न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आपको पता हैं ट्रेन टिकट कैंसिल और रिफंड का प्रोसेस, यहां जानें जरूरी जानकारी

ऐसे में आज हम आपको ट्रेन टिकट कैंसिल और रिफंड के प्रोसेस से जुड़ी जरूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Wed, 04 Jan 2023 1:59:56

क्या आपको पता हैं ट्रेन टिकट कैंसिल और रिफंड का प्रोसेस, यहां जानें जरूरी जानकारी

भारतीय रेल एक बहुत बड़ा नेटवर्क हैं जिससे हर दिन लाखों की संख्या में यात्री सफर करते हैं। ट्रेन सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा के लिए हमेशा से लोगों की पहली पसंद रही हैं। रेलवे में यात्रा के लिए टिकट बुकिंग बेहद जरूरी है। कई लोग अपनी यात्रा से कई महीनों पहले टिकट करवा लेते हैं, तो कई लोग तत्काल टिकट करवाते हैं। हांलाकि कई बार ऐसे हालात बनते हैं कि लोग यात्रा नहीं करवा पाते हैं और इसके लिए टिकट कैंसिल करवाना पड़ता हैं। वहीँ किसी की ट्रेन छूट जाए, तो उसका भी आपको रिफंड मिल सकता हैं। लेकिन लोग टिकट कैंसिल से जुड़े नियमों से अनभिज्ञ हैं जिसकी वजह से वे इसका फायदा नहीं उठा पाते हैं। ऐसे में आज हम आपको ट्रेन टिकट कैंसिल और रिफंड के प्रोसेस से जुड़ी जरूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

do you know the process of train ticket cancellation and refund know the important information here,holiday,travel,tourism

कंफर्म टिकट कैंसिल करने पर लगता है कितना चार्ज

ट्रेन के डिपार्चर टाइम से 48 घंटे पहले जनरल क्लास (2S) में 60 रुपये प्रति यात्री कैंसिलेशन चार्ज देना होगा। वहीं, स्लीपर क्लास में 120 रुपये की कटौती होगी। जबकि एसी चेयर कार और थर्ड एसी में 180 रुपये का चार्ज काटा जाएगा। सेकंड एसी में 200 रुपये, फर्स्ट एसी और एग्जीक्यूटिव क्लास में 240 रुपये की कटौती की जाएगी। साथ ही इस पर जीएसटी भी लगेगा।

अगर आप डिपार्चर टाइम से 12 घंटे पहले टिकट कैंसिल कराते हैं तो टिकट की धनराशि की 25 प्रतिशत कटौती की जाती है। वहीं, ट्रेन के डिपार्चर टाइम से 4 घंटे के पहले और 12 घंटे के बीच में अगर आप टिकट कैंसिल कराते हैं तो आपके टिकट का आधा पैसा कट जाता है। लेकिन, अगर आप ट्रेन के शेड्यूल डिपार्चर टाइम से 4 घंटे पहले तक टिकट कैंसिल नहीं करा पाए। तो इसके बाद आपको रिफंड का एक भी पैसा वापस नहीं मिलेगा।

RAC और वेटलिस्ट टिकट रिफंड चार्ज

कई बार ऐसा होता है कि चार्ट बनने के बाद भी आपका टिकट RAC और वेटिंग लिस्ट में रहता है। ऐसे में अगर आप टिकट कैंसिल करते हैं तो ट्रेन के शेड्यूल्ड डिपार्चर टाइम से 30 मिनट पहले अपना टिकट कैंसिल कराते हैं तो स्लीपर क्लास में 60 रुपये कैंसिलेशन चार्ज लगेगा। जबकि एसी क्लास में 65 रुपये की कटौती होगी और बाकी की धनराशि आपको वापस मिल जाएगी।

do you know the process of train ticket cancellation and refund know the important information here,holiday,travel,tourism

ऑनलाइन बुकिंग की है तो रिफंड की कोई चिंता नहीं

अगर रेलवे का टिकट आपने ऑनलाइन बुक किया है तो आपको उसके रिफंड की कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है। ट्रेन कैंसिल होने पर आपकी टिकट के पैसे अपने आप सोर्स एकाउंट में आ जाएंगे। इसके लिए आपको कुछ भी करने की जरूरत नहीं होती है। रिफंड के लिए रेलवे 7-8 कामकाजी दिनों का वादा करता है लेकिन आमतौर पर 2-3 दिन में ही ज्यादातर लोगों को रिफंड मिल जाता है।

काउंटर से टिकट लेने पर दाखिल करना होगा टीडीआर

अगर आने टिकट काउंटर से रेलवे का टिकट खरीदा है और वह ट्रेन किन्हीं कारणों से रद्द कर दी गई है तो आपका टिकट कैंसिल माना जाएगा। इसके रिफंड के लिए आपको टीडीआर (Ticket Deposit Receipt) दाखिल करने की जरूरत पड़ती है। इसके बाद आपको रेलवे टिकट के लिए रिफंड मिल जाता है।

do you know the process of train ticket cancellation and refund know the important information here,holiday,travel,tourism

टीडीआर टिकट कैंसिल करने का ऑनलाइन तरीका

- आपको सबसे पहले आईआरसीटीसी अकाउंट पर लॉग-इन करना होगा और फिर उसके बाद आपको बुक्ड टिकट हिस्ट्री पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको पीएनआर के लिए टीडीआर को भरना होता है फिर उसे ही सेलेक्ट करके फाइल टीडीआर पर क्लिक करना होगा।
- आपको टीडीआर रिफंड चाहिए तो इसके लिए आपको टिकट डिटेल्स को भरना होगा। आप टीडीआर रिफंड का कारण लिस्ट से चुन सकती हैं और फिर आपको सबमिट पर क्लिक करना होगा।
- इसमें आपको रिफंड का कारण फिर से लिखना होगा और सबमिट करना होगा। इसके बाद आपको टीडीआर फाइल करने के लिए कन्फर्मेशन दिखेगा। सारी डिटेल्स चेक करने के बाद आपको ओके बटन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको यह स्टेटस दिख जाएगा कि आपके पैसे कब रिफंड होंगे।

AskDisha सुविधा से टिकट कैंसिल करने का तरीका

- इसके लिए सबसे पहले इसकी ऑफिशियल वेबसाइट irctc.co.in पर विजिट करें।
- इसके बाद आप यहां AskDisha ऑप्शन पर क्लिक करें।
- आगे Refund Status पर क्लिक करें।
- फिर आगे टिकट कैंसिलेशन ऑप्शन पर क्लिक करें।
- आगे Ticket Cancellation का ऑप्शन चुनें।
- आगे अपना PNR नंबर दर्ज करें।
- इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एक मैसेज आएगा।
- इसके बाद आपका रिफंड वापस आ जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर