न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सस्ती और अच्छी शॉपिंग के लिए जाने जाते हैं भारत के ये 7 मार्केट, करें दिवाली की खरीददारी

आज इस कड़ी में हम आपको भारत के कुछ ऐसे बाजारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो सस्ती और अच्छी शॉपिंग के लिए जाने जाते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 17 Oct 2021 9:38:33

सस्ती और अच्छी शॉपिंग के लिए जाने जाते हैं भारत के ये 7 मार्केट, करें दिवाली की खरीददारी

दशहरा जा चुका हैं और इसके बाद दिवाली का त्यौहार आने को हैं। दिवाली आने में अब करीब 20 दिन का समय बचा हैं और सभी इसकी तैयारियों में जुट गए हैं। दिवाली से पहले सबही खुद को और अपने घर को सजाने का काम करते हैं एवं रिश्तेदारों के लिए तोहफों का भी इंतजाम करते हैं। ऐसे में सभी चाहते हैं कि सस्ती खरीददारी हो और बजट में सभी काम निपट जाए। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको भारत के कुछ ऐसे बाजारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो सस्ती और अच्छी शॉपिंग के लिए जाने जाते हैं। तो आइये जानते हैं इन बाजारों के बारे में।

travel tips,travel places,street shopping,diwali shopping

सरोजनी मार्केट, दिल्ली

आप किसी भी दिल्लीवासी से पूछिए, वो आपको बता देंगे कि सरोजनी मार्केट उनके लिए क्या मायने रखता है। यह राजधानी दिल्ली का सबसे अच्छा स्ट्रीट मार्केट है। यहां एक्सपोर्ट क्वॉलिटी का मटेरियल बेहद सस्ते दरों में मिलता है। यह मार्केट फैशनेबल कपड़े, बैग्स और जूतों से भरा रहता है। यहां शॉपिंग करने के लिए आपकी बार्गेनिंग स्किल्स अच्छी होनी चाहिए। अगर आपको मोलभाव करना आएगा तो आप बेहतरीन चीज़ें एकदम कम दाम में ख़रीद सकते हैं।

travel tips,travel places,street shopping,diwali shopping

एफसी रोड, पुणे

पुणे का एफसी रोड फ्ली मार्केट के लिए फेमस है, जो स्टूडेंट्स से भरा रहता है। यहां वॉचेज़, एक्सेसरीज़, कपड़े, कुर्तीज़, बैग्स और जूते बेहद ही सस्ते दाम में मिलते हैं। यहां का ज़्यादातर सामान मुंबई से आता है इसलिए लेटेस्ट फैशन का होता है।

travel tips,travel places,street shopping,diwali shopping

बापू बाज़ार, जयपुर

यह शहर आपको बेहतरीन स्ट्रीट शॉपिंग का अनुभव देगा। जयपुर के ओल्ड सिटी एरिया में स्थित यह मार्केट राजस्थानी कल्चर और हैंडीक्रॉफ्ट ऑफर करता है। आप अपना शॉपिंग बैग बेडसीट्स, जयपुरी जूती, सलवार सूट्स, कुशन्स, होम डेकोर आर्टक्राफ्ट्स, एथनिक ज्वेलरी, लाह की चूड़ियों और रेडीमेड सूट्स सस्ते दामों में मिलते हैं। इसके अलावा यह मार्केट आयुर्वेदिक डायजेस्टिव्स और नैचुरल हीना के लिए भी मशहूर है।

travel tips,travel places,street shopping,diwali shopping

कर्मशियल स्ट्रीट, बंगलुरु

कर्मशियल स्ट्रीट ने भारत में स्ट्रीट शॉपिंग की परिभाषा बदल दी है। इस फ्ली मार्केट के वाइब्रेंट स्ट्रीट्स आम स्ट्रीट मार्केट की तरह भीड़भाड से भरा नहीं होता। यहां आपके क्वॉलिटी प्रो़डक्ट्स बेहद सस्ते दाम में मिल जाएगा।

travel tips,travel places,street shopping,diwali shopping

कोलाबा कॉज़वे, मुंबई

कोलाबा कॉज़वे मुंबई का सबसे प्रसिद्ध स्ट्रीट मार्केट है। मुंबई का यह हाई-फैशन स्ट्रीट मार्केट आपकी जेब को खाली किए बिना ही आपको फैशनेबल लुक दे सकता है। यहां स्टाइलिश कपड़े, बैग्स, फुटवेयर, बेल्ट, एक्सेसरीज़ सबकुछ मिलता है। यहां जाने पर लोकल फूड या कैफे का चक्कर लगाना न भूलें।

travel tips,travel places,street shopping,diwali shopping

जनपथ, दिल्ली

जनपथ में आपको फैशन प्रोडक्ट्स ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिल जाएगी। इस मार्केट में दो लेन हैं। एक लेन में इंडियन हैंडिक्राफ्ट, हैंडलूम्स, बैग्स इत्यादि मिलते हैं, जबकि दूसरा लेन स्ट्रीट स्टाइल क्लोथ्स व एक्सेसरीज से भरा हुआ है, जिनके दाम आपके चेहरे पर मुस्कान ला देंगे। इस मार्केट में अलग-अलग प्रदेशों से आए लोगों के स्टॉल्स मिलेंगे।

travel tips,travel places,street shopping,diwali shopping

अर्पोरा सैटरडे नाइट, गोवा

अगर आपको लगता है कि गोवा सिर्फ़ नाइट पार्टीज़ और बीचेज़ के लिए मशहूर है तो आप गलत हैं। गोवा का अर्पोरा सैटरडे नाइट सबसे हैपनिंग मार्केट है, जो शाम को 6 बजे के बाद खुलता है। यहां ज्वेलरी, फैशनेबल कपड़े, हैंडीक्राफ्ट से लेकर होम डेकोर तक सभी तरह की चीज़ें मिलती हैं। इस मार्केट का माहौल शॉपिंग का मूड बना देता है। खूबसूरत लाइट्स और म्यूज़िक इस मार्केट को दूसरे फ्ली मार्केट से अलग बनाती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल