Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तरप्रदेश घूमने जाए तो जरूर लें यहां के इन 8 व्यंजनों का स्वाद, जानकर ही आ जाएगा मुंह में पानी

भारत के विभिन्न प्रदेशों में से एक हैं उत्तरप्रदेश जो कि देश में सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला राज्य हैं। वर्तमान में उत्तरप्रदेश में चुनावी माहौल हैं जिसका परिणाम 10 मार्च को सभी के सामने आ जाएगा। इस चुनावी माहौल में आप भी उत्तरप्रदेश घूमने जा रहे हैं या इसके बाद जाने का प्लान बना रहे हैं तो आज हम आपके लिए यहां के कुछ प्रसिद्द व्यंजनों की जानकारी लेकर आए हैं

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 06 Mar 2022 10:24:37

उत्तरप्रदेश घूमने जाए तो जरूर लें यहां के इन 8 व्यंजनों का स्वाद, जानकर ही आ जाएगा मुंह में पानी

भारत के विभिन्न प्रदेशों में से एक हैं उत्तरप्रदेश जो कि देश में सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला राज्य हैं। वर्तमान में उत्तरप्रदेश में चुनावी माहौल हैं जिसका परिणाम 10 मार्च को सभी के सामने आ जाएगा। इस चुनावी माहौल में आप भी उत्तरप्रदेश घूमने जा रहे हैं या इसके बाद जाने का प्लान बना रहे हैं तो आज हम आपके लिए यहां के कुछ प्रसिद्द व्यंजनों की जानकारी लेकर आए हैं जिनमें से कुछ मीठे हैं तो कुछ चटपटे। इन व्यंजनों का स्वाद आपको सिर्फ उत्तरप्रदेश में ही देखने को मिलेगा। ये व्यंजन ऐसे हैं कि इनके बारे में जानने मात्र से ही आपके मुंह में पानी आ जाएगा। तो जब भी कभी उत्तरप्रदेश घूमने जाए तो इन व्यंजनों का स्वाद जरूर लें।
uttar pradesh,uttar pradesh travel,famous food of uttar pradesh,uttar pradesh tourism,holidays,travel guide टुंडे कबाब

मुगलिया खाने की पहचान लखनऊ के टुंडे कबाब यूं तो पूरी दुनिया में फेमस है। नॉनवेज खाने के शौकीनों में जितनी शोहरत टुंडे कबाब ने पाई है उतनी हैदराबादी बिरयानी या किसी अन्य व्यंजन ने नहीं। लखनऊ के लजीज टुंडे को खाने लोग दूर-दूर से आते हैं। राजधानी में टुंडे कबाब की सबसे पुरानी दुकान चौक के अकबरी गेट के पास एक गली में है। इसमें बड़े (भैंस) और छोटे (बकरे) के गोश्त का इस्तेमाल होता है। इसमें कई तरह की जड़ी बूटियों के साथ ही 135 तरह के मसालों का इस्तेमाल होता है। इसे गिलावटी कबाब भी कहा जाता है। uttar pradesh,uttar pradesh travel,famous food of uttar pradesh,uttar pradesh tourism,holidays,travel guide निमोना

पश्चिमी उत्तर प्रदेश की एक बहुत प्रचलित डिश है जो सर्दियों में लगभग हर घर में बनती है। सर्दियों में इसलिए क्योंकि इस समय अच्छी और ताज़ी हरी मटर काफी मात्रा में मिलती है। इसमें मटर को दरदरा पीसकर उसे टमाटर और मसालों के साथ पकाया जाता है। मसालों की तीखापन, मटर की मिठास को बहुत अच्छी तरह से बैलेंस करता है। कई बार इसमें तले हुए आलू या दाल की वड़ियां भी मिलाई जाती हैं। uttar pradesh,uttar pradesh travel,famous food of uttar pradesh,uttar pradesh tourism,holidays,travel guide मलाई की गिलौरी

लखनऊ के सिर्फ कबाब और बिरयानी ही नहीं, मलाई की गिलौरी भी बेहद खास होती है। ये एक अनोखी मिठाई है जो दूध की मलाई से बनती है। इसमें दूध की मोटी मलाई को उतारकर उसमें खोए, मेवे और मिश्री की फिलिंग भरी जाती है और फिर उसे पान की गिलौरी की तरह मोड़ दिया जाता है। ये अपनी तरह की अनोखी मिठाई है, जिसका स्वाद बाकी सभी मिठाइयों से बिल्कुल अलग और अनोखा होता है। uttar pradesh,uttar pradesh travel,famous food of uttar pradesh,uttar pradesh tourism,holidays,travel guide फरा

ये एक बहुत हेल्दी और फिलिंग स्नैक है, जिसे यूपी और बिहार के कई हिस्सों में खाया जाता है। दाल, मसालों और आटे से बनी ये डिश अपने आपमें एक कंप्लीट मील है। उड़द की दाल को अदरक, लहसुन और मसालों के साथ पीसकर इसे गेंहू के आटे या चावल के आटे में भरकर गुझिया जैसा आकार दिया जाता है और फिर भाप में पकाया जाता है। कभी-कभी इसे भाप में पकाने के बाद छोटे टुकड़ों में काटकर फ्राई भी किया जाता है। uttar pradesh,uttar pradesh travel,famous food of uttar pradesh,uttar pradesh tourism,holidays,travel guide आगरा के पेठे

ताजनगरी आगरा पेठे के लिए फेमस है। दुनियाभर से ताज का दीदार करने आने वाले लोग यहां के पेठे का आनंद लेना नहीं भूलते। आगरा में पेठे की ढेरों वरायटी मिलती है जैसे- सूखा पेठा, अंगूरी पेठा, पान पेठा, केसर पेठा, सैंडविच पेठा, नारियल पेठा आदि। बिना ताज के दीदार के जिस तरह अगरा की यात्रा अधूर है, उसी तरह बिना यहां के पेठा खाए आगरा जाना व्यर्थ है। uttar pradesh,uttar pradesh travel,famous food of uttar pradesh,uttar pradesh tourism,holidays,travel guide कीमा पुलाव

बिरयानी तो आपने देश के अलग-अलग कोनों में कई तरह की खाई होगी, लेकिन कीमा पुलाव के बारे में आपने शायद ही सुना हो। ये डिश अवधी शासकों की देन है। कहा जाता है कि किसी बुज़ुर्ग राजा को बिरयानी का मीट खाने में दिक्कत होती थी तो उनके खानसामे ने कीमा पुलाव बना डाला। इसमें चिकेन या मटन पीसेज़ की जगह कीमा का इस्तेमाल होता है और ये बिरयानी के मुकाबले कम मसालेदार होता है। इसमें दही, देसी घी और मलाई का काफी मात्रा में इस्तेमाल होता है। uttar pradesh,uttar pradesh travel,famous food of uttar pradesh,uttar pradesh tourism,holidays,travel guide दाल का दूल्हा

इसका नाम जितना ही अतरंगी है, उतनी ही ये खाने में टेस्टी और बनाने में आसान है। OPOS यानि कि वन पॉट वन शॉट (खाना बनाने की एक ऐसी तकनीक जिसमें एक ही बर्तन में और एक ही बार में पूरा खाना बनाया जाता है) की तर्ज पर बनने वाली ये डिश मूल रूप से दाल-रोटी ही है लेकिन एक अलग अवतार में। इसमें आटे की छोटी-छोटी रोटियां बनाकर उन्हें फूल का आकार दिया जाता है और फिर इसे अरहर की दाल के साथ उबाला जाता है। अंत में इसमें देसी घी, जीरे और हींग का तड़का लगाया जाता है। uttar pradesh,uttar pradesh travel,famous food of uttar pradesh,uttar pradesh tourism,holidays,travel guide बरसोला

बहराइच का मशहूर मिष्ठान है यहां का बरसोला जो कि दूर-दूर तक प्रसिद्ध है। बरसोला बनाने से पूर्व चीनी से चाशनी तैयार की जाती है। इसे तैयार करने में करीब दो घंटे लगते हैं फिर ठंडा किया जाता है। ठंडा होने के बाद लकड़ी में बांध खींच कर इसे काटने लायक तैयार किया जाता है। यह मिठाई सिर्फ बहराइच में ही बनती है और दूसरे शहरों में भेजी जाती है। बरसोले कि सबसे बड़ी ख़ासियत यही है कि बहराइच में बनने वाले बरसोले का वजन 1 से लेकर 5 किलो तक के होते हैं, जो देखने में वजनदार लेकिन खाने में बड़े घुलनशील होते हैं। गर्मी के मौसम में लोग इसे खाकर पानी पीने में इस्तेमाल करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका