Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

खानपान के लिए भी जाना जाता हैं छत्तीसगढ़, जानें यहां के प्रसिद्द व्यंजन

भारत के विभिन्न राज्यों में से एक हैं छत्तीसगढ़ जो पर्यटन के साथ अपनी खनिज संपदा एवं वन संपदा के लिए भी जाना जाता हैं। लेकिन इसी के साथ ही यहां का खानपान भी बहुत प्रसिद्द हैं जिसमे पारम्परिक व्यंजनो की भरमार हैं। छत्तीसगढ़ की महिलाएं भांति-भांति के व्यंजन बनाने में निपुण होती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 09 Mar 2022 4:27:06

खानपान के लिए भी जाना जाता हैं छत्तीसगढ़, जानें यहां के प्रसिद्द व्यंजन

भारत के विभिन्न राज्यों में से एक हैं छत्तीसगढ़ जो पर्यटन के साथ अपनी खनिज संपदा एवं वन संपदा के लिए भी जाना जाता हैं। लेकिन इसी के साथ ही यहां का खानपान भी बहुत प्रसिद्द हैं जिसमे पारम्परिक व्यंजनो की भरमार हैं। छत्तीसगढ़ की महिलाएं भांति-भांति के व्यंजन बनाने में निपुण होती हैं। छत्तीसगढ़ी व्यंजन पूरे देशभर में अपनी छाप छोड़ चुके हैं। आज इस कड़ी में हम आपको छत्तीसगढ़ के कुछ प्रसिद्द पारम्परिक पकवान और व्यंजन की जानकारी देने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...
chhatishgarh food,travel,chhatishgarh travel,holidays in chhatishgarh,travel guide मुठिया

मुठिया छत्तीसगढ़ के पारंपरिक पकौड़ों का एक रूप हैं। मुठिया को पके हुए चावल के साथ मिर्ची व तरह- तरह के मसालों को मिलाकर बनाया जाता है। इस पकवान को तेल में तलकर नही बल्कि उबालकर बनाया जाता है जिससे इसका स्वाद पूर्णत: बरकरार रहता है। मुठिया राज्य का एक प्रसिद्ध पकवान है जिसे हरी चटनी के साथ नाश्ते के रूप में खाया जाता है। chhatishgarh food,travel,chhatishgarh travel,holidays in chhatishgarh,travel guide ठेठरी

छत्तीसगढ़ राज्य में ज्यादातर लोग ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करते है और ग्रामीण क्षेत्रों का सबसे प्रचलित पकवान ठेठरी को माना जाता है। यह छत्तीसगढ़ की बहुत प्रसिद्द पकवान है। बेसन से बनाया वाला पकवान है जिसे बेसन को आंटे की तरह गूथ कर बनाया जाता है इसमें नमक, अजवाइन, डाला जाता है, गुथने के बाद उसे छोटे-छोटे लोई लेकर छोटे रस्सी के सामान गोल-गोल बना लेते है। फिर उसे बिच से आधा मोड़ कर जिस प्रकार रस्सी को मोड़ने पर गोल आकृति मिलती है उसी प्रकार गोल मोड़ लिया जाताहै और फिर उसे तेल में फ्राई कर निकाल लिया जाता है। chhatishgarh food,travel,chhatishgarh travel,holidays in chhatishgarh,travel guide अंगाकर

अंगाकर छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्द रोटी है जिसे चांवल आटे से तैयार किया जाता है पहले चांवल आटे को गूथ कर उसे बड़ा गोला अकार देते है फिर उसके ऊपर और निचे दोनों तरफ पलास के पत्ते से ढक कर अंगार में पकाया जाता है। chhatishgarh food,travel,chhatishgarh travel,holidays in chhatishgarh,travel guide आमत

आमत को बस्तर के सांभर के रूप में भी जाना जाता है जिसे प्राय: बस्तर के हर घर में बनाया जाता हैं। इसमें मिक्स सब्जियों के साथ अदरक व लहसून का पेस्ट डालकर बनाया जाता है जिससे इसका स्वाद और भी मजेदार हो जाता हैं । इस पकवान को बांस से बने बर्तनों में रखा जाता है जो इसके स्वाद को बरकरार रखता है। पर अब शहरी क्षेत्रों में इसे आधुनिक उपकरणों के साथ तैयार किया जाता है। chhatishgarh food,travel,chhatishgarh travel,holidays in chhatishgarh,travel guide गुलगुल भजिया

छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचल में गुलगुल भजिया बहुत ही लोक प्रिय व्यंजन है। गुलगुल भजिया को गेंहू आंटे से बनाया जाता है। सबसे पहले आपको इसे बनाने के लिए गेंहू आंटे और शक्कर की चासनी या गुड़ की चासनी की आवश्यकता होती है। गेंहू आंटा लेकर उसमे शक्कर की चासनी या गुड़ की चासनी इतने मात्रा में डाले की हल्का पिलपिला साने जिस तरह पकोड़े के लिए आटा गुथा जाता है। फिर उसे पकोड़े की तरह छान कर निकल लिया जाता है। इस तरह गुलगुल भजिया तैयार हो जाता है। chhatishgarh food,travel,chhatishgarh travel,holidays in chhatishgarh,travel guide फरा

चावल आटे से तैयार किये जाने वाला व्यंजन है इसे दो प्रकार के बनाया जाता है मीठा जिसमे मीठे के लिए गुड़ या शक्कर का प्रयोग किया जाता है। दूसरा जिसे भाप में पकाया जाता है और इसके स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें छौंका लगाया जाता है इसका स्वाद सबसे ज्यादा टमाटर की चटनी साथ होती है। chhatishgarh food,travel,chhatishgarh travel,holidays in chhatishgarh,travel guide करी

करी छत्तीसगढ़ की एक विशेष पकवान है जिसे दुःख और सुख दोनों कामों में उपयोग में लाया जाता है। करी बेसन का बनाये जाने वाला पकवान है जिसे हम बेसन का मोटा सेव भी कह सकते है । इसे लड्डू का रूप देने के लिए गुड़ का सीरा (गुड़ को एक कड़ाही या बर्तन में लेकर उसे आग में गरम किया जाता है।) को सेव में मिला कर लड्डू तैयार किया जाता है। chhatishgarh food,travel,chhatishgarh travel,holidays in chhatishgarh,travel guide चीला

भारत के अलग- अलग हिस्सों में लोग अलग- अलग प्रकार के पकवान का आनंद लेते हैं यह छत्तीसगढ़ की ही देन है। चीला चपाती की ही तरह एक पकवान है जिसे उड़द दाल और चावल के आटे के घोल के साथ बनाया जाता है। इसे तैयार करना बहुत ही आसान है व यह खाने में बहुत ही स्वादिस्ट होता है। छत्तीसगढ़ में लोग अक्सर निम्बू के अचार व हरे धनिये की चटनी के साथ इसे नाश्ते के वक्त आनंद लेते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका