न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

वॉटर स्पोर्ट्स का मजा लेना हैं तो पहुंच जाइये भारत की इन 8 लोकेशन, मिलेगा एडवेंचर का रोमांच

आजकल देखने को मिल रहा है कि लोग अपने घूमने के लिए ऐसी जगहों का चुनाव कर रहे हैं जहां वे एडवेंचर एक्टिविटी कर सकें।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 03 Jan 2024 9:09:28

वॉटर स्पोर्ट्स का मजा लेना हैं तो पहुंच जाइये भारत की इन 8 लोकेशन, मिलेगा एडवेंचर का रोमांच

आजकल देखने को मिल रहा है कि लोग अपने घूमने के लिए ऐसी जगहों का चुनाव कर रहे हैं जहां वे एडवेंचर एक्टिविटी कर सकें। कई लोगों की विश लिस्ट में विभिन्न तरह की एडवेंचर एक्टिविटी होती हैं जिन्हें करने के लिए वे ट्रिप प्लान करते हैं। आजकल बंजी जंपिंग और स्काई डाइविंग जैसे एडवेंचर स्पोर्ट्स के अलावा वॉटर स्पोर्ट्स भी काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। भारत में कई ऐसी जगहें हैं जहां वॉटर स्पोर्ट्स के रोमांच का मजा लिया जा सकता हैं, फिर वह चाहे रिवर राफ्टिंग हो या स्कूबा डाइविंग। आज हम आपको ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...

top water sports destinations in india,best places for water activities in india,indian spots for water sports enthusiasts,popular water sports locations in india,exciting water sports destinations in india,must-visit spots for water activities in india,water adventure hotspots in india,indian destinations for thrilling water sports,prime locations for water sports in india,best indian places for aquatic sports

अंडमान

अंडमान के आसपास भारत के बेस्ट स्कूबा डाइविंग साइट्स भी मौजूद हैं, जहां पर अंडरवाटर एडवेंचर का आप भरपूर आनंद ले सकते हैं। कई निजी कंपिनियां लोगों को इस एक्टीविटीज की सुविधा हैं। अंडमान में पैरासेलिंग, जैट स्काइंग, बोटिंग और सर्फिंग कर सकते हैं। अंडमान आइलैंड बंगाल की खाड़ी में स्थित है। यहां पर बैस्ट वॉटर स्पोर्ट्स स्कूबा डाइविंग, स्नोरकेल्लिंग और अंडर सी वॉकिंग रहती है। यहां के हैवलॉक आईलैंड पर सबसे ज्यादा स्कूबा डाइविंग होती है। 45 मिनट की डाइव के लिए 15 मिनट की बेसिक ट्रेनिंग दी जाती है।

top water sports destinations in india,best places for water activities in india,indian spots for water sports enthusiasts,popular water sports locations in india,exciting water sports destinations in india,must-visit spots for water activities in india,water adventure hotspots in india,indian destinations for thrilling water sports,prime locations for water sports in india,best indian places for aquatic sports

गोकर्णा

कर्नाटक के करवाड़ के तटीय क्षेत्र में स्थित गोकरणा एक छोटा सा शहर है। यहां ओम बीच पर सबसे ज्यादा वॉटर स्पोर्ट्स की सुविधा उपलब्ध है। इस बीच पर सर्फिंग भी सीख सकते हैं। यहां कई सर्फिंग स्कूल हैं जो सर्फिंग कोर्स करवाते हैं। अगर आपको बीच पर घूमने का शौक है तो गोकरणा आपके लिए बेस्ट वेकेशन स्पॉट है। नीले समुद्र और साफ रेत के बीच पर्यटकों की छुट्टियां और भी ज्यादा खुशनुमा हो जाती हैं। तीर्थस्थल के साथ-साथ गोकर्णा में आपको समुद्रतट पर घूमने का मौका भी मिलेगा।

top water sports destinations in india,best places for water activities in india,indian spots for water sports enthusiasts,popular water sports locations in india,exciting water sports destinations in india,must-visit spots for water activities in india,water adventure hotspots in india,indian destinations for thrilling water sports,prime locations for water sports in india,best indian places for aquatic sports

लक्षद्वीप

अगर आपको वॉटर स्पोर्ट्स के तौर पर स्कूबा डाइविंग जैसे अंडर-वॉटर एडवेंचर्स का शौक है तो इसके लिए लक्षद्वीप एक आदर्श विकल्प साबित हो सकता है क्योंकि यहां स्कूबा डाइविंग के लिए कई शानदार साइट्स मौजूद हैं। यहां आकर आप 18 मीटर से लेकर 20 मीटर तक अंडर-वॉटर डाइविंग का रोमांचक आनंद ले सकते हैं और इस दौरान साफ पानी में समद्री वनस्पतियों और जीवों को देख सकते हैं।

top water sports destinations in india,best places for water activities in india,indian spots for water sports enthusiasts,popular water sports locations in india,exciting water sports destinations in india,must-visit spots for water activities in india,water adventure hotspots in india,indian destinations for thrilling water sports,prime locations for water sports in india,best indian places for aquatic sports

गोवा

भारत में वॉटर स्पोर्ट्स का नाम आते ही सबसे पहले हमारे जुबां पर गोवा का नाम आता है। गोवा में वॉटर स्पोर्ट्स अब पहले से काफी ज्यादा लोकप्रिय हो गए हैं। यहां पर आप स्कूबा डाइविंग, जेट स्की, स्पोर्ट्स पैरासेलिंग, स्पोर्ट रिंगो राइड, स्पोर्ट वाटर स्की, स्पीड बोटिंग और स्पोर्ट बनाना राइड का मजा ले सकते हैं। वाटर स्पोर्ट्स के लिए यह जगह काफी दिलचस्प है।

top water sports destinations in india,best places for water activities in india,indian spots for water sports enthusiasts,popular water sports locations in india,exciting water sports destinations in india,must-visit spots for water activities in india,water adventure hotspots in india,indian destinations for thrilling water sports,prime locations for water sports in india,best indian places for aquatic sports

ऋषिकेश

उत्तराखंड में स्थित ऋषिकेश अध्यात्म के साथ-साथ वॉटर स्पोर्ट्स लिए भी पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है और यहां आप कई तरह के वॉटर स्पोर्ट्स का आनंद ले सकते हैं। अगर आप वाइट वॉटर राफ्टिंग का आंनद उठाना चाहते हैं तो यहां से कुछ ही दूर स्थित कोडियाला गांव की सैर कर सकते हैं। यहां की राफ्टिंग को काफी रोमांचक माना जाता है। इसके अलावा ऋषिकेश में आप बॉडी सर्फिंग से लेकर क्लिफ जंपिंग का भी आनंद ले सकते हैं।

top water sports destinations in india,best places for water activities in india,indian spots for water sports enthusiasts,popular water sports locations in india,exciting water sports destinations in india,must-visit spots for water activities in india,water adventure hotspots in india,indian destinations for thrilling water sports,prime locations for water sports in india,best indian places for aquatic sports

भीमताल

आपने जमीन पर तो जोरबिंग के बारे में सुना ही होगा लेकिन क्या पानी पर ऐसा करने के बारे में सोचा है। अगर आप ऐसा कुछ करने के बारे में सोच रहे हैं तो भीमताल झील इसके लिए सबसे बेहतर है। ये नैनीताल के नज़दीक स्थित है। इसके लिए किसी तरह के प्रशिक्षण की भी जरूरत नहीं है। इसके अलावा यहां और भी कई तरह के वॉटर स्पोर्ट्स जैसे कायाकिंग, बोटिंग आदि कर सकते हैं। पहाड़ों के बीच स्थित होने के कारण ये जगह देश में गर्मी की मार से बचने के लिए उत्तम है।

top water sports destinations in india,best places for water activities in india,indian spots for water sports enthusiasts,popular water sports locations in india,exciting water sports destinations in india,must-visit spots for water activities in india,water adventure hotspots in india,indian destinations for thrilling water sports,prime locations for water sports in india,best indian places for aquatic sports

केरल

केरल दुनियाभर में अपनी संस्कृति, बदलते मौसम और प्रकृति के अद्भुत नजारों के लिए जाना जाता है। यहां पर आप प्रकृति के मनोरम दृश्य के साथ वॉटर स्पोर्ट्स का भी मजा ले सकते हैं। वॉटर स्पोर्ट्स के लिए केरल बहुत ही सही जगह है और यह खासतौर पर बैकवॉटर, झीलों और नदियों के लिए मशहूर है। केरल में स्थित अल्लेप्पी, कन्नूर और कोवलम जैसी खूबसूरत जगहों पर आप बोटिंग, पैरासेलिंग, कायाकिंग, विंड सर्फिंग और वॉटर स्कीइंग जैसे मजेदार वॉटर स्पोर्ट्स का लुत्फ उठा सकते हैं।

top water sports destinations in india,best places for water activities in india,indian spots for water sports enthusiasts,popular water sports locations in india,exciting water sports destinations in india,must-visit spots for water activities in india,water adventure hotspots in india,indian destinations for thrilling water sports,prime locations for water sports in india,best indian places for aquatic sports

लद्दाख

लेह लद्दाख का नाम सुनते ही हमारे दिल में एक अनछुई खूबसूरती की तस्वीर उतर आती है। गर्मियों के दिनों में यह पर्यटकों के बेहद पसंदीदा पर्यटन स्थल है। यहां पर आपको रीवर राफ्टिंग जैसा अनुभव दुनिया में कहीं भी नहीं मिलेगा। साथ ही आप प्रकृति के मनोरम दृश्या का भी आनंद ले सकते हैं। सर्दियों में यहां का तापमान कई डिग्री नीचे होता है और यहां पहुंचना बेहद मुश्किल होता है। अब यह जगह दिसंबर जनवरी की सर्दी में भी एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिहाज से भी काफी माकूल बन रही है। यहां पर आप आइस क्लाइम्बिंग जैसे कई शानदार एडवेंचर स्पोर्ट्स का मजा ले सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर किया हमला, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में धमाकों से बढ़ा तनाव

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में

INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान

'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज

10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप

सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद

अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी

धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय

हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'

इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास

बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक

अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा

धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम

दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल