न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ज्यादा रोमांच और कम खतरे के चलते पर्यटकों की पहली पसंद है कुल्लू का चंद्रखणी पास, बर्फीली वादियों में ट्रैकिंग का उठाए आनंद

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की पार्वती घाटी ट्रैकिंग प्रेमियों के लिए एक स्वर्ग मानी जाती है। खासकर, यहाँ का चंद्रखणी पास ट्रैकरों के बीच बहुत प्रसिद्ध है। इस पास को चंद्रखणी पास के नाम से जाना जाता है क्योंकि इसका आकार चंद्रमा के समान होता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 04 Mar 2024 2:34:01

ज्यादा रोमांच और कम खतरे के चलते पर्यटकों की पहली पसंद है कुल्लू का चंद्रखणी पास, बर्फीली वादियों में ट्रैकिंग का उठाए आनंद

हिमाचल प्रदेश अपनी सुंदरता और पर्यटन स्थलों के चलते पर्यटकों के लिए हमेशा से पसंदीदा रहा है। निर्मल झीलों, ऊँचे पहाड़ों और प्राचीन मंदिरों के लिए विख्यात हिमाचल प्रदेश एक अविश्वसनीय स्थान है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता, ऊँची घाटियों और पहाड़ों के साथ, आने वाले लोगों को शांति और सुकून की अनुभूति प्रदान करती है। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की पार्वती घाटी ट्रैकिंग प्रेमियों के लिए एक स्वर्ग मानी जाती है। खासकर, यहाँ का चंद्रखणी पास ट्रैकरों के बीच बहुत प्रसिद्ध है। इस पास को चंद्रखणी पास के नाम से जाना जाता है क्योंकि इसका आकार चंद्रमा के समान होता है।

ज्यादा रोमांच और कम खतरे के चलते पर्यटकों की पहली पसंद है कुल्लू का चंद्रखणी पास, बर्फीली वादियों में ट्रैकिंग का उठाए आनंद

चंद्रखणी पास समुद्र तल से लगभग 3660 मीटर (Chandrakhani Pass trek height) की ऊंचाई पर स्थित है। हर साल देश-विदेश से इस खूबसूरत ट्रैक पर ट्रैकिंग करने के लिए पहुंचते हैं। प्रकृति की कभी ना भुला देने वाली खूबसूरती के बीच ट्रैकिंग करने के शौकीन चंद्रखणी पास का रुख करते हैं। चंद्रखणी पास से देव टिब्बा और पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला के शानदार एवं मनमोहक नज़ारे देखे जा सकते हैं। इस ट्रैक की शुरुआत मनाली के नजदीक नग्गर गांव से होती है। ज्यादा रोमांच और कम खतरा होने के चलते भी चंद्रखणी पास को काफी पसंद किया जाता है। यहां ट्रैकिंग करते समय प्राचीन धार्मिक स्थलों, लकड़ी के घरों, जंगलों और बर्फ से ढकी पर्वत चोटियों पर से गुजरना होता है। अगर आपको बर्फीली वादियों में ट्रैकिंग करना पसंद है, तो यकीन मानिए कि आप इस जगह को कभी नहीं भूल पाएंगे। चंद्रखणी पास पर रात का नजारा भी बेहद खूबसूरत नजर आता है। कई पर्यटक यहां कैंप लगाकर रात गुजारना पसंद करते हैं।

ज्यादा रोमांच और कम खतरे के चलते पर्यटकों की पहली पसंद है कुल्लू का चंद्रखणी पास, बर्फीली वादियों में ट्रैकिंग का उठाए आनंद

चंद्रखणी पास से प्रकृति के खूबसूरत नजारों के दीदार होते हैं। यहां से देव टिब्बा, पार्वती घाटी और पीर पंजाल चोटियों के दृश्य देखे जा सकते हैं। देवदार, गोल्डन ओक और चेरी के पेड़ों के कारण चंद्रखणी पास की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है। जैसा की हम आपको बताया कि चंद्रखणी पास के लिए ट्रैकिंग की शुरुआत नग्गर गांव से होती है। ऐसे में पर्यटक चंद्रखणी पास की यात्रा के दौरान नग्गर गांव की सैर भी कर सकते हैं जो अपनी प्राचीन और ऐतिहासिक विरासत के लिए जाना जाता है। इसे कुल्लू की प्राचीन राजधानी भी माना जाता है। नग्गर को देखकर आपको ऐसा लगेगा जैसे प्रकृति ने इसे बड़ी ही फुर्सत में तराशा है। नग्गर को रूसी चित्रकार निकोलस रोरिक के घर के रूप में भी प्रसिद्धि मिली है। यहां पर निकोलस रोरिक लंबे समय तक रहे हैं। वर्तमान समय में उनके घर को एक संग्राहलय में बदल दिया गया है। यहां आज भी आप निकोलस रोरिक के जुड़ी चीजों और चित्रों को उनके घर में देख पाएंगे।

नग्गर से निकलती व्यास नदी भी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। नदी की सुंदरता और साफ-सफाई देख पर्यटकों का मन इसमें डुबकी लगाने का हो उठता है। यहां आने वाले पर्यटक व्यास नदी के तट पर स्थित दपगो शिड्रपुलिंग मठ भी आते हैं। इस मठ का उद्घाटन दलाई लामा ने किया था। इसके अलावा यहां श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए त्रिपुरा सुंदरी मंदिर, चामुंडा भगवती मंदिर और मुरलीधर मंदिर हैं।

ज्यादा रोमांच और कम खतरे के चलते पर्यटकों की पहली पसंद है कुल्लू का चंद्रखणी पास, बर्फीली वादियों में ट्रैकिंग का उठाए आनंद

कैसे पहुंचें चंद्रखणी पास?

चंद्रखणी पास जाने के लिए नग्गर गांव से ट्रैकिंग की शुरुआत होती है। नग्गर गांव, कुल्लू से लगभग 26 किलोमीटर और मनाली से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर है। यहां से हिमाचल प्रदेश के सभी प्रमुख शहरों के लिए बसें चलती हैं। अगर आप हवाई मार्ग की मदद से नग्गर जाना चाहते हो, तो यहां से निकटतम हवाई अड्डा 32 किलोमीटर दूर भूंतर हवाई अड्डा है। भूंतर से नग्गर आने के लिए आप बस या टैक्सी की मदद ले सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

  • खराब खानपान से दांत पीले हो जाते हैं
  • महंगे ट्रीटमेंट के बिना दांतों को चमकदार बनाएं
  • घरेलू नुस्खों से दांत सफेद और मजबूत बनते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इकलौते बेटे की अंतिम झलक को तरसती मां, मर्चेंट नेवी कैडेट आदित्य शर्मा का पार्थिव शरीर पहुंचा घर; ओमान के पास अमेरिकी हमले में गई थी जान
इकलौते बेटे की अंतिम झलक को तरसती मां, मर्चेंट नेवी कैडेट आदित्य शर्मा का पार्थिव शरीर पहुंचा घर; ओमान के पास अमेरिकी हमले में गई थी जान
महाराष्ट्र में सियासी हलचल: उद्धव गुट के 6 बागी सांसदों की सुरक्षा कड़ी, खतरे के इनपुट के बाद बढ़ाई गई चौकसी
महाराष्ट्र में सियासी हलचल: उद्धव गुट के 6 बागी सांसदों की सुरक्षा कड़ी, खतरे के इनपुट के बाद बढ़ाई गई चौकसी
अब AAP पर टूट का साया? राघव चड्ढा के बाद लोकसभा सांसद भी छोड़ सकते हैं पार्टी, मंत्री का बड़ा दावा
अब AAP पर टूट का साया? राघव चड्ढा के बाद लोकसभा सांसद भी छोड़ सकते हैं पार्टी, मंत्री का बड़ा दावा
चंबा में दर्दनाक हादसा: खाई में समाई बोलेरो, एक ही गांव के 7 लोगों की मौत; मुंडन समारोह से लौटते समय हुआ हादसा
चंबा में दर्दनाक हादसा: खाई में समाई बोलेरो, एक ही गांव के 7 लोगों की मौत; मुंडन समारोह से लौटते समय हुआ हादसा
अमेरिका-ईरान तनाव का अंत, महीनों से चला आ रहा संघर्ष खत्म, ऐतिहासिक डील पर साइन, तुरंत लागू हुआ समझौता
अमेरिका-ईरान तनाव का अंत, महीनों से चला आ रहा संघर्ष खत्म, ऐतिहासिक डील पर साइन, तुरंत लागू हुआ समझौता
गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर उड़ती अफवाहों से परेशान हुईं बेटी टीना आहूजा, बोलीं- मैं भी इंसान हूं, असर तो...
गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर उड़ती अफवाहों से परेशान हुईं बेटी टीना आहूजा, बोलीं- मैं भी इंसान हूं, असर तो...
समय रैना के नए शो की हुई घोषणा, बादशाह ने पुराने विवाद पर कसा तंज- 'अच्छा एडिटर ढूंढ लेना'
समय रैना के नए शो की हुई घोषणा, बादशाह ने पुराने विवाद पर कसा तंज- 'अच्छा एडिटर ढूंढ लेना'
सपा में टूट के दावे पर अखिलेश का पलटवार, ओपी राजभर को बताया ‘अफ़वाह फैलाने वाला’ मंत्री
सपा में टूट के दावे पर अखिलेश का पलटवार, ओपी राजभर को बताया ‘अफ़वाह फैलाने वाला’ मंत्री
रिलीज से पहले ही ‘कॉकटेल 2’ का बजा डंका, शाहिद-कृति-रश्मिका की फिल्म ने एडवांस बुकिंग में कर ली करोड़ों की कमाई
रिलीज से पहले ही ‘कॉकटेल 2’ का बजा डंका, शाहिद-कृति-रश्मिका की फिल्म ने एडवांस बुकिंग में कर ली करोड़ों की कमाई
Apple यूजर्स को लग सकता है झटका, iPhone समेत कई डिवाइसेज हो सकते हैं महंगे
Apple यूजर्स को लग सकता है झटका, iPhone समेत कई डिवाइसेज हो सकते हैं महंगे
PCOS से राहत दिला सकती है भाग्यश्री की बताई यह खास चाय, जानिए क्या हैं फायदे और कैसे करें तैयार
PCOS से राहत दिला सकती है भाग्यश्री की बताई यह खास चाय, जानिए क्या हैं फायदे और कैसे करें तैयार
विजय से मुलाकात के बाद सामंथा का दिल छू लेने वाला पोस्ट, कहा-  'मुझे हमेशा पता था कि आप बड़े मकसद के लिए बने हैं'
विजय से मुलाकात के बाद सामंथा का दिल छू लेने वाला पोस्ट, कहा- 'मुझे हमेशा पता था कि आप बड़े मकसद के लिए बने हैं'
शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स
शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स
सलाद में कच्ची सब्जियां खाते समय बरतें सावधानी, चुकंदर, पालक और अन्य हरी सब्जियां बन सकती हैं एलर्जी का कारण
सलाद में कच्ची सब्जियां खाते समय बरतें सावधानी, चुकंदर, पालक और अन्य हरी सब्जियां बन सकती हैं एलर्जी का कारण