न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ना करें मानसून के दिनों में इन 8 जगहों पर घूमने जाने की गलती, समय होगा बर्बाद

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां मानसून के मौसम में जाने से बचना चाहिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 05 July 2022 2:48:06

ना करें मानसून के दिनों में इन 8 जगहों पर घूमने जाने की गलती, समय होगा बर्बाद

मानसून आते ही सभी खुशियां मनाने लगते हैं क्योंकि कड़कती धूप और गर्मियों से राहत मिलती हैं। मानसून सीजन में माहौल हरा-भरा हो जाता हैं और प्रकृति के नजारे मनमोहक दृश्य देते हैं। बारिश के सुहाने मौसम में सभी का मन प्रफुल्लित हो जाता हैं और घूमने जाने की चाह उठने लगती हैं। मानसून के मौसम में ठंडी-ठंडी हवाओं के बीच घूमने का अलग ही मजा है। लेकिन जरूरी नहीं कि बारिश के दिनों में हर जगह घूमने का मजा ही मिले। जी हां, देश की कुछ जगहें ऐसी हैं जहां मानसून के दिनों में घूमने जाना समय बर्बाद होना जैसा होता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां मानसून के मौसम में जाने से बचना चाहिए।

avoid visiting these places in monsoon,holidays,travel

मुंबई

मुंबई भारत का एक बहुत ही खूबसूरत शहर है जो अपने समुद्र तटों के लिए प्रसिद्ध है। अगर आप जुलाई से लेकर सितंबर तक के बीच में मुंबई घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं। तो इस आइडिया को छोड़ दें। क्योंकि मुंबई और आसपास के इलाकों में बारिश की वजह से शहर का आकर्षण कम हो जाता है। बता दें कि अगर मुंबई में अगर थोड़ी ज्यादा भी बारिश हो जाती है तो यहां शहर में पानी भरा जाता है और बाढ़ जैसे हालात हो जाते हैं। यहां सड़कों में इतना ज्यादा पानी भरा जाता है कि वाहन निकलने में भी दिक्कत होती है। इसलिए मुंबई की सैर नवंबर से फऱवरी के बीच सही होती है।

avoid visiting these places in monsoon,holidays,travel

स्पीति घाटी

अगर आप स्पीति घाटी घूमना चाहते हैं, तो हम आपको यही सलाह देंगे कि जुलाई के शुरूआती दिनों में यहां जितना यात्रा करना चाहते हैं उतना कर लें, क्योंकि बाद में मानसून के मौसम में आपको स्पीति घाटी में परेशानी हो सकती है। बता दें, मानसून में बारिश के समय यहां लैंडस्लाइड की समस्या अक्सर देखने को मिलती रहती है।

avoid visiting these places in monsoon,holidays,travel

चेन्नई

मानसून के मौसम में दक्षिण भारत के शहर बेहद आकर्षक हो जाते हैं। लेकिन चेन्नई जाना इस मौसम में ठीक नही है। चेन्नई भी भारत का एक ऐसा शहर है जहां आपको बारिश में मौसम में कभी नहीं जाना चाहिए। चेन्नई में मानसून के मौसम में वहां के लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि अधिकतर इस शहर में बाढ़ आ जाती है। जिसकी वजह से आप बाहर घूमने नहीं जा पाएंगे। जुलाई से लेकर सितंबर के महीने में चेन्नई शहर की सैर से बचना चाहिए। अगर आप बारिश के मौसम में चेन्नई की यात्रा करने की योजना बना रहें हैं तो अपनी इस यात्रा को कैंसिल कर दें तो बेहतर होगा।

avoid visiting these places in monsoon,holidays,travel

उत्तराखंड

उत्तराखंड भारत का एक ऐसा राज्य है जो कई आकर्षक पर्यटन स्थलों से भरा हुआ है। हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक उत्तराखंड की यात्रा करते हैं, लेकिन मानसून के मौसम में उत्तराखंड की यात्रा करना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि बरसात के मौसम में उत्तराखंड में लैंडस्लाइड होने और बादल फटने का खतरा रहता है। उत्तराखंड देश की एक ऐसी जगह है जहां की ज्यादातर सड़के पहाड़ों को काट कर बनाई गई हैं ऐसी में बारिश के मौसम में फिसलन की वजह से यहां किसी भी दुर्घटना का खतरा काफी बढ़ जाता है।

avoid visiting these places in monsoon,holidays,travel

सिक्किम

बारिश के मौसम में उत्तरी पूर्वी राज्य बेहद खूबसूरत दिखने लगते हैं। जो भी लोग घूमने के शौकीन होते हैं उनके लिए सिक्किम एक बहुत ही खूबसूरत जगह है। सिक्किम की प्राकृतिक सुंदरता और हर भरा वातावरण भरी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करता है। लेकिन अगर आप इस मौसम में घूमने की इच्छा रखते हैं। तो काफी सोच समझकर ही पैकिंग बारिश के मौसम में सिक्किम का बुरा हाल हो जाता है। यहां की सड़के बारिश में इतनी खराब हो जाती हैं कि यह घूमने के लायक नहीं होती और यहां के हरे भरे पहाड़ भी इस मौसम में बादलों से ढक जाते है। अगर आप मानसून के मौसम में सिक्किम की यात्रा करने का प्लान बना रहें हैं तो अपनी इस यात्रा को रद्द कर दें।

avoid visiting these places in monsoon,holidays,travel

हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश भारत का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है जो अपने शिमला, मनाली और धर्मशाला जैसे पर्यटन स्थलों के लिए जाना जाता है। आपको बता दें कि अगर आप हिमाचल की यात्रा करना चाहते हैं तो साल में कभी भी कर सकते हैं लेकिन मानसून के मौसम में यहां की यात्रा करना सही नहीं रहेगा क्योंकि यहां कई ऐसे इलाके हैं जो बारिश के दौरान भूस्खलन, कटाव और बाढ़ के लिए अतिसंवेदनशील होते हैं।

avoid visiting these places in monsoon,holidays,travel

लाहौल

लाहौल में तेज बारिश तो नहीं होती, लेकिन मानसून के मौसम में यहां की स्थिति भी कम खराब नहीं है। इस दौरान लाहौल पहुंचने के लिए कई इलाके और सड़कें पर्यटकों के प्लान के बीच रोड़ा बन जाते हैं। ज्यादा तेज बारिश के साथ, सड़कें और पास भी काफी खतरनाक हो जाते हैं।

avoid visiting these places in monsoon,holidays,travel

गोवा

अगर आप भीड़भाड़ से बचने के लिए गोवा के सैर मानसून में करना चाहते हैं। तो ऐसा बिल्कुल भी ना करें। क्योंकि इस मौसम में गोवा ना घूमने की सलाह दी जाती है। गोवा के बीच इस मौसम में काफी गंदे हो जाते हैं। गोवा में मॉनसून सीजन मध्य मई से अक्टूबर तक रहता है। इस दौरान भी यहां पर्यटकों की संख्या ज्यादा नहीं होती है क्योंकि बारिश कभी भी आ सकती है। गोवा के समुद्र तटों के नीले आसमान को काले बादल घेर लेते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

कांग्रेस के आरोपों पर हिमंत बिस्वा सरमा का करारा जवाब, बोले- ‘पाकिस्तानी स्रोतों से ली गई गलत जानकारी’, पत्नी ने दर्ज कराई FIR
कांग्रेस के आरोपों पर हिमंत बिस्वा सरमा का करारा जवाब, बोले- ‘पाकिस्तानी स्रोतों से ली गई गलत जानकारी’, पत्नी ने दर्ज कराई FIR
ईरान का पलटवार—F-15E पायलट रेस्क्यू पर अमेरिका के दावे को बताया झूठा, कई विमानों को मार गिराने का दावा
ईरान का पलटवार—F-15E पायलट रेस्क्यू पर अमेरिका के दावे को बताया झूठा, कई विमानों को मार गिराने का दावा
आज सोना-चांदी के दाम में बड़ा बदलाव, महानगरों में जानें 10 ग्राम गोल्ड का ताजा भाव
आज सोना-चांदी के दाम में बड़ा बदलाव, महानगरों में जानें 10 ग्राम गोल्ड का ताजा भाव
‘धुरंधर 2’ ने तीसरे संडे मचाया तहलका, 18वें दिन बनाया नया रिकॉर्ड, 1000 करोड़ क्लब में एंट्री
‘धुरंधर 2’ ने तीसरे संडे मचाया तहलका, 18वें दिन बनाया नया रिकॉर्ड, 1000 करोड़ क्लब में एंट्री
AI को लेकर बड़ी प्लानिंग में जुटे मार्क जुकरबर्ग, खास टास्क फोर्स तैयार करने की तैयारी
AI को लेकर बड़ी प्लानिंग में जुटे मार्क जुकरबर्ग, खास टास्क फोर्स तैयार करने की तैयारी
Galaxy S24 Ultra पर जबरदस्त ऑफर, कीमत में भारी कटौती के साथ मिल रहा 25,000 रुपये से ज्यादा का फायदा
Galaxy S24 Ultra पर जबरदस्त ऑफर, कीमत में भारी कटौती के साथ मिल रहा 25,000 रुपये से ज्यादा का फायदा
रॉकेट जैसी स्पीड से चार्ज होंगे Android फोन, जल्द आ रहा है यह धमाकेदार फीचर
रॉकेट जैसी स्पीड से चार्ज होंगे Android फोन, जल्द आ रहा है यह धमाकेदार फीचर
नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर मसूर दाल का चीला, वजन घटाने में है बेहद असरदार; आसान रेसिपी
नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर मसूर दाल का चीला, वजन घटाने में है बेहद असरदार; आसान रेसिपी
पहले पेट्रोल से जलाया, फिर जहर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट… बिहार के वैशाली में दहेज के लिए दरिंदगी की हदें पार
पहले पेट्रोल से जलाया, फिर जहर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट… बिहार के वैशाली में दहेज के लिए दरिंदगी की हदें पार
'सोच स्पष्ट थी, गेंदबाजों पर दबाव बनाना था', RCB कप्तान रजत पाटीदार ने CSK को हराने के बाद कही यह बात
'सोच स्पष्ट थी, गेंदबाजों पर दबाव बनाना था', RCB कप्तान रजत पाटीदार ने CSK को हराने के बाद कही यह बात
जेमी ओवरटन ने डाला आईपीएल 2026 का सबसे महंगा ओवर, टिम डेविड ने छीना सबका ध्यान
जेमी ओवरटन ने डाला आईपीएल 2026 का सबसे महंगा ओवर, टिम डेविड ने छीना सबका ध्यान
24 गेंद में सिर्फ 9 रन, मोहम्मद शमी ने अपनी पुरानी टीम को दिखाई ताकत, POTM अवॉर्ड के साथ दिया बड़ा बयान
24 गेंद में सिर्फ 9 रन, मोहम्मद शमी ने अपनी पुरानी टीम को दिखाई ताकत, POTM अवॉर्ड के साथ दिया बड़ा बयान
RCB vs CSK: विराट कोहली ने T20 में तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने
RCB vs CSK: विराट कोहली ने T20 में तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने
टिम डेविड ने एक ओवर में जड़ दिए 30 रन, ऐसा छक्का मारा कि स्टेडियम में सब रह गए दंग;  VIDEO
टिम डेविड ने एक ओवर में जड़ दिए 30 रन, ऐसा छक्का मारा कि स्टेडियम में सब रह गए दंग; VIDEO