न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पर्यटन स्थलों के अलावा इन चीजों के लिए भी पहचाना जाता हैं कोल्हापुर, जानें इनके बारे में

पर्यटन स्थलों के अलावा कोल्हापुर को कई अन्य चीजों के लिए भी जाना जाता हैं। तो चलिए जानते हैं क्या है इस प्राचीन शहर में पर्यटकों के लिए खास।

Posts by : Neha | Updated on: Mon, 12 Dec 2022 3:42:22

पर्यटन स्थलों के अलावा इन चीजों के लिए भी पहचाना जाता हैं कोल्हापुर, जानें इनके बारे में

महाराष्ट्र राज्य को अपने रहन-सहन, बोलचाल, खानपान सहित कई चीजों के लिए जाना जाता हैं। महाराष्ट्र के हर हिस्से की अपनी विशेषता हैं। आज इस कड़ी में हम बात करने जा रहे हैं कोल्हापुर की जो महाराष्ट्र की एक प्रसिद्ध जगह है। पुणे से 230 किमी दूर स्थित यह शहर कोल्हापुर रियासतों में से एक है और मराठों के समय की समृद्ध विरासत को संजोए हुए है। कोल्हापुर की सांकृतिक और पारंपरिक चीजें लोगों को अपनी तरफ खूब आकर्षित करती हैं। यहां खाने-पीने से लेकर घूमने-फिरने की जगहों तक, सब कुछ बहुत खास है। पर्यटन स्थलों के अलावा कोल्हापुर को कई अन्य चीजों के लिए भी जाना जाता हैं। तो चलिए जानते हैं क्या है इस प्राचीन शहर में पर्यटकों के लिए खास।

apart from tourist stalls,kolhapur is also known for these things,know about them,holiday,travel,tourism

कोल्हापुर का मिसल

अमूमन किसी भी शहर के लिए घूमने निकलते हैं तो उस शहर के बारे में ये ज़रूर जानने की कोशिश करते हैं कि वहां टेस्टी फ़ूड मिलते भी हैं या नहीं। तो आपकी जानकरी के लिए बता दें कि अगर आप कोल्हापुर जा रही हैं तो मिसल डिश को ट्राई करना ना भूलें। यह डिश बेहद ही स्वादिष्ट और मशहूर भी है। आप खासबाग मिसल और बावड़ा मिसल भी ट्राई कर सकती हैं। नॉनवेज में आप तांबड़ा रस्सा, मटन का अचार, कीमा राइस भी ट्राई कर सकती हैं।

apart from tourist stalls,kolhapur is also known for these things,know about them,holiday,travel,tourism

कोल्हापुर का दंगल

बेशक आपको दंगल देखने का शौक हो या नहीं, लेकिन आपको कोल्हापुर का दंगल जरूर देखना चाहिए। याह महाराष्ट्र की पहचान है। कोल्हापुर में भारतीय कुश्ती का हब है। कई अखाड़े हैं जहां हर सुबह और शाम को कुश्ती मैच आयोजित किए जाते हैं। महालक्ष्मी मंदिर के पास मोतीबाग अखाड़ा घूमने के लिए एक अच्छी जगह है।

apart from tourist stalls,kolhapur is also known for these things,know about them,holiday,travel,tourism

कोल्हापुर का रंकाला महोत्सव

कोल्हापुर एक अन्य सांस्कृतिक उत्सव के लिए जाना जाता है, जिसका नाम है रंकाला महोत्सव। यह नगर निगम द्वारा आयोजित किया जाता है। इस महोत्सव में इस क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को देखने का मौका मिलता है। इस पांच दिवसीय कार्यक्रम में लाइव परफॉर्मेंस , म्यूजिक कंसर्ट, एग्जीबिशन जैसे कार्यक्रम आयोजित होते हैं।

apart from tourist stalls,kolhapur is also known for these things,know about them,holiday,travel,tourism

कोल्हापुरी साज

यह एक तरह का गले में पहनने वाला आभूषण है। ये एक पांपरिक गहना है जिसे पहनने की शुरुआत सदियों पहले कोल्हापुर से हुई थी और अब महाराष्ट्र के अलावा अन्य राज्यों में भी इसे खूब पसंद किया जाता है। पारंपरिक रूप से तो ये इसमें 21 पत्तियां (पेंडेंट) होती हैं लेकिन महिलाएं इसे रोज़मर्रा में पहनने के लिए सिर्फ 10 या 12 ही पत्तियों का ही बनवाती हैं। ये आभूषण बहुत सुंदर दिखता है। इसका डिज़ाइन पर्यटकों को बहुत लुभाता है इसलिए अक्सर पर्यटक इसके डिज़ाइन जैसा ही आर्टिफिशियल नेकलेस बनवा लेते हैं।

apart from tourist stalls,kolhapur is also known for these things,know about them,holiday,travel,tourism

कोल्हापुरी चप्पल

कोल्हापुर घूमने जाएं और कोल्हापुरी चप्पल नहीं ख़रीदे तो फिर यहां आने का क्या फायदा। कोल्हापुरी चप्पल पूरे देश में प्रसिद्ध है। यह चप्पल यहां की पारंपरिक पहचान है। कोल्हापुरी रंग-बिरंगी चप्पलों को विदेश से आए पर्यटक भी बहुत पसंद करते हैं। कोल्हापुरी चप्पल के साथ-साथ कोल्हापुरी साड़ी भी पर्यटकों को खूब आकर्षित करती है।

apart from tourist stalls,kolhapur is also known for these things,know about them,holiday,travel,tourism

कोल्हापुरी साड़ी

कोल्हापुर की मशहूर चीज़ जो यहां आए हर पर्यटक को अपनी ओर आकर्षित करती है वो है यहां की साड़ी। कोल्हापुरी रेशम से बनी साड़ियों को देखकर तो हर महिला का दिल करता है कि एक बार इस बेहतरीन सिल्क की साड़ी को ज़रूर पहने। इन साड़ियों को बनाने के लिए उच्च क्वालिटी का रेशम इस्तेमाल किया जाता है। ये अच्छी क्वालिटी वाला रेशम महंगा होता है इसलिए इससे बनी साड़ी भी काफी महंगी होती है। इन साड़ियों के रंग विदेशी पर्यटकों को भी बहुत पसंद आते हैं और एक ना एक साड़ी तो ज़रूर खरीदते ही हैं। कोल्हापुरी साड़ी आपको महाराष्ट्र में किसी भी साड़ी की दुकान पर बहुत आराम से मिल जाएगी।

apart from tourist stalls,kolhapur is also known for these things,know about them,holiday,travel,tourism

कोल्हापुरी मसालों का जवाब नहीं

इसके अलावा यहां के मसालों को भी अपने साथ जरूर लेकर जाएं। कहते हैं यहां के मसालों की बात ही कुछ और है। सॉस से लेकर ग्रेवी तक का स्वाद सबसे अलग होता है। यहां का मिसल बहुत पॉपुलर है। यह आलू, मटर और अन्य स्प्राउट्स की एक मसालेदार ग्रेवी है। पूरे महाराष्ट्र में प्रसिद्ध मिसल केवल यहां ही पाई जाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका