न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कला का बेहतरीन नमूना पेश करते हैं दुनिया के ये खूबसूरत ब्रिज, दिखता हैं मनमोहक नजारा

हम आपको दुनिया के इन सबसे खूबसूरत और अनोखे ब्रिज के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 25 Apr 2024 4:10:57

कला का बेहतरीन नमूना पेश करते हैं दुनिया के ये खूबसूरत ब्रिज, दिखता हैं मनमोहक नजारा

यह दुनिया अनोखे और खूबसूरत नजारों से भरी हुई हैं जहां कहीं आपको नदी-झरने देखने को मिलते हैं तो कहीं पहाड़ और जंगल। ये बेहतरीन नजारे ही पर्यटन को बढ़ावा देते हैं। इन्हीं खूबसूरत दृश्यों में से कुछ हैं जो अपनी वास्तुकला का बेहतरीन नजारा पेश करते हैं। आपको दुनियाभर में कई ब्रिज अर्थात पुल भी देखने को मिलेंगे जो पर्यटन का हिस्सा हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि ब्रिज में ऐसा क्या देखना! तो आपको बता दें कि दुनियाभर में कई ऐसे ब्रिज हैं जो अपनी कला से विशेष पहचान बना चुके हैं। आज हम आपको दुनिया के इन सबसे खूबसूरत और अनोखे ब्रिज के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

best bridges in the world,iconic bridges for travelers,top bridge destinations for holidays,bridge tourism spots worldwide,must-see bridges for travel enthusiasts,famous bridges to visit on vacation,bridge sightseeing for tourists,traveling to the worlds best bridges,landmark bridges for tourist attractions,bridge tours for travelers

गोल्डन ब्रिज, वियतनाम

वियतनाम में एक ऐसा अद्भुत पुल है जो दुनियाभर के लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। इस पुल की बनावट इतनी शानदार है कि देखने वालों की सासें एक पल के लिए रुक सी जाती हैं। जी हां, इस पुल को केवल दो बड़े हाथ थामे हुए हैं। ये पुल समुद्र तल से लगभग 1,400 मीटर की ऊंचाई पर बना हुआ है, जिसकी लंबाई करीब 150 मीटर की है।

best bridges in the world,iconic bridges for travelers,top bridge destinations for holidays,bridge tourism spots worldwide,must-see bridges for travel enthusiasts,famous bridges to visit on vacation,bridge sightseeing for tourists,traveling to the worlds best bridges,landmark bridges for tourist attractions,bridge tours for travelers

हेलिक्स ब्रिज, सिंगापुर

आधुनिक आर्किटेक्चर में सिंगापुर बेहद आगे है। सिंगापुर जाने पर आपको जो जगह कभी मिस नहीं करनी चाहिए वो है मैरेना बे के पास मौजूद हेलिक्स ब्रिज। यह रात और दिन दोनों ही वक्त खूबसूरत दिखता है। रात के वक्त इसमें ब्लू लाइट चमकती है। यहां काफी अधिक संख्या में पर्यटक आते हैं और फोटो खिंचवाते हैं।

best bridges in the world,iconic bridges for travelers,top bridge destinations for holidays,bridge tourism spots worldwide,must-see bridges for travel enthusiasts,famous bridges to visit on vacation,bridge sightseeing for tourists,traveling to the worlds best bridges,landmark bridges for tourist attractions,bridge tours for travelers

इनविजिबल ब्रिज, चीन

चीन के हुनान प्रांत में स्थित यह पुल दुनिया का सबसे बड़ा और लंबा शीशे का पुल है। शीशे से बना यह पुल जमीन से 300 मीटर और दो पहाड़ियों के मध्य बनाया गया है। 430 मीटर लंबे इस पुल की चौड़ाई 6 मीटर है। इस पुल का निर्माण पारदर्शी शीशों की तीन परतों से किया गया है, जिससे लोग नीचे का दृश्य देख सकते है। जब इस पुल पर खड़े लोगों को दूर से देखा जाता है, तो ऐसा लगता है की वो हवा में लटके हुए है। इस पुल पर जाने के लिए एक दिन पहले बुकिंग करवानी पड़ती है। क्योंकि एक दिन में 8000 से ज्यादा लोग इस पुल पर नहीं जा सकते है।

best bridges in the world,iconic bridges for travelers,top bridge destinations for holidays,bridge tourism spots worldwide,must-see bridges for travel enthusiasts,famous bridges to visit on vacation,bridge sightseeing for tourists,traveling to the worlds best bridges,landmark bridges for tourist attractions,bridge tours for travelers

लैंगकावी स्काई ब्रिज, मलेशिया

लैंगकावी स्काई ब्रिज बेहद खतरनाक माना जाता है। ये ब्रिज पहाड़ों के ऊपर बना हुआ है और इसकी चौड़ाई 6 फीट है। बता दें, ये पुल समुद्र से लगभग 2,300 फीट की ऊंचाई पर बना हुआ है। इस पुल से मलेशिया की खूबसूरती का नजारा दिखाई देता है, जो किसी का भी मन मोह सकता है। ये पुल सिर्फ पैदल चलने वालों के लिए ही है।

best bridges in the world,iconic bridges for travelers,top bridge destinations for holidays,bridge tourism spots worldwide,must-see bridges for travel enthusiasts,famous bridges to visit on vacation,bridge sightseeing for tourists,traveling to the worlds best bridges,landmark bridges for tourist attractions,bridge tours for travelers

रियाल्टो ब्रिज, इटली

दुनिया के सबसे रोमांटिक शहरों में से एक है वेनिस, जहां हर कपल्स पहुंचना चाहता है। वेनिस एक ऐसा शहर है जिसकी कल्पना बिना पुल के की ही नहीं जा सकती। यह शहर पानी पर बना हुआ है। लेकिन यहां आने पर आप रियाल्टो ब्रिज की खूबसूरती देखे बिना नहीं रह सकते हैं।

best bridges in the world,iconic bridges for travelers,top bridge destinations for holidays,bridge tourism spots worldwide,must-see bridges for travel enthusiasts,famous bridges to visit on vacation,bridge sightseeing for tourists,traveling to the worlds best bridges,landmark bridges for tourist attractions,bridge tours for travelers

लकी क्नॉट ब्रिज, चीन

यह खूबसूरत पुल चीन के चांग्शा शहर में मौजूद ड्रैगन राजा बंदरगाह नदी पर बना है। बंदरगाह नदी पर बने इस ब्रिज की ऊंचाई 24 मीटर और लंबाई 185 मीटर है। पैदल यात्रा करने के लिए इस पुल को नदी, सड़क और पार्क से जोड़ा गया है। यह पुल गाड़ियों के लिए नहीं है केवल पैदल यात्रा करने के लिए बनाया गया है।

best bridges in the world,iconic bridges for travelers,top bridge destinations for holidays,bridge tourism spots worldwide,must-see bridges for travel enthusiasts,famous bridges to visit on vacation,bridge sightseeing for tourists,traveling to the worlds best bridges,landmark bridges for tourist attractions,bridge tours for travelers

लीविंग रूट ब्रिज, मेघालय

मेघालय में स्थित लीविंग रूट ब्रिज प्राकृति का एक खूबसूरत नजारा है। इस ब्रिज की खास बात ये है कि इसे फिकस इलास्टिका ट्री नाम के पेड़ की जड़ों से बनाया जाता है। इस पेड़ की जड़ें बेहद लचकदार और मजबूत होती हैं, जो एक साथ 50 से ज्यादा लोगों का वजन भी उठा सकती हैं। जैसे-जैसे पेड़ बढ़ता है इसकी मजबूती भी बढ़ती है। पेड़ की जड़ों से बने इन पुलों की उम्र लगभग 500 वर्षों की होती है। स्थानीय लोग अपनी जरूरत के हिसाब से इस पेड़ की जड़ों को दिशा देते हैं और उसी दिशा में ये बढ़ता जाता है।

best bridges in the world,iconic bridges for travelers,top bridge destinations for holidays,bridge tourism spots worldwide,must-see bridges for travel enthusiasts,famous bridges to visit on vacation,bridge sightseeing for tourists,traveling to the worlds best bridges,landmark bridges for tourist attractions,bridge tours for travelers

विंड एंड रेन ब्रिज, चीन

विंड एंड रेन ब्रिज चीन में रहने वाले डॉन्ग लोगों की अनोखी आर्किटेक्चर मानी जाती है। ये ब्रिज लकड़ी से बनाया गया है, जिसका ऊपरी भाग भी लकड़ी से ढका हुआ है। ढका होने की वजह से ये पुल खराब मौसम में बारिश और हवाओं से सुरक्षित रखता है, जिसके आधार पर डॉन्ग के लोगों ने इस पुल को विंड एंड रेन ब्रिज का नाम दिया है। इस पुल की लंबाई लगभग 64.4 मीटर और चौड़ाई 3.4 मीटर की है। वहीं इस पुल की ऊंचाई 10.6 मीटर की है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव

किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार

केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी

Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत

झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला

दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार

'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन

'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म

सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'

'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी

सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत

7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत

बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका