न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हवाई यात्रा करने से पहले जान लें इसके विभिन्न क्लास का अंतर, जानकारी है बेहद रोचक

उसी तरह फ्लाइट में भी अलग-अलग क्लास होती हैं, जिसमें लोग अपनी सहूलियत और पैसों के हिसाब से सफर करते हैं। फ्लाइट में इकोनॉमी क्लास, बिजनेस क्लास और फर्स्ट क्लास सीट होती है। हम आपको यहां इनकी सुविधाओं के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

Posts by : Neha | Updated on: Mon, 02 Jan 2023 9:38:19

हवाई यात्रा करने से पहले जान लें इसके विभिन्न क्लास का अंतर, जानकारी है बेहद रोचक

भारत एक विशाल देश हैं जहां देश के दो शहरों के बीच की दूरी ही कई हजार किलोमीटर हो जाती हैं और सड़क के माध्यम से इसका सफर कई घंटों का हो जाता हैं। सहूलियत के लिए लोग ट्रेन का सफ़र करना पसंद करते हैं लेकिन इसकी यात्रा में भी कई बार दो दिन का सफर करना पड़ जाता हैं। ऐसे में हवाई सफर करना बेहतर रहता हैं, जो कई घंटों के सफ़र को मिनटों में बदल देता हैं। दुनिया में ऐसे कई लोग होंगे जिन्होंने अभी तक फ्लाइट का सफर नहीं किया। ऐसे में हम आपको बता दें कि जिस तरह ट्रेन में सफर के दौरान अलग-अलग तरह के कोच होते हैं, उसी तरह फ्लाइट में भी अलग-अलग क्लास होती हैं, जिसमें लोग अपनी सहूलियत और पैसों के हिसाब से सफर करते हैं। फ्लाइट में इकोनॉमी क्लास, बिजनेस क्लास और फर्स्ट क्लास सीट होती है। हम आपको यहां इनकी सुविधाओं के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

before traveling by air know the difference between its different classes,the information is very interesting,holiday,travel tourism

फर्स्ट क्लास फ्लाइट

फ्लाइट में सबसे ऊपर आता है फर्स्ट क्लास, जिसे आमतौर पर फिल्मी सितारों, मशहूर सेलिब्रिटी, बिजनेसमैन के लिए तैयार किया जाता है। ये क्लास इकोनॉमी और बिजनेस क्लास की तुलना में बेहद महंगी होता है। लेकिन इसमें मिलने वाली सुविधाएं उतनी ही स्पेशल होती हैं। इस क्लास में प्राइवेसी के अलावा खाने पीने की चीजों का भी अलग से मेन्यू कार्ड होता है। फ्लाइट में फर्स्ट क्लास में मिलने वाला खाना किसी 5 स्टार होटल से कम नहीं होता, क्योंकि इसे फाइव स्टार के शेफ द्वारा ही तैयार किया जाता है।

फर्स्ट क्लास का केबिन हर एयरप्लेन में सबसे आगे होता है, जिसमें आप अधिक स्पेस के साथ खुलकर आराम कर सकते हैं। इससे लगभग बेड के जितना झुककर सो सकते हैं। इसमें इकोनॉमी के तरह एकदम बगल में कोई नहीं बैठा रहता और आरामदायक सफर कर पाते हैं। साथ ही इसकी सीट 91 फीसदी तक नीचे चली जाती है और यह बेड की तरह हो जाती है और आपको पूरा पर्सनल स्पेस मिलता है।

before traveling by air know the difference between its different classes,the information is very interesting,holiday,travel tourism

बिजनेस क्लास फ्लाइट

अब हम बताते हैं बिजनेस क्लास के बारे में, जिसका किराया इकोनॉमी क्लास की तुलना में बहुत ज्यादा और फर्स्ट क्लास से थोड़ा कम होता है। लेकिन जिस हिसाब से किराया उस हिसाब से सुविधाएं। जिस तरह इकॉनोमी क्लास की सीट साधारण बस की तरह होती है, वैसा बिजनेस क्लास में नहीं होता है। इसमें सीटें काफी चौड़ी और रिक्लाइनर लगी होती है, जिससे आपको थकान नहीं होती है और आप आराम से जा सकते हैं। फ्लाइट के अंदर ही नहीं, एयरपोर्ट पर भी बिजनेस क्लास में ट्रेवल करने वाले लोगों के लिए एक अच्छी सुविधा दी जाती है। आपको बता दें, इस क्लास के लोगों के लोगों के लिए अलग चेक इन करने का एरिया होता है और उनके लिए एक खास लाउंज भी उपलब्ध कराया जाता है। इस लाउंज में खाने-पीने, न्यूज पेपर और इंटरनेट की सुविधा दी जाती है। बिजनेस क्लास की एक और खास बात ये होती है कि इसमें यात्रा करने वाले लोगों को सबसे पहले उतारा जाता है और कस्टम लाइन में भी पहली तरजीह इन्हें ही दी जाती है।

बिजनेस क्लास में सबसे अधिक बॉलीवुड अभिनेता और अभिनेत्रियों के साथ-साथ बिजनेसमैन, नेता और अन्य सेलेब्रिटीज कुछ अधिक ही यात्रा करते हैं। कहा जाता है कि सबसे अधिक वहीं लोग इस क्लास में यात्रा करते हैं जिनके पास ठीक-ठाक पैसे होते हैं।

before traveling by air know the difference between its different classes,the information is very interesting,holiday,travel tourism

इकोनॉमी क्लास फ्लाइट

ये तो आप सभी जानते हैं हमारे देश में सबसे ज्यादा लोग मध्यम वर्ग से हैं, इसलिए जब भी लोग हवाई यात्रा करते हैं, तो वे सबसे ज्यादा इकोनॉमी क्लास को ही प्रेफर करते हैं। आपको बता दें, इकोनॉमी क्लास का किराया काफी कम होता है। इसमें सुविधाएं बिजनेस क्लास और फर्स्ट क्लास से कम दी जाती हैं। इस क्लास का जिस हिसाब से किराया होता है, उसी तरह की यहां से जुडी सुविधाएं होती हैं। इस क्लास में यात्री को सीट के सामने छोटी वीडियो स्क्रीन दी जाती है, जिसमें आप अपनी पसंद का गाना और मूवी देख सकते हैं। इसके साथ ही अन्य चीजें जैसे हेड फोन, मैगजीन, तकिया, खाना और सीमित मात्रा में कुछ ड्रिंक यात्री को उपलब्ध कराई जाती हैं।

before traveling by air know the difference between its different classes,the information is very interesting,holiday,travel tourism

फ्लाइट टिकट में लगते हैं कौन-कौन से चार्ज

आप फ्लाइट से सफर करते हैं तो जाहिर है इसके लिए टिकट बुकिंग कराते हैं। यानी आप एक रकम किराये के रूप में चुकाते हैं। लेकिन कभी आपने यह गौर किया है कि आपने जो टिकट लिया है इसमें कौन-कौन से चार्ज शामिल होते हैं। आपको बता दें कि इसमें एक बेस फेयर होता है, इसके अलावा कई तरह के चार्ज और फीस भी शामिल होते हैं। तब जाकर एक तय रकम आप एयरलाइन कंपनी को चुकाते हैं।

डोमेस्टिक एयर टिकट (इकोनॉमी क्लास) में एयरफेयर चार्ज, एयरलाइन फ्यूल चार्ज, एविएशन सिक्योरिटी फीस, सीयूटीई चार्ज, पैसेंजर सर्विस फीस, आरसीएस फीस, सीट फीस और जीएसटी शामिल होता है। हालांकि सीट फीस, सीट का सलेक्शन करने और अलग-अलग एयरलाइन कंपनी की पॉलिसी पर निर्भर करता है। सीट फीस का वेब चेक इन के समय पेमेंट करना होता है। इकोनॉमी क्लास में जीएसटी 5 प्रतिशत और बिजनेस क्लास में 12 प्रतिशत जीएसटी देना होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर