न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पर्यटकों को खींच लाता है गोवा का सीफूड, स्वाद का तड़का लगाते हैं ये व्यंजन

जब भी कभी देश में घूमने के लिहाज से बेहतरीन जगह की तलाश की जाती हैं, तो गोवा का जिक्र जरूर होता हैं जो कि कई युवाओं के लिए तो ड्रीम लोकेशन हैं। गोवा भारत का एक ऐसा राज्य है जहाँ हर साल भारी मात्रा में देशी-विदेशी पर्यटक यात्रा करते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 06 May 2024 7:54:07

पर्यटकों को खींच लाता है गोवा का सीफूड, स्वाद का तड़का लगाते हैं ये व्यंजन

जब भी कभी देश में घूमने के लिहाज से बेहतरीन जगह की तलाश की जाती हैं, तो गोवा का जिक्र जरूर होता हैं जो कि कई युवाओं के लिए तो ड्रीम लोकेशन हैं। गोवा भारत का एक ऐसा राज्य है जहाँ हर साल भारी मात्रा में देशी-विदेशी पर्यटक यात्रा करते हैं। लेकिन ऐसा नहीं हैं कि लोग गोवा सिर्फ ड्रिंक और नाईट लाइफ जीने के लिए जाते हैं, बल्कि यहां का खाना भी उतना ही मजेदार और जायकेदार हैं जो पर्यटकों को इसकी ओर आकर्षित करता हैं। गोवा में शाकाहारी भोजन पसंद करने वाले लोगों को भले ही थोड़ी मुश्किल हो सकती है लेकिन जो लोग मांसाहारी भोजन पसंद करते हैं उनके लिए गोवा बहुत ही अच्छी जगह है। आज इस कड़ी में हम आपको गोवा के उन व्यंजनों की जानकारी लेकर आए हैं जो बेहतरीन स्वाद का तड़का लगाते हैं। आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...

पर्यटकों को खींच लाता है गोवा का सीफूड, स्वाद का तड़का लगाते हैं ये व्यंजन

मछली करी

गोवा मछली करी गोवा का पारंपरिक व्यंजन है और इसे कोंकणी में एक्सिटकोडी के नाम से भी जाना जाता है। इस व्यंजन को विभिन्न मछलियों का उपयोग करके पकाया जा सकता है, लेकिन मैकेरल पसंदीदा में से एक है, और मिर्च और हल्दी के कारण करी पीले-लाल रंग की होती है। इसे उबले हुए चावल के साथ परोसा जाता है।

पर्यटकों को खींच लाता है गोवा का सीफूड, स्वाद का तड़का लगाते हैं ये व्यंजन

पोई

सुबह और शाम दोनों ही समय गलियों में आपको लोकल ब्रेड सेलर ये गोअन ब्रेड बेचते हुए मिल जाएंगे। राइस हसक से बनी ये ब्रेड एक दम सॉफ्ट होती है और हल्की सी मीठी रहती है।ये आप चाहे तो सिर्फ बटर के साथ खा सकते हैं या फिर आप इसे किसी ना किसी तरह की करी के साथ भी खा सकते हैं। लोकल लोग इसे खुद बनाते हैं और उनके बीच भी ये काफी पसंद किया जाता है।

पर्यटकों को खींच लाता है गोवा का सीफूड, स्वाद का तड़का लगाते हैं ये व्यंजन

चिकन ज़ाकुटी

ज़ाकुटी शब्द पुर्तगाली शब्द “चकुटी” से लिया गया है। चिकन ज़ाकुटी गोवा के प्रसिद्ध व्यंजनों में से एक है। करी आधारित यह चिकन डिश बहुत ही स्वादिष्ट होती है। चिकन ज़ाकुटी – चिकन, मिर्च, आलू, नारियल, और कुछ अन्य भारतीय मसलो के साथ बनाया जाता है और इसे चावल या गोअन ब्रेड के साथ परोसा जाता है। यह पकवान पुर्तगाली व्यंजनों से प्रभावित है। गोवा के इस व्यंजन को नारियल अद्भुत बनावट और स्वाद देता है।

पर्यटकों को खींच लाता है गोवा का सीफूड, स्वाद का तड़का लगाते हैं ये व्यंजन

पोर्क विंडालू

पोर्क विंडालू एक पुर्तगाली व्यंजन है लेकिन यह गोवा का एक प्रसिद्ध पकवान है और इसके भारतीय अंदाज में बनाया जाता है। यह पकवान मांस पसंद करने वाले लोगों के लिए बहुत खास है। बता दें कि इस पकवान को सूअर के गोश्त, शराब और अदरक के साथ बनाया जाता है। अच्छे स्वाद के लिए इसमें लाल मिर्च के साथ कई अन्य तरह के मसाले भी डाले जाते हैं।

पर्यटकों को खींच लाता है गोवा का सीफूड, स्वाद का तड़का लगाते हैं ये व्यंजन

फीजोडा

फीजोडा गोवा का पारंपरिक भोजन है जो पुर्तगाली व्यंजनों से प्राप्त होता है। यह प्रामाणिक गोअन भोजन लाल बीन्स और सूअर के मांस से बना है। गोवा के व्यंजनों में इस व्यंजन के लिए लाल बीन्स या काली बीन्स का उपयोग किया जाता है। भीगे हुए बीन्स को पोर्क सॉसेज के साथ पकाया जाता है। पकवान को नारियल के साथ पकाया जाता है जिसे भुना हुआ सूअर का मांस और लाल सेम में जोड़ा जाता है। गोवा का यह लोकप्रिय भोजन गोअन पाओ या स्टीम्ड राइस के साथ खाया जाता है।

पर्यटकों को खींच लाता है गोवा का सीफूड, स्वाद का तड़का लगाते हैं ये व्यंजन

प्रॉन बाल्चो

प्रॉन बाल्चो गोवा की एक बेहतरीन डिश है, जो पूरी दुनिया में मशहूर है। प्रॉन बाल्चो प्रॉन अचार की तरह दिखाई देता है और इनका यूनिक टेस्ट व फ्लेवर ही लोगों को अपनी ओर खींचता है। प्रॉन बाल्चो पाव या उबले हुए चावल के साथ परोसा जाता है। इस प्रॉन अचार को आप कई दिनों तक फ्रिज में रख सकती हैं। इन प्रॉन बाल्चो को बनाने के लिए प्रॉन के साथ-साथ प्याज, टमाटर व कई तरह के मसालों का इस्तेमाल किया जाता है।

पर्यटकों को खींच लाता है गोवा का सीफूड, स्वाद का तड़का लगाते हैं ये व्यंजन

शार्क अंबोट टिक

शार्क अंबोट टिक खट्टी और तीखी करी है। टमाटर, प्याज और मसाला पाउडर के साथ लाल मिर्च और कोकम का मिश्रण सॉस बनाने के लिए उपयोग किया जाता है। शार्क पकवान का मुख्य घटक है, लेकिन कभी-कभी शार्क के स्थान पर मछली का भी उपयोग किया जा सकता है।

पर्यटकों को खींच लाता है गोवा का सीफूड, स्वाद का तड़का लगाते हैं ये व्यंजन

सोरक

सोरक एक साधारण शाकाहारी करी है जो विशेष रूप से गोवा में मानसून के मौसम में बनाई जाती है। यह सुगंधित और स्वादिष्ट भोजन नारियल के खास मसाले से बनाई जाती है। नारियल मसाला नारियल, लहसुन, टमाटर, प्याज और मिर्च के साथ मिलाया जाता है। करी स्वाद में मीठी और तीखी होती है। इसमें मिठास के लिए गुड़ डाला जाता है। कोकम का उपयोग पकवान में खट्टापन लाने के लिए किया जाता है। यह प्रसिद्ध भोजन चावल या रोटी के साथ परोसा जाता है। यह गोवा के मुख्य भोजन में से एक है।

पर्यटकों को खींच लाता है गोवा का सीफूड, स्वाद का तड़का लगाते हैं ये व्यंजन

बेबिंका

अगर आप केक खाने के शौकीन हैं तो बेबिंका का स्वाद लेना आपके लिए एक नया अनुभव साबित हो सकता है। बता दें कि बेबिंका गोवा का एक प्रसिद्ध केक है जिसकों नारियल की कई परतों के साथ बनाया जाता है। गोवा में इस केक को लेकर एक कहानी बताई जाती है। कहा जाता है कि गोवा की एक बिबिओना ने इस केक को बनाया था। बता दें कि इस केक को बनाने में काफी समय लगता है।

पर्यटकों को खींच लाता है गोवा का सीफूड, स्वाद का तड़का लगाते हैं ये व्यंजन

समाराची कोडी

समाराची कोडी सूखे झींगे का एक करी व्यंजन है। यह गोवा के प्रसिद्ध व्यंजनों में से एक है, जिसे ज्यादातर मानसून के दौरान खाया जाता है। जब ताजा झींगे आसानी से उपलब्ध नहीं होते हैं। यह गोवा के खाने में एक अनोखा और विशिष्ट व्यंजन है। करी के साथ सूखे झींगे। यह खाना प्याज, नारियल, इमली और टमाटर से बनाया जाता है। आम का उपयोग तीखा/खट्टा स्वाद के लिए भी किया जाता है। इसे गरमा गरम चावल के साथ परोसा जाता है। इस व्यंजन का आनंद आप गोवा के किसी भी रेस्टोरेंट में आसानी से ले सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

एक हफ्ते में 12 करोड़ रुपये खर्च करता हूं, ललित मोदी ने खोले अपनी कमाई और लाइफस्टाइल के राज
एक हफ्ते में 12 करोड़ रुपये खर्च करता हूं, ललित मोदी ने खोले अपनी कमाई और लाइफस्टाइल के राज
मालवीय नगर अग्निकांड: 21 की मौत, 19 की हालत गंभीर; फ्लोरिश स्टे होटल में लगी आग की वजह अब भी रहस्य, जांच जारी
मालवीय नगर अग्निकांड: 21 की मौत, 19 की हालत गंभीर; फ्लोरिश स्टे होटल में लगी आग की वजह अब भी रहस्य, जांच जारी
तेल संकट के बीच मोदी सरकार का बड़ा कदम, 10 हजार करोड़ के ATF सपोर्ट फंड को मंजूरी
तेल संकट के बीच मोदी सरकार का बड़ा कदम, 10 हजार करोड़ के ATF सपोर्ट फंड को मंजूरी
‘दिल्ली में सब चलता है’, मालवीय नगर अग्निकांड के बाद होटल मालिक का चौंकाने वाला बयान
‘दिल्ली में सब चलता है’, मालवीय नगर अग्निकांड के बाद होटल मालिक का चौंकाने वाला बयान
पहली बार विधायक से नेता विपक्ष तक पहुंचे रितब्रता, ममता बनर्जी के खिलाफ कैसे खड़ा हुआ 60 विधायकों का खेमा?
पहली बार विधायक से नेता विपक्ष तक पहुंचे रितब्रता, ममता बनर्जी के खिलाफ कैसे खड़ा हुआ 60 विधायकों का खेमा?
कॉकरोच जनता पार्टी के एक और चेहरे का AAP कनेक्शन आया सामने, कौन हैं आशुतोष रांका?
कॉकरोच जनता पार्टी के एक और चेहरे का AAP कनेक्शन आया सामने, कौन हैं आशुतोष रांका?
'मां-पापा माफ कर देना, अब दोबारा NEET देने की ताकत नहीं बची...' 18 वर्षीय आकांक्षा की मौत ने झकझोर दिया परिवार को
'मां-पापा माफ कर देना, अब दोबारा NEET देने की ताकत नहीं बची...' 18 वर्षीय आकांक्षा की मौत ने झकझोर दिया परिवार को
सुबह खाली पेट एक चम्मच देसी घी खाने के क्या फायदे हैं? जानिए सेहत पर इसका असर
सुबह खाली पेट एक चम्मच देसी घी खाने के क्या फायदे हैं? जानिए सेहत पर इसका असर
‘किसिंग सीन में बार-बार रीटेक कराता रहा एक्टर, शूट के बाद भी करता रहा मैसेज’, मुन्नाभाई MBBS की एक्ट्रेस प्रिया बापट ने साझा किया कड़वा अनुभव
‘किसिंग सीन में बार-बार रीटेक कराता रहा एक्टर, शूट के बाद भी करता रहा मैसेज’, मुन्नाभाई MBBS की एक्ट्रेस प्रिया बापट ने साझा किया कड़वा अनुभव
कैमरे पर दिखने वाली राखी और असल जिंदगी की राखी में कितना फर्क? भाई राकेश सावंत ने खोले कई राज
कैमरे पर दिखने वाली राखी और असल जिंदगी की राखी में कितना फर्क? भाई राकेश सावंत ने खोले कई राज
‘वे बहुत हिम्मतवाले हैं’, आमिर खान की तीसरी शादी पर सुचित्रा कृष्णमूर्ति की प्रतिक्रिया
‘वे बहुत हिम्मतवाले हैं’, आमिर खान की तीसरी शादी पर सुचित्रा कृष्णमूर्ति की प्रतिक्रिया
दिल्ली यूनिवर्सिटी में नौकरी का सुनहरा मौका, कई पदों पर भर्ती शुरू; एक लाख रुपये तक मिलेगा मासिक वेतन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में नौकरी का सुनहरा मौका, कई पदों पर भर्ती शुरू; एक लाख रुपये तक मिलेगा मासिक वेतन
अन्नामलाई के अगले कदम पर सस्पेंस, जन्मदिन पर कर सकते हैं नई राजनीतिक शुरुआत का ऐलान
अन्नामलाई के अगले कदम पर सस्पेंस, जन्मदिन पर कर सकते हैं नई राजनीतिक शुरुआत का ऐलान
टी20 टीम की कमान क्यों गई सूर्यकुमार यादव के हाथों से, जानिए वजह
टी20 टीम की कमान क्यों गई सूर्यकुमार यादव के हाथों से, जानिए वजह