न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारतीय नागरिक होने के बावजूद बिना ILP परमिट नहीं कर सकते देश की इन जगहों का सफर

हम आपको इस कड़ी में देश के उन हिस्सों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां के लिए आपको ILP परमिट लेने की जरूरत पड़ती हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Wed, 04 Jan 2023 2:42:42

भारतीय नागरिक होने के बावजूद बिना ILP परमिट नहीं कर सकते देश की इन जगहों का सफर

कोई भारतीय हो और उसे विदेश जाना है, तो जाहिर है उसे वीजा की जरूरत पड़ेगी। लेकिन भारत में घूमने के लिए आपको किसी तरह के वीजा की जरूरत नहीं पड़ती हैं। जहां आपका मन हो, आप वहां घूमने जा सकते हैं। लेकिन भारतीय नागरिक होने के बावजूद देश के कुछ हिस्से ऐसे हैं जहां जाने के लिए आपको इजाजत लेते हुए ILP परमिट लेना पड़ता हैं। भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास संवेदनशील जगहों के लिए आईएलपी परमिट जारी किया जाता है। असल में यह इन इलाकों की संवेदनशीलता की दृष्टि से बनाया गया नियम है। हम आपको इस कड़ी में देश के उन हिस्सों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां के लिए आपको ILP परमिट लेने की जरूरत पड़ती हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

despite being an indian citizen you cannot travel to these places without ilp permit,holiday,travel,tourism

अरुणाचल प्रदेश

अरुणाचल प्रदेश की सीमाएं भूटान और चीन के साथ लगी हुई हैं, इसलिए, संवेदनशील क्षेत्र होने के कारण यहां के कुछ खास जगहों पर घूमने के लिए आपके पास आईएलपी परमिट होना चाहिए। जो लोग यहां यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, वे संरक्षित क्षेत्रों के लिए परमिट अरुणाचल प्रदेश सरकार के रेजिडेंट कमिश्नर के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। अधिकतम 30 दिनों के लिए प्रति व्यक्ति 100 रुपये की शुल्क में परमिट मिल सकता है।

despite being an indian citizen you cannot travel to these places without ilp permit,holiday,travel,tourism

लद्दाख

अगर आप लद्दाख घूमने का प्लान बना रहे हैं तो बता दें कि नुब्रा घाटी, खारदुंग ला पास, त्सो मोरीरी लेक, पैंगाँन्ग त्सो लेक, दाह, हनु विलेज, न्योमा, टर्टूक, डिगर ला और तंग्यार जैसी खूबसूरत पर्यटक जगहों पर जाने के लिए भी आपको इनर लाइन परमिट की आवश्यकता होती है। परमिट के लिए आपको राष्ट्रीयता प्रमाण की सेल्फ अटेस्टेड कॉपी और 30 रुपये देने होते हैं। इस परमिट की वेलिडिटी मात्र एक दिन की होती है।

despite being an indian citizen you cannot travel to these places without ilp permit,holiday,travel,tourism

नागालैंड

नागालैंड, पूर्व में म्यांमार के साथ अपनी सीमा साझा करता है। यहां लगभग 16 जनजातियां भी रहती हैं जिनकी अपनी अलग भाषा, रीति-रिवाज है। नागालैंड अपनी प्राकृतिक संपदाओं के लिए काफी खूबसूरत स्थलों में से एक रहा है। यहां के कुछ सीमावर्ती इलाकों के लिए आपको ILP परमिट की जरूरत होती है। आप परमिट ऑनलाइन भी प्राप्त कर सकते हैं। नागालैंड की सीमा को काफी संवेदनशील माना जाता रहा है।

despite being an indian citizen you cannot travel to these places without ilp permit,holiday,travel,tourism

लक्षद्वीप

लक्षद्वीप में वैसे तो 36 द्वीप है, लेकिन घूमने की इजाजत सिर्फ 10 द्वीप में ही है। यह भारत की भूमि से लगभग 300 किलोमीटर दूर अरब सागर में स्थित है। यहां घूमने के लिए या यात्रा करने के लिए किसी भी व्यक्ति को यहां के इनर लाइन परमिट की आवश्यकता पड़ती है, जिसका चार्ज मात्र ₹50 प्रति आवेदन है और इसके लिए आपको अपने आईडी प्रूफ और पासपोर्ट साइज फोटो की जरूरत पड़ेगी।

despite being an indian citizen you cannot travel to these places without ilp permit,holiday,travel,tourism

मिजोरम

मिजोरम की सीमा म्यांमार और बांग्लादेश के साथ मिलती है, यहां कई जनजातीय समुदाय भी निवास करता है। इस खूबसूरत गंतव्य की यात्रा करने के लिए भी आपके पास इनर लाइन परमिट होना अनिवार्य है, जिसे आप संपर्क अधिकारी, मिजोरम सरकार से प्राप्त कर सकते हैं। आइजोल के लेंगपुई हवाई अड्डे पर भी सुरक्षा अधिकारियों से विशेष पास प्राप्त किए जा सकते हैं।

despite being an indian citizen you cannot travel to these places without ilp permit,holiday,travel,tourism

सिक्किम

सिक्किम की अंतरराष्ट्रीय सीमा तीन देशों के साथ लगती है। उत्तर और पूर्व में चीन, ईस्ट में भूटान और पश्चिम में नेपाल के साथ। सिक्किम में कुछ जगहों पर प्रवेश प्रतिबंधित हैं और एक भारतीय नागरिक को लाचुंग, त्सोमगो झील, नाथुल्ला, दोजोंग्री और गोइचला ट्रेक, युमथांग, युमसंगडोंग, थांगू / चोपता घाटी, गुरुडोंगमार झील जैसे संरक्षित क्षेत्रों का दौरा करने के लिए एक इनर लाइन परमिट लेना पड़ेगा। नाथूला और गुरुडोंगमार झील के लिए परमिट पर्यटन और नागरिक उड्डयन विभाग द्वारा जारी किए जाते हैं। इसे बागडोगरा एयरपोर्ट और रंगपो चेक पोस्ट से ले सकते हैं। ट्रैवल एजेंट और टूर ऑपरेटर भी इस परमिट की व्यवस्था करते हैं।

despite being an indian citizen you cannot travel to these places without ilp permit,holiday,travel,tourism

मणिपुर

दुनियाभर में आपको कई अजीब झीलें दिख जाएंगी, जिनके बारे जानकार आप हैरान रह जाएंगे। ऐसी ही एक झील मणिपुर में भी मौजूद है। इसे दुनिया की पहली तैरती झील के रूप में जाना जाता है। भारत के उत्तर-पूर्व में साफ पानी की झील के रूप में फेमस लोकतक झील में आपको कई बड़े-बड़े पत्थर दिखाई देंगे, जो देखने में बड़े ही दिलचस्प लगते हैं। इस जगह तक जाने के लिए भी इजाजत लेनी पड़ती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर