न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गोवा में महिलाओं को अब मिलेगी फुल प्राइवेसी, बीच पर बिंदास एंजॉय करें Female Travellers – जानिए नए नियम के बारे में

गोवा में महिला ट्रैवलर्स के लिए स्पेशल स्विमिंग जोन की शुरुआत, जहां मिलेगी फुल प्राइवेसी और सुरक्षा। जानें किन बीचों पर यह सुविधा है और कैसे पहुंचें गोवा बेफिक्र होकर छुट्टियां मनाने।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 14 May 2025 1:42:13

गोवा में महिलाओं को अब मिलेगी फुल प्राइवेसी, बीच पर बिंदास एंजॉय करें Female Travellers – जानिए नए नियम के बारे में

घूमने-फिरने का शौक तो हर किसी को होता है, लेकिन जब बात बिना किसी टेंशन के, पूरी आज़ादी और सुरक्षा के साथ घूमने की आती है तो जगह का चुनाव और भी अहम हो जाता है। गोवा वैसे भी दुनियाभर में अपने शानदार नाइटलाइफ, मनमोहक बीच और अनोखे संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है। खासकर युवाओं और Gen-Z ट्रैवलर्स के बीच गोवा का क्रेज सबसे ज्यादा देखने को मिलता है।

हाल के समय में Solo Female Travellers की संख्या में भी तेजी से बढ़ोतरी हुई है, लेकिन जब भी कोई महिला अकेले या दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनाती है, तो सबसे पहले उनके मन में सेफ्टी का सवाल आता है। बीचों पर लड़कियों के साथ छेड़छाड़, पीछा करना या चोरी से वीडियो बनाने जैसी घटनाएं कभी-कभी ट्रैवल का मज़ा बिगाड़ देती हैं।

गोवा में महिला सुरक्षा के लिए नई पहल

इन्हीं समस्याओं को ध्यान में रखते हुए गोवा प्रशासन और लाइफगार्ड एजेंसी Drishti Marine ने मिलकर एक नई और सराहनीय पहल की शुरुआत की है। अब गोवा के कई बीचों पर महिलाओं के लिए स्पेशल स्विम जोन बनाए गए हैं, जहां महिलाएं फुल प्राइवेसी के साथ न सिर्फ समुद्र में नहा सकती हैं, बल्कि किनारे पर आराम से धूप भी सेंक सकती हैं।

महिलाओं के लिए स्पेशल स्विमिंग ज़ोन

इन स्पेशल ज़ोन में केवल महिलाएं ही एंट्री कर सकती हैं। पुरुषों की यहां एंट्री पूरी तरह से बैन है। गोवा में अब तीन तरह के ज़ोन बनाए गए हैं:

महिलाओं के लिए
पुरुषों के लिए
फैमिली के लिए

इस व्यवस्था के ज़रिए प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि हर किसी को अपनी सुरक्षा और सुविधा के अनुसार ज़ोन मिले। कई महिलाएं जो पहले बीच पर असहज महसूस करती थीं, अब पूरी तरह से निश्चिंत होकर गोवा की खूबसूरती का आनंद ले सकती हैं।

कहां-कहां बनाए गए हैं ये स्विम जोन?

अब तक गोवा के इन प्रमुख बीचों पर महिला स्पेशल ज़ोन बनाए जा चुके हैं:

1. कैलंगुटे बीच
2. बागा बीच
3. अरामबोल बीच
4. कोलवा बीच
5. मोरजिम बीच
6. मिरामार बीच
7. बाइना बीच
8. बोगमालो बीच
9. बागा-2 बीच
10. अश्वेम बीच

यह भारत का पहला राज्य है जहां इस तरह की सुविधा शुरू की गई है। Drishti Marine की रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक 40 से अधिक महिला स्पेशल ज़ोन बनाए जा चुके हैं और जल्द ही यह संख्या 100 तक पहुंचाई जाएगी। हर ज़ोन पर लाइफगार्ड्स की टीम भी तैनात रहती है ताकि किसी भी तरह की आपात स्थिति से निपटा जा सके।

सोलो महिला यात्रियों के लिए बेहतरीन विकल्प

अगर आप एक सोलो ट्रैवलर हैं या अपनी दोस्तों के साथ बेफिक्र होकर ट्रिप प्लान कर रही हैं, तो गोवा अब पहले से कहीं ज्यादा सुरक्षित और उपयुक्त जगह बन चुका है। आप यहां खुलकर फोटोज क्लिक कर सकती हैं, बीच पर रिलैक्स कर सकती हैं और मनचाहा समय बिता सकती हैं — और वो भी बिना किसी असहजता के।

गोवा कैसे पहुंचें?

हवाई मार्ग से: गोवा का डाबोलिम इंटरनेशनल एयरपोर्ट, राजधानी पणजी से लगभग 26 किमी दूर स्थित है। देश-विदेश से फ्लाइट्स यहां आसानी से मिल जाती हैं। एयरपोर्ट से आप कैब या टैक्सी के जरिए किसी भी बीच तक पहुंच सकते हैं।

सड़क मार्ग से: अगर आपको रोड ट्रिप का शौक है, तो गोवा तक कार से सफर करना भी शानदार विकल्प हो सकता है। खूबसूरत नजारों के बीच सफर का अपना ही मज़ा होता है। हालांकि, कोशिश करें कि दोस्तों के साथ जाएं ताकि सफर और भी मजेदार हो।

रेल मार्ग से: गोवा में दो प्रमुख रेलवे स्टेशन हैं – वास्को डी गामा और मडगांव। यहां से गोवा के अलग-अलग हिस्सों तक लोकल टैक्सी या बस सेवा आसानी से मिल जाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर