न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देवी-देवताओं नहीं बल्कि राक्षसों के नाम पर रखे गए हैं इन शहरों के नाम

भारत एक विशाल देश हैं जिसका पौराणिक और ऐतिहासिक महत्व रहा हैं। ऐसे में इसका असर यहां के शहरों और रास्तों पर भी देखने को मिलता हैं जिनमें से कई के नाम इनसे जुड़े प्रसिद्द शख्सियत पर रखे गए हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 28 Feb 2023 6:24:08

देवी-देवताओं नहीं बल्कि राक्षसों के नाम पर रखे गए हैं इन शहरों के नाम

भारत एक विशाल देश हैं जिसका पौराणिक और ऐतिहासिक महत्व रहा हैं। ऐसे में इसका असर यहां के शहरों और रास्तों पर भी देखने को मिलता हैं जिनमें से कई के नाम इनसे जुड़े प्रसिद्द शख्सियत पर रखे गए हैं। ये नाम उन शख्सियत पर रखे जाते हैं जिन्होनें अच्छे काम किए हो। लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश के कुछ शहर ऐसे हैं जिनके नाम किन्हीं देवी-देवताओं पर नहीं बल्कि राक्षसों के नाम पर रखे गए हैं। आज इस कड़ी में हम आपको देश के कुछ ऐसे ही शहरों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका नाम राक्षसों के नाम पर रखा गया हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

city is named after a demon,funny names of indian cities,indian cities and names,the names of indian cities,best indian city names

कोल्हापुर, महाराष्ट्र

कोल्हापुर, महाराष्ट्र के सबसे प्रसिद्ध शहरों में से एक है। इस शहर का नाम असुर कोल्हासुर के नाम पर रखा गया है, जो प्राचीन समय में यहां राज करता था। इस शहर की साड़ियां पूरे विश्व में काफी प्रसिद्ध है। धार्मिक दृष्टिकोण से भी यह शहर काफी पवित्र और प्रसिद्ध माना जाता है। यहां घूमने के लिए आपको मंदिर, किला, झरना, संग्रहालय व वन्यजीव अभयारण्य मिल जाएंगे, जहां पर्यटकों की भारी भीड़ देखी जाती है।

city is named after a demon,funny names of indian cities,indian cities and names,the names of indian cities,best indian city names

मैसूर, कर्नाटक

मैसूर, कर्नाटक का एक ऐतिहासिक शहर है। इसका नाम ‘महिषासुर’ राक्षस के नाम पर पड़ा है। महिषासुर के समय इसे महिषा-ऊरु कहा जाता था। फिर महिषा-ऊरु बाद में महिषुरु कहा जाने लगा। महिशुरु पर राक्षस महिषासुर का शासन था, लेकिन चामुंडेश्वरी देवी ने लोगों की रक्षा के लिए राक्षस का वध कर दिया था। इसके बाद कन्नड़ में इसे मैसुरु कहा गया, जो अब मैसूर के रूप में फ़ेमस हो गया है। मैसूर की ‘चामुंडी पहाड़ी’ की चोटी पर महिषासुर की एक विशाल मूर्ति भी बनाई गई है।

city is named after a demon,funny names of indian cities,indian cities and names,the names of indian cities,best indian city names

जालंधर, पंजाब

आपको जलंधर और वृंदा की कहानी तो याद ही होगी। ये वही वृंदा है जिसके सतित्व के कारण जलंधर का वध विष्णु भगवान भी नहीं कर पाए थे। जिसके बाद छल पूर्वक वृंदा का सतित्व तोड़कर जलंधर का वध किया गया था। इसी राक्षस के नाम पर भगवान राम के बेटे लव की राजधानी बनी थी जिसे जालंधर कहा गया।

city is named after a demon,funny names of indian cities,indian cities and names,the names of indian cities,best indian city names

गया, बिहार

बिहार में गया मुख्य तीर्थ स्थल माना जाता है। कहा जाता है कि 'गयासुर' राक्षस के नाम पर इस शहर का नाम रखा गया है। माना जाता है कि जिस समय असुर स्वर्ग पहुंचने लगे थे तब उनको रोकने के लिए श्रीहरि ने ब्रह्मा जी के द्वारा यज्ञ के लिए गयासुर से उसका शरीर मांगा था। तब गयासुर लेटा गया और उसका शरीर पांच कोस तक फैल गया। इससे प्रसन्न होकर देवताों ने गयासुर को वरदान दिया की इस स्थान पर पितरों का श्राद्ध कर्म और तर्पण करने वाले को मुक्ति मिलेगी।

city is named after a demon,funny names of indian cities,indian cities and names,the names of indian cities,best indian city names

सुद्धमहादेव, जम्मू-कश्मीर

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में स्थित ये कस्बा शंकर जी के भक्त सुद्धांत राक्षस के नाम पर बसा है। सुद्धांत शंकर जी का भक्त था, लेकिन एक दिन वो पार्वती जी को डराने लगा और इससे गुस्सा होकर शिव जी ने त्रिषूल से उसका वध कर दिया। पर शिव जी ने उस राक्षस को दर्शन भी दिए और उसे वरदान के रूप में उस जगह का नाम उसके नाम कर दिया। यहां आज भी महादेव से पहले सुद्धांत राक्षस का नाम लिया जाता है और इसे सुद्धमहादेव कहा जाता है।

city is named after a demon,funny names of indian cities,indian cities and names,the names of indian cities,best indian city names

तिरुचिरापल्ली, तमिलनाडु

तिरुचिरापल्ली, तमिलनाडु में स्थित एक शहर है। इस शहर का नाम 'थिरिसिरन' नामक राक्षस के नाम पर है। माना जाता है कि एक समय में इसी स्थान पर इस राक्षस ने शिव जी की तपस्या की थी। फिर उसी के नाम से इस शहर का नाम थिरि-सिकरपुरम रखा गया। बाद में यह बदल कर थिरिसिरपुरम हुआ। मगर अब दुनियाभर में यह शहर तिरुचिरापल्ली के नाम से मशहूर है।

city is named after a demon,funny names of indian cities,indian cities and names,the names of indian cities,best indian city names

पलवल, हरियाणा

पलवल, हरियाणा का एक ज़िला और प्रमुख शहर भी है। इसका नाम ‘पलंबासुर’ राक्षस के नाम पर पड़ा है। ये वही शहर है जहां महात्मा गांधी को सबसे पहले गिरफ़्तार किया गया था। प्राचीन काल में इस शहर को पलंबरपुर भी कहा जाता था। लेकिन समय के साथ नाम बदला और ये पलवल हो गया। कहा जाता है कि, ‘पलंबासुर’ को भगवान कृष्ण के भाई बलराम ने मारा था। बलराम की याद में आज भी पलवल में ‘बलदेव छठ’ का मेला लगता है।

city is named after a demon,funny names of indian cities,indian cities and names,the names of indian cities,best indian city names

कुल्लू, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश की ‘कुल्लू घाटी’ अपनी ख़ूबसूरती के लिए देशभर में मशहूर है। इसका नाम ‘कुलान्त’ राक्षस के नाम पर पड़ा है। प्राचीनकाल में इस जगह का नाम ‘कुलंथपीठ’ हुआ करता था। इसका मतलब रहने लायक दुनिया का अंत। कहा जाता है कि एक दिन ‘कुलान्त’ राक्षस अजगर बन कुंडली मार कर ब्यास नदी के रास्ते में बैठ गया। ऐसा करके वो पानी में डुबोकर दुनिया का अंत करना चाहता था। जब भगवान शिव को इसका पता तो उन्होंने इस राक्षस का वध कर दिया। मरने के बाद ‘कुलान्त’ राक्षस का पूरा शरीर पहाड़ में बदल गया जो ‘कुल्लू घाटी’ कहलाया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर