न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सनसेट और सनराइज पॉइंट्स के लिए जानी जाती हैं देश की ये खूबसूरत जगहें

भारत एक विशाल देश हैं जो अपने पर्यटन के लिए जाना जाता हैं। देश की कई ऐसी जगहें हैं जहां लाखों देशी-विदेशी सैलानी पहुंचते हैं और घूमने का मजा लेते हैं। कई ऐसे फोटोग्राफर हैं

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 07 Nov 2022 11:01:52

सनसेट और सनराइज पॉइंट्स के लिए जानी जाती हैं देश की ये खूबसूरत जगहें

भारत एक विशाल देश हैं जो अपने पर्यटन के लिए जाना जाता हैं। देश की कई ऐसी जगहें हैं जहां लाखों देशी-विदेशी सैलानी पहुंचते हैं और घूमने का मजा लेते हैं। कई ऐसे फोटोग्राफर हैं जो अलग-अलग जगहों की सैर करते हुए वहां के खूबसूरत नजारों को अपने कैमरे में कैद करना पसंद करते हैं। खासतौर से लोग सनसेट और सनराइज के खूबसूरत नजारों को देखना पसंद करते हैं और इन्हें ही अपने कैमरे में कैद करने की चाहत रखते हैं। ये नजारे आपके दिनभर की थकान को दूर करने का काम करते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको देश की कुछ ऐसी खूबसूरत जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो सनसेट और सनराइज पॉइंट्स के लिए जानी जाती हैं।

best sunset and sunrises places in india,india travel,holidays in india,india travel guide

कन्याकुमारी

कन्याकुमारी भारत के सबसे दक्षिणी छोर पर बसा हुआ शहर है। कन्याकुमारी तीन महासागर हिंद महासागर, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर का संगम है। यह अपनी प्राकृतिक सुंदरता के साथ अपने सनसेट के लिए भी काफी मशहूर है। यहां पर समुद्र में डूबते हुए सूरज को देखना वास्तव में दिलचस्प सा लगता है।इस मनमोहक दृश्य का दीदार करने के लिए यहां पर लाखों की संख्या में पर्यटक आते हैं। साथ ही आपको बता दें कन्याकुमारी भारत में एकमात्र जगह है जहां पर पूर्णिमा के दिन आप एक साथ सूर्यास्त और चांद को उगते अद्वितीय दृश्य का आनंद ले सकते हैं।

best sunset and sunrises places in india,india travel,holidays in india,india travel guide

वर्कला

वर्कला, तिरूवंनतपुरम जिले में बसा एक खूबसूरत तटीय शहर है। यह केरल के दक्षिण भाग में स्थित है। वर्कला ही केरल में एकमात्र ऐसी जगह है जहां पहाडि़यां, समुद्र के निकट हैं। यह विशिष्टता, अरब सागर की चट्टानों के साथ विलयता के कारण हुई है। भारतीय भू - वैज्ञानिक सर्वेक्षण इस स्थल को वर्कला फॉरमेशन के नाम से पुकारते हैं। यहां के तटों पर पानी की फुहार, बौछार के कारण डिस्कवरी चैनल को शीर्ष दस मौसमी समुद्र तटों में वर्कला को शामिल करने के लिए बाध्य होना पड़ा।

best sunset and sunrises places in india,india travel,holidays in india,india travel guide

टाइगर हिल, दार्जिलिंग

पश्चिमी बंगाल राज्य के दार्जिलिंग में स्थित टाइगर हिल्स, देश के सबसे शानदार सूर्योदय के दृश्य को प्रस्तुत करता है। यदि आप सुबह की महिमा का गवाह बनना चाहते हैं और उगते सूरज के दृश्य को अपनी आंखों में कैद करना चाहते हैं तो इस जगह की यात्रा अवश्य करें। वास्तव में यहां पर आप उगते सूरज के शानदार दृश्य को देख आप मंत्रमद्ध हो उठेंगे।

best sunset and sunrises places in india,india travel,holidays in india,india travel guide

पुरी बीच

पुरी का समुद्री तट, बंगाल की खाड़ी के तट पर स्थित है और पुरी रेलवे स्टेशन से केवल 2 किलोमीटर की दूरी पर है। पुरी समुद्री तट शहर का एक लोकप्रिय पर्यटक आकर्षण है और इस तट को तैराकी के लिए आदर्श तथा भारत के सर्वश्रेष्ठ समुद्री तटों में से एक के रुप में माना जाता है। इस समुद्री तट को हिंदू बहुत पवित्र मानते हैं। वार्षिक पुरी बीच महोत्सव रेत कला को प्रदर्शित करता है जो कई पर्यटकों को अपनी ओर खींचता है। अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित स्थानीय रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक की कला आंखों को सुकून देती है और अगर आप इस त्योहार के दौरान पुरी में हैं तो इस कला को देखना ना भूलें।

best sunset and sunrises places in india,india travel,holidays in india,india travel guide

माउंट आबू, राजस्थान

राजस्थान के माउंट आबू को रेगिस्तान के ओऐसिस यानी हरित भूमि के रूप में जाना जाता है। अरावली की पहाड़ियों में स्थित माउंट आबू देश का फेमस हिल स्टेशन है। माउंट आबू में नक्की लेक के दक्षिण पश्चिम हिस्से में स्थित है सनसेट पॉइंट। इस जगह से आपको सूर्यास्त का बेहतरीन नजारा दिखता है। इस लोकेशन से सनसेट का नजारा देखना आपको बिलकुल मिस नहीं करना चाहिए।

best sunset and sunrises places in india,india travel,holidays in india,india travel guide

कोवलम, केरल

केरल का तटीय शहर कोवलम अपने खूबसूरत बीचेज के लिए दुनियाभर में मशहूर है खासतौर से लाइट हाउस बीच के लिए। सुबह के वक्त सूरज के निकलने से ठीक पहले जब आकाश अलग-अलग रंगों से भर जाता है तो समुद्र किनारे बैठकर इस नजारे को कैमरे में कैद करना हो या फिर सूर्यास्त के वक्त जब ऐसा लग रहा हो मानो सूरज समुद्र के पानी में डूब रहा हो। ये दोनों ही नजारे आपको बेस्ट सनसेट और सनराइज की याद दिलाएंगे।

best sunset and sunrises places in india,india travel,holidays in india,india travel guide

कच्छ का रण, गुजरात

समुद्र तट और पहाड़ों के बाद अब बात रेगिस्तान में सूर्योदय और सूर्यास्त के नजारे की जिसके लिए आपको जाना होगा गुजरात के कच्छ के रण में जहां से आपको दिखेगा सनसेट का बेस्ट नजारा। इस जगह की सबसे खास बात यह है कि अगर मौसम साफ है तो सूर्यास्त और कच्छ के रण के बीच आपको और कुछ नहीं दिखेगा क्योंकि वहां और कुछ है ही नहीं। दूर-दूर तक सिर्फ सफेद नमक है। हर साल यहां 3 महीने के लिए रण उत्सव का भी आयोजन होता है जिसमें शामिल होने बड़ी संख्या में टूरिस्ट आते हैं।

best sunset and sunrises places in india,india travel,holidays in india,india travel guide

अगुम्बे

अगुम्बे शिमोगा जिले के तीर्थहल्ली तालुक में है। कन्नड़ के महान कवी कुवेम्पु इसी स्थान से है। इसे मलनाड प्रदेश भी कहा जाता है। यह प्रसेश अपनी हरियाली और झरनों के लिए प्रसिद्ध है। यह दक्षिण भारत का एक मात्र स्थान है जहाँ वर्षा सब से अधिक होती है। यदि बात अगुम्बे में सनराइज और सनसेट के अलावा हो तो आपको कि अगुम्बे में देखने लायक कई झरने है, जैसे बरकना झरना,कुंचिकल झरना,ओनांक अबी झरना, जोगीगुंडी झरना और कोडलु तीर्था झरना। उडपी रेलवे स्टेशन अगुम्बे के लिए सब से नज़दीकी रेलवे स्टेशन है। यात्रियों के लिए यहाँ "यात्री घर" और "इंसेपशन बंगलो" की सेवा उपलब्ध है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका