न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पूर्वोत्तर भारत के सबसे खूबसूरत राज्यों में से एक है मेघालय, जानें यहां की घूमने लायक जगहें

गर्मियों की छुट्टियों में घूमने के लिए मेघालय बेस्ट पर्यटन स्थल है, जिसे देखने के लिए अच्छी खासी भीड़ आती है। आप भी चाहे तो आने वाले दिनों में यहां घूमने जा सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको मेघालय की घूमने लायक जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 02 Jan 2024 3:53:27

पूर्वोत्तर भारत के सबसे खूबसूरत राज्यों में से एक है मेघालय, जानें यहां की घूमने लायक जगहें

देश में जब भी कभी घूमने लायक जगहों की बात की जाती हैं तो पूर्वोत्तर भारत का नाम जरूर सामने आता हैं जो गुफाएं, झरने, झीलें, ऊंचे पहाड़, घाटियां और प्रकृति के अद्भुत नजारों के लिए जाना जाता हैं। इस पूर्वोत्तर भारत में एक खूबसूरत राज्य हैं मेघालय जिसे पर्यटकों के दृष्टिकोण से बहुत सही जगह माना जाता हैं। मेघालय कुदरत का एक सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है जहाँ आपको सुखद अनुभव के साथ एक अलग दुनिया का एहसास महसूस करने को मिलता हैं। गर्मियों की छुट्टियों में घूमने के लिए मेघालय बेस्ट पर्यटन स्थल है, जिसे देखने के लिए अच्छी खासी भीड़ आती है। आप भी चाहे तो आने वाले दिनों में यहां घूमने जा सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको मेघालय की घूमने लायक जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

पूर्वोत्तर भारत के सबसे खूबसूरत राज्यों में से एक है मेघालय, जानें यहां की घूमने लायक जगहें

शिलांग

शिलांग भारत के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन में से एक है। यह एक ऐसा हिल स्टेशन है जहां घूमने के लिए हर साल हजारों पर्यटक देश के कोने-कोने आते हैं। यहां की विशाल झीलें लोगों को घूमने के लिए आकर्षित करती हैं। वहीं, शिलांग का एलीफेंट फॉल्स सबसे ज्यादा पॉपुलर है, जो एक हाथी की तरह दिखता है। इस हिल स्टेशन पर पहाड़ के ऊपर से गिरता हुआ पानी का नजारा बेहद खूबसूरत लगता है।

पूर्वोत्तर भारत के सबसे खूबसूरत राज्यों में से एक है मेघालय, जानें यहां की घूमने लायक जगहें

उमियम झील

शिलांग की उत्तर में 15 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ उमियम झील एक मानव निर्मित झील है जो हरी भरी पूर्व खासी पहाड़ियों से घिरी हुई है। इस झील की शानदार दृश्य पर्यटकों काफी आकर्षक लगता है। हरी भरी पहाड़ियों के बिच स्थित यह झील सबसे मनोरम दृश्य प्रस्तुत करता है साथ ही पर्यटक झील में लंबी नाव की सवारी भी कर सकते हैं। मेघालय में घूमने के लिए यह सबसे अच्छी जगहों में से एक है।

पूर्वोत्तर भारत के सबसे खूबसूरत राज्यों में से एक है मेघालय, जानें यहां की घूमने लायक जगहें

मावनफ्लूर गांव

मेघालय का मावनफ्लूर गांव अपनी सुंदरता के लिए जाना जाता है। गांव के लोग भी बेहद प्यारे हैं, और यहां आने वाले अतिथियों का स्वागत वो बहुत ही प्यार से करते हैं। यहां आपको स्थानीय बाजार, यहां की स्थानीय कला और हस्तकला देखने को मिल जाएगी। यहां रहकर आप शहरों के शोर से दूर रह सकते हैं और इस गांव में सुकून के पल बिता सकते हैं।

पूर्वोत्तर भारत के सबसे खूबसूरत राज्यों में से एक है मेघालय, जानें यहां की घूमने लायक जगहें

एलीफैंट जलप्रपात

मेघालय की राजधानी शिलांग से करीब 13 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एलीफैंट जलप्रपात प्रमुख पर्यटन आकर्षणों में से एक है। यह झरना काफी लुभाबना दृश्य पेश करता है जिसकी खूबसूरती देख कर पर्यटक मंत्रमुग्ध हुए बिना नहीं रह सकेंगे। अंग्रेजों ने इस झरने का नाम एलीफैंट झरना इसीलिए दिया क्यों कि यहाँ एक चट्टान बिलकुल हाती जैसा दिखाई पड़ती है। हरे भरे जंगल के बिच स्तिथ यह झरना शिलांग में सबसे आकर्षक झरनों में से एक है और पर्यटकों के लिए एक शनदार जगह है।

पूर्वोत्तर भारत के सबसे खूबसूरत राज्यों में से एक है मेघालय, जानें यहां की घूमने लायक जगहें

चेरापूंजी

चेरापूंजी मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले का एक छोटा सा कस्बा है। इस कस्बे को चुर्रा या सोहरा के नाम से भी जाना जाता है। चेरापूंजी साल भर बारिश के लिए विश्व भर में पर्यटन स्थल के रूप में फेमस है। इस शहर में एक वर्ष में सबसे ज्यादा बारिश का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है। चेरापूंजी में ऊंचे ऊंचे झरने, सोहरा बाजार, म्यूजियम, नोहकालीकाई झरना, नोखालीकई जल प्राप्त, डबल डेकर रूट ब्रिज, वेल्श मिशनरियों की दरगाहें, प्रथम पी साइबेरियन चर्च, मौसम विज्ञान वेधशाला घूमने के लिए फेमस है। इसके अलावा चेरापूंजी में सबसे साफ गांव, मावलिननांग है, जो कि एक फेमस पर्यटन स्थल है।

पूर्वोत्तर भारत के सबसे खूबसूरत राज्यों में से एक है मेघालय, जानें यहां की घूमने लायक जगहें

मौसिनराम

मौसिनराम मेघालय का एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है। यह स्थान भारत में सबसे अधिक बर्षा के लिए जाना जाता है और लगभग साल भर बर्षा होती है। मेघालय की राजधानी शिलांग से इसकी दूरी लगभग 60 किलोमीटर है। यह मेघालय में स्तिथ एक छोटा और बेहद ही खूबसूरत शहर है जिसे दुनिया की सबसे नम जगह माना जाता है। मौसिनराम अपनी भीषण बर्षा के अलावा हरी भरी वनस्पतियों, खूबसूरत झरनों और रंगीन ऑर्किड के लिए भी जाना जाता है। प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर मौसिनराम बास्तव में एक अद्भुत जगह है जहाँ पर्यटक बादलों के खूबसूरत परिदृश्य के अलावा ठंडी जलवायु का शानदार अनुभव का आनंद उठा सकते हैं।

पूर्वोत्तर भारत के सबसे खूबसूरत राज्यों में से एक है मेघालय, जानें यहां की घूमने लायक जगहें

डॉकी

डॉकी राजधानी शिलांग से 95 किलोमीटर की दूरी पर भारत-बांग्लादेश के बॉर्डर पर स्थित है। डॉकी चारों तरफ से बड़े-बड़े पेड़ों और हरियाली से घिरा हुआ है। डॉकी में बहुत सारे पर्यटन स्थल हैं जो आपका मन मोह लेंगे। लेकिन सबसे ज्यादा फेमस उमंगोट नदी है जो कि यहां की पहचान है। इस नदी में देश-विदेश से भारी संख्या में पर्यटक बोटिंग करने के लिए आते हैं। क्योंकि इस नदी का पानी इतना साफ है कि नदी के अंदर की चीजें साफ दिखाई देती है। यह नदी भारत की सबसे साफ नदी में से एक है।

पूर्वोत्तर भारत के सबसे खूबसूरत राज्यों में से एक है मेघालय, जानें यहां की घूमने लायक जगहें

लेटलम कैनियन

अगर आप ट्रैकिंग के शौकीन हैं, और इसके लिए किसी जगह की तलाश में हैं, तो आपके लिए लेटलम कैनियन काफी सही जगह हो सकती है। उत्तर पूर्व में ये सबसे लोकप्रिय ट्रैक है। इसे ट्रैक को लगभग चार से पांच घंटे में पूरा किया जा सकता है। यहा से सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा देखना भी बेहद प्यारा लगता है। इसलिए यहां काफी संख्या में लोग पहुंचकर इस दृश्य का आनंद लेते हैं।

पूर्वोत्तर भारत के सबसे खूबसूरत राज्यों में से एक है मेघालय, जानें यहां की घूमने लायक जगहें

बलफकरम राष्ट्रीय उद्यान

बलफकरम राष्ट्रीय उद्यान मेघालय में गोरा हिल्स के पास स्थित है। यह समुद्र तल से 3000 फीट की ऊंचाई पर है जो कि भारत के अद्भुत नेशनल पार्क में से एक है। यह राष्ट्रीय उद्यान अपनी प्राचीन सुंदरता, भौगोलिक संरचना के साथ-साथ चट्टानी पहाड़ियों के लिए फेमस है। यह पार्क लगभग 220 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यहां पर विभिन्न प्रकार के जानवरों और पक्षियों को देख सकते हैं। इसके अलावा कई प्रवासी पक्षियों के झुंड, लोकप्रिय पिचर प्लांट भी मौजूद हैं, जिसे मांसाहारी पौधे के नाम से जाना जाता है।

पूर्वोत्तर भारत के सबसे खूबसूरत राज्यों में से एक है मेघालय, जानें यहां की घूमने लायक जगहें

नोहकलिकाई जलप्रपात

चेरापूंजी शहर से लगभग 8 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ नोहकलिकाई जलप्रपात दुनिया में चौथा सबसे ऊंचा जलप्रपात है। हरे भरे पहाड़ों के बिच स्तिथ यह झरना वास्तव में अद्भुत दृश्य पेश करता है। लगभग 340 मीटर की ऊंचाई पर स्तिथ नोहकलिकाई जलप्रपात दुनिया का सबसे आकर्षक झरनों में से एक है और चेरापूंजी में घूमने के लिए यह एक आदर्श स्थान हो सकता है। खूबसूरत हरियाली से घिरा नोहकलिकाई जलप्रपात प्रकृति प्रेमियों के लिए एक स्वर्ग जैसा प्रतीत होता है साथ ही फोटोग्राफी के लिए यह एक शानदार जगह है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन, टिन्नू यादव समेत 8 आरोपियों के ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन, टिन्नू यादव समेत 8 आरोपियों के ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी
पाकिस्तान के कराची में बड़ा आतंकी हमला, 4 रेंजर्स की मौत, 5 हमलावर मारे गए; जानिए कैसे रची गई पूरी साजिश
पाकिस्तान के कराची में बड़ा आतंकी हमला, 4 रेंजर्स की मौत, 5 हमलावर मारे गए; जानिए कैसे रची गई पूरी साजिश
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
बैतूल के कुकरू में CM मोहन यादव की रात्रि चौपाल, सुनीं जनता की समस्याएं, विकास कार्यों को लेकर दिए अहम निर्देश
बैतूल के कुकरू में CM मोहन यादव की रात्रि चौपाल, सुनीं जनता की समस्याएं, विकास कार्यों को लेकर दिए अहम निर्देश
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दूसरे दिन हुई जबरदस्त कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दूसरे दिन हुई जबरदस्त कमाई
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल