न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रोमांच पैदा करने का जरिया हैं रोड ट्रिप, भारत की ये सड़कें है इसकी बेहतरीन ऑप्शन

हमारे देश में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं जहां धार्मिक, रोमांटिक, ऐतिहासिक, पौराणिक आदि जगहों के कई विकल्प देखने को मिलते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 14 May 2024 11:02:42

रोमांच पैदा करने का जरिया हैं रोड ट्रिप, भारत की ये सड़कें है इसकी बेहतरीन ऑप्शन

हमारे देश में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं जहां धार्मिक, रोमांटिक, ऐतिहासिक, पौराणिक आदि जगहों के कई विकल्प देखने को मिलते हैं। ऐसे में कई लोग पर्यटन के साथ एडवेंचर का भी आनंद लेना पसंद करते हैं और उसके लिए भी देश में एक से बढ़कर एक जगह हैं। कई लोग वीकेंड ट्रिप पर बाइकिंग करते हुए रोड ट्रिप का भी आनंद लेना पसंद करते हैं। रोड ट्रिप अपनेआप में एक रोमांचक गतिविधि हैं। शांत वातवरण, बर्फीली पहाड़ियां और गाँव का माहौल इन सब को एक्स्प्लोर करने के लिए रोड ट्रिप्स और फ्रेंड्स के साथ बाइकिंग से बेस्ट ऑप्शन कोई और हो ही नही सकता है। भारत में ऐसे कई मार्ग हैं जो रोड़ ट्रिप के लिए बेस्ट ऑप्शन है, जिनका सफर रोमांचक, प्राकृतिक सुंदरता और एंजॉयमेंट से भरा है। आज इस कड़ी में हम आपको देश की कुछ ऐसे ही बेहतरीन रोड ट्रिप के बारे में बताने जा रहे हैं।

road trips in india,best road trips,iconic road trips in india,scenic drives in india,adventurous road trips,road trip destinations in india,exploring india by road,top road trip routes in india,must-visit road trip destinations,best drives in india

दिल्ली से लेह

मनाली के रास्ते दिल्ली से लेह तक यात्रा करना हर बाइकर और साहसिक प्रेमी का सपना होता है। दिल्ली से लेह का रूट थोड़ा खस्ताहाल और खतरे से भरा हुआ है जो इस ट्रिप में रोमांच का कार्य करता है। इस ट्रिप में आप हिमालय श्रृंखला के सुंदर परिदृश्यो को देखते हुए अपनी ट्रिप को एन्जॉय कर सकते है। दिल्ली से लेह रूट के सुंदर परिदृश्यो और रोमांच को देखते हुए कहा जा सकता है यह ट्रिप इंडिया की बेस्ट रोड ट्रिप्स में से एक है। यदि आप रोमांचक रोड ट्रिप पर जाना पसंद करते है तो आपको अपनी लाइफ में एक बार दिल्ली से लेह रूट पर रोड ट्रिप के लिए अवश्य जाना चाहिये।

road trips in india,best road trips,iconic road trips in india,scenic drives in india,adventurous road trips,road trip destinations in india,exploring india by road,top road trip routes in india,must-visit road trip destinations,best drives in india

जयपुर से जैसलमेर

राजस्थान के कई शहर अपनी खूबसूरत, शाही माहौल, किले और सुंदर नजारों से परिपूर्ण हैं। आप जयपुर से जैसलमेर के लिए रोड ट्रिप प्लान कर सकते हैं। जयपुर से जैसलमेर की दूरी लगभग 555 किलोमीटर है। यहां का सफर तय करने में करीब 10 घंटे लग सकते हैं, जहां रास्ते में रेगिस्तान से पहाड़ों तक के बीच का सफर आपको एक अलग और सुखद अनुभव देगा। सफर के दौरान बेहतरीन स्थानीय भोजन का भी लुत्फ उठा सकेंगे।

road trips in india,best road trips,iconic road trips in india,scenic drives in india,adventurous road trips,road trip destinations in india,exploring india by road,top road trip routes in india,must-visit road trip destinations,best drives in india

दार्जिलिंग से पेलिंग

इस रोड ट्रिप के दौरान आपको बेहद खूबसूरत नजारे देखने मिलेंगे। खूबसूरत पहाड़, सड़कों पर हरे-भरे चाय के बागान, चारों तरफ खूबसूरत नजारे आपको दीवाना बना देंगे। इन दो स्थानों के बीच की दूरी लगभग 72 किमी है, और इसे चार घंटों के अंदर कवर किया जा सकता है। अगर आपके पास समय हो तो चाय के बागान में रुककर ताजा चाय की चुस्की लें।

road trips in india,best road trips,iconic road trips in india,scenic drives in india,adventurous road trips,road trip destinations in india,exploring india by road,top road trip routes in india,must-visit road trip destinations,best drives in india

चंडीगढ़ से कसोल

कसोल हिमाचल प्रदेश ही नहीं बल्कि हमारे देश का एक लोकप्रिय पर्यटक स्थल है, जो की बाइकिंग, कैम्पिंग और ट्रेकिंग जैसी एडवेंचर जैसी ऐक्टिविटीज़ के लिए जाना जाता है। इसलिए इस जगह पर लोग दूर-दूर से आते और खीरगंगा, चायल, तोश घाटी, मलाणा और मैजिक वैली में जाकर हाइकिंग और ट्रेकिंग करते है। हिमाचल का यह छोटा सा गाँव पूरी दुनिया में अपनी हिप्पी संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है और देश में हर बैकपैकर के लिए स्वर्ग है। ऐसे में यदि आपको प्रकृति से प्यार है तो चंडीगढ़ से कसोल की रोड ट्रिप करना बिल्कुल भी नहीं भूलना चाहिए। यह रूट पूरी तरह से प्रकृति के मनोरम और खूबसूरत नजारों से भरा हुआ है। इस दौरान आपको तकरीबन 273 किलोमीटर की ड्राइव करनी होगी और आप यह यात्रा लगभग 8-9 घंटे में पूरी कर लेंगे।

road trips in india,best road trips,iconic road trips in india,scenic drives in india,adventurous road trips,road trip destinations in india,exploring india by road,top road trip routes in india,must-visit road trip destinations,best drives in india

दिल्ली से स्पीति घाटी

स्पीति घाटी में दुनिया के सबसे दूरदराज और सबसे ऊंचे गांव स्थित हैं जो फ्रेंड्स के साथ बाइकिंग के लिए इंडिया की बेस्ट रोड ट्रिप्स में एक है। स्पीति घाटी से होकर जाने वाली सड़के बहुत ऊँची और सकरी सड़के है, जो खतरों से भरी हुई है। लेकिन स्पीति घाटी खतरों के साथ साथ रोमांच से भी भरी हुई है, और पर्यटक यहाँ खतरों से बाकिब होने के बाबजूद भी इस रोमंचक जगहें जाने से अपने आप को नही रोक पाते है। बता दे आप दिल्ली से स्पिति घाटी 2 रूट्स से जा सकते है, दिल्ली-शिमला-स्पीति मार्ग या तो दिल्ली-मनाली-स्पीति मार्ग। यह दोनों रूट खूबसूरत परिदृश्यो और शांत गाँव से होकर गुजरते है जो बड़ी संख्या में रोड ट्रिप के लिए पर्यटकों को आकर्षित करते है।

road trips in india,best road trips,iconic road trips in india,scenic drives in india,adventurous road trips,road trip destinations in india,exploring india by road,top road trip routes in india,must-visit road trip destinations,best drives in india

दिल्ली से आगरा

भारत की प्रसिद्ध स्वर्ण त्रिभुज सड़क पर रोड ट्रिप से बड़ा रोमांच भला क्या ही हो सकता है। इस यात्रा में आप दिल्ली से आगरा और आगरा से जयपुर का सफ़र करते हैं। इस रोड ट्रिप में आप आगरा की ऐतिहासिक और समृद्ध विरासत आगरा के ताजमहल को देखते हुए जयपुर पहुचेगें। यह यात्रा काफ़ी आरामदेह और मज़ेदार होती है क्योंकि यह रूट यमुना एक्सप्रेसवे से होते हुए जाता है जो पूरी तरह से क्लीन और स्मूथ है। इस यात्रा में पहाड़ी रास्तों जैसा ख़तरा अथवा चुनौतियाँ नहीं होती हैं। दिल्ली से आगरा और से जयपुर के बीच तक़रीबन आप 449 किलोमीटर का सफ़र लगभग 6-7 घंटे में पूरी करते हैं।

road trips in india,best road trips,iconic road trips in india,scenic drives in india,adventurous road trips,road trip destinations in india,exploring india by road,top road trip routes in india,must-visit road trip destinations,best drives in india

मुंबई से गोवा

अगर सबसे बेहतरीन रोड ट्रिप के लिए कोई अवार्ड होता तो ये पक्का मुंबई से गोवा रोड ट्रिप को ही मिलता। ऐसा हम नहीं कहते बल्कि जिन्होंने भी ये शानदार अनुभव लिया है उन सभी का ऐसा ही मानना है। यात्रा के अलावा यहां आपको लुभाएग चमकता हुआ सूरज, सड़कों पर बिछी रेत और समंदर। आप बिना रुके इस सफर को 12 घंटे में पूरा कर सकते हैं। अगर आप एनएच 17 का रूट लेते हैं तो सुबह मुंबई से रवाना होकर शाम को गोवा की पार्टीज़ शुरू होने से पहले आप वहां पहुंच जाएंगे। खाने पीने के भी यहां एक से एक ठिकाने मिलेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत