न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

घूमने के लिहाज से बेहतरीन माना जाता हैं फरवरी का महीना, करें देश की इन 10 जगहों को एक्सप्लोर

ऐसे में अब तक सर्दियों के डर से कहीं नहीं गए हैं तो ये आखिरी मौका है। आज इस कड़ी में हम आपको देश की कुछ ऐसी जगहों की जानकारी देने जा रहे हैं जहां फरवरी के महीने में माहौल बेहद खुशनुमा हो जाता हैं और घूमने का पूरा मजा आता हैं। आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Sat, 28 Jan 2023 3:18:33

घूमने के लिहाज से बेहतरीन माना जाता हैं फरवरी का महीना, करें देश की इन 10 जगहों को एक्सप्लोर

जनवरी के महीने को समाप्त होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं और इसके बाद फरवरी का महीना शुरू हो जाएगा। यह महीना छोटा होने के साथ ही वैलेंटाइन वीक की वजह से ख़ास हो जाता हैं। लेकिन बात घूमने की करें तो आपके लिए यह बेस्ट साबित होगा क्योंकि फरवरी एक ऐसा महीना है, जहां सर्दियां खूबसूरत वसंत में खिल उठती हैं। इस महीने में रातें सर्द और दिन थोड़े गर्म होने लगते हैं, जिस वजह से हर कोई इस मौसम में घूमने जाना पसंद करता हैं। ऐसे में अब तक सर्दियों के डर से कहीं नहीं गए हैं तो ये आखिरी मौका है। आज इस कड़ी में हम आपको देश की कुछ ऐसी जगहों की जानकारी देने जा रहे हैं जहां फरवरी के महीने में माहौल बेहद खुशनुमा हो जाता हैं और घूमने का पूरा मजा आता हैं। आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...

घूमने के लिहाज से बेहतरीन माना जाता हैं फरवरी का महीना, करें देश की इन 10 जगहों को एक्सप्लोर

धारचूला

वैसे तो उत्तराखंड में पार्टनर के साथ घूमने के लिए एक से एक बेहतरीन और हसीन जगहें हैं, लेकिन अगर आप उत्तराखंड की किसी अनसुनी और अनोखी जगह जाना चाहते हैं तो फिर आपको धारचूला पहुंचना चाहिए। खूबसूरत और ऊंचे-ऊंचे पहाड़ो, देवदार के वृक्ष और घने जंगलों से घिरा धारचूला कपल्स के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। फ़रवरी में यहां न ही अधिक ठंड पड़ती है और न ही अधिक गर्मी। यहां की हसीन वादियों में दिलरुबा के साथ सुकून भरा पल बिता सकते हैं। धारचूला में आप पार्टनर संग ओम पर्वत, अस्कोट अभयारण्य जौलजीबी, काली नदी और चिरकिला बांध जैसी बेहतरीन जगहों पर घूमने जा सकते हैं।

घूमने के लिहाज से बेहतरीन माना जाता हैं फरवरी का महीना, करें देश की इन 10 जगहों को एक्सप्लोर

गोवा

गोवा हर तरह के वेकेशन के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। आप चाहे एडवेंचर लवर हो या पार्टी लवर, गोवा आपकी हर तरह की इच्छाओं पर खरा उतरेगा। आप स्वच्छ, शांत समुद्र तटों का आनंद लेने के लिए नार्थ गोवा या साउथ गोवा जा सकते हैं। गोवा में लोग बीच का मजा लेने के साथ-साथ यहां वॉटर एक्टिविटीज का भी लुत्फ उठाने जरूर आते हैं। बिना किसी डाउट के ये जगह फरवरी में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। बेसिलिका ऑफ बॉम जीसस, दूधसागर जलप्रपात, किला अगुआड़ा और सलीम अली पक्षी अभयारण्य यहां की देखने लायक जगहों में आते हैं।

घूमने के लिहाज से बेहतरीन माना जाता हैं फरवरी का महीना, करें देश की इन 10 जगहों को एक्सप्लोर

नालागढ़

हिमाचल की हसीन वादियों में फ़रवरी के महीने में घूमने के लिए एक से एक बेहतरीन और रोमांटिक जगहें हैं। कपल्स शिमला, कुल्लू-मनाली या डलहौजी आदि जगहों पर जाते रहते हैं, लेकिन अगर आप पार्टनर संग हिलाचल जा रहे हैं तो नालागढ़ जा सकते हैं। दिल्ली से लगभग 296 किमी दूरी पर मौजूद यह हसीन जगह पार्टनर के साथ घूमने के लिए एकदम परफेक्ट डेस्टिनेशन है। यहां मौजूद गोबिंद सागर झील, नालागढ़ फोर्ट ,मजाथल वन्यजीव अभयारण्य और यादविंद्र गार्डन जैसी रोमांटिक जगहों पर पार्टनर संग घूमने जा सकते हैं।

घूमने के लिहाज से बेहतरीन माना जाता हैं फरवरी का महीना, करें देश की इन 10 जगहों को एक्सप्लोर

कुर्ग

कुर्ग भारत की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। कहा जाता है कि कुर्ग और स्काॅटलैंड में काफी समानताएँ हैं। यहाँ के पहाड़, जंगल और प्रकृति की खूबसूरती कुछ एक जैसी ही है। फरवरी में यहाँ का मौसम सुहावना होता है, ना बहुत ज्यादा ठंडा और गर्मी तो बिल्कुल भी नहीं होती है इसलिए फरवरी में कुर्ग सबसे ज्यादा घूमने वाली जगह बन जाता है। यहाँ आप वायनाड वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी, मदिकेरी किला और निसारगधमा वाटरफाॅल्स देख सकते हैं। कुर्ग पहुँचने के लिए सबसे नजदीक एयरपोर्ट मैंगलोर है। कुर्ग रेल और सड़क मार्ग से भी अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है।

घूमने के लिहाज से बेहतरीन माना जाता हैं फरवरी का महीना, करें देश की इन 10 जगहों को एक्सप्लोर

द्वाराहाट

अल्मोड़ा की हसीन वादियों में दिलरुबा के साथ घूमने एक से एक बेहतरीन और रोमांटिक जगहें मौजूद हैं, लेकिन जो मज़ा द्वाराहाट में है वो मज़ा आपको किसी अन्य जगह नहीं मिलेगी। रानीखेत से लगभग 34 किमी की दूरी पर मौजूद यह शहर प्रेमियों के लिए जन्नत माना जाता है। इस शहर किस सबसे खास बात यह है कि यहां बहुत कम भीड़ रहती है। इस शहर के बारे में कहा जाता है कि 7वीं और 10वीं शताब्दी में यहां कई मंदिर बनवाए गए थे।

घूमने के लिहाज से बेहतरीन माना जाता हैं फरवरी का महीना, करें देश की इन 10 जगहों को एक्सप्लोर

आगरा

दिल्ली से कुछ ही किमी दूर आगरा भी फरवरी में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में आता है। आगरा की आन-बान-शान ताजमहल तो है ही, लेकिन यहां ऐसे कई और स्मारक भी हैं, जिनकी वजह से पर्यटक यहां सबसे ज्यादा घूमने के लिए आते हैं। साथ ही फरवरी का महीना ऐतिहासिक स्मारकों को देखने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। ताजमहल, आगरा का किला, अकबर का मकबरा यहां के कुछ ऐसे आकर्षण हैं, जिन्हें देखने के लिए न सिर्फ देसी बल्कि विदेशी सैलानी भी आते हैं।

घूमने के लिहाज से बेहतरीन माना जाता हैं फरवरी का महीना, करें देश की इन 10 जगहों को एक्सप्लोर

सिक्किम

भारत के पूर्वोत्तर राज्यों की खोज करते समय, वार्षिक लोसर महोत्सव का अनुभव करने के लिए सिक्किम जैसे राज्यों की यात्रा करने के लिए फरवरी में यात्रा करना सबसे अच्छा समय हो सकता है। लोसार त्योहार तिब्बती नव वर्ष के लिए सिक्किम में पारंपरिक उत्सव का समय है। उत्सव के दौरान आप पारंपरिक गुम्पा नृत्य और स्वादिष्ट भोजन का अनुभव कर सकेंगे।

घूमने के लिहाज से बेहतरीन माना जाता हैं फरवरी का महीना, करें देश की इन 10 जगहों को एक्सप्लोर

हमीरपुर

चंडीगढ़ से लगभग 178 किमी की दूरी पर मौजूद हमीरपुर एक छोटा पर बेहद ही खूबसूरत हिल स्टेशन है। हमीरपुर ऊंचे-ऊंचे पहाड़, देवदार के वृक्ष और घने जंगलों से घिरा हुआ एक खूबसूरत जगह है। फ़रवरी में यहां का मौसम भी एकदम सुहावना होता है। अगर आप पार्टनर के साथ सुकून भरा पल बिताना चाहते हैं तो फिर यहां आपको ज़रूर पहुंचना चाहिए। यहां आप सुजानपुर टीहरा, नदौन और कमलाह फोर्ट जैसी बेहतरीन जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं।

घूमने के लिहाज से बेहतरीन माना जाता हैं फरवरी का महीना, करें देश की इन 10 जगहों को एक्सप्लोर

ऊटी

जब ऊटी का नाम आता है तो घूमने का मन अपने आप कर जाता है। हर किसी ने फिल्मों से ऊटी को तो देखा ही होगा। तब सबकी बकेट लिस्ट में ये हिल स्टेशन जुड़ ही जाता है। ऊटी जाने के लिए सबसे अच्छा वक्त फरवरी का है। क्या आपको पता है कि ऊटी एक निक नेम है। इस जगह का सही नाम है उदगमंदलम, जिसे ब्रिटिशों ने दिया था। उदगमंदलम बोलने में थोड़ा कठिन है, तब इसे ऊटी कहा जाने लगा। ऊटी का नेचर बेहद खूबसूरत और सुकून वाला है, आपको चारों तरफ हरियाली ही हरियाली नज़र आएगी। इस खूबसूरती को देखने के लिए जब आप यहां आएं तो ऊटी लेक, टाॅय ट्रेन, बाॅटेनिक्ल गाॅर्डन और दोडबेट्ट ट्रेक कर सकते हैं। ऊटी जाने के लिए सबसे नजदीक एयरपोर्ट कोयंबटूर और रेलवे स्टेशन मेट्टुपलयम है।

घूमने के लिहाज से बेहतरीन माना जाता हैं फरवरी का महीना, करें देश की इन 10 जगहों को एक्सप्लोर

केरल

केरल भारत में फरवरी में घूमने के लिए सबसे लोकप्रिय जगहों में से एक है। हरे भरे नजारों के साथ प्रकृति प्रेमियों के लिए ये जगह सबसे बेस्ट मानी जाती है। अगर आप यहां आ ही रहे हैं, तो राज्य के बैकवॉटर का मजा लेना बिल्कुल न भूलें। एलेप्पी, मुन्नार, कन्नूर, वर्कला, वायनाड राज्य के कई प्रसिद्ध स्थानों में आते हैं। हिल स्टेशनों के अलावा, आपको यहां बहुत सारे समुद्र तट देखने को भी मिल जाएंगे। चाय के बागान, मसाले के बागान, झरने, वन्यजीव अभ्यारण्य यहां के कुछ प्रमुख आकर्षणों में आते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद हादसे का शिकार हुआ अमेरिकी B-52 बॉम्बर, सभी 8 लोगों की मौत; जांच शुरू
उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद हादसे का शिकार हुआ अमेरिकी B-52 बॉम्बर, सभी 8 लोगों की मौत; जांच शुरू
अमेरिका-ईरान समझौते से असहज दिखे नेतन्याहू, बोले- लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई; ईरान को परमाणु शक्ति नहीं बनने देंगे
अमेरिका-ईरान समझौते से असहज दिखे नेतन्याहू, बोले- लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई; ईरान को परमाणु शक्ति नहीं बनने देंगे
सरकार ने बढ़ाया डीजल और ATF का निर्यात शुल्क, 16 जून से लागू होंगी नई दरें; जानिए आम लोगों पर पड़ेगा कितना असर
सरकार ने बढ़ाया डीजल और ATF का निर्यात शुल्क, 16 जून से लागू होंगी नई दरें; जानिए आम लोगों पर पड़ेगा कितना असर
श्रीलंकाई खिलाड़ी को धक्का देना पड़ सकता है भारी! वैभव सूर्यवंशी पर लटक सकती है कार्रवाई की तलवार, जानें पूरा मामला
श्रीलंकाई खिलाड़ी को धक्का देना पड़ सकता है भारी! वैभव सूर्यवंशी पर लटक सकती है कार्रवाई की तलवार, जानें पूरा मामला
'छवि खराब करने वालों को नहीं छोड़ूंगा', सौरव गांगुली पहुंचे थाने; FIR से मचा हड़कंप
'छवि खराब करने वालों को नहीं छोड़ूंगा', सौरव गांगुली पहुंचे थाने; FIR से मचा हड़कंप
आज से नए मार्ग पर दौड़ेगी अमृतसर-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस, जानिए बदले हुए स्टॉपेज और पूरा शेड्यूल
आज से नए मार्ग पर दौड़ेगी अमृतसर-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस, जानिए बदले हुए स्टॉपेज और पूरा शेड्यूल
संचिता उगले के निधन से सदमे में इंडस्ट्री, को-स्टार सोराब बेदी ने जताया शोक; भाई ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर लगाए गंभीर आरोप
संचिता उगले के निधन से सदमे में इंडस्ट्री, को-स्टार सोराब बेदी ने जताया शोक; भाई ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर लगाए गंभीर आरोप
YouTube देखते-देखते खत्म हो जाता है मोबाइल डेटा? ये छुपी हुई सेटिंग कर सकती है आपकी बड़ी मदद
YouTube देखते-देखते खत्म हो जाता है मोबाइल डेटा? ये छुपी हुई सेटिंग कर सकती है आपकी बड़ी मदद
'लगान' के बाघा की दिलचस्प प्रेम कहानी! फिल्म के सेट पर विदेशी लड़की से हुआ प्यार, अब दो बेटियों के पिता, तस्वीरों ने खींचा ध्यान
'लगान' के बाघा की दिलचस्प प्रेम कहानी! फिल्म के सेट पर विदेशी लड़की से हुआ प्यार, अब दो बेटियों के पिता, तस्वीरों ने खींचा ध्यान
‘भारत भाग्य विधाता’: चार दिन में ही लाखों में सिमटी कमाई, जानिए बजट की कितनी भरपाई कर पाई फिल्म
‘भारत भाग्य विधाता’: चार दिन में ही लाखों में सिमटी कमाई, जानिए बजट की कितनी भरपाई कर पाई फिल्म
हैरान कर देगा मामला! मैंगो जूस के पैकेट में निकला सांप जैसा पदार्थ, पीते ही बीमार हुई 3 साल की बच्ची
हैरान कर देगा मामला! मैंगो जूस के पैकेट में निकला सांप जैसा पदार्थ, पीते ही बीमार हुई 3 साल की बच्ची
'गदर 3' पर लगी मुहर! अनिल शर्मा ने दिया बड़ा अपडेट, बताया कब शुरू हो सकती है सनी देओल की फिल्म की शूटिंग
'गदर 3' पर लगी मुहर! अनिल शर्मा ने दिया बड़ा अपडेट, बताया कब शुरू हो सकती है सनी देओल की फिल्म की शूटिंग
बॉक्स ऑफिस पर छाया इस हॉरर फिल्म का खौफ, 3 दिन में वसूल ली बजट की 75% रकम, हिट बनने से अब बस इतना दूर
बॉक्स ऑफिस पर छाया इस हॉरर फिल्म का खौफ, 3 दिन में वसूल ली बजट की 75% रकम, हिट बनने से अब बस इतना दूर
संचिता उगाले की आखिरी इंस्टाग्राम रील आई सामने, निधन से पहले शेयर किया था यह वीडियो
संचिता उगाले की आखिरी इंस्टाग्राम रील आई सामने, निधन से पहले शेयर किया था यह वीडियो