न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत के इन मंदिरों में नहीं पूजे जाते भगवान, लगी हैं सेलेब्रिटीज और राजनेताओं की मूर्ती

भारत को मंदिरों का देश कहा जाता हैं जहां आपको कई भव्य और चमत्कारी मंदिर देखने को मिलते हैं। मंदिर वह जगह होती हैं जहां आप पूरी आस्था के साथ खुद को समर्पित कर देते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 06 Mar 2023 4:14:36

भारत के इन मंदिरों में नहीं पूजे जाते भगवान, लगी हैं सेलेब्रिटीज और राजनेताओं की मूर्ती

भारत को मंदिरों का देश कहा जाता हैं जहां आपको कई भव्य और चमत्कारी मंदिर देखने को मिलते हैं। मंदिर वह जगह होती हैं जहां आप पूरी आस्था के साथ खुद को समर्पित कर देते हैं। ऐसे में जरूरी नहीं कि मंदिर सिर्फ देवी-देवताओं के ही हो। सुनने में अजीब लग रहा होगा, लेकिन यह सच हैं कि भारत में कई ऐसे मंदिर हैं जहां देवी-देवताओं की पूजा नहीं की जाती हैं। ये मंदिर हैं कुछ सेलेब्रिटीज और राजनेताओं के जिन्हें लोग भगवान की तरह ही पूजते हैं। इन्हें आइडल मानने वाले लोगों या फैंस ने उनके नाम के खूबसूरत मंदिर बनवाए हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां किसी देवी-देवता की जगह सेलेब्रिटीज और राजनेताओं की मूर्ती लगी हुई हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

temples of india,celebrities and politicians in india

अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ बच्चन के फैंस का उनके लिए दीवानापन किसी से छुपा नहीं है। पुराने कोलकाता के बालीगंज इलाके में बिग बी को समर्पित एक मंदिर का निर्माण कई साल पहले कराया गया था। मंदिर में अमिताभ की फिल्मों की तस्वीरों का एक अलग संग्रहालय है और मंदिर के अंदर एक कुर्सी जैसा हरा सिंहासन है। जहां आपको काले कुर्ते में अमिताभ बच्चन की मूर्ति मिलेगी। मूर्ति में फिल्म ‘अक्स’ में निभाए गए अमिताभ बच्चन के चरित्र को दर्शाया गया है, जबकि कुर्सी पर सफेद जूते हैं जो बिग बी ने अग्निपथ फिल्म में पहने थे। इस मंदिर का निर्माण साल 2003 में कराया गया था। जहां हर साल अमिताभ के जन्मदिन के दिन भव्य पूजा कराई जाती है और हर दिन यहां पर बिग बी के प्रशंसकों की भीड़ लगी रहती है।

temples of india,celebrities and politicians in india

नरेंद्र मोदी

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के अनुयायियों ने 2015 में राजकोट के पास कोठारिया गांव में उनके लिए एक मंदिर बनाया था। इस पहल के पीछे मुख्य प्रेरक गोविंद पटेल और विजय रूपानी सहित भाजपा नेताओं और राज्य के मंत्रियों का एक समूह था, जो राजकोट विधानसभा चुनावों में पहली बार उम्मीदवार के रूप में शुरू होने वाले मोदी की सफलता की यात्रा का जश्न मनाना चाहते थे। लेकिन, जब इस बारे में सूचित किया गया तो प्रधानमंत्री हैरान रह गए। उन्होंने कहा कि मंदिर का निर्माण वह नहीं है जो भारत की महान परंपरा और संस्कृति हमें सिखाती है। संगमरमर की मूर्ति को बनाने में अकेले ही लगभग 2 लाख का खर्च आया है।

temples of india,celebrities and politicians in india

सोनू सूद

अभिनेता सोनू सूद ने हमेशा बॉलीवुड फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभाई है, लेकिन कोरोना काल में लोगों की मदद कर सुर्खियों में आए सोनू का रुतबा अब उनके चाहने वालों के दिलों में भगवान से कम नहीं है। तेलंगाना के एक गांव में लोगों ने सोनू सूद के लिए मंदिर बनवाया है। तेलंगाना के दुब्बा टांडा गांव के लोगों ने 47 साल के सोनू के नाम पर मंदिर बनवाकर उन्हें भगवान का दर्जा दिया है। सोनू के फैंस वहां प्रतिदिन पूजा भी करते हैं। इस मंदिर का निर्माण साल 2021 में करवाया गया था।

temples of india,celebrities and politicians in india

महात्मा गांधी

संबलपुर, ओडिशा के पास भात्रा नामक एक छोटे से गाँव में राष्ट्रपिता को समर्पित एक मंदिर है। 1970 के दशक में सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा देने के इरादे से निर्मित, मंदिर में सभी धर्मों और जातियों के लोग आते हैं। इसे बनाने का विचार पूर्व विधायक अभिमन्यु कुमार से आया क्योंकि वह दलितों के लिए एक मंदिर प्रदान करना चाहते थे, जिन्हें उनकी 'अछूत' स्थिति के कारण अन्य मंदिरों में प्रवेश करने की अनुमति नहीं थी। मंदिर में सुबह और शाम की आरती करने वाले प्रधान पुजारी दलित हैं। गांधी की शिक्षाओं को भी मंदिर में प्रतिदिन पढ़ाया जाता है।

temples of india,celebrities and politicians in india

रजनीकांत

सुपरस्टार रजनीकांत से उनके फैंस सिर्फ प्यार नहीं करते हैं, बल्कि उनकी पूजा करते हैं। फैंस ने रजनीकांत के नाम पर एक अलग सहस्त्र लिंगम की स्थापना करा दी यह कर्नाटक के कोलार जिले में कोटिलिंगेश्वर मंदिर में मौजूद हैं। इस मंदिर के पुजारियों द्वारा विशेष पूजा और वैदिक मंत्रोच्चारण के बाद रजनी के लिए एक शिवलिंग स्थापित किया गया था। फैंस ने ये सब रजनीकांत के स्वास्थ्य और सुख समृद्धि के लिए किया था।

temples of india,celebrities and politicians in india

सोनिया गांधी

करीमनगर जिले के मल्लियाल शहर में स्थित एक मंदिर है जिसे 2014 में सोनिया गांधी को तेलंगाना राज्य के निर्माता के रूप में सम्मानित करने के लिए बनाया गया था। मंदिर में सोनिया गांधी की संगमरमर की मूर्ति के साथ-साथ इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और राहुल गांधी सहित उनके परिवार के अन्य सदस्यों के चित्र भी मौजूद हैं।

temples of india,celebrities and politicians in india

खुशबू

साउथ की वेटरन अभिनेत्री खुशबू के नाम पर भी तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में एक भव्य मंदिर बनाया गया था। जहां उनकी मूर्ति की प्रतिदिन पूजा होती थी। हालांकि एक बार ‘शादी से पहले सेक्स’ के बारे में बयान देकर खुशबू बुरी तरह से फंस गई थी। जिस वजह से उनके प्रशंसक उनसे काफी नाराज हो गए थे और उनके मंदिर को नुकसान भी पहुंचाया गया था।

temples of india,celebrities and politicians in india

सचिन तेंदुलकर

हर व्यक्ति सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट का भगवान कहता है। एक्टर्स की तरह उनके प्रशंसकों की कोई कमी नहीं है। भारत से लेकर विदेश तक में उनके प्रशंसक मौजूद हैं। फैंस सचिन को इतना मानते हैं कि उनके लिए एक अलग मंदिर का निर्माण कराया गया है। यह मंदिर बिहार के एक गांव में स्थित है। सचिन के नाम पर जो मंदिर बना हैं, वो एक क्रिकेट एकेडमी में स्थित है। हर दिन सचिन की मूर्ति की पूजा भी की जाती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका