न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

विभिन्न शहरों के ये स्ट्रीट फूड ला देते हैं मुंह में पानी, सिर चढ़कर बोलेगी इनकी दीवानगी

भारत विविध संस्कृतियों और परंपराओं का देश है, जहां आपको एक ही चीज हर जगह पर एक जैसी देखने को नहीं मिलेगी। इस देश के अनेकों रंग और ढंग हैं। इन सबके बीच सबसे अनोखा है इस देश का खानपान।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 14 May 2023 11:54:48

विभिन्न शहरों के ये स्ट्रीट फूड ला देते हैं मुंह में पानी, सिर चढ़कर बोलेगी इनकी दीवानगी

भारत विविध संस्कृतियों और परंपराओं का देश है, जहां आपको एक ही चीज हर जगह पर एक जैसी देखने को नहीं मिलेगी। इस देश के अनेकों रंग और ढंग हैं। इन सबके बीच सबसे अनोखा है इस देश का खानपान। भारत पूरी दुनिया में स्ट्रीट फूड्स का सबसे बड़ा ठिकाना है। खाने के प्रति लोगों की दीवानगी इसे और आकर्षित बनाती हैं। आज हम आपको बता रहे हैं देश के विभिन्न शहरों के स्ट्रीट फूड के बारे में, जो अपने लाजवाब जायके की वजह से देश-दुनिया में चर्चित हैं। भारत के स्ट्रीट फूड सिर्फ यहां के आम लोगों में ही मशहूर नहीं हैं, बल्कि विदेशी भी यहां के खाने की सबसे ज्यादा तारीफ करते हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

international street food guide,best street foods from around the world,top global street food dishes,delicious street food recipes,famous street foods in different cities,local street food specialties,exotic street food flavors,popular street food destinations,street food culture around the world,unforgettable street food experiences

गुजरात का ढोकला

ढोकला का नाम भी भारत के सबसे प्रसिद्ध व्यंजनों की लिस्ट में शामिल हैं। बता दें कि ढोकला एक गुजराती भोजन है जो अपने विशिष्ट स्वाद के लिए जाना जाता है। गुजरात में ढोकला एक प्रसिद्ध नाश्ता है जिसे हर कोई खाना पसंद है। ढोकला सिर्फ गुजरात ही नहीं बल्कि पूरे भारत में खाया जाता है।

international street food guide,best street foods from around the world,top global street food dishes,delicious street food recipes,famous street foods in different cities,local street food specialties,exotic street food flavors,popular street food destinations,street food culture around the world,unforgettable street food experiences

दिल्ली के छोले भटूरे

दिल वालों की दिल्ली को स्ट्रीट फूड के मामले में किसी से कम आंकना नाइंसाफी होगी। दिल्ली की हर गली नुक्कड पर आपको तरह-तरह के स्ट्रीट फूड की दुकानें दिख जाएंगी जिनमें से यहां का मशहूर छोले भटूरे आप जरूर ट्राई करें। छोले भटूरे एक लोकप्रिय नाश्ता है और इसे सड़क के किनारे किसी भी फूड-स्टॉल और यहां तक कि रेस्तरां में भी देखा जा सकता है।

international street food guide,best street foods from around the world,top global street food dishes,delicious street food recipes,famous street foods in different cities,local street food specialties,exotic street food flavors,popular street food destinations,street food culture around the world,unforgettable street food experiences

मुंबई का वड़ा पाव

बर्गर जैसा दिखने वाला वड़ा पाव एक तरह से इंडियन वर्ज़न है, जिसे महाराष्ट्र के लोगों द्वारा बेहद पसंद किया जाता है। आप मान लीजिए मुंबई वासी सुबह-शाम, दिन-रात वड़ा पाव खा सकते हैं। बन यानी पाव के बीच में बटाटा वड़ा नामक तली हुई आलू की पकौड़ी डाली जाती है। और अच्छा स्वाद बनाने के लिए इसमें चटनी और तली हुई हरी मिर्च जैसे मसाले भी डाले जाते हैं।

international street food guide,best street foods from around the world,top global street food dishes,delicious street food recipes,famous street foods in different cities,local street food specialties,exotic street food flavors,popular street food destinations,street food culture around the world,unforgettable street food experiences

जयपुर की कचौरी

यह हर जगह पर फेमस हैं। कचौरी खाने के शौकीनों को ये खूब पसंद आएगी, ये कई प्रकार की होती हैं। मावा कचौरी, पयाज कचौरी और दाल कचौरी कुछ फेमस कचौरी में से एक हैं। आप जब जयपुर जाएं तो कचौरी का स्वाद चखें और कुछ घर के लिए भी पैक करा कर लाएं।

international street food guide,best street foods from around the world,top global street food dishes,delicious street food recipes,famous street foods in different cities,local street food specialties,exotic street food flavors,popular street food destinations,street food culture around the world,unforgettable street food experiences

कर्नाटक की अक्की रोटी

अक्की रोटी भारत के राज्य कर्नाटक का पसंदीदा भोजन है जो यहां के स्थानीय लोगों द्वारा नाश्ते में लिया जाता है। बता दें की अक्की रोटी को राइस ब्रेड के नाम से भी जाना जाता है। कर्नाटक राज्य में अक्की रोटी कई कार्यालयों और कालेजों के बाहर बहुत बिकता है। इस स्वादिष्ट फ़ूड को लोग नारियल की चटनी और गर्म चाय के साथ शाम के समय भी खाना पसंद करते हैं।

international street food guide,best street foods from around the world,top global street food dishes,delicious street food recipes,famous street foods in different cities,local street food specialties,exotic street food flavors,popular street food destinations,street food culture around the world,unforgettable street food experiences

कोलकाता का काठी रोल

यह कोलकाता के सबसे लोकप्रिय स्ट्रीट फूड में से एक है, जो सभी को बहुत पसंद आता है। कोलकाता शहर में आपको रोल का हर प्रकार का वर्ज़न देखने को मिल जाएगा। काठी रोल्स मूल रूप से कुरकुरे लच्छा पराठे होते हैं, जो पनीर, अंडे, मसले हुए आलू, चिकन, मांस और सब्जियों जैसे विभिन्न व्यंजनों से भरे होते हैं। आपको ये स्ट्रीट फूड भी निश्चित रूप से बेहद पसंद आने वाला है।

international street food guide,best street foods from around the world,top global street food dishes,delicious street food recipes,famous street foods in different cities,local street food specialties,exotic street food flavors,popular street food destinations,street food culture around the world,unforgettable street food experiences

लखनऊ के टुंडे कबाब

लखनऊ शाकाहारियों और नॉन-वेजिटेरियंस के लिए कई तरह के जायके का विकल्प पेश करती है। इनमें से एक है टुंडे कबाब। टुंडे कबाब लखनऊ का सबसे प्रसिद्ध और पसंदीदा व्यंजन है जिसे यहां स्ट्रीट फ़ूड के रुप में खाया जाता है। भेड़ के कीमे से बनाया गया टुंडे कबाब आप हजरतगंज में चौक पर जाकर ज़रूर खाएं।

international street food guide,best street foods from around the world,top global street food dishes,delicious street food recipes,famous street foods in different cities,local street food specialties,exotic street food flavors,popular street food destinations,street food culture around the world,unforgettable street food experiences

भोपाल का पोहा-जलेबी

पोहा जलेबी भारत के राज्य मध्य प्रदेश का सबसे पसंदीदा स्ट्रीट फ़ूड है जो हर घर में नाश्ते के रूप में भी खाया जाता है। पोहा जलेबी मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल और शहर इंदौर में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड है। पोहा जलेबी में पोहा चपटा चावल का मिश्रण होता है जिसे कई तरह के मसालों के साथ तैयार किया जाता है और जलेबी को बनाने के लिए शक्कर और मैदा का इस्तेमाल किया जाता है।

international street food guide,best street foods from around the world,top global street food dishes,delicious street food recipes,famous street foods in different cities,local street food specialties,exotic street food flavors,popular street food destinations,street food culture around the world,unforgettable street food experiences

चेन्नई का इडली-सांभर

इडली सांभर सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली साउथ इंडियन डिश है, जो खाने में हल्की और स्वादिष्ट होती है। इसे आमतौर पर नाश्ते में और मूंगफली या नारियल की चटनी के साथ परोसा जाता है। चेन्नई में, आप इडली-सांभर बेचने वाले कई स्टालों को देख सकते हैं जिनका टेस्ट खाने में बेहद ही अच्छा होता है। वड़ा सांभर, डोसा और उपमा चेन्नई के कुछ अन्य स्ट्रीट फूड हैं।

international street food guide,best street foods from around the world,top global street food dishes,delicious street food recipes,famous street foods in different cities,local street food specialties,exotic street food flavors,popular street food destinations,street food culture around the world,unforgettable street food experiences

हैदराबाद की बिरयानी

हैदराबाद जितना अपनी निजामी तहजीब के कारण दुनिया भर में मशहूर है यहां की बिरयानी भी लोग काफी पसंद करते हैं। हैदराबाद पहुंचते ही आपको हर तरफ से बिरयानी की महक का अहसास होने लगेगा। हैदराबाद के सुल्तान बाजार और नेकलेस रोड की गलियों की दम बिरयानी को मुख्य व्यंजन माना जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव

किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार

केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी

Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत

झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला

दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार

'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन

'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म

सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'

'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी

सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत

7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत

बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका