न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सोलो ट्रिप पर जाने वाली महिलाएं रखें इन बातों का ध्यान, सफर बनेगा आसान

घूमना-फिरना सभी को पसंद होता हैं और सभी अपनी छुट्टियों की प्लानिंग करते हुए घूमने की जगह का चुनाव करते हैं। कोई अपने परिवार के साथ घूमने जाता हैं तो कोई दोस्तों के साथ।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 05 May 2023 9:24:58

सोलो ट्रिप पर जाने वाली महिलाएं रखें इन बातों का ध्यान, सफर बनेगा आसान

घूमना-फिरना सभी को पसंद होता हैं और सभी अपनी छुट्टियों की प्लानिंग करते हुए घूमने की जगह का चुनाव करते हैं। कोई अपने परिवार के साथ घूमने जाता हैं तो कोई दोस्तों के साथ। लेकिन आजकल देखने को मिल रहा हैं कि लोग सोलो ट्रेवलिंग को भी बहुत पसंद कर रहे हैं। सोलो ट्रिप के मामले में महिलाएं भी पीछे नहीं हैं। यह रोजमर्रा के रूटीन से कुछ अलग करने से भी जुड़ा है और अपनी जिंदगी को अपने हिसाब से जीने से भी। अकेले घूमने का अपने में ही अलग मजा होता है लेकिन इसका आनंद बरकरार रहे, इसके लिए कुछ सावधानियां बरतनी जरूरी होती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी बातों की जानकारी देने जा रहे हैं जिनका ध्यान रखकर आप अपनी यात्रा को और खुशनुमा और आनंददायक बना सकती हैं। आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

सोलो ट्रिप पर जाने वाली महिलाएं रखें इन बातों का ध्यान, सफर बनेगा आसान

डेस्टिनेशन को समझदारी के साथ चुनें

हम सभी को कुछ न कुछ पसंद होता है, किसी को शांत पहाड़ तो किसी को समंदर की लहरें। यह तय करना वास्तव में महत्वपूर्ण है कि आपको किस तरह की वेकेशन की आवश्यकता है क्योंकि यदि आप अकेले यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने आप को नियंत्रण में रखना होगा और यदि आप सही डेस्टिनेशन चुनती हैं जो आपके मूड से मेल खाता है तो आपके लिए अद्भुत काम कर सकता है। हमें यह समझने की जरूरत है कि अकेले यात्रा करने के लिए हर जगह सुरक्षित नहीं है, इसलिए अपनी घूमने की डेस्टिनेशन को सोच समझकर चुनें।

सोलो ट्रिप पर जाने वाली महिलाएं रखें इन बातों का ध्यान, सफर बनेगा आसान

लोकेशन शेयरिंग

लोकेशन शेयरिंग एप्स की मदद लें और यात्रा के दौरान अपनी लाइव लोकेशन किसी करीबी व्यक्ति के साथ शेयर करें। ऐसे में आप किसी जगह पर फंस जाएं या कोई परेशानी हो तो आपकी लोकेशन ट्रैक कर सकें। इसके अलावा जिस भी गाड़ी या बस से सफर करने जा रही हैं, उसका नंबर अपने घरवालों से शेयर कर दें और फिर सफर का मजा लें।

सोलो ट्रिप पर जाने वाली महिलाएं रखें इन बातों का ध्यान, सफर बनेगा आसान

छाता और रेन कोर्ट ज़रूर ले जाएं

अगर आप घूमने के लिए पहाड़ों का रूख कर रही हैं, तो बैग में अपने साथ एक छाता और रेनकोट ज़रूर रख लें। बिन मौसम होने वाली बरसात से बचने और खुद का महफूज़ रखने के लिए ये सामान साथ ले जाना बेहद ज़रूरी है। इसके अलावा अगर आप चिलचिलाती गर्मी और कड़कती धूप का सामना करते हैं, तो ऐसे में छाता खोलकर आप खुद को धूप से बचा सकते हैं।

सोलो ट्रिप पर जाने वाली महिलाएं रखें इन बातों का ध्यान, सफर बनेगा आसान

जरूरी डाक्यूमेंट्स रखें साथ

ट्रैवल के दौरान आप वोटर आईडी, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, टिकट, होटल रिजर्वेशन आदि जरूरी डॉक्यूमेंट जरूर साथ में रखें। आप चाहें तो इसका दो सेट फोटोकॉपी बनाकर अपने हर लगेट में रख दें। ऐसे में अगर ये खो जाएं तो आप तक सामान पहुंचाने में लोगों को दिक्कत नहीं आएगी।

सोलो ट्रिप पर जाने वाली महिलाएं रखें इन बातों का ध्यान, सफर बनेगा आसान

जगह के मुताबिक जरूरत की चीजें

आप चाहे बीच पर जाएं या पहाड़ पर, हर जगह पर मौसम और स्थिति के लिहाज से कुछ चीजों की जरूरत होती है। जैसे बीचवेयर या बर्फ में पहने जाने वाले बूट्स। ऐसे में अक्सर लोग इन्हें खरीदकर साथ ले जाते हैं। अगर आप एक्स्ट्रा लगेज और चीजें सम्भालने के झंझट से बचना चाहती हैं, तो उन जगहों पर बेस्ट किराए के साधनों की खोज पहले से करके रखें। इसके लिए स्थानीय होटल या दुकानों से भी राय ली जा सकती है। अगर आपको हाइजीन को लेकर चिंता है तो उक्त साधनों को एक दिन पहले से लेकर सेनेटाइज कर लें और फिर इस्तेमाल करें। बीच वेयर को तो आसानी से धोकर सुखाया जा सकता है।

सोलो ट्रिप पर जाने वाली महिलाएं रखें इन बातों का ध्यान, सफर बनेगा आसान

ऑफलाइन मैप ज़रूर रख लें

अगर आप पहली बार अकेली सोलो ट्रिप पर बाहर निकल रही है, तो घूमने फिरने की बाकी तैयारी के साथ उस जगह का नक्शा अपने साथ रखें। कई बार रास्तों को लेकर अक्सर चिंता बनी रहती है। ऐसे में अपनी समस्या से निजात पाने के लिए उस खास जगह का मैप साथ रख लें और जिन रास्तों से होकर गुज़रना है, उन्हें हाइलाइट करना न भूलें।

सोलो ट्रिप पर जाने वाली महिलाएं रखें इन बातों का ध्यान, सफर बनेगा आसान

कम सामान सफर आसान

आप सही तरह से तभी घूम पाएंगी जब आप पूरी तरह से निश्चिंत हों। ज्यादा सामान के साथ ऐसा संभव नहीं है, इसलिए जितना सामान कम लेकर ट्रैवलिंग पर निकलेंगी उतना ही आप अपनी यात्रा का आनंद उठा पाएंगी। ऐसे मौके हो सकते हैं जब आपको अकेले ही अपना सामान उठाना पड़े, इसे हल्का रखना एक सुरक्षित विकल्प है। पहले एक सूची तैयार करें और फिर उन चीजों को पैक करें जिनके बिना आप ट्रैवल नहीं कर सकती। जरूरी सामान सावधानी से पैक करें और अपने बैग में ज्यादा स्टफिंग से बचें। अपनी सुरक्षा के लिए फर्स्ट एड किट और ब्लैक पेपर स्प्रे ले जाना न भूलें। यदि आप एक जैसे कपड़े पहनते हैं तो कोई आपको जज नहीं करेगा। शायद अकेले यात्रा का मजेदार हिस्सा यह है कि आपको इस बात की परवाह नहीं है कि आप क्या पहन रहे हैं।

सोलो ट्रिप पर जाने वाली महिलाएं रखें इन बातों का ध्यान, सफर बनेगा आसान

दवाइयां रखें साथ

ट्रैवल के दौरान हो सकता है कि आपकी तबियत खराब हो जाए। ऐसे हालात में ये दवाइयां काम आएंगी। पेट दर्द, लूज मोशन, गैस, पेन किलर, बुखार आदि की दवाएं जरूर साथ में रखें।

सोलो ट्रिप पर जाने वाली महिलाएं रखें इन बातों का ध्यान, सफर बनेगा आसान

सेफ्टी किट ज़रूर रखें

अगर आप कहीं घूमने निकल रही हैं, तो बैग के एक कोने में सेफ्टी किट ज़रूर रख लें। इस किट में सैनिटाइजर और मास्क के अलावा दवाएं, पैड्स और बैंडेज रखना न भूलें।

सोलो ट्रिप पर जाने वाली महिलाएं रखें इन बातों का ध्यान, सफर बनेगा आसान

कैश करें कैरी

वैसे तो अब ज्यादातर कैशलेस ट्रांजेक्शन ही होता है लेकिन फिर भी अपने पास कैश जरूर रखें। ये कैश आपके काफी काम आएंगे। यहां के स्थानीय बाजारों में या छोटी मोटी चीजो को खरीदने के लिए आप इसका इस्तेमाल कर सकेंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा प्रशासनिक कदम, 17 वर्षों से अयोध्या में तैनात RMO अर्जुन देव का हुआ तबादला
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा प्रशासनिक कदम, 17 वर्षों से अयोध्या में तैनात RMO अर्जुन देव का हुआ तबादला
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
'वेलकम टू द जंगल' ने चौथे दिन भी बनाए रखी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़; दुनियाभर में कमाए 106 करोड़
'वेलकम टू द जंगल' ने चौथे दिन भी बनाए रखी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़; दुनियाभर में कमाए 106 करोड़
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर चंपत राय का पहला बयान, बोले- हेराफेरी में नहीं था कोई हाथ; नैतिक जिम्मेदारी जरूर स्वीकार
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर चंपत राय का पहला बयान, बोले- हेराफेरी में नहीं था कोई हाथ; नैतिक जिम्मेदारी जरूर स्वीकार
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, सिया के वकील को लेकर विवाद; आशुतोष श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, सिया के वकील को लेकर विवाद; आशुतोष श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
कराची हमले के बाद पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर हवाई हमला, आतंकियों को निशाना बनाने का दावा; 35 नागरिकों की मौत पर उठे सवाल
कराची हमले के बाद पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर हवाई हमला, आतंकियों को निशाना बनाने का दावा; 35 नागरिकों की मौत पर उठे सवाल
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की चर्चा तेज, चार मंत्रियों पर संकट के बादल; कल हो सकता है ऐलान
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की चर्चा तेज, चार मंत्रियों पर संकट के बादल; कल हो सकता है ऐलान
भारत में 40 डिग्री सामान्य, लेकिन यूरोप में जा रही लोगों की जान; आखिर क्यों नहीं झेल पा रहे गर्मी?
भारत में 40 डिग्री सामान्य, लेकिन यूरोप में जा रही लोगों की जान; आखिर क्यों नहीं झेल पा रहे गर्मी?
केतन केस में सिया का यू-टर्न? पुलिस से बोली- 'चेतन ने ही धक्का दिया था'
केतन केस में सिया का यू-टर्न? पुलिस से बोली- 'चेतन ने ही धक्का दिया था'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए, बार एसोसिएशन ने पैरवी से किया इनकार
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए, बार एसोसिएशन ने पैरवी से किया इनकार
Amarnath Yatra 2026: बारिश और बर्फबारी के बीच अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं? बैग में जरूर रखें ये 15 जरूरी सामान
Amarnath Yatra 2026: बारिश और बर्फबारी के बीच अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं? बैग में जरूर रखें ये 15 जरूरी सामान