न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पर्यटन का प्रमुख केंद्र बन रहा हैं इंडोनेशिया का बाली, जानें यहां की घूमने लायक जगहें

हम आपको आज बाली में घूमने लायक जगहों की जानकारी देने जा रहे हैं। आइये जानते हैं...

Posts by : Neha | Updated on: Wed, 07 Dec 2022 2:26:02

पर्यटन का प्रमुख केंद्र बन रहा हैं इंडोनेशिया का बाली, जानें यहां की घूमने लायक जगहें

जब भी कभी विदेश यात्रा की बात की जाती हैं, तो इंडोनेशिया के बाली का नाम जरूर सामने आता हैं। यह जगह विदेशी सैलानियों के लिए पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा हैं जहां जाने के बाद सैलानियों का वापस लौटने का मन नहीं करता है। यहां की कला और संस्कृति दुनियाभर में प्रसिद्ध है जिसे निहारने हर साल लाखों विदेशी सैलानी यहां पहुंच रहे हैं। यहां के प्रसिद्ध मंदिर, एनिमल पार्क, एडवेंचर पार्क, समुद्र तट या पहाड़, इस जगह को शानदार पर्यटन स्थल बनाने का काम करते हैं। यहां आप खुलकर समुद्री तटों पर होने वाली वाटर एक्टिविटी का आनंद उठा सकते हैं। अगर आप भी विदेश यात्रा का प्लान बना रहे हैं तो बाली आपके लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन साबित होगी। हम आपको आज बाली में घूमने लायक जगहों की जानकारी देने जा रहे हैं। आइये जानते हैं...

bali of indonesia is becoming a major center of tourism,know the places to visit here,holiday,travel,tourism

माउंट बत्तूर

माउंट बत्तूर बाली के उत्तर-पश्चिमी विस्तार में आया हुआ है और यह 1717 कि ऊंचाई पर है। माउंट बत्तूर एक सक्रिय ज्वालामुखी है जिसमें एक गांव और एक झील भी आया हुआ है। इसके पहाड़ से बहुत ही सुंदर सूर्योदय को देख सकते हो और इसके चढाई को चढ़ने में आपको करीब 2 घंटे लगेंगे। चढाई को चढ़ते समय आप बीच-बीच में थोड़ा सा आराम भी कर ले। हम आपको यह सुझाव देंगे कि आप यहां पर एक गाइड को अपने साथ रखें। नौ प्रमुख हिंदू मंदिरों में से एक, पुरा उलुन दानू बत्तूर भी यही आया हुआ है और यह पर्यटकों का मुख्य आकर्षण है। हालांकि दिलचस्प बात ये है कि ये ज्वालामुखी कई बार सक्रिय हो जाता है और माउंट बत्तूर के आसपास का सारा विस्तार ज्वालामुखी के लावा से भरा पड़ा है। जो इस बात का जीता जागता सबूत है।

bali of indonesia is becoming a major center of tourism,know the places to visit here,holiday,travel,tourism

लोविना

बाली के पर्यटन स्थलों में शामिल लोविना अपने खूबसूरत समुद्री तटो के लिए जाना जाता है। लोविना के समुद्री बीच पर आप ढेर सारी मस्ती कर सकते हैं, बियर पी सकते हैं। बता दें कि बाली पर्यटन के उत्तरी क्षेत्र में स्थित लोविना शानदार रिसॉर्ट, काली रेत के समुद्री बीच, डॉल्फिन देखने का आनंद, स्नोर्केलिंग और स्कूबा डाइविंग जैसी गतिविधियों के लिए फेमस हैं। बंजार में स्थित गर्म झरने, बौद्ध मंदिर, सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता हैं।

bali of indonesia is becoming a major center of tourism,know the places to visit here,holiday,travel,tourism

उबुद आर्ट मार्केट

उबूद द्वीप का सांस्कृतिक दिल है जिसके बिना आप की बाली की यात्रा अधूरी मानी जाती है। उबुद की संस्कृति के दृश्य का अनुभव करने के लिए दुनिया भर से पर्यटक आते हैं। इस छोटे शहर में कई सांस्कृतिक स्थल हैं जहां शाम को नियमित रूप से शास्त्रीय नृत्य का प्रदर्शन किया जाता है। आपको यहां कई कला स्टूडियो, दीर्घाओं, प्राचीन वस्तुएँ, स्थानीय शिल्प बाजार, आकर्षित कपडे, पेंटिंग, आभूषण, लकड़ी की नक्काशी आदि देखने को मिल जाएगी। बाली के प्रमुख अगुंग राय संग्रहालय, मास्किया के सेटिया डर्मा हाउस, नेका कला संग्रहालय को देखने के लिए पर्यटक भारी संख्या में जाते हैं।

bali of indonesia is becoming a major center of tourism,know the places to visit here,holiday,travel,tourism

तनह लोट मंदिर

बाली हॉलिडे पैकेज में मंदिर को भी शामिल करें। क्योंकि यह द्वीप मंदिरों और उनकी अनूठी वास्तुकला और इतिहास के लिए जाना जाता है। तनह लोट मंदिर की अनूठी सेटिंग और इसके आसपास का नजारा जो इस क्लिफ्टटॉप मंदिर को रहस्य को दर्शाता है। तनाह लोट में सूर्यास्त का नजारा बेहद मनमोहक होता है। यह मंदिर 16वीं सदी का है। जो बाली का सबसे पवित्र मंदिर है, जिससे भक्तों को परिसर में प्रवेश करने के लिए चट्टानों को काटकर सीढ़ी बनाई गई है।

bali of indonesia is becoming a major center of tourism,know the places to visit here,holiday,travel,tourism

पुरा बैसाकी मंदिर

पूरा बैसाखी मंदिर बालिका सबसे ऊंचा पर्वत, गुनुंग अगुंग पर आया हुआ है। इसे नौ मंदिरों में से सबसे महत्वपूर्ण मंदिर माना जाता है। अलग अलग द्वीप पर आए इन नौ मंदिरों के समूह को कायांगन जगत के नाम से भी जाना जाता है। इस मंदिर का नाम ड्रैगन भगवान के नाम पर से रखा गया है। और लोक कथा के अनुसार वे गुनुंग अगुंग का पर्वत पर रहते हैं। इस मंदिर को मधर टेंपल के नाम से भी जाना जाता है। इस मंदिर को 2000 साल से हिंदू तीर्थ स्थान माना जाता है और इस मंदिर का एक अलग ही आध्यात्मिक महत्व है।

bali of indonesia is becoming a major center of tourism,know the places to visit here,holiday,travel,tourism

कान्ग्गु

बाली में घूमने वाली जगहों में शामिल कान्ग्गु पर्यटन स्थल एक तटीय गाँव हैं। जोकि सभी प्रकार के पर्यटकों के लिए एक आदर्श स्थान साबित होता हैं, खास कर ऐसे सैलानियों के लिए जो शांति की तलाश में हैं। कान्ग्गु में आप सर्फिंग, समुद्री लहरों को देखना, सनराइज और सनसेट का नजारा और तैराकी का अपना अलग ही आनंद हैं।

bali of indonesia is becoming a major center of tourism,know the places to visit here,holiday,travel,tourism

कुटा बीच

कुटा बीच बाली के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल में से एक माना जाता है और ये जगह हमेशा ही पर्यटकों का विशेष आकर्षण रह चुकी है। कुटा बीच पर आपको किराए पर सर्फ़बोर्ड, बूगी बोर्ड, छतरियां और सन ग्लास भी मिल जाएंगे। कुटा बीच के समुद्र तट पर आप आराम से बैठकर नारियल पानी और समुद्र की लहरें का आनंद ले सकते हैं। इससे आपकी पूरे दिन की थकान भी दूर हो जाएंंगिI कुटा बीच के शानदार बार और पब में जाकर आप पार्टी का भी आनंद ले सकते हो। इसलिए जो लोगों को बार और पब में जाकर पार्टी करना अच्छा लगता है उन्हें यह कुटा बीच बहुत ही पसंद आने वाला है और उन्हें तो इस कुटा बीच की मुलाकात अवश्य ही करनी चाहिए।

bali of indonesia is becoming a major center of tourism,know the places to visit here,holiday,travel,tourism

नुसा दुआ

बाली का रोमांटिक स्थान नुसा दुआ ऐसे पर्यटकों के बीच बहुत अधिक लोकप्रिय हैं जोकि अपने साथी के साथ एकांत में समय व्यतीत करना चाहते हैं। बाली में हनीमून मनाने वाली सबसे अच्छी जगहों में नुसा दुआ का नाम शामिल हैं। इसके अलावा नुसा दुआ में पर्यटक आरामदेह स्पा, कपल्स के लिए कैंडल-लाईट डिनर, स्नॉर्कलिंग, गोल्फ कोर्स, सर्फिंग, स्कूबा डाइविंग, पैरासेलिंग जैसे कई वाटर स्पोर्ट पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर