Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

देश की इन 8 जगहों पर ले सकते हैं रिवर राफ्टिंग के रोमांच का मजा

कई लोग होते हैं जो घूमने के लिए जब जाते हैं तो वहां क्या एडवेंचर्स किए जा सकते हैं उसपर विचार पहले करते हैं अर्थात यह कहा जाए कि वे एडवेंचर के लिए ही घूमने जाते हैं तो कहना गलत नहीं होगा। इन्हीं रोमांचकारी कार्यों में से एक हैं रिवर राफ्टिंग (River Rafting) जिसका ज्यादातर लोग आनंद उठाना पसंद करते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 25 Mar 2022 5:10:32

देश की इन 8 जगहों पर ले सकते हैं रिवर राफ्टिंग के रोमांच का मजा

कई लोग होते हैं जो घूमने के लिए जब जाते हैं तो वहां क्या एडवेंचर्स किए जा सकते हैं उसपर विचार पहले करते हैं अर्थात यह कहा जाए कि वे एडवेंचर के लिए ही घूमने जाते हैं तो कहना गलत नहीं होगा। इन्हीं रोमांचकारी कार्यों में से एक हैं रिवर राफ्टिंग (River Rafting) जिसका ज्यादातर लोग आनंद उठाना पसंद करते हैं। वैसे रिवर राफ्टिंग का नाम आते ही ऋषिकेश का ख्याल सबसे पहले आता हैं। लेकिन देश में इसके अलावा भी कई जगहें हैं जहां आप रिवर राफ्टिंग के रोमांच का आनंद उठा सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको देश की कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। अगर आप भी रिवर राफ्टिंग के शौकीन हैं, तो इन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...
river rafting,river rafting in india,best river rafting places in india,travel,holidays in india कुर्ग

ये दक्षिण भारत की एक पॉपुलर टूरिस्ट डेस्टिनेशन है, जहां हल साल काफी संख्या में एंजॉय के लिए पहुंचते हैं। यहां आप रिवर राफ्टिंग का भी मजा ले सकते हैं। कुर्ग में स्थित बरलोप नदी में राफ्टिंग कराई जाती है। कहा जाता है कि आप यहां पर करीब 8 किलोमीटर की राफ्टिंग कर सकते हैं और इसके लिए आपको 3000 से 5000 या उससे ज्यादा भी पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। river rafting,river rafting in india,best river rafting places in india,travel,holidays in india दार्जिलिंग

सिक्किम की खूबसूरत वादियों से होते हुए दार्जिलिंग के पहाड़ी इलाकों पर आपको हलचल करती तीस्ता नदी दिखाई दे जाएगी। इस नदी को रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट भी कहा जा सकता है। इस नदी में एक साथ बहुत सारे मोड़ आते हैं जिसमें आप पानी के बहाव के साथ बहते जाते हैं। साथ ही इस नदी में बहुत सारे पथरीले रास्ते भी पानी के नीचे आपके फील होते हैं। यही कारण है कि इस नदी में रिवर राफ्टिंग करके आपको अलग ही लेवल का रोमांच हासिल होगा। डिफीक्लटी की बात करें तो इसमें 1 से 4 तक का लेवल होता है जिसे आपको राफ्टिंग के माध्यम से पार करना होता है। river rafting,river rafting in india,best river rafting places in india,travel,holidays in india ऋषिकेश

प्राचीन और धार्मिक सभ्यता को संजोने वाला श्रषिकेश रिवर राफ्टिंग के लिए भी देशभर में मशहूर है। कहते हैं कि अगर रिवर राफ्टिंग करने की बात की जाए तो दिमाग में सबसे पहले श्रषिकेश को ख्याल ही आता है। यहां आपको इस स्पोर्ट को करने के लिए ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं करने पड़ेंगे। यहां 500 से 1000 रुपये में 5 से 6 किलोमीटर की राइड कराई जाती है। river rafting,river rafting in india,best river rafting places in india,travel,holidays in india अरूणाचल प्रदेश

अरूणाचल प्रदेश की खूबसूरती को चार चांद लगाने वाली ब्रह्मपुत्र नदी पर भी आप रिवर राफ्टिंग का मजा ले सकते हैं। हिमालय और तिब्बत से आती ये नदी आपको राफ्टिंग का यादगार अनुभव देगी। इस नदी में राफ्टिंग डिफिक्लटीस की बात करें तो इसमें 4 से 6 लेवल की होती है। टूथफेयरी इन डिफिक्लटीज में सबसे कठिन और रोमांचित होता है। यहां आप राफ्टिंग के साथ कैंपिंग, जंगल की सैर और ट्रेकिंग का मजा भी ले सकते हैं। river rafting,river rafting in india,best river rafting places in india,travel,holidays in india अलकनंदा नदी

उत्तराखंड में मौजूद इस नदी में भी रिवर राफ्टिंग कराई जाती है। यहां राफ्टिंग के कठिनाई का स्तर 3 से 4 रहता है। राफ्टिंग के दौरान आपको खूबसूरत घाटियों के नजारे भी देखने को मिलेंगे। अगर आप यहां इस स्पोर्ट को करते हैं, तो आपको इसके लिए करीब 1000 से 1500 रुपये देने पड़ेंगे। river rafting,river rafting in india,best river rafting places in india,travel,holidays in india महाराष्ट्र

दक्षिण में बहने वाली सबसे तेज नदी में राफ्टिंग करना चाहते हैं तो आप महाराष्ट्र की कुंडलिका नदी का रुख कर सकते हैं। 15 किलोमीटर में फैली इस नदी में आपको 3 से 5 लेवल को पार करना होगा। इस नदी में राफ्टिंग करने का सबसे बेस्ट समय होता है मॉनसून का। इसका कारण ये है कि जिस समय इस नदी में सबसे तेज पानी का बहाव होता है उसी समय यहां राफ्टिंग का सबसे ज्यादा मजा आता है। river rafting,river rafting in india,best river rafting places in india,travel,holidays in india कुल्लू

भारत के सबसे चर्चित टूरिस्ट स्पॉट कुल्लू में भी रिवर राफ्टिंग का मजा लिया जा सकता है। यहां एक इंसान को राफ्टिंग कराने के लिए 2000 रुपये के आसपास खर्च करने पड़ते हैं, हालांकि ये थोड़ा महंगा साबित हो सकता है। यहां अधिकतम 9 किलोमीटर की रिवर राफ्टिंग करना जारी है। कुल्लू के खूबसूरत नजारों को आप राफ्टिंग के दौरान देख सकते हैं। river rafting,river rafting in india,best river rafting places in india,travel,holidays in india जम्मू और कश्मीर

राफ्टिंग के सबसे अच्छे अनुभव के लिए आप जम्मू-कश्मीर को जा सकते हैं। यहां खूबसूरत नजारों के साथ आपको बोटिंग का बेहतरीन मजा मिलेगा। यहां बहने वाली सिन्धू नदी में आपको 1 लेवल से ही डिफिक्लटीज मिलेगी। जिन्हें आप चाहें तो 5 तक लेकर जा सकते हैं। ठंडी वादियों में ठंडे पानी के बीच राफ्टिंग का मजा कहीं लेना हो तो बस प्लान बना लीजिए जम्मू और कश्मीर का।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका