Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

घूमने के अलावा कैम्पिंग के लिए भी बेस्ट हैं लेह-लद्दाख, इन 6 जगहों पर उठाए इसका लुत्फ

जब भारत में यात्रा करने की बात आती है, तो सभी की लिस्ट में लेह-लद्दाख का नाम भी जरूर शामिल होता हैं। हरे-हरे चीड़ के पेड़, ऊंचे पहाड़, सुंदर झीलों वाली घाटी लेह-लद्दाख घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह है

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 27 Aug 2023 12:28:06

घूमने के अलावा कैम्पिंग के लिए भी बेस्ट हैं लेह-लद्दाख, इन 6 जगहों पर उठाए इसका लुत्फ

जब भारत में यात्रा करने की बात आती है, तो सभी की लिस्ट में लेह-लद्दाख का नाम भी जरूर शामिल होता हैं। हरे-हरे चीड़ के पेड़, ऊंचे पहाड़, सुंदर झीलों वाली घाटी लेह-लद्दाख घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह है। समुद्र तल से 11,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित, लद्दाख आपको प्रदूषित शहरों से दूर स्वच्छ हवा और शांत वातावरण देने की पेशकश करता है। यहां घूमने के लिए तो काफी सारी जगह हैं, साथ ही ये कैंपिंग के लिए भी प्रसिद्द है। यहां की कैंपिंग का अनुभव किसी रोमांच से कम नहीं होता। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं लेह-लद्दाख की ऐसी जगहों के बारे में जो कैम्पिंग के लिए बेस्ट हैं। दूर किसी शहर में शांति और साफ हवा में समय बिताना चाहते हैं तो इन जगहों पर कैंपिंग का मजा ले सकते हैं। आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...
camping in leh ladakh,लेह-लद्दाख में कैम्पिंग,leh ladakh camping experience,best campsites in leh ladakh,लेह-लद्दाख में शिविर विहार,camping adventures in leh ladakh,explore the outdoors: camping in ladakh,leh ladakh campgrounds,लेह-लद्दाख में शिविर बसेरे,unforgettable camping in leh ladakh नुब्रा वैली

इस आश्चर्यजनक घाटी को Tri-Arm Valley के नाम से भी जाना जाता है। अगर लद्दाख जा रहे हैं, तो कैम्पिंग के लिए ये अच्छी जगह है। यहां आपको बर्फ़ से ढके पहाड़, पुराने महल और चीज़ें देखने को मिलेंगी। यहां कैम्पिंग करने का सबसे अच्छा समय जून से सितंबर के बीच है, तब यहां का मौसम बहुत सुहावना होता है। इस जगह के कुछ बेहतरीन शिविर डेज़र्ट हिमालय रिसॉर्ट में हैं, जिसमें लक्ज़री टेंट के साथ-साथ ऑर्गेनिक गार्डन से घिरा नुब्रा ऑर्गेनिक रिट्रीट भी है। इस तरह के कैम्प में आपको सभी तरह की सुविधाएं मिलेंगी। यहां इंडियन, चीनी और कॉन्टिनेंटल खाना मिलता है। camping in leh ladakh,लेह-लद्दाख में कैम्पिंग,leh ladakh camping experience,best campsites in leh ladakh,लेह-लद्दाख में शिविर विहार,camping adventures in leh ladakh,explore the outdoors: camping in ladakh,leh ladakh campgrounds,लेह-लद्दाख में शिविर बसेरे,unforgettable camping in leh ladakh जांस्कर वैली

सबसे मशहूर घाटियों में से एक जांस्कर वैली है। ये जम्मू की सबसे ऊंची घाटी है और पास में एक ट्रेकिंग ट्रेल है। यहां कैंपिंग के लिए जून से सितंबर में जाना अच्छा रहेगा। यह ट्रैक असल में एक जमी हुई नदी है। यह नदी सर्दियों में किस हद तक जम जाती है इसका अंदाजा इस बात से आसानी से लगाया जा सकता है कि इस पर लोग ट्रैकिंग भी करते हैं। इसी वजह से यह दुनियाभर में 'चादर ट्रैक' के नाम से भी मशहूर है। यह नाम इसे इसलिए दिया गया है क्योंकि सर्दियों में इस जंस्कार नदी के ऊपर बर्फ की चादर जैसी जम जाती है। 2018 में आई रिपोर्ट्स के अनुसार, चादर ट्रैक पर टूरिस्टों की बढ़ती संख्या और उसके द्वारा फैलाए जा रहे कूड़े-कचरे व ग्लोबल वॉर्मिंग से होने वाले खतरे को देखते हुए वहां टूरिस्टों के आने पर रोक लगाई जा सकती है। इसके अलावा वहां बेहद कम तापमान की वजह से लोग दिन में ट्रैकिंग करते हैं और रात में कैंपिंग, जिसकी वजह से घाटी के पर्यावरण और शांति पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। camping in leh ladakh,लेह-लद्दाख में कैम्पिंग,leh ladakh camping experience,best campsites in leh ladakh,लेह-लद्दाख में शिविर विहार,camping adventures in leh ladakh,explore the outdoors: camping in ladakh,leh ladakh campgrounds,लेह-लद्दाख में शिविर बसेरे,unforgettable camping in leh ladakh पैंगोंग झील

पैंगोंग झील लद्दाख में सबसे अच्छे और खूबसूरत कैंपिंग साइट्स में से एक है। अगर आप किसी शांत जगह जगह पर कुछ समय बिताना चाहते हैं, तो ये कैंपिंग के लिए परफेक्ट है। झील के किनारे सेल्फ कैंपिंग के साथ-साथ कैंपिंग साइटों के लिए भी कई जगह मौजूद हैं, जिसमें चादर टेंट और गर्म कपड़े, बिस्तर, आसपास की देखने लायक खूबसूरत जगह, खाना, पानी और एक सुरक्षित परिसर जैसी कई सुविधाएं पर्यटकों दी जाती हैं। यदि आप एक शांत वातावरण की तलाश में हैं तो ये जगह आपके लिए एकदम परफेक्ट है। पैंगोंग रिट्रीट पैंगोंग झील के किनारे स्थित सबसे अच्छे कैंपिंग स्थलों में से एक है। camping in leh ladakh,लेह-लद्दाख में कैम्पिंग,leh ladakh camping experience,best campsites in leh ladakh,लेह-लद्दाख में शिविर विहार,camping adventures in leh ladakh,explore the outdoors: camping in ladakh,leh ladakh campgrounds,लेह-लद्दाख में शिविर बसेरे,unforgettable camping in leh ladakh सिंधु नदी

इतिहास में सिंधु नदी के बारे में पढ़ा होगा यहां जाकर घूम भी लें। लेह लद्दाक की सबसे खूबसूरत घाटियों में से एक सिंधु नदी प्राकृतिक सुंदरता और आश्चर्यजनक दृश्यों के साथ एक बेहतरीन कैम्पिंग की जगह है। ये क्षेत्र विशेष रूप से सिंधु घाटी सभ्यता का घर है, जो सबसे पुरानी मानव जाति के लिए जाना जाता है। यहां पर आप दिन के दौरान ट्रेकिंग कर सकते हैं और बेहतरीन अनुभव के लिए कैम्पिंग में रात बिता सकते हैं। camping in leh ladakh,लेह-लद्दाख में कैम्पिंग,leh ladakh camping experience,best campsites in leh ladakh,लेह-लद्दाख में शिविर विहार,camping adventures in leh ladakh,explore the outdoors: camping in ladakh,leh ladakh campgrounds,लेह-लद्दाख में शिविर बसेरे,unforgettable camping in leh ladakh त्सो मोरिरी

त्सो मोरीरी लद्दाख में स्थित एक और खूबसूरत झील है। यह लद्दाख की सबसे बड़ी झील है और समुद्र तल से 15,075 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यहां कई प्रकार की वनस्पति और जीव पाए जाते हैं। आप इस स्थान पर 30 विभिन्न प्रकार के पक्षियों को देख सकते हैं। झील के किनारे कई कैंपिंग साइट मौजूद हैं, अगर आप खुद से कैंपिंग करना चाहते हैं, तो हमारी सलाह है कि पहले आप यहां के स्थानीय लोगों से सेल्फ कैंपिंग के लिए बात कर लें, क्योंकि वहां की अधिकांश भूमि ग्रामीणों की है। नोर्लिंग कैंप और नोमाडिक कैंप यहां की कैंपिंग साइट हैं। camping in leh ladakh,लेह-लद्दाख में कैम्पिंग,leh ladakh camping experience,best campsites in leh ladakh,लेह-लद्दाख में शिविर विहार,camping adventures in leh ladakh,explore the outdoors: camping in ladakh,leh ladakh campgrounds,लेह-लद्दाख में शिविर बसेरे,unforgettable camping in leh ladakh थिकसी मठ

हिमालय के बीच ठहरने के लिए लद्दाख में एक और जगह है थिकसी। यह एक अद्भुत जगह है जहां आप कैंपिंग का फूल मजा ले सकते हैं। साथ ही यहां कई एडवेंचर गतिविधियां भी करवाई जाती हैं। थिकसी मठ के साथ यहां स्थित चंबा कैंप है, जो आपके लिए थिकसी में कैंप लगाने के लिए एकदम सही जगह है। यहां आप राफ्टिंग, साइकिलिंग, ब्रिज-वॉचिंग और पोलो खेलने जैसी गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

अमेरिका ने भारत पर 25% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव दिया, ट्रेड डील होने पर 17% तक घट सकती है दर
अमेरिका ने भारत पर 25% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव दिया, ट्रेड डील होने पर 17% तक घट सकती है दर
अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैन्य कमांडरों की बैठक, LAC पर तनाव कम करने पर हुई चर्चा
अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैन्य कमांडरों की बैठक, LAC पर तनाव कम करने पर हुई चर्चा
EPFO खाताधारकों के लिए बड़ी खबर, अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा; दिसंबर के अंत तक शुरू हो सकती है सुविधा
EPFO खाताधारकों के लिए बड़ी खबर, अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा; दिसंबर के अंत तक शुरू हो सकती है सुविधा
केंद्र सरकार ने 11,000 करोड़ रुपये की योजना को दी मंजूरी, देश में बनेंगे आधुनिक निर्माण और इंफ्रास्ट्रक्चर उपकरण
केंद्र सरकार ने 11,000 करोड़ रुपये की योजना को दी मंजूरी, देश में बनेंगे आधुनिक निर्माण और इंफ्रास्ट्रक्चर उपकरण
पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता की देशभर में जांच करेगा FSSAI, 1-2 महीने में आएंगे नतीजे
पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता की देशभर में जांच करेगा FSSAI, 1-2 महीने में आएंगे नतीजे
भारत और सिंगापुर मिलकर मजबूत करेंगे विमान मरम्मत क्षेत्र, MRO सेक्टर में सहयोग को मंजूरी
भारत और सिंगापुर मिलकर मजबूत करेंगे विमान मरम्मत क्षेत्र, MRO सेक्टर में सहयोग को मंजूरी
डाक विभाग को आधुनिक बनाने के लिए 2,632 करोड़ रुपये मंजूर, पोस्ट ऑफिस सेवाओं में होगा सुधार
डाक विभाग को आधुनिक बनाने के लिए 2,632 करोड़ रुपये मंजूर, पोस्ट ऑफिस सेवाओं में होगा सुधार
अक्षय कुमार का खुलासा: 8 घंटे काम करने की शर्त के कारण बड़े प्रोड्यूसर नहीं देते फिल्में
अक्षय कुमार का खुलासा: 8 घंटे काम करने की शर्त के कारण बड़े प्रोड्यूसर नहीं देते फिल्में
मणिरत्नम की 'Inji Vellam' का पहला गाना 'Aachi Aachi' रिलीज, साई पल्लवी के नए लुक ने खींचा ध्यान
मणिरत्नम की 'Inji Vellam' का पहला गाना 'Aachi Aachi' रिलीज, साई पल्लवी के नए लुक ने खींचा ध्यान
विश्व शतरंज चैंपियनशिप: गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरा मुकाबला भी ड्रॉ, स्कोर 1-1
विश्व शतरंज चैंपियनशिप: गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरा मुकाबला भी ड्रॉ, स्कोर 1-1
मूलांक 1 से 9 तक का रहस्य: जानें किस अंक का स्वामी कौन-सा ग्रह माना जाता है
मूलांक 1 से 9 तक का रहस्य: जानें किस अंक का स्वामी कौन-सा ग्रह माना जाता है
मेटाबॉलिज्म क्या है और शरीर में कैसे काम करता है? वजन बढ़ने से लेकर ऊर्जा तक जानें पूरी बात
मेटाबॉलिज्म क्या है और शरीर में कैसे काम करता है? वजन बढ़ने से लेकर ऊर्जा तक जानें पूरी बात
कुंडली में कौन-सा भाव बताता है धन और विवाह का योग? समझें सभी 12 भावों का अर्थ
कुंडली में कौन-सा भाव बताता है धन और विवाह का योग? समझें सभी 12 भावों का अर्थ
बढ़ती उम्र में मांसपेशियां कमजोर क्यों होने लगती हैं? जानें सरकोपेनिया के लक्षण और बचाव के तरीके
बढ़ती उम्र में मांसपेशियां कमजोर क्यों होने लगती हैं? जानें सरकोपेनिया के लक्षण और बचाव के तरीके
astrology