Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गर्मियों के दिनों में कर रहे हैं हनीमून की प्लानिंग, कपल्स को पसंद आएगी देश की ये 8 जगहें

गर्मियों के दिनों में जहां लोग घर से बाहर निकलने से कतराते हैं, उन्हीं दिनों में शादियों का बेस्ट सीजन भी रहता हैं जिसमें कई कपल शादी के बंधन में बंधते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 27 May 2024 9:10:15

गर्मियों के दिनों में कर रहे हैं हनीमून की प्लानिंग, कपल्स को पसंद आएगी देश की ये 8 जगहें

गर्मियों के दिनों में जहां लोग घर से बाहर निकलने से कतराते हैं, उन्हीं दिनों में शादियों का बेस्ट सीजन भी रहता हैं जिसमें कई कपल शादी के बंधन में बंधते हैं। शादी के बाद कपल सबसे पहले हनीमून ट्रिप पर जाना पसंद करते हैं और इसके लिए शादी से पहले ही प्लानिंग और बुकिंग कर ली जाती हैं। इसमें सबसे मुश्किल काम होता हैं जगह के चुनाव का। खासकर जिन कपल्स की शादी गर्मी के मौसम होती है, उन्हें हनीमून डेस्टिनेशन चुनने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस दौरान आपको ऐसी जगह चाहिए होती हैं जो चिलचिलाती धूप से दूर हो और वहां की खूबसूरती और वातावरण दोनों पार्टनर को करीब लाने का काम करें। यदि आप भी शादी के इस पवित्र रिश्ते में बंधने वाले है और गर्मियों में हनीमून के लिए जगह की तलाश में हैं, तो आइये हम दूर करते हैं आपकी दुविधा।
honeymoon destinations,india,summer,romantic getaway,travel,couples,vacation,scenic beauty,adventure activities,beaches,hill stations,cultural experiences,luxury resorts,offbeat destinations,wildlife sanctuaries,heritage sites,waterfalls,island retreats,houseboats,budget-friendly,scenic drives,food and drink,photography,honeymoon packages,local festivals,weather,trekking,sightseeing,relaxation,outdoor activities दार्जिलिंग

दार्जिलिंग भारत के नॉर्थ-ईस्ट हिस्से में स्थित है, जहां की हसीन वादियों में हनीमून मनाना वाकई एक खूबसूरत और रोमांटिक अनुभव होगा। गर्मियों के मौसम में यह जगह काफी खूबसूरत लगती है और यहां का मौसम भी काफी सुहावना होता है। यह एक खूबसूरत हिल स्टेशन है जहां आप रोमांटिक टाइम गुजार सकते हैं और साथ में एडवेंचर एक्टिविटी में भी हिस्सा ले सकते हैं। यहां का टाइगर हिल, हिमालयन रेलवे, रॉक गार्डन, संदकफू ट्रेक और बतासिया लूप जैसी जगहों को आप साथ में एक्सप्लोर कर सकते हैं। honeymoon destinations,india,summer,romantic getaway,travel,couples,vacation,scenic beauty,adventure activities,beaches,hill stations,cultural experiences,luxury resorts,offbeat destinations,wildlife sanctuaries,heritage sites,waterfalls,island retreats,houseboats,budget-friendly,scenic drives,food and drink,photography,honeymoon packages,local festivals,weather,trekking,sightseeing,relaxation,outdoor activities केरल

केरल में बीच के साथ हिल स्टेशन भी हैं, जहां कपल्स भरपूर एंजॉय कर सकते हैं। गर्मियों में हनीमून के लिए केरल एक बेहतरीन डेस्टिनेशन है। यहां आप अपने पार्टनर के साथ मुन्नार की हरी-भरी पहाड़ियां, चाय-कॉफी के बागान के साथ एलेप्पी और कुमाराकॉम के बैकवॉटर्स का भी मजा ले सकते हैं। यहां स्थित कोवलम बीच पर अपने साथी के संग बांहों में बाहें डालकर घूम सकते हैं। यहां प्राकृतिक सुंदरता के साथ ही कई ऐसी एक्टिविटीज हैं, जिनका लुत्फ आप अपने पार्टनर के साथ उठा सकते हैं। honeymoon destinations,india,summer,romantic getaway,travel,couples,vacation,scenic beauty,adventure activities,beaches,hill stations,cultural experiences,luxury resorts,offbeat destinations,wildlife sanctuaries,heritage sites,waterfalls,island retreats,houseboats,budget-friendly,scenic drives,food and drink,photography,honeymoon packages,local festivals,weather,trekking,sightseeing,relaxation,outdoor activities अंडमान-निकोबार

अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह को भारत में हनीमून कपल्स का स्वर्ग कहा जाता है। गर्मी के मौसम में अंडमान आपके लिए परफेक्ट हनीमून डेस्टिनेशन हो सकता है। इसकी वजह है यहां का परफेक्ट मौसम, भीड़भाड़ से दूर समुद्र का शांत किनारा, खूबसूरत बीच और रिजॉर्ट, वॉटर स्पोर्ट्स के ढेरों ऑप्शन्स और टेस्टी फूड। इससे ज्यादा और क्या चाहिए। यहां आप हैवलॉक आइलैंड, एलिफेंटा बीच, नील आइलैंड, सेलुलर जेल जैसी जगहों का आनंद उठा सकते हैं। साथ ही यहां आप स्कूबा डाइविंग, स्नोरकेलिंग के अलावा बीच पर पार्टनर के साथ पैदल घूम सकते हैं और बैठकर शाम को आप यहां के खूबसूरत सनसेट का अदभुत नजारा देख सकते हैं।
honeymoon destinations,india,summer,romantic getaway,travel,couples,vacation,scenic beauty,adventure activities,beaches,hill stations,cultural experiences,luxury resorts,offbeat destinations,wildlife sanctuaries,heritage sites,waterfalls,island retreats,houseboats,budget-friendly,scenic drives,food and drink,photography,honeymoon packages,local festivals,weather,trekking,sightseeing,relaxation,outdoor activities लेह-लद्दाख

लेह-लद्दाख गर्मियों के महीनो में हनीमून के लिए एक बेहद खूबसूरत जगह है जहां आप अपने साथी के साथ हनीमून पर जा सकते हैं। ऊंची बर्फ से ढकी चोटियां, ग्लेशियरों के विशाल खंड, खूबसूरत नजारे और ठंडे रेगिस्तान लेह लद्दाख के प्रमुख अट्रेक्शन है जों समर्स में हजारों मैरिड कपल्स को हनीमून पर यहाँ आने के लिए अट्रेक्ट करते है। आप जब भी अपने लाइफ पार्टनर के साथ हनीमून पर यहाँ आयेंगें तो यकीन माने लेह लद्दाख का ठंडा ठंडा मौसम, खूबसूरत वादियाँ, बर्फ़बारी, एडवेंचर एक्टिविटीज और खूबसूरत नजारे आपको मंत्रमुग्ध कर देगे जिन्हें आप कभी भुला नही पायेगें। honeymoon destinations,india,summer,romantic getaway,travel,couples,vacation,scenic beauty,adventure activities,beaches,hill stations,cultural experiences,luxury resorts,offbeat destinations,wildlife sanctuaries,heritage sites,waterfalls,island retreats,houseboats,budget-friendly,scenic drives,food and drink,photography,honeymoon packages,local festivals,weather,trekking,sightseeing,relaxation,outdoor activities लक्षद्वीप

लक्षद्वीप यानी चारों तरफ नीला समुंदर और अनंत तक फैला आकाश। न्यू कपल्स के लिए यह जगह जन्नत से कम नहीं। अगर आपको समुद्र का किनारा पसंद है तो आपको हनीमून के लिए इस जगह पर जरूर आना चाहिए। यहां आकर आप रात में समुंदर के किनारे तारों के नीचे समय गुजार सकते हैं और दिन के वक्त तरह तरह के वॉटर गेम्स का हिस्सा भी बन सकते हैं। honeymoon destinations,india,summer,romantic getaway,travel,couples,vacation,scenic beauty,adventure activities,beaches,hill stations,cultural experiences,luxury resorts,offbeat destinations,wildlife sanctuaries,heritage sites,waterfalls,island retreats,houseboats,budget-friendly,scenic drives,food and drink,photography,honeymoon packages,local festivals,weather,trekking,sightseeing,relaxation,outdoor activities गुलमर्ग

धरती का स्वर्ग कहा जाने वाला जम्मू कश्मीर में स्थित गुलमर्ग भारत का सबसे सुंदर हिस्सा है, जो प्रकृति की खूबसूरती से भरा हुआ है। यहां के बर्फीले पहाड़, फूलों से भरी वादियां और शानदार डल झील के नजारे आपको मंत्रमुग्ध कर देंगे। प्रकृति की सुदंरता का मजा लेने के साथ ही आप यहां अपने साथी के साथ स्कीइंग, डल झील के सैर, गोल्फ, ट्रेकिंग और गोंडोला में केबल कार की सवारी का भी आंनद ले सकते हैं। स्वर्ग जैसी इस जगह को अपने पार्टनर के साथ देखना बेहद रोमांचक होगा। गर्मियों में यह जगह आपको सुकून के साथ काफी यादगार पल भी देगा। आप भी हनीमून पर अपने पार्टनर के साथ यहां घूमने का प्लान बनाएं। honeymoon destinations,india,summer,romantic getaway,travel,couples,vacation,scenic beauty,adventure activities,beaches,hill stations,cultural experiences,luxury resorts,offbeat destinations,wildlife sanctuaries,heritage sites,waterfalls,island retreats,houseboats,budget-friendly,scenic drives,food and drink,photography,honeymoon packages,local festivals,weather,trekking,sightseeing,relaxation,outdoor activities मनाली

पिछले कई दशकों से हिमाचल प्रदेश का शहर मनाली बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन्स में से एक बना हुआ है। धौलाधार और पीर पंजल की पर्वत श्रृंखला और धड़कनें बढ़ा देने वाली अडवेंचर ऐक्टिविटीज़ की वजह से मनाली न सिर्फ हनीमून पर आए लोगों के लिए बल्कि हर तरह के टूरिस्ट के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है। यहां रोहतांग पास, सोलन घाटी, ओल्ड मनाली, कुल्लू में रिवर राफ्टिंग और भृगु लेक जैसी जगहें घूम सकते हैं। honeymoon destinations,india,summer,romantic getaway,travel,couples,vacation,scenic beauty,adventure activities,beaches,hill stations,cultural experiences,luxury resorts,offbeat destinations,wildlife sanctuaries,heritage sites,waterfalls,island retreats,houseboats,budget-friendly,scenic drives,food and drink,photography,honeymoon packages,local festivals,weather,trekking,sightseeing,relaxation,outdoor activities मेघालय

मेघालय गर्मियों के मौसम में हनीमून पर जाने के लिए भारत की सबसे अच्छी जगहों में से एक है जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता, सुखद मौसम, झरनों, घास के मैदानों और अन्य पर्यटकों स्थलों के लिए जाना जाता है। यदि आप भी अपने लाइफ पार्टनर के साथ गर्मियों में हनीमून के लिए बेस्ट समर्स हनीमून डेस्टिनेशन इन इंडिया सर्च कर रहें हैं तो मेघालय आपके लिए परफेक्ट जगह है। मेघालय की खूबसूरती को शब्दों में बयाँ करना बेहद मुश्किल है इसीलिए यदि आप इसकी सुन्दरता से रूबरू होने चाहते है तो अपने लाइफ पार्टनर के साथ हनीमून ट्रिप पर एक बार यहाँ जरूर आयें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology