न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अपने खानपान के लिए जाना जाता हैं पंजाब, जानें यहां के प्रसिद्द 10 व्यंजन

वैसे तो पंजाब का पूरा खानपान ही बहुत स्वादिष्ट हैं लेकिन कुछ व्यंजन ऐसे हैं जिनका जायका यहां की विशेष पहचान हैं। अगर आप भी पंजाब की सैर करने जा रहे हैं तो यहां के इन खास जायकों का स्वाद लेना बिल्कुल ना भूलें। आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 17 Feb 2024 6:45:21

अपने खानपान के लिए जाना जाता हैं पंजाब, जानें यहां के प्रसिद्द 10 व्यंजन

देश का एक राज्य हैं पंजाब जिसे दरियादिली, पहनावा, कृषि, पर्यटन के साथ ही खानपान के लिए भी जाना जाता हैं। पंजाब का स्वादिष्ट खाना सबको अपनी ओर आकर्षित करता है। पंजाब के व्यंजन को भारत की ब्रेड बास्केट के रूप में भी जाना जाता है। पंजाब के खाने के लोग देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी दिवाने हैं। जब भी कोई पर्यटक देश में आते हैं तो पंजाबी खाना जरूर खाते हैं। वैसे तो पंजाब का पूरा खानपान ही बहुत स्वादिष्ट हैं लेकिन कुछ व्यंजन ऐसे हैं जिनका जायका यहां की विशेष पहचान हैं। अगर आप भी पंजाब की सैर करने जा रहे हैं तो यहां के इन खास जायकों का स्वाद लेना बिल्कुल ना भूलें। आइये जानते हैं इनके बारे में...

punjabi cuisine dishes,iconic punjab food,traditional punjabi recipes,best punjabi dishes,famous punjabi delicacies,authentic punjab cuisine,popular dishes from punjab,punjab culinary delights,must-try punjab foods,signature dishes of punjab

पराठा

पंजाब के खानों की बात करें और पराठों का जिक्र ना हो ऐसा हो नहीं सकता। आलू, प्याज, गोभी, मटर, गाजर, मूली और भी ना जाने कितने तरह के पराठे यहां बनाएं जाते हैं। सिर्फ यही नहीं इन पराठों के साथ दिए जाने वाले अचार, मक्खन और दही से इनका स्वाद और भी बढ़ जाता है। तंदूरी नान भी यहां बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है।

punjabi cuisine dishes,iconic punjab food,traditional punjabi recipes,best punjabi dishes,famous punjabi delicacies,authentic punjab cuisine,popular dishes from punjab,punjab culinary delights,must-try punjab foods,signature dishes of punjab

कढ़ाई चिकन

पंजाबियों की जान कहे जाने वाले चिकन का असली स्वाद आपको पंजाब में ही मिलेगा। भरतीय मसालों के पूरे मिश्रण के साथ बने इस चटपटे और तीखे चिकन का स्वाद आप भूल नहीं पाएगें। सिर्फ कढ़ाई ही नहीं बल्कि चिकन के हर एक आइटम का जायका यहां हटके और बेदह लजीज होता है।

punjabi cuisine dishes,iconic punjab food,traditional punjabi recipes,best punjabi dishes,famous punjabi delicacies,authentic punjab cuisine,popular dishes from punjab,punjab culinary delights,must-try punjab foods,signature dishes of punjab

मसाला चना

मसाला चना पंजाब का एक लोकप्रिय व्यंजन है। मसाला चना सूखा हो सकता है, या ग्रेवी हो सकता है। उबला हुआ चना, कटा हुआ प्याज, टमाटर और आलू, हरी मिर्च, अदरक, और सुगंधित मसाले जैसे गरम मसाला, चाट मसाला, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और एक नीबू का रस मसाला चना को स्वाद देता है।

punjabi cuisine dishes,iconic punjab food,traditional punjabi recipes,best punjabi dishes,famous punjabi delicacies,authentic punjab cuisine,popular dishes from punjab,punjab culinary delights,must-try punjab foods,signature dishes of punjab

सरसों का साग

पंजाब गए और सरसो के साग का स्वाद नही लिया ऐसा नहींं हो सकता है। पंजाब के सरसो के साग की स्वाद पूरे भारत में मशहुर है। पंजाबी सरसों के साग की बात ही कुछ और होती है। लाख कोशिश कर लें जो टेस्ट यहां के सरसों के साग में मिलेगा वो कहीं आपको और नहीं मिलेगा। छोटे बड़े सभी रेस्टोरेंट में यह साग आसानी से मिल जाता है। सरसों के साग में पौष्टिकता भी बहुत होती है और इसमें खनिज बहुतायत में मिलते हैं। पंजाब में सरसों के साग के खाने की जो बात होती है, सच में वह और कहीं नही होती है।

punjabi cuisine dishes,iconic punjab food,traditional punjabi recipes,best punjabi dishes,famous punjabi delicacies,authentic punjab cuisine,popular dishes from punjab,punjab culinary delights,must-try punjab foods,signature dishes of punjab

तंदूरी नान

लगभग होटलों पर मिलने वाली तंदूरी नान का चलन पंजाब से शुरू हुआ। इसलिए पंजाब में नान खाने का अपना अलग ही मजा है। पंजाब में नान कई तरह की वरायटी में खाने को मिलेगी। इस नान में आपको कई तरह की वराइटी भी देखने को मिलेगी। अलग-अलग तरह की नान में आपको पनीर, चिकन और आलू-गोभी से भरी नान भी मिलेगी।

punjabi cuisine dishes,iconic punjab food,traditional punjabi recipes,best punjabi dishes,famous punjabi delicacies,authentic punjab cuisine,popular dishes from punjab,punjab culinary delights,must-try punjab foods,signature dishes of punjab

दाल तड़का

अरहर की साधारण दाल हर घर और होटल में मिल जाएगी। लेकिन पंजाब में बनने वाली दाल तड़का का अपना एक अलग ही स्वाद है। अरहर की साधारण दाल को पंजाब ने खास तरीकों से तड़का लगाकर और अधिक स्वादिष्ट बना दिया।

punjabi cuisine dishes,iconic punjab food,traditional punjabi recipes,best punjabi dishes,famous punjabi delicacies,authentic punjab cuisine,popular dishes from punjab,punjab culinary delights,must-try punjab foods,signature dishes of punjab

छोले-भटूरे

छोले-भटूरे- एक ऐसा नाम जिसे सुनते ही लोग थिरकने लगते हैं। यह पंजाब की खास डिश में से एक है। किण्वित सफेद आटे का उपयोग भटूरा बनाने के लिए किया जाता है, और छोले कुछ हद तक मसाला चना की तरह होते हैं लेकिन थोड़े अधिक मसालेदार होते हैं। इसे गरमा गरम प्याज़ और अचार के साथ परोसा जाता है।

punjabi cuisine dishes,iconic punjab food,traditional punjabi recipes,best punjabi dishes,famous punjabi delicacies,authentic punjab cuisine,popular dishes from punjab,punjab culinary delights,must-try punjab foods,signature dishes of punjab

पनीर के पकौड़े

पंजाबियों का जिक्र हो रहा हो और पकौड़ी-फुलौरी की बात ना हो ऐसा हो नहीं सकता। पंजाब में बनने और मिलने वाले पनीर के पकौड़ों को खाना बिल्कुल ना भूलें। ये खास तरह के बने पकौड़े आपको स्वाद की किसी और ही दुनिया में लेकर जाएंगे। यहां बने पकौड़े साइज में बड़े होते हैं और साथ ही हरी मिर्च की चटनी और मीठी चटनी के साथ सर्व किए जाते हैं।

punjabi cuisine dishes,iconic punjab food,traditional punjabi recipes,best punjabi dishes,famous punjabi delicacies,authentic punjab cuisine,popular dishes from punjab,punjab culinary delights,must-try punjab foods,signature dishes of punjab

दाल मखनी
आजकल दाल मखनी कहीं भी आसानी से मिल जाती है। लेकिन यह व्यंजन पंजाब से निकल कर ही बाहर आया है। अगर आप पंजाब जा रहे हैं तो वहां दाल मखनी का स्वाद जरूर लें। पंजाब की दाल मखनी की अपनी एक अलग स्वाद है। कभी-कभी क्रीम या दही के साथ भी खाया जाता है और अक्सर नान या रोटी की रोटी के साथ होता है। दाल मखनी भारत में विभिन्न त्योहारों, शादियों, पार्टियों,के अवसर पर रेस्तरां, होटल का एक खास पकवान है।

punjabi cuisine dishes,iconic punjab food,traditional punjabi recipes,best punjabi dishes,famous punjabi delicacies,authentic punjab cuisine,popular dishes from punjab,punjab culinary delights,must-try punjab foods,signature dishes of punjab

लस्सी

बड़ा सा पीतल दा गिलास और उसमें ठंडी-ठंडी लस्सी। फिल्मों में दिखने वाला ये सीन असल जिंदगी में आपको पंजाब में ही देखने को मिलेगा। पंजाब आने वाले पर्यटक लस्सी का स्वाद जरूर लेते हैं। यहां पर लस्सी मलाईदार दही से तैयार की जाती है। लस्सी तो कहीं पर मिल जाती है, लेकिन पंजाब की लस्सी की बात ही कुछ और है। यहां आने वाले कोई भी सैलानी इस पंजाबी लस्सी को नहीं छोड़ सकते।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव

किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार

केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी

Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत

झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला

दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार

'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन

'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म

सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'

'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी

सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत

7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत

बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका