Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार के ये 10 पारंपरिक व्यंजन अपनी ओर खींचते हैं पर्यटकों का ध्यान, जरूर लें इनका स्वाद

देश के विभिन्न राज्यों में से एक हैं बिहार जहां से हर साल कई बड़े अधिकारी परीक्षा पास कर निकलते हैं। अपनी शिक्षा के साथ ही बिहार को अपने इतिहास और संस्कृति के लिए भी जाना जाता हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 02 May 2024 7:59:32

बिहार के ये 10 पारंपरिक व्यंजन अपनी ओर खींचते हैं पर्यटकों का ध्यान, जरूर लें इनका स्वाद

देश के विभिन्न राज्यों में से एक हैं बिहार जहां से हर साल कई बड़े अधिकारी परीक्षा पास कर निकलते हैं। अपनी शिक्षा के साथ ही बिहार को अपने इतिहास और संस्कृति के लिए भी जाना जाता हैं। हर साल लाखों पर्यटक बिहार पहुंचते हैं और यहां के स्थलों के साथ ही खानपान का मजा लेना पसंद करते हैं। जी हां, बिहार को अपने पारंपरिक व्यंजनों के लिए जाना जाता हैं जो पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर खींचते हैं। ये व्यंजन भोजन का स्वाद लेने के इच्छुक हर व्यक्ति के मुंह में पानी ला देते है। आज इस कड़ी में हम आपको बिहार के उन पारंपरिक व्यंजन की जानकारी देने जा रहे हैं जो यहां की शान हैं और पूरे भारत में जाने जाते हैं।
bihari cuisine specialties,traditional foods of bihar,authentic dishes from bihar,popular bihari delicacies,iconic food items from bihar,must-try foods in bihar,famous bihari recipes,culinary treasures of bihar,regional cuisine of bihar,best dishes to try in bihar दाल पुरी

दाल पुरी बिहार में लोगों के बीच बहुत मशहूर है। अधिकतर घरों में इसे लोगों द्वारा बड़े ही चाव से बनाया जाता है। यह बिहार के सबसे प्रसिद्ध भोजनों में भी शामिल है। वहीं अगर इसे बनाने की विधि के बारे में बात करें तो इसे आलू के पराठें की तरह ही बनाया जाता है। बस इसमें आलू की जगह पीसी हुई दाल भर दी जाती है। bihari cuisine specialties,traditional foods of bihar,authentic dishes from bihar,popular bihari delicacies,iconic food items from bihar,must-try foods in bihar,famous bihari recipes,culinary treasures of bihar,regional cuisine of bihar,best dishes to try in bihar लिट्टी चोखा

लिट्टी चोखा के मनमोहक स्वाद, जिसे सभी पसंद करते हैं, उसे किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है। यह घी से भरपूर बिहार का एक बहुत ही मशहूर व्यंजन है। इसे गेहूँ और सत्तू को मसालों के साथ, गोल तीखे गोले बनाकर घी में डुबा कर बनाया जाता है। कुरकुरे क्रस्ट के साथ लिट्टी की बनावट इसे खाने के शौकीनों को खुश कर देती है। चोखा उबली हुई सब्ज़ियों (आलू, बैगन, टमाटर) को मैश करके तैयार किया जाता है, इसमें मसाले और कटा हुआ प्याज, लहसुन आदि मिलाया जाता है और लिट्टी के साथ एक मानार्थ व्यंजन के रूप में परोसा जाता है। bihari cuisine specialties,traditional foods of bihar,authentic dishes from bihar,popular bihari delicacies,iconic food items from bihar,must-try foods in bihar,famous bihari recipes,culinary treasures of bihar,regional cuisine of bihar,best dishes to try in bihar ठेकुआ

ठेकुआ, यह व्यंजन आपको बिहार में मनाये जाने वाले छठ पर्व के समय ज़्यादा देखने को मिलेगा। यह खाने में हल्का सख़्त और मीठा होता है। यह आटे में घी, पीसी हुई चीनी या गुड़, इलाइची आदि को एक साथ गूंदकर और फिर तलने के बाद तैयार हो जाता है। इसका रंग हल्का सुनहरा होता है जिससे यह लोगों को अपनी तरफ बखूबी लुभाता है। bihari cuisine specialties,traditional foods of bihar,authentic dishes from bihar,popular bihari delicacies,iconic food items from bihar,must-try foods in bihar,famous bihari recipes,culinary treasures of bihar,regional cuisine of bihar,best dishes to try in bihar खाजा

खाजा एक प्रकार का पकवान है जो मुख्यतः मैदा, चीनी, घी या डालडा से बनाया जाता है। यह पूर्वी भारत के बिहार, उड़ीसा तथा पश्चिम बंगाल में बहुत लोकप्रिय है। सिलाव तथा राजगीर दो ऐसे स्थान है, जहां का खाजा अन्य के मुकाबले बेहतर समझा जाता है। बिहार तथा पड़ोसी राज्यों से होते हुए खाजा अब अन्य राज्यों में भी लोकप्रिय हो गया है। bihari cuisine specialties,traditional foods of bihar,authentic dishes from bihar,popular bihari delicacies,iconic food items from bihar,must-try foods in bihar,famous bihari recipes,culinary treasures of bihar,regional cuisine of bihar,best dishes to try in bihar चाना घुघनी

चाना घुघनी बिहार के लगभग हर घर में नाश्ते के रूप में खाया जाने वाला पारंपरिक व्यंजन है। यह बहुत मसालेदार होता है। इसे बनाने के लिए उबले हुए चने, प्याज और मसालों के साथ तला हुआ चूड़ा का भूजा एक साथ मिलाकर इसे तैयार किया जाता है। bihari cuisine specialties,traditional foods of bihar,authentic dishes from bihar,popular bihari delicacies,iconic food items from bihar,must-try foods in bihar,famous bihari recipes,culinary treasures of bihar,regional cuisine of bihar,best dishes to try in bihar दुधौरी

दुधौरी बिहार की पारंपरिक मिठाई है। ये ख़ासकर होली के मौके पर बनाई जाती है। इस मिठाई की सबसे ख़ास बात ये बेहद कम समय में बनकर तैयार हो जाती है। ये मिठाई 20 से 25 मिनट में आसानी से बन कर तैयार हो जाती है। इसे रोड ट्रिप और पिकनिक पर भी पैक किया जा सकता है। इसे बनाने में चावल, दूध, चीनी और घी का इस्तेमाल किया जाता है। ये बिहार और झारखंड दोनों राज्यों में बनाई जाती है। bihari cuisine specialties,traditional foods of bihar,authentic dishes from bihar,popular bihari delicacies,iconic food items from bihar,must-try foods in bihar,famous bihari recipes,culinary treasures of bihar,regional cuisine of bihar,best dishes to try in bihar धूस्का

धूस्का बिहार का एक पारंपरिक नाश्ता है। इसे ख़ासकर नाश्ते में खाया जाता है। कहा जाता है कि यह उत्तर भारतीय रेसिपी घुगनी चाट के साथ सबसे अच्छी लगती है। इसकी सबसे ख़ास बात ये है कि इसे कम से कम मसालों का इस्तेमाल करके पकाया जाता है। आपको बता दें, इसे बनाने के लिए चावल, चना दाल, काले चने, हरी मिर्च, लहसुन और धनिया पत्ती का इस्तेमाल किया जाता है। आप आलू की सब्ज़ी या सलाद आदि के साथ भी इसका स्वाद ले सकते हैं। bihari cuisine specialties,traditional foods of bihar,authentic dishes from bihar,popular bihari delicacies,iconic food items from bihar,must-try foods in bihar,famous bihari recipes,culinary treasures of bihar,regional cuisine of bihar,best dishes to try in bihar सुरन चटनी

सुरन चटनी सुरन और जिमीकंद की एक ऐसी सब्ज़ी है जिसमें प्रोटीन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा बहुत अधिक होती है। ये डायबिटिक लोगों के लिए भी अच्छा माना जाता है। आप इस चटनी को अपने खाने के साथ या फिर अपने नाश्ते में परोस सकते है। बिहारी सुरन चटनी रेसिपी को दाल पालक, भिंडी मसाला और फुल्का के साथ दिन के खाने के लिए परोसे। bihari cuisine specialties,traditional foods of bihar,authentic dishes from bihar,popular bihari delicacies,iconic food items from bihar,must-try foods in bihar,famous bihari recipes,culinary treasures of bihar,regional cuisine of bihar,best dishes to try in bihar तरुआ

तरुआ भी एक पारंपरिक बिहारी डिश है। इसे आप नाश्ते में खाने वाले व्यंजनों में गिन सकते हैं। इसे आप चटनी और चाय के साथ खा सकते हैं। अगर इसे बनाने की विधि की बात की जाए तो इसके के लिए बैंगन, बेसन, चावल, हरा धनिया, अदरक, हरी मिर्च, लहसुन, राई, नमक और हल्दी इस्तेमाल की जाती है। आख़िर में इसे ‘राई के तेल’ में तल लिया जाता है। bihari cuisine specialties,traditional foods of bihar,authentic dishes from bihar,popular bihari delicacies,iconic food items from bihar,must-try foods in bihar,famous bihari recipes,culinary treasures of bihar,regional cuisine of bihar,best dishes to try in bihar अनरसा

अनरसा भी एक ट्रेडिशनल बिहारी डिश है। इसे खासकर त्योहारों के मौके पर बनाया जाता है। अनरसा बनाने के लिए चावल, गुड़, इलाइची, सौंफ और सूखा नारियल का इस्तेमाल किया जाता है। आख़िर में इसे तेल में डीप फ़्राई किया जाता है। ये दिखने में मालपुवे की तरह होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

अमेरिका ने भारत पर 25% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव दिया, ट्रेड डील होने पर 17% तक घट सकती है दर
अमेरिका ने भारत पर 25% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव दिया, ट्रेड डील होने पर 17% तक घट सकती है दर
अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैन्य कमांडरों की बैठक, LAC पर तनाव कम करने पर हुई चर्चा
अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैन्य कमांडरों की बैठक, LAC पर तनाव कम करने पर हुई चर्चा
EPFO खाताधारकों के लिए बड़ी खबर, अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा; दिसंबर के अंत तक शुरू हो सकती है सुविधा
EPFO खाताधारकों के लिए बड़ी खबर, अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा; दिसंबर के अंत तक शुरू हो सकती है सुविधा
केंद्र सरकार ने 11,000 करोड़ रुपये की योजना को दी मंजूरी, देश में बनेंगे आधुनिक निर्माण और इंफ्रास्ट्रक्चर उपकरण
केंद्र सरकार ने 11,000 करोड़ रुपये की योजना को दी मंजूरी, देश में बनेंगे आधुनिक निर्माण और इंफ्रास्ट्रक्चर उपकरण
पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता की देशभर में जांच करेगा FSSAI, 1-2 महीने में आएंगे नतीजे
पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता की देशभर में जांच करेगा FSSAI, 1-2 महीने में आएंगे नतीजे
भारत और सिंगापुर मिलकर मजबूत करेंगे विमान मरम्मत क्षेत्र, MRO सेक्टर में सहयोग को मंजूरी
भारत और सिंगापुर मिलकर मजबूत करेंगे विमान मरम्मत क्षेत्र, MRO सेक्टर में सहयोग को मंजूरी
राजस्थानी मिर्ची के टिपोरे घर पर बनाएं, कम सामग्री में तैयार होगी चटपटी देसी सब्जी
राजस्थानी मिर्ची के टिपोरे घर पर बनाएं, कम सामग्री में तैयार होगी चटपटी देसी सब्जी
नाश्ते में ट्राई करें उत्तर प्रदेश की बेड़मी पूरी, मसालेदार आलू की सब्जी के साथ लगेगी शानदार
नाश्ते में ट्राई करें उत्तर प्रदेश की बेड़मी पूरी, मसालेदार आलू की सब्जी के साथ लगेगी शानदार
रागी के आटे से तैयार करें कर्नाटक की मशहूर मुद्दे, साथ में बनाएं स्वादिष्ट बस्सारू
रागी के आटे से तैयार करें कर्नाटक की मशहूर मुद्दे, साथ में बनाएं स्वादिष्ट बस्सारू
विश्व शतरंज चैंपियनशिप: गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरा मुकाबला भी ड्रॉ, स्कोर 1-1
विश्व शतरंज चैंपियनशिप: गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरा मुकाबला भी ड्रॉ, स्कोर 1-1
मूलांक 1 से 9 तक का रहस्य: जानें किस अंक का स्वामी कौन-सा ग्रह माना जाता है
मूलांक 1 से 9 तक का रहस्य: जानें किस अंक का स्वामी कौन-सा ग्रह माना जाता है
मेटाबॉलिज्म क्या है और शरीर में कैसे काम करता है? वजन बढ़ने से लेकर ऊर्जा तक जानें पूरी बात
मेटाबॉलिज्म क्या है और शरीर में कैसे काम करता है? वजन बढ़ने से लेकर ऊर्जा तक जानें पूरी बात
सर्दियों में बालों में बढ़ जाता है स्टैटिक और फ्रिज? जानें बालों को मैनेज करने के 8 तरीके
सर्दियों में बालों में बढ़ जाता है स्टैटिक और फ्रिज? जानें बालों को मैनेज करने के 8 तरीके
सर्दियों में हाथ हो रहे हैं खुरदरे और रूखे? अपनाएं ये 8 आसान हैंड केयर टिप्स
सर्दियों में हाथ हो रहे हैं खुरदरे और रूखे? अपनाएं ये 8 आसान हैंड केयर टिप्स
astrology