न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जाने सिगरेट के धुएं का बॉडी पर क्या होता है असर, जरुरी जानकारी

सिगरेट पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। सिगरेट पीने वालों को डिब्बे पर बनी तस्वीर या लिखे शब्दों से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। ये हमारे मुंह से लेकर पूरे शरीर पर बुरा असर डालती है। सिगरेट सुलगाते ही बॉडी पर उसके हार्म इफेक्ट शुरू हो जाते हैं। सिगरेट मुंह से लेकर पेट, लिवर, गले जैसे कई तरह के कैंसर का कारण बन सकती है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 05 Mar 2022 1:28:06

जाने सिगरेट के धुएं का बॉडी पर क्या होता है असर, जरुरी जानकारी

सिगरेट पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। सिगरेट पीने वालों को डिब्बे पर बनी तस्वीर या लिखे शब्दों से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। ये हमारे मुंह से लेकर पूरे शरीर पर बुरा असर डालती है। सिगरेट सुलगाते ही बॉडी पर उसके हार्म इफेक्ट शुरू हो जाते हैं। सिगरेट मुंह से लेकर पेट, लिवर, गले जैसे कई तरह के कैंसर का कारण बन सकती है। आज हम आपको अपने इस लेख में यह बताने जा रहे कि सिगरेट पीने से बाड़ी पर क्या असर होता है...

cigratte,cigratte smoking,smoking side effects,cigratte dhue ke nuksaan,Health,Health tips

सिगरेट पीने का मुंह पर असर

- जब आप सिगरेट जलाते हैं तो माचिस या लाइटर और सिगरेट दोनों का धुआं एक साथ मिलकर नाक की बाहरी परत को नुकसान पहुंचा सकता है।
- सिगरेट की हीट से मुंह, चेहरे और नाक की त्वचा पर भी बुरा असर पड़ता है। होंठ काले होते हैं और चेहरे पर झुर्रियां पड़ने लगती हैं।
- जब सिगरेट का धुआं मुंह में जाता है तो वह दांतों के एनामल पर जमा होकर उन्हें पीला बना देते है।
- सिगरेट का धुआं और हीट मुंह के अंदर की नाजुक स्किन को भी डैमेज करते हैं। दांतों के बीच की कैविटी में टार जमने लगता है।
- सिगरेट के धुएं में मौजूद टार आपके टेस्ट बड्स और सैलाइवा के ग्लैंड्स को ब्लॉक कर देता है। जिसकी वजह से मुंह में लार बनना कम हो जाती है और मुंह सूखने लगता है।
- टार और केमिकल्स मुंह और नाक को जोड़ने वाली नली में जमना शुरू हो जाता है इससे सांस लेने में परेशानियाँ शुरू हो जाती है।
- स्मोकिंग से मुंह के गुड बैक्टीरिया मर जाते हैं और मुंह से बदबू आना शुरू हो जाती है
- सिगरेट का धुआं और हीट मसूड़ों को भी काला बना देता है। मसूड़ों का कैंसर तक हो सकता है।
- नाक की नली में सिगरेट के धुएं में मौजूद टार और केमिकल जमने से सूंघने की क्षमता को भी कमजोर बनाता है।

cigratte,cigratte smoking,smoking side effects,cigratte dhue ke nuksaan,Health,Health tips

सिगरेट का गले पर असर

- सिगरेट का धुआं गले में मौजूद पतली झिल्ली को नुकसान पहुंचाता है। इससे ड्रायनेस, और इरिटेशन हो सकता है।
- सिगरेट के धुएं में मौजूद फार्मेल्डीहाइड और एक्रोलीन नामक केमिकल थ्रॉट इन्फेक्शन और कैंसर का कारण बनते हैं।
- सिगरेट के धुएं में मौजूद केमिकल्स वोकल कार्ड को नुकसान पहुंचाते हैं इससे आवाज पर बुरा असर पड़ता है। गले का कैंसर भी हो सकता है।

cigratte,cigratte smoking,smoking side effects,cigratte dhue ke nuksaan,Health,Health tips

सिगरेट का विंड पाइप पर असर

- सिगरेट के धुएं से विंड पाइप में मौजूद ऑर्गन डैमेज होते हैं। इससे खांसी और लेरिंजाइटिस नामक प्रॉब्लम हो सकती है।

सिगरेट का फूड पाइप पर असर

- सिगरेट के धुएं में मौजूद केमिकल्स फूड पाइप की मसल्स को डैमेज कर देते हैं। इससे पेट का एसिड गले तक पहुंचकर जलन पैदा करता है।

cigratte,cigratte smoking,smoking side effects,cigratte dhue ke nuksaan,Health,Health tips

सिगरेट का फेफड़ों पर असर

- सिगरेट का धुआं रेस्पिरेटरी सिस्टम में जमा होने लगता है। इससे ब्रॉंकाइटिस, अस्थमा जैसी प्रॉब्लम हो सकती है।
- सिगरेट के धुएं में मौजूद टार फेफड़ों में जमा होकर ब्लॉकेज पैदा करता है। इससे थकान, ब्रीदलैसनेस, सीटी जैसी आवाज आने लगती है।
- सिगरेट के धुएं में मौजूद कार्बन मोनोऑक्साइड गैस ब्लड में ऑक्सीजन लेवल कम कर देती है। इससे शरीर के सभी अंगों को नुकसान होता है।
- सिगरेट का धुआं जब आप इन्हेल करने के बाद वापस छोड़ते हैं तो यही प्रोसेस फिर से होती है और नुकसान डबल हो जाता है।

cigratte,cigratte smoking,smoking side effects,cigratte dhue ke nuksaan,Health,Health tips

सिगरेट के धुएं में मौजूद हानिकारक चीजें

टार : ये फेफड़ों में मौजूद इन्फेक्शन और बैक्टीरिया को रोकने वाले बालों पर जम जाता है। इसमें मौजूद केमिकल कैंसर का कारण बनते हैं।
कार्बन मोनोऑक्साइड : ये खून में मौजूद ऑक्सीजन को कम करती है। इससे जल्दी थकान और कमजोरी आने लगती है। फेफड़ों की बीमारी हो सकती है।
ऑक्सीडेंट गैसें : ये गैसें ऑक्सीजन के साथ रिएक्ट करती हैं और खून को ज्यादा गाढ़ा बना देती हैं, इससे स्ट्रोक और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।
बेंजीन : ये बॉडी के सेल्स को डैमेज करता है। कई तरह के कैंसर का कारण भी बन सकता है।

cigratte,cigratte smoking,smoking side effects,cigratte dhue ke nuksaan,Health,Health tips

दिन के इस समय सिगरेट पीना है सबसे ज्यादा खतरनाक

सिगरेट किसी भी समय पीना सेहत को नुकसान ही पहुंचाता है, लेकिन पूरे दिन में कुछ ऐसी स्थितियां व समय भी है जिनमें अगर आपने सिगरेट या बीड़ी का सेवन किया तो सेहत पर कई गुना ज्यादा नुकसान होता है। भोजन के तुरंत बाद सिगरेट पीने से सेहत पर होने वाला बुरा प्रभाव 10 गुणा तक बढ़ जाता है। ऐसा भी कहा जाता है कि खाने के तुरंत बाद सिगरेट पीने से आंत और फेफड़ों का कैंसर होने की आशंका बढ़ जाती है। भोजन करने के बाद शरीर का पाचन तंत्र सक्रिय होकर पूरे शरीर पर प्रभाव डालता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

पुलिस कार्रवाई हुई तो क्या करेंगे शंकराचार्य? स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने खोला अपना ‘प्लान’
पुलिस कार्रवाई हुई तो क्या करेंगे शंकराचार्य? स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने खोला अपना ‘प्लान’
भारत की करारी हार के बाद पाकिस्तान का विवादित रिएक्शन, खिलखिलाकर हंसे मोहम्मद आमिर
भारत की करारी हार के बाद पाकिस्तान का विवादित रिएक्शन, खिलखिलाकर हंसे मोहम्मद आमिर
सफलता की सीढ़ी चढ़ने का मंत्र: प्रेमानंद महाराज की सलाह, रोज 10 मिनट का ये अभ्यास बदलेगा किस्मत
सफलता की सीढ़ी चढ़ने का मंत्र: प्रेमानंद महाराज की सलाह, रोज 10 मिनट का ये अभ्यास बदलेगा किस्मत
'बोलने के लिए शब्द नहीं मिल रहे…' अजित पवार को याद कर सदन में भावुक हुए सीएम फडणवीस
'बोलने के लिए शब्द नहीं मिल रहे…' अजित पवार को याद कर सदन में भावुक हुए सीएम फडणवीस
भोपाल में 10वीं के छात्र पर 30 सेकंड में 27 वार, दो नाबालिगों ने क्लब में किया हमला
भोपाल में 10वीं के छात्र पर 30 सेकंड में 27 वार, दो नाबालिगों ने क्लब में किया हमला
ईरान में बढ़ते संकट के बीच भारत की सख्त चेतावनी, नागरिकों से तुरंत देश छोड़ने की अपील
ईरान में बढ़ते संकट के बीच भारत की सख्त चेतावनी, नागरिकों से तुरंत देश छोड़ने की अपील
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर दर्ज पोक्सो केस की निष्पक्ष जांच हो, यूपी कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम मोदी को भेजा पत्र
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर दर्ज पोक्सो केस की निष्पक्ष जांच हो, यूपी कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम मोदी को भेजा पत्र
क्या हाई-प्रोटीन डाइट वाकई है फायदेमंद या सिर्फ ओवरहाइप्ड ट्रेंड? जानिए सच
क्या हाई-प्रोटीन डाइट वाकई है फायदेमंद या सिर्फ ओवरहाइप्ड ट्रेंड? जानिए सच
दिल्ली मेट्रो में दो कॉर्पोरेट कर्मचारियों के बीच मारपीट, कोच बना रणक्षेत्र; VIDEO ने मचाई सनसनी
दिल्ली मेट्रो में दो कॉर्पोरेट कर्मचारियों के बीच मारपीट, कोच बना रणक्षेत्र; VIDEO ने मचाई सनसनी
Motorola Edge 70 फ्यूजन का कर रहे हैं इंतजार? लॉन्च से पहले जानें फीचर्स, कैमरे को लेकर कंपनी का बड़ा दावा
Motorola Edge 70 फ्यूजन का कर रहे हैं इंतजार? लॉन्च से पहले जानें फीचर्स, कैमरे को लेकर कंपनी का बड़ा दावा
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई संग फराह खान की मुलाकात, सोशल मीडिया पर साझा की खास तस्वीरें
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई संग फराह खान की मुलाकात, सोशल मीडिया पर साझा की खास तस्वीरें
गुड़-शहद क्या सच में बेहतर विकल्प? जामुन-मेथी से डायबिटीज ठीक होने के दावों की सच्चाई जानिए
गुड़-शहद क्या सच में बेहतर विकल्प? जामुन-मेथी से डायबिटीज ठीक होने के दावों की सच्चाई जानिए
तिहाड़ से रिहा होते ही सेट पर लौटे राजपाल यादव, अक्षय कुमार के साथ इस फिल्म में दिखेंगे, वीडियो आया सामने
तिहाड़ से रिहा होते ही सेट पर लौटे राजपाल यादव, अक्षय कुमार के साथ इस फिल्म में दिखेंगे, वीडियो आया सामने
79वें BAFTA में आलिया भट्ट की धूम, GUCCI गाउन में दिखीं जादुई अंदाज में, हिंदी में दी स्पीच
79वें BAFTA में आलिया भट्ट की धूम, GUCCI गाउन में दिखीं जादुई अंदाज में, हिंदी में दी स्पीच