डरने लगे। ऐसे में यह हाथी यहां स्थाई हो गया।

इतिहास

हाथी भाटा का इतिहास कुछ स्पष्ट नहीं है। कहा जाता है कि स. 1200 में इसका निर्माण रामनाथ द्वारा किया गया। हालांकि उसकी बनावट एवं मान्यताओं को देखते हुए कई तथ्य सामने आते हैं, जिससे कहा जा सकता है कि ये हाथी भाटा प्रागैतिहासिक काल एवं लौह युगीन काल का भी हो सकता है। इसको समय-समय पर निखारा एवं तराशा गया हो।

विराट नगर यानी बैराठ

विराट नगर (बैराठ) जयपुर जिले की सीमा पर स्थित नगर है। इसका पुराना नाम बैराठ भी है। ये राजस्थान में उत्तर में स्थित है। यह नगर प्राचीन मत्सयराज की राजधानी भी रहा। यहां पुरातात्विक संपदा बिखरी हुई है तथा भूगर्भ में भी समाई बताई जाती है। जानकारी के अनुसार विराट नगर अरावली की पहाड़ियों के मध्य में बसा है। राजस्थान के जयपुर जिले में शाहपुरा के अलवर-जयपुर रोड के उत्तर-पूर्व की तरफ 25 किलोमीटर दूर विराट नगर कस्बा अपनी पौराणिक ऐतिहासिक विरासत को आज भी समेटे हुए है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट