न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सस्ती फ्लाइट टिकट चाहिए? हफ्ते के इन खास दिनों पर करें बुकिंग और बचाएं पैसे

एक्सपीडिया की 2024 एयर ट्रैवल हैक्स रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाइट की कीमतों पर नजर रखने और सस्ती टिकट बुक करने के लिए Fare Comparison Tools का उपयोग करें।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Mon, 09 Dec 2024 10:13:23

सस्ती फ्लाइट टिकट चाहिए? हफ्ते के इन खास दिनों पर करें बुकिंग और बचाएं पैसे

आज के समय में जब किसी डेस्टिनेशन पर जल्दी पहुंचना हो, तो फ्लाइट का ऑप्शन सबसे पहले दिमाग में आता है। हालांकि, ट्रेन के मुकाबले फ्लाइट की टिकटें महंगी होती हैं, जिससे हर कोई फ्लाइट से सफर करने का खर्च वहन नहीं कर पाता। लेकिन अगर आप भी फ्लाइट से देश-विदेश घूमने का सपना देख रहे हैं, तो कुछ खास टिप्स अपनाकर आप अपनी यात्रा को किफायती बना सकते हैं। सही समय पर टिकट बुक करना और कुछ बातों का ध्यान रखना आपको महंगी फ्लाइट टिकटों से बचा सकता है।

फ्लाइट टिकट सस्ती करने का सही तरीका

एक्सपीडिया की 2024 एयर ट्रैवल हैक्स रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाइट की कीमतों पर नजर रखने और सस्ती टिकट बुक करने के लिए Fare Comparison Tools का उपयोग करें। ये टूल्स आपको कीमतों में होने वाले बदलावों के बारे में अलर्ट भेजते हैं। इसके अलावा, बुकिंग के समय रिवॉर्ड क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने से आप प्वाइंट अर्जित कर सकते हैं, जिन्हें बाद में टिकट पर छूट के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।

cheap flight tickets,save money on flights,best days to book flights,affordable airfare tips,book flights on specific days,budget travel tips,cheap airfare booking,flight deals,save on airfare,flight booking strategies

डोमेस्टिक टिकट बुक करने का सही समय

अगर आप घरेलू यात्रा के लिए फ्लाइट बुक कर रहे हैं, तो प्रस्थान से 28 दिन पहले टिकट बुक करना सबसे किफायती विकल्प है। लास्ट मिनट पर बुकिंग करने वालों के मुकाबले, यह तरीका आपको बेहतर डील दिला सकता है।

कब न करें टिकट बुकिंग


बहुत पहले टिकट बुक करने से सस्ती टिकट मिलने की गारंटी नहीं होती। यदि आप प्रस्थान से पांच महीने पहले टिकट बुक करते हैं, तो इसकी कीमत अधिक हो सकती है। वहीं, आखिरी समय में टिकट बुक करना भी महंगा पड़ता है। इसके अलावा, त्योहारों और छुट्टियों के दौरान बुकिंग करने से बचें क्योंकि इन दिनों फ्लाइट टिकटों की कीमतें आसमान छूती हैं।

इंटरनेशनल फ्लाइट के लिए बेस्ट टाइम

अगर आप विदेश यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो टिकट की बुकिंग यात्रा से 60 दिन पहले कर लेना फायदेमंद होगा। यह समय आपको किफायती टिकट दिलाने में मदद करता है, खासकर जब कोई विशेष अवसर या त्योहार न हो।

सस्ते दिनों में बुकिंग करें

हालांकि फ्लाइट टिकट सस्ती होने का कोई आधिकारिक समय नहीं है, लेकिन रिपोर्ट्स और यात्रियों के अनुभव बताते हैं कि सोमवार, मंगलवार और बुधवार फ्लाइट बुकिंग के लिए सबसे किफायती दिन होते हैं। वहीं, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को टिकटें महंगी होती हैं।

किन महीनों में महंगी होती हैं टिकटें?


जनवरी, फरवरी, मार्च, सितंबर, अक्टूबर और नवंबर में फ्लाइट टिकटों के दाम अधिक होते हैं। इसका कारण है इन महीनों में न्यू ईयर, होली, दिवाली और छठ पूजा जैसे त्योहारों का आना। इन महीनों में आखिरी समय पर बुकिंग करने से बचें और पहले से ही अपनी योजना बना लें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत