न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

करना चाहते हैं सूरज की खूबसूरती का दीदार, देश की इन जगहों पर दिखता हैं सनसेट का बेहतरीन नजारा

प्रकृति की खूबसूरती के आगे किसी भी तरह की सुंदरता का कोई मेल नहीं हैं। भारत जैसे इस विशाल देश के हर क्षेत्र में प्रकृति के अलग और अनोखे रंग देखने को मिल जाते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 12 Aug 2022 7:42:29

करना चाहते हैं सूरज की खूबसूरती का दीदार, देश की इन जगहों पर दिखता हैं सनसेट का बेहतरीन नजारा

प्रकृति की खूबसूरती के आगे किसी भी तरह की सुंदरता का कोई मेल नहीं हैं। भारत जैसे इस विशाल देश के हर क्षेत्र में प्रकृति के अलग और अनोखे रंग देखने को मिल जाते हैं। प्रकृति के नजारों में जहां पहाड़, नदी, झरने, पेड़-पौधों होते हैं वहीँ सूरज की खूबसूरती का दीदार करना भी एक अद्भुद अहसास होता हैं। जी हां, देश में कई ऐसी जगहें हैं जहां का सनराइज और सनसेट पॉइंट्स दुनियाभर में अपने अलौकिक और बेहतरीन नज़ारे के लिए जाना जाता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं जगहों की जानकारी देने जा रहे हैं जहां का यह दृश्य जहन में इस तरह बस जाता हैं कि भुलाए नहीं भूल पाते हैं। आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...

sunset places in india,india tourism,tourist places to see sunset,holidays,travel,india travel places,travel places in india

कन्याकुमारी, तमिलनाडु

कन्याकुमारी भारत के आखिरी छोर पर है। अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के अलावा कन्याकुमारी दुनिया भर में सनसेट के लिए भी काफी फेमस है। समुद्र में डूबते हुए सूरज को देखने यहां हर रोज हजारों पर्यटक आते है। ऐसा लगता है कि जैसे यहां सूरज समुद्र के पानी में छिप जाता है।

sunset places in india,india tourism,tourist places to see sunset,holidays,travel,india travel places,travel places in india

हेवलॉक बीच, अंडमान

अंडमान स्थित हेवलॉक बीच अपनी खूबसूरती के लिये दुनियाभर में मशहूर है। हेवलॉक बीच का सनसैट देखने का अपना ही मजा होता है। यहां आकर सनसैट नहीं देखा तो सोचो आपने अंडमान का सारा मजा छोड़ दिया। दुनियाभर से लोग इस बीच पर सनसैट देखने आते हैं।

sunset places in india,india tourism,tourist places to see sunset,holidays,travel,india travel places,travel places in india

ताज महल, आगरा

आगरा स्थित ताजमहल को देखने के लिए रोजाना हजारों पर्यटकों का जमावड़ा लगता है। संगमरमर की इस अद्भुत संरचना का आकर्षण ऐसा है कि भारत भ्रमण पर निकला विदेशी सैलानी यहां आने की कामना जरूर करता है। वैसे तो ताजमहल का दीदारा सुबह से लेकर शाम के बीच किसी भी वक्त किया जा सकता है। लेकिन सच मानिए अगर आप सूर्यास्त और सूर्योदय की हल्की किरणों के बीच ताजमहल का दीदार करते हैं तो आप यहां का नजारा कभी नहीं भूलेंगे।

sunset places in india,india tourism,tourist places to see sunset,holidays,travel,india travel places,travel places in india

वाराणसी, उत्तर प्रदेश

वाराणसी में लोग आध्यात्मिक उपचार की तलाश में आते हैं और गंगा यहां सबसे सुंदर अनुभव प्रदान करती है। गंगा नदी के किनारे बैठे उगते सूरज का नजारा आपको गदगद कर देगा। अगर आप सुबह जल्दी उठ सकते हैं तो नाव की सवारी भी कर सकते हैं। वैसे वाराणसी को महाकाल की नगरी भी कहा जाता है। यहां विश्व प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर स्थित है।

sunset places in india,india tourism,tourist places to see sunset,holidays,travel,india travel places,travel places in india

उमियम लेक, मेघालय

आपने आसमान को लाल और आसमानी रंग में जरुर देखा होगा लेकिन जब आप मेघालय के उमियम लेक पर जाएंगे और खास सनसेट को देखेंगे तो एेसा लगता है कि मानों कुदरत इन दोंनों रंगो को मिलाकर नए रंगों को बना रही है। यहां का सनसेट का मनोहरम दृश्य देखने वाला होता है।

sunset places in india,india tourism,tourist places to see sunset,holidays,travel,india travel places,travel places in india

कच्छ का रन, गुजरात

गुजरात स्थित कच्छ का रण, एक लवणीय दलदली क्षेत्र है। जो बिलकुल एक वीरान अवस्था में पड़ा है। सिकंदर के काल में कभी यह इलाका झील के लिए प्रसिद्ध था। जहां आराम से नौकायन किया जा सकता था। लेकिन अब यह पूरा क्षेत्र एक नमक के ढेर में तब्दील हो गया है। लेकिन यह वीरान क्षेत्र भी आखों को आराम देने के काम आता है। जीं हां यहां का सूर्यास्त और सूर्योदय देखने लायक होता है। जिसके देखने के लिए कई पर्यटक यहां तक का सफर तय करते हैं। डूबते सूरज की हल्की रोशनी में सफेद जमीन किसी संगमरमर के बने फर्श का एहसास कराती है।

sunset places in india,india tourism,tourist places to see sunset,holidays,travel,india travel places,travel places in india

पालोलेम बीच, गोवा

विश्व प्रसिद्ध पालोलेम बीच गोवा के कैनाकोना में स्थित है। इस बीच के चारो ओर खजूर के पेड़ लगे हुये हैं जो इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। पालोलेम गांव के पास लकड़ी के मकान बने हुये हैं। लकड़ी के घर और खजूर के पेड़ इस बीच को दुनिया का बेहतरीन सनसेट बीच बनाते हैं।

sunset places in india,india tourism,tourist places to see sunset,holidays,travel,india travel places,travel places in india

पुष्कर, राजस्थान

राजस्थान शुरू से ही एक आकर्षक गंतव्य रहा है, जहां के प्राचीन स्थलों को देखने के लिए रोजाना हजारों देशी-विदेशी सैलानी यहां तक का सफर तय करते हैं। यह पूरा राज्य खूबसूरत किलों व भवनों के लिए प्रसिद्ध है। वैसे आप यहां सूर्योदय और डूबते सूरज के अद्भुत दृश्यों का आनंद उठा सकते हैं। जिसके लिए आपको राजस्थान के पुष्कर आना पड़ेगा। कहते हैं यहां तड़के सुबह और शाम का नजारा बेहद आकर्षक होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध

PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल

चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय

Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स

PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी

मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल

पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों

यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प

चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान

OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर

13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस

शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती