न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कैम्पिंग के लिए कर रहे है किसी खास जगह की तलाश, ये 8 लोकेशन देगी आपको आनंद

गर्मियों के इन दिनों में सभी घूमने का प्लान बनाते हैं और ऐसी जगह की तलाश में रहते हैं जहां का मौसम सुहाना होने के साथ ही आप अपने मनचाहे कामों को अंजाम दे सकें जिसमें आपको खुशी मिले।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 27 Jun 2023 4:54:57

कैम्पिंग के लिए कर रहे है किसी खास जगह की तलाश, ये 8 लोकेशन देगी आपको आनंद

गर्मियों के इन दिनों में सभी घूमने का प्लान बनाते हैं और ऐसी जगह की तलाश में रहते हैं जहां का मौसम सुहाना होने के साथ ही आप अपने मनचाहे कामों को अंजाम दे सकें जिसमें आपको खुशी मिले। ऐसे कई घुमक्कड़ पर्यटक होते हैं जो घूमने के अलावा ट्रैकिंग, माउंट क्लाइंब आदि स्पोर्ट्स एक्टिविटीज का भी लुत्फ उठाने के लिए तत्पर रहते हैं। वहीं कई लोग कैम्पिंग के दौरान रात किसी पहाड़ अथवा नदी के किनारे पर बिताना भी पसंद करते हैं। रात के दौरान दोस्तों के साथ कैम्पिंग और दिखते तारे किसी और ही दुनिया में ले जाने पर मजबूर कर देते हैं। दोस्तों के साथ एक्साइटेड ट्रिप प्लान करने का विचार बना रहे हैं तो इन गर्मियों में आप यहां बताई गई जगहों पर घूमने जा सकते हैं। कैम्पिंग करने के लिए सैलानी इन जगहों को बहुत पसंद करते हैं। आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...

camping sites in india,best camping destinations,outdoor camping experiences,camping in nature,top camping spots,camping adventures,camping in india,camping enthusiasts,camping sites for nature lovers,camping vacations in india

धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश में स्थित धर्मशाला को तिब्बती संस्कृति का केंद्र कहा जाता है। इस जगह पर तमाम तरह के बौद्ध मठ और मंदिर स्थित हैं। साथ ही साथ यह जगह तमाम तरह की गतिविधियों के लिए भी जानी जाती है। इस जगह पर लोग विपासना, ध्यान, नैचरल थरेपी और पंचकर्म के लिए आते हैं। यह स्थान अपने यहाँ आने वाले सैलानियों को एक बहुत ही ख़ूबसूरत वातावरण प्रदान करता है जिसमें शांति और सकून दोनों है। यह जगह प्राकृतिक रूप से भी काफ़ी समृद्ध है जो कैम्पिंग का ख़ूबसूरत विकल्प देती है। दूर-दूर से आकर लोग इस जगह पर शांति और सकून के साथ कुछ समय व्यतीत करना चाहते हैं। इस जगह पर ट्रेकिंग के भी कई विकल्प हैं और यह पूरा रास्ता बर्फ से ढकी धौलाधार पर्वत श्रृंखला से होकर जाता है। इसी जगह से हिमालय में ट्रैकिंग मार्गों का द्वार खुलता है।

camping sites in india,best camping destinations,outdoor camping experiences,camping in nature,top camping spots,camping adventures,camping in india,camping enthusiasts,camping sites for nature lovers,camping vacations in india

भीमताल

यह मंत्रमुग्ध कर देने वाला पर्यटन स्थल समुद्र तल से 1370 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, जो हिमालय में कैंपिंग के लिए एक बेहतरीन जगह है। भगवान शिव को समर्पित भीमेश्वर महादेव मंदिर जैसे प्राचीन मंदिरों के साथ सुंदर भीमताल झील इस जगह का प्राथमिक आकर्षण है। यह स्थान पहाड़ियों और जंगलों से घिरा हुआ है, जहां कैम्पिंग के दौरान आप चांद सितारों को बेहद करीब से देख सकते हैं। कैम्पिंग के लिए ये जगह एकदम बेस्ट मानी जाती है। यहां आप आसपास के क्षेत्रों में घूमने और मछली पकड़ने जैसी एक्टिविटी भी चुन सकते हैं।

camping sites in india,best camping destinations,outdoor camping experiences,camping in nature,top camping spots,camping adventures,camping in india,camping enthusiasts,camping sites for nature lovers,camping vacations in india

ऋषिकेश
कैम्पिंग के लिए उत्तराखंड के ऋषिकेश को बेस्ट कहा जा सकता है। अध्यात्म की नगरी होने के साथ ये रोमांच के लिए भी जानी जाती है। उत्तराखंड में स्थित ऋषिकेश में लाखों पर्यटक प्रतिवर्ष आते हैं। अगर आप एडवेंचर का मजा लेना चाहते हैं तो ऋषिकेश आपके लिए बेहद शानदार विकल्पक हैं। कैम्पिंग के लिए ऋषिकेश को बेस्ट डेस्टिनेशन माना जाता है। यहां काफी नदीयां हैं जिनके किनारे कैम्पिंग लगाई जाती हैं। इसके अलावा के घने जंगलों के बीच कैम्पिंग या गंगा नदी के रेतीले तटों पर भी कैंप का मजा ले सकते हैं। सिर्फ कैम्पिंग ही नहीं आप यहां रिवर राफ्टिंग, बन्जी जम्पिंग का मजा भी ले सकते हैं।

camping sites in india,best camping destinations,outdoor camping experiences,camping in nature,top camping spots,camping adventures,camping in india,camping enthusiasts,camping sites for nature lovers,camping vacations in india

स्पीति वैली

ये जगह हिमालय के करीब है और हिमाचल प्रदेश के उत्तर-पूर्वी भाग में है। स्पीति वैली भारत और तिब्बत के बीच है। और भारत की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। दुनियाभर से टूरिस्ट यहां आते हैं। यहां आकर आप ट्रेकिंग और कैम्पिंग जैसी कई एक्टीविटीज का मजा ले सकते हैं। स्पीति वैली आने का सबसे अच्छा समय मई से अक्टूबर के बीच है। वैली के सबसे करीब कुल्लू का भुंतर एअरपोर्ट है। ये वैली से 54 किलोमीटर की दूरी पर है। इसके अलावा आप मनाली से बस से भी स्पीति वैली जा सकते हैं। हालांकि ये जर्नी थोड़ी मुश्किल होगी।

camping sites in india,best camping destinations,outdoor camping experiences,camping in nature,top camping spots,camping adventures,camping in india,camping enthusiasts,camping sites for nature lovers,camping vacations in india

चकराता

उत्तराखंड का चकराता अपनी सुंदरता के साथ-साथ मजेदार कैम्पिंग के लिए भी काफी फेमस है। जून-जुलाई में पड़ने वाली भीषण गर्मी के बचने के लिए यहां कई लोग कैम्पिंग करने पहुंचते हैं। चकराता में मौजूद छोटे-बड़े पहाड़, घने जंगल और देवदार के पेड़ों के बीच में कैम्पिंग करने का एक अलग ही मजा होता है। आपको बता दें कि चकारता के एक साइड टोंस नदी और दूसरे साइड यमुना नदी बहती है। इसलिए यहां सैलानी भी काफी संख्या में कैंप के लिए पहुंचते हैं। यहां ट्रैकिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

camping sites in india,best camping destinations,outdoor camping experiences,camping in nature,top camping spots,camping adventures,camping in india,camping enthusiasts,camping sites for nature lovers,camping vacations in india

सांगला घाटी

हिमाचल की सांगला घाटी कम लोकप्रियता के बावजूद किसी को निराश नहीं करती है। इस जगह पर प्रकृति के अद्भुत रहस्य शामिल हैं। इस जगह पर सबसे प्रसिद्ध कैंपिंग स्थलों में से एक सांगला घाटी समुद्र तल से तक़रीबन 2600 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह कि इस घाटी की पृष्ठभूमि में राजसी किन्नर कैलाश शिखर है जिसकी ख़ूबसूरती को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। यह पूरी घाटी चीड़, देवदार, सेब, अखरोट और खूबानी के पेड़ों से घिरी हुई है जो कैम्पिंग करने वाले लोगों के अंदर रोमांच भर देती है। ऐसे में यदि आप यहां कैंपिंग का अनुभव करने की योजना बना रहे हैं, तो यहां आपको वो सब चीज मिलेगी जो आपके अनुभव को और मजेदार बना देगी। इस जगह पर कैम्पिंग के दौरान आप बोन फ़ायर के साथ साथ स्टार गेजिंग का भी भरपूर मज़ा ले सकते हैं।

camping sites in india,best camping destinations,outdoor camping experiences,camping in nature,top camping spots,camping adventures,camping in india,camping enthusiasts,camping sites for nature lovers,camping vacations in india

कसोल

सोचिए आप किसी ऐसी जगह कैम्प बनाएं जहां ऐडवेनचर के साथ आपको चिलचिलाती गर्मी से भी राहत मिले। जी हां, आप हिमाचल प्रदेश के कसोल हिल स्टेशन के पास अपने दोस्तों के साथ कैम्पिंग करेगें तो आपको गर्मी से भी राहत मिलेगी साथ ही आपको रोमंचक अनुभव भी मिलेगा। जंगलों के बीच कैंपिग का मजा ही कुछ ओर होता है। नाच-गानों और बोनफायर का मजा लेने के लिए इससे बेहतर जगह कोई ओर नहीं है। बता दें कि कसोल को इजरायली पर्यटक अपना घर मानते हैं।

camping sites in india,best camping destinations,outdoor camping experiences,camping in nature,top camping spots,camping adventures,camping in india,camping enthusiasts,camping sites for nature lovers,camping vacations in india

फूलों की घाटी

फूलों की घाटी गढ़वाल हिमालय में 88 वर्ग किमी में फैली हुई है, और अपने अल्पाइन फूलों के लिए प्रसिद्ध है। अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाने वाला यह स्थान घास के मैदानों, झरनों और वनस्पतियों और जीवों की किस्मों से सुशोभित है। यदि आप यहां कैंपिंग का अनुभव करने के इच्छुक हैं, तो इस स्थान पर जाने का सबसे अच्छा समय जुलाई के मध्य से अगस्त के अंत तक है, जब घाटी अपने अलग ही रंग में होती है। हालांकि, आपको फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान के अंदर शिविर लगाने की अनुमति नहीं होगी, निकटतम कैम्पिंग साइट घांघरिया का सुरम्य गांव होगा, जो कुछ किलोमीटर दूर स्थित है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत