न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Ganesh Chaturthi 2022 : मुंबई के ये प्रसिद्ध गणपति पंडाल बनते हैं आकर्षण का केंद्र

गणेश चतुर्थी का पर्व आ चुका है और देशभर में गणेश उत्सव की धूम देखने को मिल रही हैं। घरों से लेकर मंदिरों तक गणपति जी के जयकारे गूंजने लगे हैं। गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो मुंबई इसके लिए बेस्ट जगह है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 29 Aug 2022 12:14:40

Ganesh Chaturthi 2022 : मुंबई के ये प्रसिद्ध गणपति पंडाल बनते हैं आकर्षण का केंद्र

गणेश चतुर्थी का पर्व आ चुका है और देशभर में गणेश उत्सव की धूम देखने को मिल रही हैं। घरों से लेकर मंदिरों तक गणपति जी के जयकारे गूंजने लगे हैं। गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो मुंबई इसके लिए बेस्ट जगह है। मुंबई शहर में गणेश चतुर्थी का त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाया जाता है जहां कई छोटे-बड़े पंडाल सजते है और भक्तगण दर्शन करने पहुंचते हैं। बप्पा के भक्तों को गणेश चतुर्थी के मौके पर एक बार मुंबई जरूर जाना चाहिए जहां का नजारा आपको जिंदगीभर याद रहेगा। आज इस कड़ी में हम आपको मुंबई के कुछ प्रसिद्ध गणपति पंडाल के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपन भव्यता के चलते आकर्षण का केंद्र बनते हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

ganpati pandals of mumbai,famous ganpati pandals of mumbai,ganesh chaturthi 2022

लालबागचा राजा

लालबाग में विराजमान किए जाने वाले गणपति बप्पा को सिर्फ लालबागचा राजा ही नहीं बल्कि मुंबई का राजा भी कहा जाता है। शायद इतना काफी है लालबागचा राजा मंडल की भव्यता का अंदाजा लगाने के लिए। मुंबई के लोवर परेल इलाके में स्थित लालबागचा राजा मंडल की 1934 में स्थापना हुई थी। गणेशोत्सव में इस पंडाल में हर रोज लाखों लोग बप्पा के दर्शन के लिए उमड़ते हैं। इस दौरान मुंबई स्थित शायद ही ऐसा कोई सेलेब्रिटी होगा जो लालबागचा राजा के दर्शन करने नहीं आता। लालबागचा राजा के दर्शन करने के लिए चिंचपोकली या करीरोड में से किसी भी एक रेलवे स्टेशन पर उतरकर लालबाग मार्केट जाना होता है।

ganpati pandals of mumbai,famous ganpati pandals of mumbai,ganesh chaturthi 2022

गणेश गली मुंबईचा राजा

1928 में स्थापित हुए गणेश गली चा राजा मुंबई शहर के सबसे भव्य गणेश पंडालों में से एक है। गणेश गली चा राजा मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा से कुछ ही दूरी पर स्थित है। गणेश गली चा राजा का अपना ऐतिहासिक महत्व भी है क्योंकि यह मुंबई के सबसे पुराने गणपति मंडल में से एक है। यहां तक पहुंचने के लिए आप चिंचपोकली, कारीरोड या लोवर परेल रेलवे स्टेशन उतरकर कुछ मिनटों की पैदल यात्रा कर पहुंच सकते हैं। गणेश गली के राजा की मुख्य विशेषता यहां की गणेश मूर्ति और पंडाल की सजावट है। इस जगह पर हर साल नई-नई चीजें देखने को मिलती हैं, इसी वजह से ये जगह भारत में काफी प्रसिद्ध है।

ganpati pandals of mumbai,famous ganpati pandals of mumbai,ganesh chaturthi 2022

खेतवाड़ी चा गणराजी

यह पुरस्कार विजेता खेतवाड़ी गणराज मुंबई की सबसे आश्चर्यजनक गणेश मूर्तियों में से एक माना जाता है। इस मंडल का गठन 1959 में हुआ था। यह समूह 2000 के बाद भारत के इतिहास में सबसे ऊंची गणेश प्रतिमा बनाने पर चर्चा में आया, जो 40 फीट विशाल है। इस पंडाल के बारे में एक दिलचस्प तथ्य यह है कि गणेश की मूर्ति का आकार इतने सालों से वैसा का वैसा ही है और मूर्ती निर्माता भी काफी समय से मूर्तियां बना रहा है। एक बार आप जब आप इस जगह पर पहुंचेंगे तो आपको 13 लेन दिखेगी, प्रत्येक में आपको गणेश पंडाल दिखाई देगा। हालांकि, सबसे लोकप्रिय 12वीं लेन में पंडाल है।

ganpati pandals of mumbai,famous ganpati pandals of mumbai,ganesh chaturthi 2022

अंधेरीचा राजा

अंधेरीचा राजा मुंबई उपनगरों के लिए अंधेरीचा राजा का उतना ही महत्व है जितना कि लालबागचा राजा का दक्षिण मुंबई के लिए है। मंडल का गठन तीन प्रतिष्ठित कंपनियों के कार्यकर्ताओं द्वारा वर्ष 1966 में किया गया था। इस मंडल की मूर्ति इतनी विशाल नहीं है, लेकिन मनोकामना पूर्ण करने की प्रतिष्ठा प्राप्त है। हर साल इस मंडल के अपने पंडाल की अलग-अलग थीम होती है। यह अष्टविनायक पथ के सबसे बड़े और सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक हैं। यहां आपको कई मशहूर हस्तियां भी दिख जाएंगी। यहां की सजावट और वातावरण लोगों को मंत्रमुग्ध कर देगा।

ganpati pandals of mumbai,famous ganpati pandals of mumbai,ganesh chaturthi 2022

तुलसीवाड़ा का महाराज पंडाल

साउथ मुंबई के तारदो रोड पर लगने वाले तुलसीवाड़ा का महाराज गणेश पंडाल इस महोत्सव की सबसे सुंदर जगह है। ये मुंबई के सबसे छोटे पंडाल में से एक है लेकिन यहां गणपति बहुत ही यूनिक होते हैं। मुंबई के गणेश चौक पर मौजूद इस पंडाल में आकर लोगों को दिली सुकून मिलता है। चीरा बाजार में लगने वाले इस पंडाल की गणपति प्रतिमा को 2012 में बेस्ट मूर्ति का अवॉर्ड दिया गया था।

ganpati pandals of mumbai,famous ganpati pandals of mumbai,ganesh chaturthi 2022

जीएसबी सेवा मंडल गणपति

जीएसबी सेवा मंडल गणपति को शहर का सबसे अमीर मंडल माना जाता है। हर साल यहां भगवान गणेश की मूर्ति को सबसे उत्तम सोने और चांदी के आभूषणों से सजाया जाता है। हजारों भक्त यहां आशीर्वाद लेने के लिए आते हैं। यह एकमात्र ऐसा पंडाल भी है, जहां उत्सव की के दिनों में 24 घंटे अनुष्ठान विधि की जाती है। 1954 में कर्नाटक से आए एक ब्राह्मण परिवार द्वारा शुरू किए गए जीएसबी सेवा किंग सर्कल गणपति की कुछ बातें ऐसी हैं जो उसे मुंबई के सभी गणपति पंडालों से अलग खड़ा करती है। वैसे पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए यहां गणपति तो मिट्टी के ही बने होते हैं लेकिन मिट्टी से बनी मूर्ति की बनावट और सजावट ना सिर्फ खूबसूरत बल्कि जीवंत भी होती है। जीएसबी सेवा किंग सर्कल गणपति की दूसरी खासियत है गणपति की मूर्ति पर चढ़ाए जाने वाला बेशुमार सोना।

ganpati pandals of mumbai,famous ganpati pandals of mumbai,ganesh chaturthi 2022

गिरगांवचा राज

गिरगांव चौपाटी समुद्र तट के पास गिरगांवचा महाराजा बैठते हैं और यह शहर के सबसे लोकप्रिय पंडालों में से एक है। यह गिरगांवचा राजा गणपति के रूप में प्रसिद्ध है जिसकी स्थापना 1938 में रामचंद्र तेंदुलकर ने की थी। 2016 के बाद से यहां गणपति का अनुसरण किया जाता है और लोगों की भी यहां अच्छी खासी भीड़ देखने को मिलती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!