Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली की ये 7 जगहें जानी जाती हैं फिल्म शूटिंग के लिए, आप भी बनाए यहां घूमने का प्लान

भारत देश में बॉलीवुड के दीवानों की कमी नहीं हैं। जहां भी फिल्मों की शूटिंग होती हैं लोग वहां जाकर फोटो जरूर खिंचवाना पसंद करते हैं। बॉलीवुड फिल्मों में ज्यादातर लोकेशन का चुनाव ऐसी जगहों को किया जाता हैं जो पर्यटन का महत्व रखती हो या उसका लुक बेहतरीन हो।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 24 Feb 2022 9:56:28

दिल्ली की ये 7 जगहें जानी जाती हैं फिल्म शूटिंग के लिए, आप भी बनाए यहां घूमने का प्लान

भारत देश में बॉलीवुड के दीवानों की कमी नहीं हैं। जहां भी फिल्मों की शूटिंग होती हैं लोग वहां जाकर फोटो जरूर खिंचवाना पसंद करते हैं। बॉलीवुड फिल्मों में ज्यादातर लोकेशन का चुनाव ऐसी जगहों को किया जाता हैं जो पर्यटन का महत्व रखती हो या उसका लुक बेहतरीन हो। ऐसे में देखा गया हैं कि ज्यादातर लोकेशन राजधानी दिल्ली की देखने को मिलती हैं। ऐसे में आज हम आपको दिल्ली की उन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां कई फिल्मों की शूटिंग हुई हैं। आप भी यहां जाकर अपनी यादें बना सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...
film shooting,delhi,delhi film shooting,places in delhi for shooting इंडिया गेट

दिल्ली का इंडिया गेट पर्यटकों में फेमस जगह है। यहां पर देश के कई समागम होते हैं। इसी के साथ दिल्ली के इंडिया गेट पर चक दे इंडिया, हाफ गर्लफ्रेंड जैसी कई फिल्मों की शूटिंग हुई है। इसके अलावा जिस फिल्म में दिल्ली के बारे में बताया जाता है उसमें इंडिया गेट जरूर दिखाई देता है। film shooting,delhi,delhi film shooting,places in delhi for shooting कुतुब मीनार

73 मीटर लंबा कुतुब मीनार एक ऐतिहासिक मीनार है। कुतुबुद्दीन ऐबक द्वारा बनवाया गया यह मीनार दिल्ली की फेमस जगहों में से एक गिना जाता है। बता दें, इस खूबसूरत व ऐतिहासिक मीनार के अंदर 5 मंजिलें बनी हुई है। इसे बनाने के लिए सैंड सेटोन और मार्बल इस्तेमाल किया गया है। वहीं यहां पर बिग बुल, चीनी कम, फना, ब्लैक-व्हाइट, जन्नत-2 जैसी कई फिल्मों की शूटिंग हुई है। film shooting,delhi,delhi film shooting,places in delhi for shooting हुमायूं का मकबरा

यह इमारत मुगल वास्तुकला का बेहद खूबसूरत नमूना है, जिसे 1570 में बनवाया गया था। इस पर्यटक स्थल की खास बात यह है कि यह भारत उपमहाद्वीप का पहला उद्यान- मकबरा था। हुमायूं के इस मकबरे को बादशाह हुमायूं की पत्नी बेगा बेगम ने अपने पति की याद में बनवाया था, जिसे भारतीय और फारसी कारीगरों ने मिलकर तैयार किया था। अपनी खूबसूरत की वजह से यह जगह हमेशा से ही एक प्रसिद्ध टूरिस्ट स्पॉट रही है। बता दें कि हुमायूं के मकबरे के आसपास मेरे ब्रदर की दुल्हन, फितूर, बजरंगी भाईजान और कुर्बान जैसी फिल्मों को फिल्माया गया है। film shooting,delhi,delhi film shooting,places in delhi for shooting हजरत निजामुद्दीन दरगाह

दिल्ली में स्थित हजरत निजामुद्दीन दरगाह भारत की पवित्र दरगाहों में से एक मानी जाती है। लोगों की आस्था इस दरगाह से जुड़ी हुई है। ऐसे में यहां रोजाना लोगों की भीड़ रहती है। वहीं यह जगह फिल्मों की शूटिंग के लिए भी फेमस मानी गई है। इसी दरगाह में रॉक स्टार, बजरंगी भाईजान जैसी फिल्मों की शूटिंग हुई है। film shooting,delhi,delhi film shooting,places in delhi for shooting अग्रसेन की बावली

अग्रसेन की बावली प्राचीन काल में महाराजा अग्रसेन द्वारा बनवाई गई थी। बता दें, बावली का अर्थ सीढ़ी वाला कुआं होता है। ऐसे में इस बावली में लगभग 105 सीढ़ियां बनी हुई है। इस खूबसूरत व ऐतिहासिक जगह पर झूम बराबर झूम, पीके, सुल्तान आदि फिल्मों की शूटिंग हुई है। film shooting,delhi,delhi film shooting,places in delhi for shooting चांदनी चौक

चांदनी चौक को पुरानी दिल्ली का सबसे खूबसूरत हिस्सा माना जाता है। चांदनी शॉपिग के लिए भी फेसम है। यहां की तंग और भीड़भाड़ वाली गलियां ही चांदनी चौक की खासियत है। इस जगह को 17वीं शताब्दी में मुगल बादशाह शाहजहां ने बसाया गया था। फिल्मों की शुटिंग की बात करें तो चांदनी चौक एरिया में चांदनी चॉक टू चाइना, दिल्ली-6, फुकरे, देल्ही बेली, बैंड बाजा बारात और बॉस जैसी बड़ी फिल्मों की शूटिंग की गई है। film shooting,delhi,delhi film shooting,places in delhi for shooting लाल किला

दिल्ली का लाल किला तो दुनियाभर में मशहूर है। इस शानदार इमारत को 1638 में मुगल सम्राट शाहजहां ने बनवाया था। बता दें यहां पर बजरंगी भाईजान, दिल्ली-6, ब्लैक एंड व्हाइट और कुर्बानी जैसी फिल्मों की शूटिंग हुई है। ऐसे में आप अगर दिल्ली जाने का प्लान करें तो लाल किला देखने ना भूलना।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका